इंटरनेट मीडिया तक बच्चों की पहुंच रोकने वाला बिल संसद में पेश, अब बच्चों ने किया इस्तेमाल तो लगेगा जुर्माना

मेलबर्न इंटरनेट मीडिया के गलत प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई संसद में एक बिल पेश किया गया। दुनिया में अपने तरह का पहला यह बिल 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इंटरनेट मीडिया से प्रतिबंधित कर देगा। बच्चों के अकाउंट बनाने पर लगेगा जुर्माना ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री मिशेल रोलैंड ने कहा कि अगर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म टिकटाक, फेसबुक, स्नैपचैट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम छोटे बच्चों को अकाउंट बनाने से रोकने में विफल होंगे, तो उनपर 33 मिलियन डालर (2,787,498,714 रुपये) तक का जुर्माना लगेगा। बिल को व्यापक राजनीतिक समर्थन प्राप्त है। इसके कानून बनने के बाद आयु प्रतिबंध को लागू करने के लिए प्लेटफार्मों को एक वर्ष का समय मिलेगा। हिंसक सामग्री देख खुद को हानि पहुंचा रहे बच्चे संचार मंत्री ने कहा कि 14 से 17 वर्ष के लगभग दो-तिहाई किशोरों ने हिंसक सामग्री सहित खुद को हानि पहुंचाने वाले कंटेंट देखे हैं। सरकार की ओर से कराए गए शोध में 95 प्रतिशत अभिभावक आनलाइन सुरक्षा को सबसे कठिन चुनौतियों में से एक मानते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया की एक सामाजिक जिम्मेदारी है और वह अपने प्लेटफार्म पर होने वाले नुकसान को दूर करने में बेहतर काम कर सकता है। recent visitors 101

स्टूडेंट से महिला टीचर ने बनाया यौन संबंध, ऐसे खुला राज, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

मैरीलैंड  अमेरिका की एक पूर्व महिला टीचर को स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में दोषी पाया गया है। उसे 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। मामला मैरीलैंड का है। 32 साल की मेलिसा कर्टिस को तीसरे दर्जे के यौन अपराध के मामले में ये सजा मिली है। उसने 14 साल के लड़के के साथ 20 से अधिक बार सेक्स किया था। मेलिसा कर्टिस को तीन मामलों में रिहा किया गया। उन्हें तीन दशक तक जेल में रहना होगा। इसमें से 12 महीने को छोड़कर बाकी सभी सजाएं निलंबित रहेंगी। महिला को पांच साल तक निगरानी में रहना होगा। रिहा होने के बाद कर्टिस को 25 साल के लिए यौन अपराधी के रूप में रजिस्टर्ड कराना होगा। निगरानी के शर्त के अनुसार उसे अपने बच्चों के अलावा अन्य नाबालिगों के साथ बिना निगरानी के संपर्क रखने की अनुमति नहीं होगी। उसे कम उम्र के बच्चों से दूर रहने के लिए कहा गया है। आठवीं क्लास के छात्र के साथ 20 अधिक बार बनाए यौन संबंध कर्टिस ने 7 नवंबर 2023 को पुलिस के सामने सरेंडर किया था। उसपर नाबालिग के यौन शोषण और तीसरे और चौथे दर्जे के यौन उत्पीड़न के कई मामलों में आरोप लगाए गए थे। कर्टिस ने जनवरी और मई 2015 के बीच बच्चों के साथ संबंध बनाए थे। उसने आठवीं कक्षा के छात्र को शराब और मारिजुआना दिया था। उसके साथ 20 से अधिक बार यौन संबंध बनाए थे। कर्टिस लगभग दो साल तक टीचर रही थीं। उन्होंने लेकलैंड्स पार्क मिडिल स्कूल में भी पढ़ाया था। कर्टिस आफ्टर-स्कूल कार्यक्रम चलाती थीं। वह इसमें आने वाले छात्रों के साथ संबंध बनाती थीं। पुलिस ने अक्टूबर 2023 में जांच शुरू की। पीड़ित छात्रों ने महिला पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। recent visitors 116

जब रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचता, तो पार्टियों के बीच सहमति से बने रिश्ते को आपराधिक रंग नहीं दिया जा सकता : SC

नई दिल्ली शादी का झांसा देकर बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे एक युवक को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी है। शीर्ष न्यायालय का कहना है कि सहमति के साथ संबंध में रह रहे जोड़े के बीच सिर्फ ब्रेकअप हो जाने के कारण पुरुष के खिलाफ आपराधिक मुकदमा नहीं चला सकते हैं। शिकायतर्ता महिला ने आरोपी के खिलाफ 2019 में रेप केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। मामले की सुनवाई जस्टिस बीवी नागरत्न और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की बेंच कर रही थी। बार एंड बेंच के अनुसार, कोर्ट ने कहा, 'सहमति से रिश्ते में रह रहे कपल के बीच सिर्फ ब्रेकअप के कारण आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती। जब रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचता, तो पार्टियों के बीच शुरुआत चरणों में सहमति से बने रिश्ते को आपराधिक रंग नहीं दिया जा सकता।' कोर्ट ने इस बात पर भी हैरानी जाहिर की है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता का एड्रेस पता कर लिया था और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। बेंच ने कहा कि अगर शिकायतकर्ता की तरफ से खुद ही पते की जानकारी नहीं दी जाती, तो आरोपी उसका एड्रेस हासिल नहीं कर सकता था। रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा, 'यह बात समझ से बाहर है कि शिकायतकर्ता अपनी सहमति के बगैर अपीलकर्ता से मिलना जारी रखेगी या लंबे समय तक संपर्क बनाए रखेगी या शारीरिक संबंध बनाएगी।' क्या था मामला साल 2019 में FIR दर्ज कराई गई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया है। महिला ने शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी ने उसे यौन संबंध बनाने और ऐसा नहीं कर पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि पार्टियों के बीच संबंध मधुर और सहमति से बने थे। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर अभियोजन पक्ष की बात को मान भी लिया जाए तो यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि शिकायतकर्ता सिर्फ शादी के किसी वादे के चलते यौन संबंधों में शामिल रही थी। यह देखते हुए कि दोनों अब अब शादिशुदा हैं और अपने-अपने जीवन में खुश है, तो कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया। recent visitors 152

22 नवंबर 2024 शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाना चाहिए। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आज पिता का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। भाई-बहन के साथ चला आ रहा मनमुटाव खत्म होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परीक्षा की तैयारी करने वालों को आवेदन कर सकते हैं। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज गुस्से पर काबू रखें। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज धन लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्चों पर काबू रखें। आपका कोई सपना सच हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज किसी मित्र पर धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार की कलह से मन परेशान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत का पूरा ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज कामकाज के कारण व्यस्तता रह सकती है। धन का निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। धन से जुड़ी प्लानिंग करने से आपको भविष्य में लाभ होगा। खर्चों पर काबू रखें। परिवार की सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कारोबार में लाभ होगा। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज घर व व्यवसाय में धन खर्च करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। रुपए-पैसे से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतें, वरना धन हानि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल होगी। मन प्रसन्न रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आज मन की कोई बात पूरी हो सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आज आर्थिक लाभ होगा। विवाह के लिए कुछ लोगों को अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्किल की तारीफ हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मीन राशि- मीन राशि वालों को आज अधूरे कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ लोग कर्ज उतारने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान को महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल होगी। recent visitors 125

CM आतिशी ने रोहिणी सेक्टर-27 में एक नवनिर्मित स्कूल के रूप में नई सौगात दी

नई दिल्ली दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सक्रिय मोड़ पर है। आप सरकार दिल्लीवासियों को एक के बाद एक कई सौगात देने की कवायद में जुट गई है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने नरेला विधानसभा की जनता को खास तोहफा दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम लिखते हुए रोहिणी सेक्टर-27 में एक नवनिर्मित स्कूल के रूप में नई सौगात दी है। आप नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस नवनिर्मित स्कूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय आप विधायक शरद चौहान, शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे। इस मौके पर सीएम आतिशी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-27 में हमने शानदार नये स्कूल जिसमें 121 कमरे, 9 लैब, योगा कमरे, बहुउद्देश्यीय हॉल, एक शानदार प्लेग्राउंड है। आज इस स्कूल का हमने इलाके के लोगों को लिए उद्घाटन किया है। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली की सरकार लगातार शिक्षा को पहली प्राथमिकता पर रखती है। पिछले कुछ महीनों से लगातार हर हफ़्ते किसी स्कूल का उद्घाटन हो रहा है, किसी स्कूल का शिलान्यास हो रहा है। यह आज की बात नहीं है, पिछले दस सालों से जब से दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया, जब से आम आदमी पार्टी की सरकार चुनी है, तब से इस सरकार ने बच्चों की शिक्षा को, उनके भविष्य को अपनी पहली प्राथमिकता बनाया है। मुझे खुशी है कि आज रोहिणी सेक्टर-27 के बच्चों को अपने घर के बगल में एक शानदार स्कूल मिला है। अब उन्हें 10-15 किलोमीटर की दूसरी पर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। सीएम ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली के हर बच्चे को चाहे वह अमीर परिवार से आता हो या गरीब परिवार से आता हो, उसको वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिलनी चाहिए। हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देना हमारा मकसद है। recent visitors 161

भारतीय टीम पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी: जसप्रीत बुमराह

पर्थ कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि भारतीय टीम पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार का कोई बोझ नहीं उठा रही है। भारत ऑस्ट्रेलिया का सामना करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज में हाल ही में मिली हार ने जटिलताएं बढ़ा दी हैं। टीम को कीवी टीम के हाथों 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में 25 रन से हार भी शामिल है। यह 2000 के बाद से घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत की पहली क्लीन स्वीप हार और तीन या उससे अधिक मैचों की सीरीज में उनकी पहली हार थी। भारत पांच मैचों की सीरीज में एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ उतरेगा: चार मैच जीतना और लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना। बुमराह ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जब आप जीतते हैं, तो आप शून्य से शुरुआत करते हैं, लेकिन जब आप हारते हैं, तो भी आप शून्य से शुरुआत करते हैं। हम भारत से कोई बोझ नहीं उठा रहे हैं। हां, हमने न्यूजीलैंड सीरीज से कुछ सीखा है, लेकिन वहां परिस्थितियां अलग थीं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।” नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की अगुआई करने वाले बुमराह ने आगे कहा, “हमने अपनी प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप दे दिया है और आपको कल सुबह मैच शुरू होने से पहले पता चल जाएगा। भारतीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया में अपने ऐतिहासिक प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए टीम की तैयारियों पर भी भरोसा जताया। पर्थ की पिच, जो अपनी उछाल और गति के लिए जानी जाती है, गेंदबाजों के अनुकूल होने की उम्मीद है, जो श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में एक दिलचस्प मोड़ लाएगी। पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा। एडिलेड 6 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा, इसके बाद 14 दिसंबर को ब्रिसबेन होगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर को मेलबर्न में होगा और पांचवां अंतिम टेस्ट 3 जनवरी, 2025 को सिडनी में शुरू होगा। यह पहली बार होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में मिली हार के बाद आगामी सीरीज भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत का अंक प्रतिशत वर्तमान में 58.33 प्रतिशत है और वह तालिका में शीर्ष पर चल रही ऑस्ट्रेलिया से पीछे है। लगातार तीसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए, भारत को पांच में से कम से कम चार टेस्ट जीतने होंगे।   recent visitors 121

महेश तपासे ने महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा करते हुए नतीजे आने से पहले शपथ ग्रहण की तारीख तय की

मुंबई झारखंड और महाराष्ट्र में आए एग्जिट पोलों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रवक्ता महेश तपासे ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा करते हुए नतीजे आने से पहले ही सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर दी। महेश तापसे ने कहा, “लोकसभा के चुनाव के बाद भी एग्जिट पोल आए। सारे के सारे एग्जिट पोल भाजपा का बहुमत 400 पार बता रहे थे। लेकिन 400 पार का आंकड़ा भारतीय जनता पार्टी नहीं पार कर पाई। इस बार भी महाराष्ट्र में जो एग्जिट पोल बता रहे हैं उसके विपरीत परिणाम आने वाले हैं। महाराष्ट्र में 26 नवंबर को महा विकास अघाड़ी की सरकार शपथ लेगी। यह बात तय है।” इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने भी महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया था। उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल में कुछ ‘महा विकास अघाड़ी’ के पक्ष में कुछ महायुति के पक्ष में आ रहे हैं। एग्जिट पोल पर हम कोई प्रश्न चिह्न नहीं खड़ा करना चाहते। लेकिन हमने हरियाणा में एग्जिट पोल को गलत होते देखा है। उससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में हर जगह कांग्रेस को बहुमत दिखाया जा रहा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। ऐसे ही लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत का प्रचंड आंकड़ा दिखाया जा रहा था, वह भी नहीं मिला। एग्जिट पोल पर भरोसा करना है या नहीं यह हम जनता पर छोड़ते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी।” वहीं, शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, “अब बहुत सारे एग्जिट पोल आने लगे हैं। किस पर विश्वास किया जाए इस पर शंका होती है। एग्जिट पोल और असली आंकड़ों में कई बार बहुत फर्क होता है। हमने हरियाणा में देखा क्या हुआ। उससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान को देखा। इन जगहों पर नतीजा एग्जिट पोल के विपरीत था। इस पर कितना विश्वास किया जाए यह सोचने वाली बात है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की 160-170 सीटें आएंगी।” भाजपा के मौजूदा विधायक प्रसाद लाड ने कहा, “महाराष्ट्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कौन होगा इससे ज्यादा हमारा फोकस राज्य में सरकार बनाने पर किया। जो भी मुख्यमंत्री होगा वह इस राज्य के लिए और इस राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।” उन्होंने कहा कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। इस चुनाव में महायुति की ही जीत होगी।   recent visitors 116