हिंगोली में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की: अमित शाह

मुंबई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की। उन्होंने सभी से स्वस्थ चुनाव प्रणाली में अपना योगदान देने की अपील की। इस जांच से जुड़ा एक वीडियो ‘एक्स' पर साझा करते हुए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है और निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करती है। शाह ने कहा, ‘‘आज महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की गई। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।'' उन्होंने कहा, ‘‘एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए।'' शाह की ओर से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि चुनाव अधिकारी उनके हेलीकॉप्टर की जांच कर रहे हैं। इस दौरान एक अधिकारी को बैग और अन्य सामान की जांच करते भी देखा गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा नेताओं के सामान की जांच करने की घटना उस समय चुनावी मुद्दे में तब्दील हो गई जब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की जांच की गई थी। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले लातूर और यवतमाल जिलों में पहुंचने के बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक ‘बैग' की जांच की थी। ठाकरे ने इस जांच से संबंधित वीडियो साझा करते हुए पूछा था कि क्या मुख्यमंत्री, राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं पर भी उनके चुनाव प्रचार के दौरान यही नियम लागू किया जायेगा। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘बैग' की भी जांच की गई थी। recent visitors 86

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिरसा मुण्डा जयंती पर धार में 334 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी गई सौगातें

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिये किये जा रहे प्रयासों के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से प्रारंभ हुए जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से हमारी आजादी में जनजातीय नायक-नायिकाओं के योगदान से देश-दुनिया को परिचित कराने में मदद मिली है। अंग्रेजों से वीरता पूर्वक युद्ध करने वाले, जन-समुदाय द्वारा भगवान के रूप में पूजे जाने वाले, मुण्डा क्रांति के जनक बिरसा मुण्डा थे। उन्होंने सशस्त्र छापामार संघर्ष में बलिदानी रायन्ना, संथाल विद्रोह या हूल आंदोलन में तीर-कमान के साथ शामिल होने वाले शहीद सिद्धो संथाल, कान्हू संथाल, उनके छोटे भाई चाँद और भैरव के योगदान का भी उल्लेख किया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की संवेदनाएं जनजाति वर्ग के प्रति विशेष रूप से है। जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिये उन्होंने बजट में पाँच गुना से अधिक की वृद्धि की है। पीएम जन मन योजना के माध्यम से जनजातीय वर्ग के कल्याण को नई दिशा दी जा रही है। बेगा, सहरिया सहित अन्य पिछड़े जनजातीय वर्ग के जीवन में सुधार के लिये भी विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को धार में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के विशाल समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को सिकल सेल जैसी घातक बीमारी से समाज को मुक्त कराने का लक्ष्य रखा है। इस प्रयास में समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इस बीमारी के उन्मूलन के संबंध में जागरूकता के लिये विशेष प्रयास करें। समय पर जाँच होने से इस बीमारी का इलाज संभव है। आज का दिन किसी त्यौहार से कम नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। आज के दिन हमारे समाज के गौरव भगवान बिरसा मुण्डा ने जन्म लिया था। यह दिन हमारे लिये गौरव के साथ गर्व का दिन भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की है। बिरसा मुण्डा ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिये संघर्ष किया। उन्होंने भारत माँ की रक्षा के लिये भी अपनी जीवटता और वीरता से अनेक उल्लेखनीय कार्य किये और समाज को नई दिशा दी। धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाते हुए वे आगे आये। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि संस्कृति बचेगी तो हम बचेंगे। संस्कृति की रक्षा के लिये बिरसा मुण्डा का भारत के इतिहास में एक बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा के नाम से विश्वविद्यालय बनाया गया है। रेलवे स्टेशन का नाम भी टंट्या मामा के नाम पर किया गया है। हमारी सरकार जनजाति समाज के समग्र कल्याण के लिये कृत संकल्पित होकर लगातार काम कर रही हैं, जो अनवरत जारी रहेंगे। विकास के साथ होंगे रोजगार के अवसर सृजित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संवर्धन के माध्यम से विकास को नये आयाम दिये जा रहे हैं। धार जिले में 334 करोड़ रूपये लागत के 57 विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र को प्रगति के पथ पर तेज गति प्रदान करेगी। इससे क्षेत्र में विकास के साथ रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेसा कानून की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्लान तैयार किये जायें और उन्हें कार्यरूप में परिणित भी करें। उन्होंने बताया कि वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित किया जा रहा है। शासन की प्रत्येक योजना का लाभ हर पात्रताधारी व्यक्ति को मिले, इसके लिये मैदानी स्तर पर विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकल सेल बीमारी समाज के लिये घातक है। इस बीमारी के उन्मूलन के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मैदानी स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिये  विशेष प्रयास लगातार जारी हैं। गरीब वर्ग के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा जनजाति वर्ग के भाई-बहनों को आगे लाने के लिये सभी प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमार को त्वरित चिकित्सकीय सेवा की उपलब्धता तथा उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है। प्रदेश सरकार हर व्यक्ति को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिये लगातार प्रयास कर रही है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रहे। उन्होंने जनजाति समाज के बच्चों से बेहतर शिक्षण के लिये आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जनजाति समाज के बच्चों को उच्च शिक्षण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इन कोचिंग पर होने वाला खर्च शासन द्वारा उठाया जायेगा। गौ-संवर्धन के लिये खुलेंगी बड़ी गौ-शालाएँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रदेश में गौ-माता की रक्षा और उनके संवर्धन के लिये बड़ी-बड़ी गौशालाएं खोली जाएंगी। ग्रामीणों को दुग्ध उत्पादन के लिये प्रोत्साहित करने के साथ इस पर बोनस भी दिया जायेगा। प्रदेश में राज्य परिवहन निगम जैसी सेवा पुन: प्रारंभ की जायेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के बेहतर साधन एवं सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि recent visitors 94

भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताया

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि इसी कड़ी में वह अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है। श्री शर्मा गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों एवं राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग तैयारियों में तेजी लाएं एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी विभाग तय समय पर अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की बिन्दुवार समीक्षा करें एवं नियमित रूप से उनकी मॉनिटरिंग करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत विभिन्न विभागों एवं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही प्री-समिट में होने वाले एमओयू को धरातल पर लागू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी सचिव अपने विभाग एवं अपने प्रभार वाले जिलों में किए गए एमओयू की मॉनिटरिंग करें। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार उत्सव के तहत करीब 30 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने और 70 हजार से अधिक नई भर्तियों की सौगात देने जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को विज्ञप्ति जारी करने संबंधी कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान दी जाने वाली नियुक्तियों की स्थिति को लेकर भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम, अटल एंटरप्रिन्योरशिप प्रोग्राम, आई-स्टार्ट के तहत लीप (लर्न एण्ड प्रोग्रेस) प्रोग्राम, टीओपी (टारगेट ओलंपिक पोडियम) योजना एवं स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम का भी शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से इस संबंध में प्रगति की जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से बल देते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिलों के लिए इन श्रेणियों में चिन्हित तत्वों के संबंध में भी कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से आर्थिक सहायता देने, 45 लाख स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के क्रम में राजसखी पोर्टल की शुरूआत करने, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ करने, लाड़ो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रथम किश्त का हस्तांतरण सहित विभिन्न योजनाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने श्रमिक कल्याण की दिशा में भवन एवं अन्य संनिर्माण से जुड़े 1.5 लाख श्रमिकों को 150 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरण, स्कूटी वितरण, निःशक्तजनों को सहायक सामग्री एवं सहायता उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष पर किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त के साथ ही राजस्थान एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत पांच हजार 500 फार्मपौण्ड के लिए डीबीटी हस्तांतरण सहित अन्य अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण, नए डेयरी बूथों का आवंटन, 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स की स्थापना और एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों का उद्घाटन की तैयारी के संबंध में भी समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 25 हजार करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।   recent visitors 76

रायसेन में दिल का दौरा पड़ने से एक एसआई की मौत, सड़क पर गिरे

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई। अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक एसआई की मौत हो गई। वह बरेली में पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाकर आगे बढ़े ही थे कि बाइक के साथ जमीन पर गिर पड़े, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।   जानकारी के अनुसार, हैरान कर देने वाला वीडियो बरेली के एक पेट्रोल पंप का है, जहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे। वह पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे, लेकिन वह 50 कदम की दूरी भी वह तय नहीं कर पाए और मौत उनके पास पहुंच गई। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर बाइक से जा रहे हैं और तभी वह कुछ असहज महसूस करते हैं और बाइक रोकते हैं, अगले कुछ सेकेंड में वह बाइक के साथ जमीन पर गिर जाते हैं। पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत एसआई सुभाष सिंह को पास के अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 1 महीने बाद था रिटायरमेंट बरेली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह की मौत से हर कोई हैरान है। पता चला है कि एक महीने बाद सुभाष सिंह रिटायर होने वाले थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस रहने वाले थे, 28 साल पहले जिला रायसेन में उनकी पुलिस में नौकरी लगी थी। नौकरी का अधिकतर कार्यकाल रायसेन में ही गुजरा है। इतने लंबे समय से रायसेन में रहने के कारण उन्होंने नगर के किनगी रोड पर अपना खुद का घर भी बना लिया था। महज एक महीने बाद दिसंबर में सुभाष सिंह रिटायर होने वाले थे। जानकारी के अनुसार, मौत से आधा घंटा पहले सुभाष थाने में मौजूद थे और वहां पर हंसी-मजाक में बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें बीपी की समस्या थी। recent visitors 84

होटल में 18 जुआरी खेल रहे थे लाखों का जुआ, पुलिस ने दबोचा, 20 लाख कैश और कई लग्जरी गाड़ियां की जब्त

खजुराहो छतरपुर के खजुराहो में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 18 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें, पुलिस ने मौके से करीबन 20 लाख रुपए नगद, कई मोबाइल फोन और कुछ लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की है। पुलिस केस करवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस तरह खजुराहो के सारांश होटल में पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 18 जुआरी को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और महोबा जिला के बताए जा रहे हैं। हाल ही में छतरपुर जिले में जुआरियों के कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। छतरपुर के एसपी अगम जैन के निर्देशन में नौगांव एसडीओपी चंचलेश मलगाम ने एक टीम गठित कर खजुराहो के होटल सारांश में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपए नकद, 20 मोबाइल फोन और 6 इनोवा कारें भी जब्त की है।  SDOP चंचलेश मरकाम ने दी जानकारी नौगांव के एसडीओपी (SDOP) चंचलेश मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया, कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने सारांश होटल में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में होटल में जुआ खेलते हुए लगभग 18 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। एसडीओपी मरकाम ने बताया कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्रवाई में दो टोयोटा इनोवा, हुंडई, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एपल, सैमसंग, वनप्लस इत्यादि कंपनियां के समान बरामद कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुआरीयों को पकड़ा है। उक्त जुआरीयों में फारुख खान उर्फ वीरू पठान पुत्र जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर। अरविंद गुप्ता पुत्र धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर। सत्येंद्र सिंह पुत्र सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर। मुकेश रजक पुत्र किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर। सत्यम शर्मा पुत्र रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर। पूरन कुमार पांडे पुत्र माता प्रसाद निवासी औरैया। शैलेंद्र पुरोहित पुत्र हरनारायण निवासी महोबा। हरिशंकर चौरसिया पुत्र बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा। मोहम्मद हलीम पुत्र अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर। दुर्ग विजय यादव पुत्र प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा। जगदीश वर्मा पुत्र कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा। पिंकू पुत्र जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा। मोहम्मद नसीम पुत्र नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो। छत्रपाल यादव पुत्र स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा। पवन कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर। बालकरण पुत्र ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर। हर्षवर्धन गुप्ता पुत्र महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा। बसंत कुमार लोधी पुत्र मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा शामिल हैं। वही उक्त जुआरियों को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। recent visitors 60

R Ashwin तोड़ सकते है कुंबले और कपिल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दो मोर्चों पर एक साथ लोहा ले रही है. भारत की टी20 टीम दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हरा रही है तो टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ-साथ कई क्रिकेटरों के पास भी रिकॉर्ड बनाने के मौके हैं. जैसे रविचंद्रन अश्विन अगर उम्मीद पर खरे उतरे तो ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर सबसे अधिक विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड कपिल देव के पास है. कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 24.58 की औसत से 51 विकेट लिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 61.5 रहा है. अनिल कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 37.73 की औसत और 65.30 की स्ट्राइक रेट से 49 विकेट लिए हैं. अश्विन का स्ट्राइक रेट बहुत ज्यादा रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय हैं. उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेलकर 39 विकेट झटके हैं. अश्विन ने इन मैचों में 42.15 की औसत से विकेट निकाले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.20 रहा, जो कपिल देव और अनिल कुंबले के मुकाबले काफी ज्यादा है. यह उनके करियर स्ट्राइक रेट (50.6) से भी बहुत ज्यादा है. बुमराह पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह (32) पांचवें नंबर पर हैं. अगर बुमराह अपनी शानदार लय में बॉलिंग करते हैं तो वे भी ऑस्ट्रेलिया में अपने 50 विकेट पूरे कर सकते हैं. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में औसतन हर मैच में 5 से ज्यादा विकेट लिए हैं. अगर यही औसत रहा तो वे 25 से ज्यादा विकेट ले सकते हैं. बैटर्स पर पर दारोमदार बुमराह और अश्विन की कामयाबी पर भारत की जीत-हार काफी हद तक निर्भर करेगी. यकीनन, भारतीय फैंस दुआ करेंगे कि अश्विन और बुमराह दोनों खूब विकेट झटकें ताकि भारत की जीत का रास्ता आसान हो सके. लेकिन ऐसा तभी होगा जब बैटर भी बॉलर्स का पूरा साथ दें. हाल ही में भारत को न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया. भारत की इस हार में बैटर्स सबसे ज्यादा जिम्मेदार थे. recent visitors 91

मुसीबत की हर घड़ी में आपका यह सेवक चट्टान की तरह आपके साथ खड़ा रहा है और आगे भी सदैव अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहेगा- मंत्री तोमर

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की सजगता से न केवल ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 के स्थानीय निवासियों को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचा लिया गया, बल्कि पहली बार केवल 48 घण्टे की अल्प अवधि में एक बड़े क्षेत्र को प्रदूषण रहित बना दिया गया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी अधिकारियों तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मुसीबत की हर घड़ी में आपका यह सेवक चट्टान की तरह आपके साथ खड़ा रहा है और आगे भी सदैव अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहेगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात्रि ग्वालियर उप नगर के वार्ड क्रमांक 1 के बरा गांव के समीप नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण के रुप में उपयोग किए जा रहे खदान के गड्ढे में एकत्रित कचरे में आग लगने से उत्पन्न हुए प्रदूषण से आस-पास के रहवासियों को सांस लेने में दिक्क़त आ रही थी। इस गंभीर स्थिति को भांपकर ऊर्जा मंत्री ने बिना समय गंवाए प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों को आग पर नियंत्रण के निर्देश दिए तथा आग बुझाने का काम पूरा होने के बाद कचरा हटाने का कार्य शुरु कराया। गुरुवार रात भी ऊर्जा मंत्री ने मौके पर मौजूद रहकर कचरा हटवाने का काम जारी रखा तथा बरा गांव सहित किशन बाग, लक्ष्मीपुरम, तिरुआ पुरा, जाटवपुरा, और पादरी मोहल्ला को प्रदूषण रहित बनवाकर एक बड़ी घटना घटित होने से टाली। इस दौरान उन्होंने चौपाल भी लगाई तथा लोगों की समस्याओं को सुना और जन-सेवा के संकल्प को निभाते हुए, तत्काल समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस बावत माकूल इंतजाम किए जाएं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आपका सेवक 2 दिवस से वार्ड क्रमांक 1 के रहवासियों की चिंता में रात-दिन प्रदूषण बढने से उत्पन्न हुए हालातों पर नियंत्रण कर स्वच्छ वातावरण बनाने में जुटा रहा। यह आप सभी के सहयोग से संभव हो सका। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में बरा गांव के इस स्थान पर एक भव्य पार्क बनाया जाएगा। इस दौरान स्थानिय जनप्रतिनिधि, प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।   recent visitors 61