शिंदे ने कहा- सरकार दलितों और पिछड़ी जातियों को मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रही है

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पिछली सरकार पर प्रमुख परियोजनाओं को रुकवाने और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा से हटने का आरोप लगाया। इंटरव्यू में शिंदे ने कहा, "यह चुनाव विकास पर केंद्रित है। लोगों का पूरी तरह से विश्वास है कि यह हमारी सरकार है, यह हमारे मुख्यमंत्री हैं। लोग महायुति सरकार को फिर से सत्ता में लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।" शिंदे ने आरोप लगाया कि पूर्व महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को रोक दिया था। इनमें अटल सेतु, कोस्टल रोड, मेट्रो, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं शामिल थीं। शिंदे का कहना था कि उनकी सरकार ने इन बाधाओं को हटाया और विकास की गति फिर से शुरू की। बाल ठाकरे की विचारधारा से विश्वासघात शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दिया, उन्होंने भाजपा से विश्वासघात किया और जनता के विश्वास को तोड़ा। जो जनादेश शिवसेना-भाजपा गठबंधन को मिला था, उसे उद्धव ठाकरे ने तोड़ दिया।" मराठा आरक्षण पर क्यों बोले शिंदे मराठा आरक्षण के मुद्दे पर शिंदे ने अपनी सरकार की भूमिका का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया, जो पहले नहीं दिया गया था। मराठा समुदाय के कुछ नेता ओबीसी वर्ग में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। शिंदे ने कहा, "हमने मराठा समुदाय को वह दिया, जो पहले दिया जाना चाहिए था। पहले की सरकारों ने मराठा समुदाय का इस्तेमाल तो किया, लेकिन असली लाभ नहीं दिया। हमारी सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण दिया और हाई कोर्ट में इसका बचाव किया।" हमने नहीं किया गिरफ्तार शिंदे ने अपनी सरकार पर राज्य एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व MVA सरकार ने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करने पर गिरफ्तार किया गया, जिसमें महिलाएं और पत्रकार भी शामिल थे। क्या हमने किसी को गलत तरीके से जेल में डाला है?" शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार दलितों और पिछड़ी जातियों को मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रही है। विपक्ष ने इन समुदायों के खिलाफ झूठी नकारात्मकता फैलाई है। recent visitors 62

पतंजलि का लाखों करोड़ का यह जो पूरा साम्राज्य है, यह सब जनता का है और वही इसकी लाभार्थी है: बाबा रामदेव

हरिद्वार योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है पतंजलि के स्वामित्व को लेकर बड़ी बात कही है। बाबा रामदेव ने साफ किया है कि लाखों करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक ना तो वह हैं और ना ही आचार्य बालकृष्ण। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में साइकलिंग करते हुए बाबा रामदेव ने कंपनी के मालिकाना हक को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यह पूरा साम्राज्य देश की जनता का है और वही इसकी लाभार्थी है। उन्होंने यह भी कहा कि पंतजलि की संपत्ति पर कुछ लोगों की बुरी नजरें हैं। उन्होंने स्वदेशी कंपनी की यात्रा और इसके साम्राज्य को लेकर भी विस्तार से बात की। रामदेव ने कहा कि पतंजलि का लाखों करोड़ का यह जो पूरा साम्राज्य है, लोगों की बुरी नजर है कि ये इतना बड़ा अनुष्ठान कैसे खड़ो हो गया और इसका मालिक कौन है। निरामयम, योग ग्राम, पतंजलि योगपीठ, पतंजलि गुरुकुलम, पतंजलि वेलनेस, विश्वद्यालय तक हमारे सैकड़ों सेवा के संस्थान हैं। इन कार्यों के साथ साथ बहुत दूर तक हम इस अभियान को लेकर ले गए। आज हालात यह है कि पूरे देश में 100 से बड़ी संस्थाएं हमने खड़ी कर दी। हमने योग को बहुत ऊंचाई प्रदान की है। इसका कुल मूल्यांकन है तो कैपिटल मार्केट एक लाख करोड़ से ज्यादा कर रहे हैं।' बाबा रामदेव ने कहा कि एक लाख से अधिक जगहों पर हमारे योग शिक्षक भाई बहन योग के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। इसमें कम से कम 10 लाख से ज्यादा को यहां हमने ट्रेनिंग दी और 20-25 लाख को जिला स्तर पर दी गई। आज हमारे साथ कम से कम 25 लाख से ज्यादा वरिष्ठ योग शिक्षक सेवा दे रहे हैं। हमने शिक्षा की गुलामी, आर्थिक वैचारिक गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए पुरुषार्थ किया है। यह जो लाखों करोड़ का साम्राज्य है, यह ऐसे ही खड़ा नहीं हुआ है। इसमें बहुत पुरुषार्थ लगा है। रामदेव ने इस बात से इनकार किया कि पंतजलि के मालिक वह या आचार्य बालकृष्ण हैं। पतंजलि के साम्राज्य की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, 'लोगों की दृष्टि है कि इसका असली लाभार्थी कौन है। हमारा विश्वास है समृद्धि, सेवा के लिए है, समाज की भलाई के लिए है। स्वामी रामदेव इसका मालिक नहीं है, आचार्य बालकृष्ण इसका मालिक नहीं है। इसका मालिक है पूरा देश और देश के लोग। आज हमने हेल्थ, एजुकेशन, पुअर रिलीफ, नेचर, रिसर्च, चैरिटी के जो काम किए हैं उसका कुल्य मूल्यांकन किया जाए तो हमने लाखों करोड़ रुपया खर्च किया है, एक ही ध्येय है कि यह यात्रा ऐसी ही बढ़ती रही। 200 करोड़ रुपए तो इसकी रनिंग कॉस्ट है।' recent visitors 147

55 जिलों में राजस्व के खसरे और नामांतरण आदि के जो प्रकरण अटके हुए हैं, निराकरण के लिये आज से महाअभियान : यादव

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के 55 जिलों में राजस्व के खसरे और नामांतरण आदि के जो प्रकरण अटके हुए हैं, उनके निराकरण के लिये आज से महाअभियान चलाया जायेगा। आधिकारिक जानकारी में डॉ यादव ने कहा है कि इसके पहले भी अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। इस दौरान लगभग 80 लाख राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। खासकर के अविवादित नामांतरण के 20 लाख 46 हजार 635 प्रकरणों में से 18 लाख 20 हजार प्रकरणों का निराकरण किया गया था। अभी लगभग 2 लाख 26 हजार 364 प्रकरण लंबित हैं। राजस्व महाअभियान के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों और सभी हितग्राहियों के लिये सभी प्रकार की सुव्यवस्था चाहती है। उन्होंने कहा कि महाअभियान चलाकर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकृत करने का निर्णय लिया है। इस महाअभियान के लिये सभी को बधाई। डॉ यादव ने कहा कि जिनके प्रकरण जहां-जहां अटके हों, वे संबंधित कार्यालय में जाकर उन्हें निराकृत करायें। प्रशासन के अधिकारी इसकी सतत मॉनीटरिंग करेंगे। सभी कमिश्नर और कलेक्टर्स को भी निर्देश दिये गये हैं। तहसील और अन्य जगहों पर जहाँ अपनी बात रखना चाहते हैं, वहाँ जरूर रखें। उन्होंने कहा है कि यह अभियान आपकी सुविधा के लिये चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार आपके राजस्व प्रकरणों के निराकरण में मदद कर पाये, यही मनोभावना है।   recent visitors 169

टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की

ऑकलैंड न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेना वाला यह गेंदबाज इस साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेलेगा। साउदी के नाम 770 विकेट हैं और उन्होंने पुष्टि की है कि आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज उनके लिए अंतिम सीरीज होगी। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड अगले जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती है, तो वह उसके लिए उपलब्ध रहेंगे। साउदी ने एक बयान में कहा, “न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना ही वह सब था जिसका मैंने बचपन में सपना देखा था। 18 वर्षों तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं उस खेल से दूर हो जाऊं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।” उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है और उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतनी बड़ी श्रृंखला खेलने में सक्षम होना, जिसके खिलाफ इतने साल पहले मेरा टेस्ट करियर शुरू हुआ था, वह बड़ा खास है। इसके अलावा इन तीनों मैदानों पर खेलकर टेस्ट करियर को विदाई देना मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से विशेष हैं। न्यूजीलैंड के लिए मेरे कार्यकाल को समाप्त करने का यह सबसे सही तरीका लगता है।” उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत सफर रहा है और मैं इसमें कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगा। मुझे इन रोमांचक युवा गेंदबाजों के साथ काम करना और उन्हें उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करते देखना वाकई बहुत पसंद है। अब इस टीम को आगे ले जाने की बारी उनकी है और वे जानते हैं कि मैं हमेशा उनका समर्थन करने के लिए मौजूद रहूंगा, चाहे वे पास हों या दूर।” इंग्लैंड श्रृंखला के बाद, साउदी क्रिसमस के बाद यह निर्णय लेंगे कि क्या वह श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अंतिम सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेंगे या नहीं। साउदी के शानदार 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 391 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके शानदार ऑलराउंडर कौशल और निरंतरता ने उन्हें 300 से अधिक टेस्ट विकेट, 200 वनडे विकेट और 100 टी20 विकेट लेने वाला दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बना दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 385 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में 385 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जिसमें 164 टी20 विकेट शामिल हैं, जो विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, वह तीनों प्रारूपों में 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ियों में से एक हैं।   recent visitors 74

छत्रपाल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा एवं बसंत राजपूत चरखारी विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी चरखारी भी जुआ खेलते पकड़े

छतरपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।रात्रि में खजुराहो के एक होटल में जुंवे के संचालन होने की सूचना प्राप्त हुई। अनुभाग नौगांव व खजुराहो से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भेष बदलकर खजुराहो के सारांश होटल में विधिवत भ्रमण किया, होटल के हॉल में जुआ चल रहा था, पुलिस बल द्वारा घेराव कर सभी जुआरियों को पकड़ा गया। जुआ के फड़ व हार जीत का दाव लगाकर खेल रहे जुंवारियो के पास से 20 लाख रुपए नगद राशि एवं ताश की गड्डियां बरामद की गई। साथ ही आरोपियों के पास से प्रयुक्त वाहन दो टोयोटा इनोवा, ह्युंडई अल्काजार, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एप्पल, सैमसंग वनप्लस इत्यादि कंपनियां के बरामद किए गए। 20 लाख रुपए नगद राशि, चार लग्जरी वाहन, 13 मोबाइल फोन कुल संपत्ति करीब एक करोड रुपए से अधिक जप्त कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुंवारी फारुख खान उर्फ वीरू पठान पिता जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर,  अरविंद गुप्ता पिता धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर,  सत्येंद्र सिंह पिता सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर, मुकेश रजक पिता किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर, सत्यम शर्मा पिता रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर,पूरन कुमार पांडे पिता माता प्रसाद निवासी औरैया,शैलेंद्र पुरोहित पिता हरनारायण निवासी महोबा, हरिशंकर चौरसिया पिता बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा,मोहम्मद हलीम पिता अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर, दुर्ग विजय यादव पिता प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा, जगदीश वर्मा पिता कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा, पिंकू पिता जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा, मोहम्मद नसीम पिता नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो,छत्रपाल यादव पिता स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा,पवन कुमार पिता राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर,बालकरण पिता ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर,हर्षवर्धन गुप्ता पिता महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा,बसंत कुमार लोधी पिता मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक पुष्पक शर्मा, थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक अतुल दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप, प्रधान आरक्षक राकेश आरक्षक कमल सिंह सेंगर, धीरेंद्र राजावत, सूरज यादव, शैलेश सिंह, पुष्पेंद्र राजावत, अनिल, रंधौर यादव, संदीप, सोनू यादव, जयराम, सौरभ तिवारी एवं अनुभाग नौगांव व खजुराहो से गठित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही। recent visitors 219

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान, चढ़ाई चुनरी

नर्मदापुरम कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश की नदियों, सरोवरों और तीर्थ क्षेत्रों में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा और तवा नदी के संगम पर बांद्राभान में अब तक करीब दो लाख लोग स्नान कर चुके हैं। आदिवासी समाज के सदस्य भी बड़ा देव की आराधना करने यहां पहुंचे हैं, जो मोरपंख से विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। उज्जैन में शिप्रा तट पर भी लोग स्नान कर रहे हैं। राम घाट, नरसिंह घाट पर मंदिरों में पूजन-हवन चल रहे हैं। जबलपुर में ग्वारी घाट, खंडवा में ओंकारेश्वर और मंडला के रपटा और महिष्मती घाटों पर भी लोग नर्मदा जल में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महेश्वर में नर्मदा तट पर स्नान-पूजन के साथ दीपदान किया जा रहा है। शाम को काकड़ा आरती की जाएगी। अहिल्या घाट पर तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव शुरू होगा। recent visitors 112

आज से जहाजपुर बंद, 19 तक शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़ भी बंद

शाहपुरा/भीलवाड़ा  राजस्थान के शाहपुरा जिले के जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान पीतांबर श्याम की पालकी पर मस्जिद से पथराव की घटना के बाद से तनाव है। दो महीने बाद भी हिंदू संगठनों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पीतांबर श्याम संघर्ष समिति ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है। 15 नवंबर से जहाजपुर पूरी तरह बंद रहेगा। जहाजपुर बंद और तनाव के पीछे यह है पूरा मामला मामला जुलाई महीने का है जब जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के मौके पर भगवान पीतांबर श्याम की पालकी यात्रा पर पथराव हुआ था। घटना के बाद से ही हिंदू संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ़ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि घटना में कई और लोग शामिल थे। हिंदू समाज की मांगों के समर्थन में समिति ने आज से ही आंदोलन शुरू कर दिया है। यह शांतिपूर्ण बंद किया जा रहा है। सभी हिंदू समाज से आग्रह है कि इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। 15 से जहाजपुर बंद, 19 तक शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़ भी बंद बुधवार को पुलिस की ओर से 8 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आंदोलन को और तेज करते हुए समिति ने 15 नवंबर को जहाजपुर बंद और विरोध मार्च का ऐलान किया है। 16 नवंबर को जहाजपुर तहसील, 17 को शाहपुरा जिला और 18 नवंबर को शाहपुरा और भीलवाड़ा जिले संयुक्त रूप से बंद रहेंगे। 19 नवंबर को चित्तौड़ प्रान्त बंद का आह्वान किया गया है। पुलिस ने की शांति बनाए रखने और बाजार खुले रखने की अपील शाहपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने वीडियो जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने और बाजार खुले रखने की अपील की है। हालांकि, संघर्ष समिति के आह्वान के आगे पुलिस की अपील बेअसर रही और जहाजपुर पूरी तरह बंद रहा। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। recent visitors 193