कम मतदान प्रतिशत से उनके द्वारा घोषित किए गए मतदान के मार्जिन पर कोई असर नहीं पड़ेगा: कांग्रेस

वायनाड वायनाड लोकसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में 64.72 प्रतिशत वोटिंग हुई। 2009 में इस सीट के गठन के बाद से अब तक का सबसे कम मतदान प्रतिशत है। राहुल गांधी के द्वारा इस सीट से इस्तीफा देने के कारण यहां उपचुनाव की स्थिति बनी। यहां प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी और बीजेपी की नव्या हरिदास से है। मतदान प्रतिशत में गिरावट को लेकर कांग्रेस के भीतर चिंताएं भी जताई गई हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के लिए जीत का अंतर 5 लाख वोटों का दावा किया था। कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने कहा है कि कम मतदान प्रतिशत से उनके द्वारा घोषित किए गए मतदान के मार्जिन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यूडीएफ नेताओं ने इसका खंडन किया और दावा किया कि पार्टी की स्थिति मजबूत है। सीपीआई नहीं दिखी उत्साहित केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कम मतदान प्रतिशत के लिए सीपीआईएम के प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच उत्साह की कमी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में मतदाताओं का रुझान अपेक्षाकृत कम था, जिसके कारण मतदान प्रतिशत में गिरावट आई। प्रियंका गांधी को समर्थन जुटाने के लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और दीपा दासमुनी ने प्रियंका गांधी के साथ बैठकों में भाग लिया। इसके अलावा, कांग्रेस नेताओं ने यह सुनिश्चित किया कि उनके विधायक और कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के अभियान के दौरान क्षेत्र में मौजूद रहें। प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए प्रचार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जैसे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्षी नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी शामिल हुए। इस उपचुनाव के दौरान इन नेताओं ने प्रियंका गांधी के प्रचार का नेतृत्व किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से मैदान में लाने की कोशिश की। वायनाड में बाढ़ का असर यह उपचुनाव वायनाड जिले में आई बाढ़ के कुछ महीने बाद हुआ है। बाढ़ के कारण 231 लोगों की मौत हो गई थी। 47 अभी भी लापता हैं। वायनाड उपचुनाव के मतदान प्रतिशत में कमी के बावजूद कांग्रेस और UDF के नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी की जीत में कोई बाधा नहीं आएगी। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि कम मतदान के बावजूद क्या कांग्रेस की उम्मीदें पूरी होती हैं और क्या प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से जीत हासिल कर पाती हैं। recent visitors 84

“प्रसंग मुक्तिबोध” का दो दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा के तत्वावधान में

बिलासपुर जीवन मूल्यों के प्रयोगधर्मी कवि और नई कविता को विशिष्ट स्वरूप प्रदान करने वाले भारतीय हिंदी साहित्य के प्रमुख कवि गजानन माधव मुक्तिबोध के समग्र व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित "प्रसंग मुक्तिबोध" का दो दिवसीय आयोजन 16 ,17 नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा  (बिलासपुर) के तत्वावधान में किया जा रहा है । मुक्तिबोध पर केंद्रित दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस 16 नवम्बर को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ प्रलेसं की कार्यकारिणी बैठक होगी।भोजन उपरांत दोपहर 3 बजे समारोह का उद्घाटन सत्र में " मुक्तिबोध: जीवन संघर्ष और कविता" विषय और मुक्तिबोध की संघर्षपूर्ण जीवनी पर आधारित प्रो. जयप्रकाश की नई कृति "मैं अधूरी दीर्घ कविता " पर संदर्भित विचार सत्र का आरम्भ वरिष्ठ समालोचक मार्गदर्शक राजेश्वर सक्सेना की शुभकामना संदेश से होगा ।सत्र की अध्यक्षता वीरेंद्र यादव (सुप्रसिद्ध आलोचक), नथमल शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रलेसं करेंगे । आधार वक्तव्य रफीक खान प्रस्तुत करेंगे । मुख्य वक्ता रणेंद्र (रांची ) होंगे ।वक्ताओ में कल्याणी वर्मा, नन्द कुमार कंसारी,उषा वैरागकर आठले अपने विषयगत विचार प्रस्तुत करेंगे ।लेखकीय वक्तव्य कृतिकार प्रो. जयप्रकाश देंगे । इस वैचारिक सत्र का संचालन परमेश्वर वैष्णव महासचिव छत्तीसगढ़ प्रलेसं करेंगे । इसी सत्र में मुक्तिबोध के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध का सम्मान किया जाएगा। संध्या 6 बजे इप्टा (बिलासपुर) के साथियों द्वारा मुक्तिबोध की कविताओं पर नाट्य मंचन किया जाएगा । रात्रि 8 बजे कवि गोष्ठी होगी। उपस्थित कवि अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ करेंगे ।          दूसरे दिन 17 नवम्बर को दो वैचारिक सत्र होंगे । प्रातः 10 बजे " मुक्तिबोध:  इत्यादिजनों की पक्षधरता के कवि"विषय पर आधारित प्रथम सत्र की अध्यक्षता रणेंद्र वरिष्ठ साहित्यकार (झारखंड), कल्याणी वर्मा (बिलासपुर)करेंगे ।मुख्य वक्ता वीरेंद्र यादव होंगे ।वक्ताओं में आशीष त्रिपाठी, लोकबाबू, जयप्रकाश,डॉ. मृदुला सिंह विषयगत विचार रखेंगे । सत्र का संचालन रफीक खान करेंगे ।         दोपहर 2 बजे अंतिम सत्र " मुक्तिबोध की रचनाओं में फैंटेसी" विषय पर आधारित होगा जिसकी अध्यक्षता सुप्रसिद्ध युवा आलोचक द्वय आशीष त्रिपाठी (बनारस) और प्रो.जयप्रकाश (दुर्ग) करेंगे । उषा वैरागकर आठले मुख्य वक्ता होंगी । वक्ताओं में कल्याणी वर्मा, वेदप्रकाश अग्रवाल,राम कुमार मिश्र, विश्वासी एक्का विषय पर केंद्रित अपने विचार प्रस्तुत करेंगे ।सन्चालन बिलासपुर इप्टा के साथी अरुण दाभड़कर करेंगे ।             बिलासपुर ईदगाह चौक स्थित डीपी चौबे प्रेस ट्रस्ट भवन  में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़, उतर प्रदेश, झारखंड राज्यों के अनेक साहित्यकार शिरकत करेंगे । छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ के विभिन्न जिला इकाइयों के आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य इस वैचारिक  आयोजन में सम्मिलित होंगे । इस प्रतिष्ठित आयोजन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ प्रलेसं बिलासपुर जिला इकाई के साहित्यकार और इप्टा बिलासपुर के साथी सतत सक्रिय हैं । recent visitors 82

विजयपुर और बुधनी में मतदान सम्पन्न, दिग्विजय सिंह ने शुरू की राजनीती, जाने क्या बोला

भोपाल मध्य प्रदेश में दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव खत्म होते ही राजनीति तेज हो गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कई लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया है. आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता बुलाई है. मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वीडियो वायरल करते हुए विजयपुर विधानसभा सीट पर बूथ क्रमांक 195 के अनुसूचित जाति के मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया है. बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कई दबंगों ने विजयपुर और बुधनी में मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने से रोका. उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज की जाएगी? पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधनी विधानसभा सीट पर भी मतदान प्रक्रिया को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभावित किए जाने का आरोप लगाया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि बूथ क्रमांक 136 और 137 पर सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए महिलाओं पर आशा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया. चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता हार के डर से गलत बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव होता है, वहां पर निर्वाचन आयोग का हस्तक्षेप होता है. ऐसी स्थिति में अगर कोई असंतुष्टि है तो निर्वाचन आयोग से उन्हें शिकायत करनी चाहिए. recent visitors 81

कमांडर प्रेरणा देवस्थली संभाल रहीं आईएनएस ट्रिंकट की कमान और भाई ईशान आईएनएस विभूति की कमान

नई दिल्ली इंडियन नेवी में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाई-बहन की जोड़ी एक साथ अलग-अलग युद्धपोतों की कमान संभाल रही हैं। ये जोड़ी है कमांडर प्रेरणा देवस्थली और कमांडर ईशान देवस्थली की। कमांडर प्रेरणा देवस्थली पिछले साल भारतीय नौसेना में युद्धपोत की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह अभी फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस ट्रिंकट की कमान संभाल रही हैं। उनके भाई, कमांडर ईशान देवस्थली को अब आईएनएस विभूति की कमान सौंपी गई है जो भारतीय नौसेना का वीर-श्रेणी का मिसाइल पोत है। यह एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि इससे पहले कभी भी भारतीय नौसेना में भाई-बहन ने एक साथ युद्धपोतों की कमान नहीं संभाली है। ये संयोग नौसेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके योगदान को भी दिखाता है। कमांडर प्रेरणा देवस्थली को पिछले साल आईएनएस ट्रिंकट की कमान सौंपी गई थी। यह पोत भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और बंगाल की खाड़ी में तैनात है। कमांडर ईशान देवस्थली को हाल ही में आईएनएस विभूति की कमान सौंपी गई है। यह पोत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है और अरब सागर में तैनात है। भाई-बहन दोनों ही पश्चिमी कमान के अधीन अपने-अपने युद्धपोतों की कमान संभाल रहे हैं। दोनों ही अपने परिवार के लिए प्रेरणा हैं और देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। आईएनएस विभूति हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अरब सागर में गोवा के तट पर दी गई स्टीम पास्ट का हिस्सा था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के साथ INS विक्रांत का दौरा किया था और भारतीय नौसेना द्वारा संचालित नौसैनिक अभियानों का प्रदर्शन देखा। अपने संबोधन में, राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं और रणनीतिक पहुंच की तारीफ की थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा था, 'भारतीय नौसेना की इकाइयां अपनी क्षमताओं और रणनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन करते हुए, विस्तृत क्षेत्रों में लंबी अवधि के लिए तैनात हैं। आपके सकारात्मक, सक्रिय और त्वरित कार्रवाइयों ने समुद्र में अनगिनत लोगों की जान बचाई है। यह मेरे लिए एक विशेष क्षण था जब इस साल की शुरुआत में बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने एक हाईजैक किए गए जहाज से बल्गेरियाई चालक दल को बचाने के लिए कृतज्ञता जाहिर करने के लिए फोन किया था।' recent visitors 161

नीमच में पत्नी ने कर दी सरपंच पति की गर्लफ्रेंड की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

नीमच नीमच जिले (Neemuch district) से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक सरपंच (Sarpanch) को तीसरी महिला (Woman) के साथ घूमते देख उसकी दूसरी पत्नी (Wife) ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने पति का वाहन रुकवा कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच की पहली और दूसरी पत्नी से है दो-दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी को अपने सरपंच पति पर पहले से ही शंका थी, जिसके चलते वह बीते कई दिनों से उसका पीछा कर रही थी। ऐसे में बुधवार को उन्हें रंगेहाथ पकड़ने के बाद दूसरी पत्नी ने पति के साथ मौजूद महिला की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सरपंच पति सहित दूसरी पत्नी और महिला तीनों को नानाखेड़ा थाने पर ले गई। पति की बेवफाई से वाकिफ थी पत्नी  दरअसल, सरपंच जितेंद्र माली का एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अफेयर चल रहा है। इसकी खबर सरपंच की पत्नी को थी। वह मौके की तलाश में थी कि दोनों को रंगे हाथ कैसे पकड़ा जाए। सरपंच अक्सर आंगबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बाहर जाते थे। इस बार सरपंच ने नीमच से उज्जैन आकर एक होटल में समय बिताने का फैसला किया था। यह घटना नीमच जिले की सावन ग्राम पंचायत की है, जहां के सरपंच जितेंद्र माली (45) अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन आए थे। वे यहां इंदौर रोड स्थित लालगेट के पास प्रकाश होटल में रुके थे। बुधवार को सुबह सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर होटल से निकले ही थे कि उनकी पत्नी ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद सरपंच की दूसरी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें सरपंच की पत्नी कार में पति के बगल की सीट पर बैठी महिला मित्र को पीटती दिख रही है।   गर्लफ्रेंड पिटती रही और सरपंच मुंह छिपाकर बैठे सरपंच जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल से बाहर निकला वैसे ही पत्नी ने रंगे हाथों दबोच लिया। फिर क्या था पत्नी सीधे पति की गर्लफ्रेंड पर टूट पड़ी और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बीच सड़क पर सरपंच की पत्नी ने होटल के बाहर गर्लफ्रेंड को पीटती रही है। इस दौरान सरपंच हाथ से चेहरा छिपाकर चुपचाप कार में बैठा रहा है। इस दौरान परिवार के लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सरपंच ने कर रखी है दो शादी जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र माली वर्तमान में गांव सावन का सरपंच है। सबसे पहले जितेंद्र ने मंदसौर निवासी एक महिला से शादी की थी। उज्जैन में हंगामा कर रही महिला उसकी दूसरी पत्नी है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ सरपंच को पकड़ा गया है उससे भी वह विवाह करने वाला था। इधर पुलिस के सामने तीसरी महिला भी दावा कर रही है कि वह सरपंच जितेंद्र माली की पत्‍नी है।    recent visitors 183

भोपाल में 4 दिन में दूसरा डिजिटल अरेस्ट का मामला, टेलीकॉम इंजीनियर को 6 घंटे रखा Digital arrest

भोपाल  राजधानी भोपाल (Bhopal) में चार दिन में डिजिटल अरेस्ट (Digital arrest) का दूसरा मामला सामने आया है. इस बार ठगों ने एक टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर (Telecom company engineer) को 6 घंटे तक बंधक बनाकर रखा. मंगलवार शाम को हुई इस घटना में ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर इंजीनियर प्रमोद कुमार (Engineer Pramod Kumar) से 3.5 लाख रुपये की मांग की. समय रहते क्राइम ब्रांच ने रेस्क्यू (Crime branch rescue) कर उन्हें इस ठगी से बचाया। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि बजरिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाले प्रमोद कुमार को मंगलवार शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आया. कॉल करने वाले शख्स ने खुद को ईओडब्लू का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके फोन नंबर से बड़े पैमाने पर बैंक ट्रांजेक्शन हुए हैं. थोड़ी देर बाद वीडियो कॉल पर 3 लोग पुलिस की वर्दी में दिखाई दिए और धमकी दी कि उनके नंबर से फिरौती के पैसे ट्रांसफर हुए हैं. यह सुनकर प्रमोद घबरा गए, और ठगों की धमकी के आगे चुप्पी साध ली। ठगों ने प्रमोद को धमकाया कि वो 3.5 लाख रुपये तुरंत भेजें और 24 घंटे तक एक कमरे में बंद रहें, किसी से बात न करें. डरे सहमे प्रमोद ने खुद को परिवार से अलग कर लिया और सबसे संपर्क बंद कर दिया. जब देर रात तक वो कमरे से बाहर नहीं निकले, तो उनकी पत्नी ने दफ्तर के सहकर्मियों को सूचना दी। सुबह सहकर्मियों के माध्यम से क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली. एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और प्रमोद की काउंसलिंग की. इसके बाद प्रमोद ने दरवाजा खोला और ठगों के पूरे खेल का खुलासा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने उन्हें समझाया कि यह पूरी तरह से ठगी थी. एक हफ्ते में यह डिजिटल अरेस्ट की दूसरी घटना है. क्राइम ब्रांच ने ठगी के इस मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। recent visitors 93

पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को HC से मिली बड़ी राहत, रायपुर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर का आदेश

बिलासपुर  पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को रायपुर सेंट्रल जेल से अन्य जेल ट्रांसफर करने का विशेष न्यायाधीश का फैसला हाईकोर्ट ने पलट दिया है। जेल अधीक्षक रायपुर के आवेदन पर विशेष अदालत ने दोनों को कांकेर और अंबिकापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई में अदालत से दोनों को वापस रायपुर सेंट्रल जेल ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से दोनों रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उन पर रायपुर जेल में वीआईपी सुविधाएं लेने का आरोप है। इसके अलावा सिंडिकेट बनाकर जेल में शांति भंग का भी आरोप दोनों पर लगा कर रायपुर जेल अधीक्षक ने विशेष न्यायाधीश ईडी निधि शर्मा की अदालत में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर दोनों को अलग-अलग कांकेर और जगदलपुर जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया गया था। आदेश के बाद दोनों को वहां शिफ्ट कर दिया गया था। आदेश को दोनों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाई कोर्ट में चुनौती दी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके मामले की सुनवाई रायपुर में चल रही है इसलिए पेशी में उन्हें उपस्थित होना पड़ता है और उनके अधिवक्ता भी रायपुर जेल में उनसे वकील मुलाकात करते हैं साथ ही उनका परिवार भी रायपुर में निवास रथ है जिससे परिवार के लोगों को भी जेल में मिलने में सुविधा होती है। जेल अधीक्षक के आवेदन पर रायपुर विशेष न्यायाधीश ने बगैर उनके पक्ष सुने एकपक्षीय आदेश जारी किया गया है। सुनवाई के बाद जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों को तत्काल रायपुर जेल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। आबकारी घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को अंबिकापुर और अनिल टुटेजा को कांकेर जेल शिफ्ट किया गया था, जबकि ए.पी. त्रिपाठी को जगदलपुर जेल भेजा गया था। कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को दंतेवाड़ा जेल और कोयला घोटाले के मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल ट्रांसफर किया गया था। recent visitors 85