अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव का लम्बी बीमारी के बाद निधन

अटेली हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नरेश यादव का मंगलवार (5 नवंबर) को निधन हो गया। नरेश यादव 61 साल के थे। लंबे समय से पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से उनका गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक के दोस्त राकेश प्रधान ने बताया कि आज 2 बजे के करीब उनके पैतृक गांव राताकलां में उनका अंतिम संस्कार होगा। नरेश यादव का जन्म 1 फरवरी 1963 को हुआ था। वह हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी थे। 2005 में उन्होंने कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। उनके साथी एडवोकेट मुकेश कुमार व टीलू सरपंच ने कहा कि नरेश यादव वैसे तो कांग्रेसी नेता थे, लेकिन उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल का साथ दिया था।   recent visitors 129

डॉ . प्रियंका प्रियांजलि को अटल गौरव अवार्ड सहित अनेक साहित्यिक सम्मानों से नवाजा गया

Dr . Priyanka Priyanjali was awarded many literary honors including Atal Gaurav Award. भोपाल। नेवरी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं कवयित्री डॉ. प्रियंका प्रियांजलि को अटल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सम्मानित किया जा चुका है। उनकी रचनाओं को वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा सराहा गया है, जो समसामयिक विषयों पर आधारित होती हैं। डॉ. प्रियंका प्रियांजलि को निर्भया सम्मान, राष्ट्रीय शब्दाक्षर प्रतीक चिन्ह, कायस्थ कुलभूषण सम्मान और उभरती कवयित्री के लिए प्रतिभा सम्मान से विभूषित किया गया है। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने साहित्यिक संस्थाओं, कवि मित्रों, परिवार और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इन्हीं सबके समर्थन और प्रेरणा से उन्हें बेहतर लेखन की प्रेरणा मिलती रही है। हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. प्रियंका प्रियांजलि ने कहा कि हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने और राजभाषा हिंदी के उन्नयन के लिए कार्य करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। वे चाहती हैं कि अधिक से अधिक गैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोग हिंदी से जुड़ें और हिंदी साहित्य में रूचि लें। इस उद्देश्य के साथ वे नवांकुर साहित्य मनीषियों को भी हिंदी सृजन के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। डॉ. प्रियंका का यह संकल्प हिंदी भाषा और साहित्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उनके लेखन और विचारों से हिंदी साहित्य को एक नई दिशा मिल रही है। recent visitors 392

गुरुग्राम में संतुलन बिगड़ने पर पिलर से टकराई कार…12 फीट हवा में उछली, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत

 गुरुग्राम  गुरुग्राम में आज सोमवार 4 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों मृत छात्रों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 12 फीट उछली कार जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। अक्षित, दक्ष और ध्रुव की कार जब सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर गांव अलीपुर के पास बॉम्बे गोल चक्र पर पहुंची तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से जा टकराई और 12 फीट उछलकर पिलर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार वहां से गुजर रही बाइक और कार के ऊपर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दिल्ली के घिटोरनी के नाथूपुर के रहने वाले अक्षित (18) और दक्ष (19) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। सीसीटीवी भी खंगाले गए हादसे के दौरान फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने वहां से गुजर रहे सभी वाहनों को पीछे रोक लिया। हादसे के दौरान मौजूद लोग कार के पास पहुंच गए तीनों छात्रों को बाहर निकाला गया, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। एक छात्र और दूसरी कार के ड्राइवर मोहित और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पलवल तीनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। recent visitors 139

ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की

बठिंडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में 3 नवंबर 2024 को हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की है। उन्होंने बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला अपना पक्ष रखा। सीएम भगवंत मान ने कहा- जो कनाडा में बीते दिनों हुआ, वे निंदनीय है। पंजाबी कनाडा को दूसरा घर मानते हैं। कोई नहीं चाहता कि ये हिंसक घटना हो। मैं इसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से बात करें। जो भी एक्शन लेना है लें, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं ना हों। हम सरबत का भला मांगने वाले लोग हैं। पूरी दुनिया में बसे हैं, पंजाबी शांतिमय हैं और मेहनत से बाहर जाते हैं। कुछ लोगों का ऐसी बात करना निंदनीय सीएम मान ने कहा कि अगर कुछ लोग ऐसी बातें करते हैं तो ये निंदनीय है। इससे ये साबित नहीं होता कि सभी पंजाबी ऐसे होंगे। इस घटना की सख्त शब्दों में निखेदी करता हूं। दोनों समुदाय हमारे ही हैं, भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से संपर्क करें, ताकि ऐसी घटना दोबारा से ना हो। हमारे यहां से हर दूसरे-तीसरे घर से लोग विदेश में बसे हैं। कनाडा दूसरे घर की तरह हैं। वे शादियां और त्योहार मनाने यहां आते हैं। यहां के लोगों को रोजगार भी मिलता है। इसीलिए मैं कहता हूं कि संबंध ठीक रहने चाहिए और दोनों सरकारों में बातचीत भी होनी चाहिए। धर्म की राजनीति सही नहीं सीएम मान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि धर्म की अगर कोई राजनीति करते हैं तो ये गलत है। खासकर उन देशों में इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि कनाडा में हुई घटना की विश्व भर में निंदा की जा रही है। कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों की गतिविधियों पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है, और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया है। इस विवाद में कई बार पंजाब की स्थिति और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए गए हैं। हिंदू मंदिर के बाहर हुआ था विवाद कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू सभा मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे। उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिन कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हमें कनाडा सरकार से कार्रवाई की उम्मीद है। ऐसी घटनाएं हमें कमजोर नहीं कर सकतीं। मंदिर में चल रहा था कॉन्सुलर कैंप कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में उच्चायोग ने हिंदू सभा मंदिर के बाहर कॉन्सुलर कैंप लगाया था। यह कैंप भारतीय नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगा था। इसमें जीवन प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के 40 साल पूरे होने को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे खालिस्तानी वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। recent visitors 92

आप विधायक जसवन्त सिंह गज्जनमाजरा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, मंत्री तरनप्रीत सौंध करेंगे स्वागत

चंडीगढ़  मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है। उन्हें  हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। हाईकोर्ट के जस्टिस महाबीर सिंह सिंधू ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पिछले सप्ताह इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को गत वर्ष ईडी ने गिरफ्तार किया था। गज्जन माजरा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए एक बैंक से 41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। निचली अदालत ने खारिज कर दिया था जमानत याचिका उसी मामले में गज्जन माजरा के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मोहाली की जिला अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। नाभा जेल में बंद हैं विधायक माजरा आप विधायक गज्जन माजरा गिरफ्तारी के बाद से ही नाभा जेल में बंद हैं। हालांकि, कुछ समय पहले वह जेल में फिसलकर गिर गए थे। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद वे बीमार हुए तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे कि सरकार उन्हें बीमारी के बहाने अस्पताल में भर्ती कराकर वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। हालांकि, मामला गरमाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। एक रुपए वेतन लेने का किया था ऐलान जब 2022 में आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी। इस दौरान विधायक जसंवत सिंह गज्जनमाजरा चर्चा में आए थे। उन्होंने उस समय ऐलान किया था कि पंजाब की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। ऐसे में वह पूरी सैलरी नहीं लेंगे। बल्कि एक रुपया वेतन लेंगे। ताकि पंजाब के खजाने पर बोझ न पड़े। उनका यह कदम काफी समय तक चर्चा में रहा था। recent visitors 61

रियल मैड्रिड कोच एंसेलोटी ने कहा- वालेंसिया में बाढ़ के बाद फुटबॉल बंद हो जाना चाहिए

मैड्रिड रियल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग में एसी मिलान के खिलाफ ताजा मुकाबले में जीत दर्ज की। बाढ़ के कारण वालेंसिया के खिलाफ उनका सप्ताहांत का मैच स्थगित हो गया था। वालेंसिया क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को स्वीकार किया कि वह मंगलवार के मैच को भी स्थगित देखना चाहते हैं। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, एंसेलोटी, जिन्होंने एसी मिलान को भी कोचिंग दी है, ने वालेंसिया बाढ़ के बारे में बात की और संकेत दिया कि वह मंगलवार के मैच को भी स्थगित करना पसंद करेंगे। एंसेलोटी ने कहा, फुटबॉल एक उत्सव है, और जब सब कुछ ठीक हो, जब आपका परिवार ठीक हो और सब कुछ ठीक हो, तो आप जश्न मना सकते हैं और पार्टी कर सकते हैं। जब लोग ठीक नहीं हैं, तो आपको जश्न नहीं मनाना चाहिए। एंसेलोटी ने कहा कि एक कहावत है, शो चलता रहना चाहिए हालांकि ऐसा नहीं है और फुटबॉल बंद हो जाना चाहिए। रियल मैड्रिड को पिछले सप्ताह खेले गए कोपा डेल रे नॉकआउट प्रतियोगिता के पहले दौर से भी छूट दी गई है, इसका मतलब है कि यह कार्लो एंसेलोटी की टीम का 26 अक्टूबर को क्लासिको में एफसी बार्सिलोना से घरेलू मैदान पर 4-0 की हार के बाद पहला गेम होगा। यह क्लब द्वारा बैलन डी'ओर के समारोह का बहिष्कार करने के बाद पहला मैच भी है, क्योंकि उसे पता चला था कि विनीसियस जूनियर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नहीं मिलने वाला है, बल्कि यह पुरस्कार मैनचेस्टर सिटी के रोड्रिगो हर्नांडेज़ को मिलने वाला है। एंसेलोटी पिछले सप्ताह अपने खिलाड़ियों के साथ काम करने में सफल रहे हैं और वर्तमान में केवल लंबे समय से चोटिल डेविड अलाबा और दानी कार्वाजल ही उपलब्ध नहीं हैं। उनकी टीम ने अब तक अपने तीन चैंपियंस लीग खेलों में से दो में जीत और एक में हार का सामना किया है, हालांकि उन्हें अपने पिछले यूरोपीय खेल में बोरूसिया डॉर्टमुंड के खिलाफ़ घरेलू मैदान पर एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था, जिसमें वे 2-0 से पीछे थे, लेकिन विनीसियस की हैट्रिक ने उन्हें 5-2 से जीत दिलाने में मदद की।   recent visitors 48

पटाखों पर बैठो और ऑटो जीतो… लड़कों ने लगाई शर्त, फिर देखा दोस्त की मौत का तमाशा

बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दीपावली के दिन एक शख्स की उसके दोस्तों की लगाई गई शर्त की वजह से मौत हो गई. 31 अक्टूबर को दीपावली पर कोनानकुंटे में 32 साल के शबरीश को उसके दोस्तों पटाखों से भरे डिब्बे के ऊपर बैठा दिया गया. उसके दोस्तों ने वादा किया था कि अगर वह पटाखों के डिब्बे पर बैठने की शर्त जीत लेगा, तो उसे एक ऑटोरिक्शा खरीद कर देंगे. चंद पैसे पाने की आस में शबरीश कुछ सोचे बिना पटाखों के डिब्बों पर बैठ गया. इसमें विस्फोट होते ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है. DCP साउथ लोकेश के मुताबिक, दीपावली पर शबरीश और उसके दोस्तों ने जमकर शराब पी. फिर सभी पटाखे फोड़ने लगे. इसी दौरान दोस्तों ने शबरीश को पटाखों से भरे डिब्बे पर बैठने का चैलेंज दिया. नशे में धुत शबरीश ने बिना सोचे चैलेंज मान लिया. दोस्तों ने कहा था कि अगर वह पटाखों पर बैठने का चैलेंज जीत गया तो उसे ब्रांड न्यू ऑटो खरीदकर देंगे. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 लड़के शबरीश को पटाखों के डिब्बे पर बैठाते हैं. फिर इनमें से कोई आग लगा देता है. चंद सेकेंड में तेज धमाका होता है और शबरीश लुढ़कते हुए जमीन पर गिर जाता है. फिर धुआं कम होते ही उसके दोस्त उसे घेर लेते हैं. बाद में उसकी मौत हो जाती है. इस घटना के बाद शबरीश के परिवार ने उसके 6 दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस इन 6 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. recent visitors 81