अभिनेता की तरफ से कर्नाटक हाईकोर्ट से चिकित्सा के आधार पर जमानत मांगी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने 6 सप्ताह की जमानत दी

बेंगलुरू  कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को साउथ अभिनेता दर्शन को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है। मंगलवार को कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अभिनेता की तरफ से कर्नाटक हाईकोर्ट से चिकित्सा के आधार पर जमानत मांगी गई थी, जिस पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने उनको छह सप्ताह की जमानत दे दी है। इससे पहले कोर्ट ने मंगलवार को जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की जमानत याचिका पर दलीलें और प्रतिवाद पूरा करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को सुनवाई के वक्त जेल में बंद अभिनेता की ओर से पेश वकील सीवी नागेश ने कहा था कि दर्शन को पीठ में तेज दर्द है, जिससे उनके पैर सुन्न हो जा रहे हैं और अगर ऐसी स्थिति बनी रहती है, तो दर्शन को और भी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। वकील ने बताया था कि एक्टर को स्लिप डिस्क में समस्या है, जो खून संचालन को बाधित कर रही है और दर्शन के लिए सर्जरी अनिवार्य हो गई है, क्योंकि इसका अन्य तरीकों से इलाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि शुरुआती जमानत याचिका प्रस्तुत करते समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन तब से स्थिति बिगड़ गई है, जिससे उन्हें चिकित्सा आधार पर जमानत मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। बता दें कि फैन की हत्या मामले में अभिनेता पिछले चार महीनों से जेल में बंद हैं। दर्शन, पवित्रा गौड़ा तथा 15 अन्य को 11 जून को चित्रदुर्ग से रेणुकास्वामी का अपहरण करने और उसकी बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।   recent visitors 92

कनाडा की संसद में दिवाली समारोह रद्द होने से भड़का हिंदुओं का गुस्सा, भारतीयों से बाहरियों की तरह बर्ताव

कनाडा भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच कनाडा की विपक्षी कंजर्वेटिव ने संसद में सबसे पुरानी दिवाली समारोह की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है। पार्टी ने इस समारोह को रद्द कर दिया है जिसमें बाद यहां के इंडो-कैनेडियन समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया है। अब इस कार्यक्रम का आयोजन लिबरल पार्टी के सांसद करेंगे। 1998 में संसद हिल पर दिवाली समारोह की शुरुआत दिवंगत कंजर्वेटिव सांसद दीपक ओबराई ने की थी। 2019 में उनके निधन के बाद से इस कार्यक्रम की मेजबानी कंजर्वेटिव सांसद ही कर रहे थे। हालांकि इस बार कंजर्वेटिव इस कार्यक्रम की मेजबानी से पीछे हट रहे हैं। इस कार्यक्रम के अचानक रद्द होने का कोई कारण भी नहीं बताया गया। अब लिबरल पार्टी के सांसद चंद्र आर्य कैलगरी स्थित ओबराई फाउंडेशन के साथ दिवाली समारोह की मेजबानी करेंगे। मंगलवार को एक प्रेस रिलीज में फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति ओबराई-मार्टिन ने कहा, "संसद हिल पर दिवाली समारोह अपने 24वें साल में है और हमारे पिता दीपक ओबराई ने हमेशा इस कार्यक्रम को एक गैर-पक्षपातपूर्ण कार्यक्रम के रूप में देखा था। उनमें पार्टी की राजनीति से परे जाकर संस्कृति का जश्न मनाने की क्षमता थी। उन्होंने आगे कहा, "चंद्र आर्य हमेशा से इस आयोजन के समर्थक रहे हैं। इसलिए हमारे परिवार के लिए यह सम्मान की बात है कि वे इस साल पार्लियामेंट हिल पर समारोह की मेजबानी कर रहे हैं।" समुदाय के दूसरे लोगों ने कंजर्वेटिव पार्टी के इस कदम पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे भारत और कनाडा के बीच संबंधों में मौजूदा संकट से जोड़ा है। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ इंडिया कनाडा, OFIC के अध्यक्ष शिव भास्कर ने इस फैसले पर निराशा जताई और कहा कि इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजनेताओं की विफलता, खाक कर ऐसे नाजुक समय में, भारतीय-कनाडाई लोगों को एक स्पष्ट संदेश देती है कि हमें साथी कनाडाई के रूप में नहीं बल्कि बाहरी लोगों के रूप में देखा जा रहा है।” पार्टी से माफी की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कनाडा और भारत के बीच मौजूदा कूटनीतिक स्थिति के कारण इस कार्यक्रम से राजनीतिक नेताओं के अचानक हटने से हिन्दुओं को ठेस पहुंची है। recent visitors 71

गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करना चाहता है, लंबी प्लानिंग की

नई दिल्ली बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिल रही धमकियों की वजह से चर्चा में आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर नई जानकारी सामने आई है। गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करना चाहता है और इसके लिए उसने लंबी प्लानिंग की है। दिल्ली में एक शूटआउट के बाद पकड़े गए शूटर्स ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है। उत्तरी दिल्ली के रानी बाग में 26 अक्टूबर को एक कारोबारी के घर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि घटना का मास्टरमाइंड कौशल चौधरी है। वह वसूली के जरिए पैसा जुटा रहा है और अपने गैंग को मजबूत कर रहा है ताकि अपने 'सबसे बड़े दुश्मन' लॉरेंस बिश्नोई को निपटा सके। कौशल चौधरी के सहयोगी पवन शौकीन ने अमेरिका में बैठकर शूटर्स को दिल्ली के कारोबारी को धमकी और फायरिंग करने को कहा था। फायरिंग के बाद कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की रकम मांगी गई थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कौशल चौधरी अपने गैंग को मजबूत करने में जुटा हुआ है और उसके टारगेट पर लॉरेंस बिश्नोई है। दरअसल, बंबीहा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच सांप और नेवले जैसी दुश्मनी है। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी गैंग एक दूसरे को खत्म करना चाहते हैं। कौशल चौधरी जानता है कि यदि उनसे लॉरेंस को खत्म नहीं किया तो वह उसे निपटा देगा। गुजरात के साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने एएनआई को पूछताछ में बताया था कि कौशल चौधरी उसके हिट लिस्ट पर है। लॉरेंस बंबीहा गैंग को अपने लिए चैलेंज मानता है। थाइलैंड में गिरफ्तारी के बाद कौशल चौधरी को 2019 में भारत लगाया गया था। गुरुग्राम के रहने वाले कौशल चौधरी को अभी भोंडसी जेल में रखा गया है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2022 में कौशल चौधरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेगा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। सिद्दू मूसेवाला ने 'बंबीहा बोले' गाना गाया था। recent visitors 159

केंद्रीय मंत्री शिवराज Dhanteras की खरीदारी के बाद पान की दुकान पर पहुंचे, दुकानदार से बोले- भैया …

भोपाल धनतेरस का पर्व पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राजधानी भोपाल में अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहे हैं. इसी सिलसिले में मंगलवार को धनतेरस के त्योहार के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने बर्तन और चांदी के सिक्के की खरीदारी की. दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी शिवराज सिंह चौहान रोशनपुरा चौराहे पर अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करने पहुंचे थे. इस दौरान शिवराज ने परंपरा अनुसार चांदी का सिक्के और बर्तन की खरीदारी की. इस दौरान उन्होंने न्यू मार्केट के मशहूर पान का स्वाद भी चखा. न्यू मार्केट में एक बर्तन की दुकान में जाकर कुछ  बर्तन भी लिए. खरीदारी के बाद पान की दुकान पर पहुंचे शिवराज ख़रीदारी करते हुए न्यू मार्केट की मशहूर पान दुकान पर भी केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे. जहां दुकान पर पहुंचकर उन्होंने दुकानदार से कहा कि उनके लिए सादा पान बनाएं. पान को देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री भी ख़ुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने मशहूर पान का स्वाद चखा. साथ ही पत्नी साधना सिंह ने दुकान से पान पैक भी करवाया. ज्वैलर की दुकान पर की ये खरीदारी इससे पहले जब ज्वैलर की दुकान पर केन्द्रीय कृषि मंत्री पहुंचे, तब बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे. जहां जनता को केंद्रीय कृषि मंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद उनकी पत्नी साधना सिंह ने चांदी का सिक्का पसंद किया और ख़रीदा. इस दौरान साधना सिंह दुकानदार से बातचीत करते हुए ये भी कहते हुए नज़र आई कि चांदी तो बहुत महंगी  हो गई है. इस पर दुकानदारों ने कहा कि हां इन दिनों चांदी की रेट बढ़ गए हैं. वहीं, बर्तन की दुकान पर भी केन्द्रीय कृषि मंत्री अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे. यहां साधना सिंह ने एक ग्लास और लोटा पसंद किया. इस दौरान वो मज़ाकिया लहजे़ में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहती हुई नज़र आई कि आपके लिए ग्लास लिया है और मेरे लिए लोटा. इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुस्कुराए भी और ख़रीदारी भी की.  इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने पूरे देश के लोगों को दीपावली का पर्व शुरू होने की शुभकामनाएं भी दी. recent visitors 113

रेलवे : ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया

भोपाल  पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के जबलपुर-इटारसी रेलखंड में कछपुरा रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलाकिंग, नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भोपाल मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन रहेंगी निरस्त ट्रेन 22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 22188 अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 05703 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन 05 से 08 अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 05704 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 05705 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 05706 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। भोपाल स्टेशन के लूप लाइन में पटरी से उतरी मालगाड़ी भोपाल। गुरुवार को सुबह करीब 10:15 बजे भोपाल स्टेशन के तीन व चार नंबर प्लेटफार्म के लूप लाइन से निकल रही एक मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। इसके चलते कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी ने करीब दो घंटे बाद मालगाड़ी के पहियों को पटरी पर ला सके। इसके बाद तीन व चार नंबर प्लेटफार्म से रेल यातायात शुरू हो सका। इस घटना के चलते उद्योग नगरी एक्सप्रेस व दाहोद भोपाल पैसेंजर को आउटर पर रोकना पड़ा। भोपाल रेल मंडल सहित पमरे जोन में रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। पिछले छह माह में औसतन हर सप्ताह तीन घटनाएं सामने आ रही है। इससे कहीं न कहीं यात्रियों की जान खतरे में है। तो वहीं रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। इस संबंध में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है। recent visitors 85

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथियों की मौत से हड़कंप, 3 की हालत गंभीर, वन मंत्री ने दिए SIT जांच के आदेश

उमरिया  जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक दुखद घटना घटी है। मंगलवार को यहां चार हाथियों की मौत हो गई थी। इसके कुछ घंटों बाद तीन अन्य हाथियों ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हाथियों ने कोई जहरीला या नशीला पदार्थ खा लिया होगा, जिससे उनकी मौत हुई। मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। बांधवगढ़ के साथ-साथ जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। बीमार हाथियों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। गश्त के दौरान मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर की दोपहर नियमित गश्त के दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अमले को खितौली व पतौर कोर रेंज के सलखनिया बीट के आरएफ 384 व पीएफ 183 ए में कुल 4 जंगली हाथी मृत अवस्था में मिले। 13 में 7 की मौत, 3 बीमार इस घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की कई टीमों ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग शुरू कर दी। इस दौरान 5 अन्य हाथी अस्वस्थ अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। इस झुंड में कुल 13 हाथी बताए जा रहे हैं, जिनमें से 1 नर और 3 मादा हाथियों समेत 7 की मौत हो चुकी है। 3 हाथी अस्वस्थ हैं और 3 स्वस्थ पाए गए हैं। पूरे इलाके की हो रही सर्चिंग सभी संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है। बांधवगढ़ और स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ जबलपुर के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी और वन्यजीव पशु चिकित्सक जंगली हाथियों का हरसंभव इलाज कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद समझ आएगा कारण जांच के लिए एसटीएफ जबलपुर और भोपाल की टीम भी बांधवगढ़ पहुँच गई है। पार्क प्रबंधन और वन्यजीव चिकित्सक भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पांच टीमों का किया गठन वन विभाग ने हाथियों की मौत की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। बुधवार की सुबह भोपाल से फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की एक टीम बांधवगढ़ पहुंची। इस टीम के एक्सपर्ट ने हाथियों की मौत की वजह की पड़ताल शुरू कर दी है। इन टीमाें के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है, जिससे पता लगाया जा सके कि रिजर्व एरिया में किसी ने जानबूझकर हाथियों को जहरीली चीज तो नहीं दी है। इस पूरे इलाके की बारीकी से सर्चिंग शुरू कर दी गई है। बेहोश होकर अचानक गिरे हाथी  जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को जंगल में 13 हाथियों का झुंड घूम रहा है। खितौली और पतौर परिक्षेत्र के सलखनियां में आठ हाथियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी 100 से 200 मीटर के एरिया में बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, जबलपुर, उमरिया और कटनी से आठ से ज्यादा वेटरनरी डॉक्टरों को बुलाया गया। मंगलवार को चार और बुधवार सुबह तीन हाथियों की मौत हो गई।  recent visitors 102

जनगणना 2025: 30 नए सवालों जानें और राजनीतिक समीकरणों के साथ होगी जनगणना

Census 2025: Know 30 new questions and census will be done with political equations केंद्र सरकार ने देश में जनगणना कराने की पूरी तैयारी कर ली है। यह प्रक्रिया अगले साल से शुरू होकर एक साल में पूरी होगी और 2026 में इसके आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। इस जनगणना में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि इस बार सर्वे में सम्प्रदाय की जानकारी भी पूछी जाएगी, जिससे देश के विभिन्न सम्प्रदायों की जनसंख्या के आधार पर योजनाएं बनाई जा सकेंगी। जनगणना में कुल 30 सवाल शामिल होंगे, जो पिछली 2011 की जनगणना में पूछे गए 29 सवालों से एक अधिक है। देरी के कारण और नई समय-सीमायह जनगणना 2021 में ही होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद लोकसभा चुनावों के चलते इसे और आगे बढ़ाया गया। अब सरकार ने इस पर तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं, क्योंकि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन किया जाएगा, जो 50 वर्षों से रुका हुआ है। संप्रदाय आधारित सवालों का राजनीतिक महत्वइस बार जनगणना में शामिल किए गए सम्प्रदाय आधारित सवाल विशेष चर्चा का विषय हैं। जनगणना में कबीरपंथी, रविदासी, दलित बौद्ध और अन्य सम्प्रदायों के बारे में पूछा जाएगा। इसके पीछे उद्देश्य केवल आंकड़े इकट्ठा करना नहीं है, बल्कि इन आंकड़ों के आधार पर सरकारी योजनाओं को बेहतर बनाना और समाज में राजनीतिक समीकरणों को समझना है। विशेषज्ञों का मानना है कि सम्प्रदाय आधारित आंकड़े राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि यह राजनीतिक दलों को इन सम्प्रदायों के आधार पर नीतियां बनाने और समर्थन प्राप्त करने में सहायता कर सकते हैं। परिसीमन और महिला आरक्षण2029 में लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण की संभावनाओं के चलते यह जनगणना और भी महत्वपूर्ण हो गई है। परिसीमन के आधार पर सीटों के पुनर्गठन से भारत के जनसांख्यिकीय बदलावों का सीधा असर चुनावी सीटों पर पड़ेगा, जो विभिन्न राज्यों के राजनीतिक परिदृश्य को भी प्रभावित करेगा। जाति जनगणना पर चुप्पीहालांकि जाति जनगणना पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सम्प्रदाय की जानकारी पूछे जाने की तैयारी चल रही है। इससे राजनीतिक लाभ के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सहयोग मिलेगा। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर समाज के विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं और उनकी जनसंख्या के अनुपात को समझने में सहायता मिलेगी, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी। आगामी जनगणना न केवल देश की जनसांख्यिकी को समझने का एक साधन होगी, बल्कि इसके माध्यम से राजनीतिक दलों को नई योजनाएं और विकास की दिशा तय करने का आधार मिलेगा। इस बार जनगणना के व्यापक परिणाम, भारतीय राजनीति और समाज दोनों पर गहरे असर डाल सकते हैं। इस बार जानकारी में लोगों से उनका संप्रदाय भी पूछा जाएगा। कबीरपंथी, रविदासी, दलित बौद्ध समेत देश के अलग-अलग राज्यों में कई संप्रदाय हैं। ऐसे में संप्रदाय भी राजनीति का एक बड़ा आधार हो सकता है। इस तरह 30 सवाल जनगणना में पूछे जाएंगे। ये हैं वो सवाल जिनका जवाब हर घर से लिया जाएगा (i) एक तरफ से दूरी।(ii) यात्रा का माध्यम। (a) क्या भारत में ही पलायन किया?(b) किस समय पलायन किया? (a) बेटे कितने ?(b) बेटियां कितनी? जन्म लेने वाले कितने बच्चे जीवित? (a) बेटे कितने ?(b) बेटियां कितनी? recent visitors 150