कटनी में गुणवत्ताहीन सड़कों का निर्माण, करोड़ों का खर्च बेकार

Construction of low quality roads in Katni, expenditure of crores wasted कटनी। नगर निगम द्वारा करोड़ों की लागत से शहर में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संत कंवरराम वार्ड में पोस्टऑफिस से माधवनगर स्टेशन तक बनाई गई 67.60 लाख रुपए की सीसी सड़क का हाल बेहाल है। हाल ही में बनाई गई इस सड़क की ऊपरी परत टूटने लगी है, और बेस मजबूत न होने के कारण इसमें होल बन रहे हैं। इससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। वार्ड पार्षद गोविंद चावला ने नगर निगम आयुक्त के पास कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। चावला के अनुसार, निर्माण के दौरान ठेकेदार ने नियमों का पालन नहीं किया, और लोगों के घरों के सामने खाई छोड़ दी गई है जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। वंशरूप वार्ड की सड़क भी खराब वंशरूप वार्ड क्रमांक 29 की पार्षद सुमित्रा रावत ने भी शिकायत की है कि 169 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क कुछ ही दिनों में खराब होने लगी। नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने भी इस मामले में आयुक्त को पत्र लिखकर गुणवत्ता की जांच की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कायाकल्प योजनाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति कायाकल्प योजना 1.0 और 2.0 के तहत नगर निगम द्वारा कई सड़कें स्वीकृत हुईं, लेकिन इनमें से कई का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है या निर्माण में खामियां पाई गई हैं। कायाकल्प योजना 1.0 के तहत कुल 9 सड़कों का निर्माण 712.34 लाख रुपए से होना था, जबकि कायाकल्प 2.0 में 10 सड़कों का निर्माण 612.25 लाख रुपए से होना प्रस्तावित था। इन परियोजनाओं के तहत कच्छ सॉ मिल से सीएलपी स्कूल तक 169 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क में भी खामियां पाई गई हैं। निर्माण के बावजूद आजतक वहां से बिजली के पोल नहीं हटाए गए और नाली का निर्माण न होने से बारिश में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। नगर निगम द्वारा की जा रही इस लापरवाही पर शहरवासी और जनप्रतिनिधि आक्रोशित हैं। ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण शहर में किए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। recent visitors 157

प्रियंका गांधी ने वायनाड में चुनाव प्रचार की शुरुआत की: बीजेपी पर साधा निशाना, जनता की सेवा का वादा

Priyanka Gandhi starts election campaign in Wayanad: targets BJP, promises to serve the public Priyanka Gandhi In Waynad: वायनाड से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका गांधी ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा टारगेट है कि अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं वायनाड की जनता के लिए दिन-रात काम करूंगा, उनकी सेवा करूंगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान पर उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान कोई मौजूद नहीं था फिर भी लोग बिना वजह की अफवाह उड़ा रहे हैं. मैंने खुद डीएम से बात की और उनसे पूछा कि क्या ऐसा हुआ है. ये बीजेपी बिना बात के बात बना रही है. बीजेपी की पॉलिटिक्स पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी? उन्होंने बीजेपी की राजनीत पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें तो यही नहीं पता कि जनता क्या चाह रही है. जब देश में इतनी महंगाई और बेरोजगारी है, लोग परेशान हैं ऐसे समय में ये लोग अजीब सी पॉलिटिक्स कर रहे हैं. नामांकन में संपत्ति घोषित करने को लेकर बीजेपी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी मेरी संपत्ति को लेकर बिना वजह बवाल कर रही है. ये स्वाभाविक है कि वो ऐसा करेंगे. राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को दिया खास संदेश वहीं, वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को खास संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुझसे कहा है कि वायनाड की जनता मुझसे बहुत प्यार करती है और अब ये रिश्ता मुझे निभाना है. बहुत ही दिल लगाकर काम करना है. recent visitors 176

वित्‍त मंत्री मुहम्‍मद औरंगजेब ने कहा कि पड़ोसियों के साथ व्‍यापार नहीं करना बेतुका है

इस्‍लामाबाद जम्‍मू-कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म करने के बाद पाकिस्‍तान ने भारत संग व्‍यापार को रोक दिया था। पाकिस्‍तान के अंबानी कहे जाने वाले मियां मांशा से लेकर कई दिग्‍गज उद्योगपति तक भारत से व्‍यापार को फिर से शुरू करने की कई महीने से गुहार लगा रहे हैं। इसके बाद भी शहबाज सरकार अकड़ में इसे फिर से शुरू करने से बच रही है। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के हिस्‍सा लेने के बाद पाकिस्‍तान की अकड़ अब ढीली पड़ती दिख रही है। पाकिस्‍तान के वित्‍त मंत्री मुहम्‍मद औरंगजेब ने अमेरिका के वॉशिंगटन में रविवार को कहा कि पड़ोसियों के साथ व्‍यापार नहीं करना बेतुका है। उनसे क्षेत्रीय देशों खासकर भारत के साथ व्‍यापार बढ़ाने को लेकर सवाल पूछा गया था। रविवार को आए भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 5 महीने में भारत का पाकिस्‍तान से आयात जहां शून्‍य हो गया है। वहीं भारत ने पाकिस्‍तान को 23 करोड़ 50 लाख डॉलर का सामान खासकर चीनी और दवाएं निर्यात किया है। इस तरह से व्‍यापार रोककर खुद पाकिस्‍तान को घाटा हो रहा है। अमेरिका में पाकिस्‍तानी दूतावास में औरंगजेब ने कहा कि भूराजनीतिक मुद्दे क्षेत्रीय व्‍यापार को प्रभावित कर रहे हैं लेकिन यह उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर हैं। इसके बाद भी पाकिस्‍तान पहले से ही अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत कर रहा है। उन्‍होंने सार्क का उदाहरण दिया। जयशंकर से मिले थे पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्री औरंगजेब ने कहा, 'हमने हाल ही में एससीओ सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया है और हम ब्रिक्‍स गठबंधन में भी शामिल होना चाहते हैं। इसके पीछे हमारा उद्देश्‍य यह है कि व्‍यापार को बढ़ावा दिया जाए।' बता दें कि इस बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयंशकर ने भी हिस्‍सा लिया था। करीब 10 साल बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की यह पहली पाकिस्‍तान यात्रा थी। इस दौरान पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने जयशंकर के साथ अनौपचारिक बातचीत की थी। इससे पहले पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने साल 2023 में दुबई के चैनल अल अरबिया से बातचीत में कहा था कि वह पीएम मोदी से अपील करते हैं कि वह उनके साथ बैठें और कश्‍मीर जैसे ज्‍वलंत मुद्दे पर गंभीरता के साथ बातचीत करें। शहबाज ने कहा था कि यह हम पर है कि शांति के साथ जिएं और प्रगति करें। उन्‍होंने यह भी कहा कि यूएई भारत और पाकिस्‍तान के बीच बातचीत फिर से शुरू करने में अहम भूमिका निभा सकता है। वहीं भारत ने साफ कह दिया था कि बातचीत और आतंकवाद दोनों साथ- साथ नहीं चल सकते हैं। अब 2024 में पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था तबाही के दौर में है और उसे चीन से लेकर आईएमएफ तक से कर्ज मांगना पड़ रहा है। वहीं पाकिस्‍तानी उद्योग मांग कर रहे हैं कि सरकार भारत के साथ व्‍यापार को शुरू करे तभी हम पटरी पर वापस लौट पाएंगे। recent visitors 64

टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगा नया कोच, 5 महीनों के अंदर कोच Gautam Gambhir की हुई छुट्टी!

मुंबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जो कीवी टीम ने शुरुआती 2 मैचों को जीतकर 2-0 से अपने नाम कर ली है. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा. इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, कोच गौतम गंभीर के रहते हुए भारत ने 18 साल बाद घरेलू सीरीज हारी है, जो काफी शर्मनाक है. ऐसे में टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले साउथ अफ्रीका का दौरा करना है. इस दौरे पर गंभीर भारतीय टीम के साथ नहीं जाएंगे. बल्कि बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए नया कप्तान चुना है. आइए जानते हैं कि क्या वाकई गंभीर की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई है. गंभीर की जगह अफ्रीका दौरे पर होगा ये दिग्गज क्रिकजब के अनुसार, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ रवाना नहीं होंगे. बल्कि बीसीसीआई ने पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण को ये जिम्मा दिया है. यानी साउथ अफ्रीका दौरे पर लक्ष्मण हेड कोच के रूप में नजर आएंगे. बीसीसीआई ने ये फैसला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए लिया है. ऑस्ट्रेलिया जाएंगे गौतम गंभीर भारतीय टेस्ट टीम को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है. टीम 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी. इसी दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज होनी है यही वजह है कि वीवीएस लक्ष्मण जो कि एनसीए के हेड हैं वो टीम के साथ कोच बनकर जा रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार टी20 मुकाबले 8, 10, 13 और 15 नवंबर को खेले जाएंगे. मुकाबले डरबन, ग्कबेर्हा, सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में होंगे. साउथ अफ्रीका सीरीज में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का दम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों से लैस टीम चुनी गई है. इस टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं लेकिन स्क्वाड में कई नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं. भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर),हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह,अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और यश दयाल. गौतम गंभीर के लिए आने वाले दिन बेहद मुश्किल वैसे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए आने वाले दिन बेहद मुश्किल हैं. दरअसल टीम इंडिया अपने ही घर पर टी20 सीरीज हार चुकी है. न्यूजीलैंड ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीत लिए हैं और अब टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है जहां उसे टेस्ट सीरीज अच्छे अंतर से जीतनी होगी. तभी ये टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाएगी. recent visitors 72

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी

मुंबई भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवार और अब 25 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मालशिरस एससी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राम विट्ठल सतपुते को फिर मौका दिया है। सतपुते भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं लातूर से डॉ. अर्चना शैलेश पाटिल, वसई से स्नेहा प्रेमनाथ दुबे और वर्सोवा सीट से डॉ. भारती हेमंत को प्रत्याशी बनाया गया है। यह हैं प्रत्याशियों के नाम एनसीपी शरद छोड़कर आईं सई डहाके को भी टिकट शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से आईं सई डहाके को भाजपा ने वाशिम जिले की कारंजा सीट से मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक प्रकाश डहाके की पत्नी और कृषि बाजार समिति की सभापति सई डहाके भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। इसके अलावा बोरीवली से मुंबई भाजपा इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय को टिकट दिया गया है। पार्टी ने घाटकोपर पूर्व निर्वाचन क्षेत्रसे मौजूदा विधायक पराग शाह पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं मुर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हरीश पिंपले को भारतीय जनता पार्टी से फिर मौका मिला है। नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित भाजपा ने नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने यहां से डॉ. संतुक मारोतराव हंबर्डे को प्रत्याशी बनाया है। पहली सूची में घोषित किए थे 99 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवार और अब 25 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है। recent visitors 98

बीमा पॉलिसियों पर बोनस में वृद्धि और जीएसटी समाप्त करने की मांग लेकर MP में चल रहा आंदोलन

रतलाम  भारतीय जीवन बीमा निगम एजेंट एसोसिएशन (लियाफी) द्वारा अपनी मांगों के संदर्भ में मध्य प्रदेश के रतलाम की सांसद अनीता नागरसिंह चौहान को ज्ञापन दिया गया। लियाफी द्वारा मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। यह आंदोलन 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है तथा निरंतर जारी है। एसोसिएशन के इंदौर मंडल उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी ने बताया कि लियाफी द्वारा बीमाधारकों व अभिकर्ताओं के हितों से संबंधित मांगें जीवन बीमा निगम प्रबंधन से की जा रही है। इनमें बीमा पॉलिसियों पर बोनस दर में वृद्धि करने और बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग प्रमुख है। साथ ही एक अक्टूबर से अभिकर्ता कमीशन में कमी की गई है, उसे तत्काल वापस लेने, न्यूनतम बीमा राशि को दो लाख किया गया है, उसे पूर्व की भांति एक लाख ही रखने की मांग की गई है। बीमा पॉलिसी में प्रवेश की आयु घटाकर 50 वर्ष की गई है, उसे पूर्व की भांति ही रखने की मांग भी की गई है। देशभर में हो रहा विरोध प्रदर्शन     संपूर्ण भारत के अभिकर्ताओं द्वारा जीवन बीमा कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में रतलाम की शाखाओं के गेट पर भी बड़ी संख्या में अभिकर्ता साथी एकत्रित हुए तथा मांगों के संबंध में नारेबाजी की गईl     30 अक्टूबर तक देश के सभी सांसदों को इन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जा रहा है। सांसदों से ज्ञापन के माध्यम से अभिकर्ता व आम जनता के हित में इन मुद्दों को हल करवाने में सहयोग की अपील की गई है।     10 नवंबर तक सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी यह ज्ञापन दिया जाएगाl सांसद को दिए गए ज्ञापन में जानकारी दी गई कि पूरे भारत में भाजीबीनि के 14 लाख से अधिक अभिकर्ता है, जो आज पूर्ण रूप से उपेक्षा महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन देते समय ये रहे मौजूद लियाफी पदाधिकारियों द्वारा सांसद अनीता सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन का स्वागत किया गया। शाखा क्रमांक एक के अध्यक्ष अशोक भानावत, सचिव चेतन पडियार, कोषाध्यक्ष मनीष टांक, करियर एजेंट शाखा के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, सचिव संजय भावसार, कोषाध्यक्ष शिवमूर्ति दुबे, बीमा सलाहकार मोहम्मद इलियास, नागेश्वर पांचाल, कैलाश प्रजापत, ओमप्रकाश तिवारी, विनय पड़ियार, राजेश डोई, सतीश चौरड़िया, दीपक तनपुरे, मुकेश खंडेलवाल, सुभाष कुमावत व देवीलाल नागर आदि उपस्थित रहे। recent visitors 64

बाबा महाकाल की आरती में सिर्फ एक फुलझड़ी जलाकर निभाई जाएगी परंपरा, होली की घटना से लिया सबक

 उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 31 अक्टूबर को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। भगवान महाकाल को केसर, चंदन का उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराएंगे। इसके बाद अन्नकूट लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। मंदिर में दीपपर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गर्भगृह की छत पर लगे चांदी के रुद्रयंत्र, रजत मंडित दीवार तथा चांदी द्वार की सफाई की जा रही है। मंदिर में आकर्षक विद्युत तथा पुष्प सज्जा भी होगी। महाकाल में दीपावली पर एक फुलझड़ी जलाकर निभाएंगे परंपरा     ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दीपावली पर गर्भगृह में एक फुलझड़ी चलाकर दीपावली मनाई जाएगी। होली पर गर्भगृह में आग लगने की घटना के बाद मंदिर समिति ने यह कदम उठाया है।     पुजारी, पुरोहित मंदिर परिसर में भी आतिशबाजी नहीं कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरों से इस पर नजर रखी जाएगी। महाकाल मंदिर में दीपावली पर भगवान महाकाल की फुलझड़ी से आरती करने की परंपरा है।     दीपावली के दिन नित्य होने वाली पांच आरती में फुलझड़ी चलाई जाती है। पहले पुजारी, पुरोहित बड़ी संख्या में फुलझड़ी चलाते थे, परिसर में भी आतिशबाजी की जाती थी।     आतिशबाजी के धुंए से भस्म आरती दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने पांच फुलझड़ी चलाकर दीपावली मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी थी।     इस बार होली पर गर्भगृह में हुई आगजनी की घटना के बाद मंदिर समिति ने केवल शगुन बतौर एक फुलझड़ी चलाने के निर्देश दिए हैं। दीपावली पर पांचों आरती में एक-एक फुलझड़ी चलाई जाएगी। आज से फ्रीगंज व पुराने शहर के 10 मार्गों पर सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध दीपावली पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। आम लोगों की सुविधा को लेकर यातायात पुलिस ने पुराने व नए शहर में फ्रीगंज, शहीद पार्क व मक्सी रोड के प्रमुख 10 मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक यह नियम लागू रहेगा। रविवार को यातायात पुलिस ने व्यापारियों के साथ बाजारों का भ्रमण किया। डीएसपी विक्रमसिंह कनपुरिया व दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि दीपावली पर्व पर खरीदी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ेगी। इस कारण शहर के प्रमुख 10 मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुबह दस बजे से लेकर रात दस बजे तक इंदौर गेट से दौलतगंज, फव्वारा चौक, एटलस चौराहा, कंठाल चौराहा, तेलीवाड़ा चौराहा से निकास चौराहा एवं तेलीवाड़ा चौराहा से ढाबा रोड तथा नए शहर में फ्रीगंज, शहीद पार्क, मक्सी रोड क्षेत्र सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। recent visitors 60