एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 बनकर तैयार, CM भजनलाल शर्मा 26 को करेंगे उद्घाटन, 27 अक्टूबर से होगा शुरू

जयपुर एयरपोर्ट के अनुमानित यात्री भार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ टर्मिनल-1 का उद्घाटन हवाई अड्डे की समग्र क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का उद्घाटन करेंगे। 1.5 मिलियन सालाना क्षमता वाले यह टर्मिनल को 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए चालू हो जाएगा। जयपुर में अब दो टर्मिनल होंगे। टर्मिनल-1 पर अक्टूबर 27 की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। नया टर्मिनल हेरिटेज स्वरुप में विकसित किया गया हैं। जयपुर एयरपोर्ट के अनुमानित यात्री भार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ टर्मिनल-1 का उद्घाटन हवाई अड्डे की समग्र क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 2023 में लगभग 5.4 मिलियन यात्रियों ने टर्मिनल-2 से यात्रा की। इस वर्ष यातायात में और वृद्धि होने की संभावना है। हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और अयोध्या, बीकानेर, आबूधाबी, कुआलालंपुर में नए मार्गों के खुलने से यात्री यातायात में प्रभावशाली वृद्धि हुई है। 27 अक्टूबर से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री सांगानेर थाने के पास स्थित टर्मिनल-1 से अपनी उड़ानें भर सकेंगे। जल्द ही यहां पर डमी चेक रन भी शुरू किया जाएगा। सीआरपीएफ ने संभाली सुरक्षा टर्मिनल-1 की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग सीआरपीएफ के 100 कर्मचारियों तथा जवानो की ओर से संभाली जाएगी। डिपार्चर क्षेत्र में लगभग 10 इमीग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जबकि अर्रिवाल क्षेत्र में 14 काउंटर स्थापित किए गए हैं। टर्मिनल-1 भवन में 10 चेक-इन काउंटर होंगे। साथ ही एक समर्पित मेडिकल रुम, एम्बुलेंस सेवाएं, लाउन्ज भी सामान्य रुप से संचालित होंगे। पहली फ्लाइट आबूधाबी की 27 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर उतरने वाली पहली फ्लाइट आबूधाबी से एतिहाद एयरवे की होगी। उड़ान रात 2.10 बजे उतरेगी और सभी यात्रियों का टर्मिनल-1 पर भव्य स्वागत किया जाएगा। recent visitors 83

दूध, पनीर से लेकर मिठाई, मसालों के साथ अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं जो हरियाणा में धड़ल्ले से मिलावटी बिक रहे

हरियाणा दूध दही के खाने के लिए मशहूर हरियाणा में धड़ल्ले से मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। खुद खाद्य एवं औषधि विभाग के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। एक साल में विभाग की ओर से लिए गए कुल सैंपल में से 25 प्रतिशत फेल पाए गए हैं। मतलब ये खाद्य पदार्थ खाने लायक नहीं मिले। इनमें दूध, पनीर से लेकर मिठाई, मसालों के साथ अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक विभाग ने 1 अप्रैल, 2023 से लेकर 31 मार्च 2024 तक अलग-अलग खाद्य पदार्थों के कुल 2682 सैंपल लिए। जांच में 676 सैंपल फेल पाए गए हैं। आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि पूरे प्रदेश में प्रतिदिन केवल सात और माह में केवल 210 सैंपल ही लिए जा रहे हैं। इसका सीधा सा मतलब ये है कि काफी संख्या में खाद्य पदार्थों की जांच विभाग कर ही नहीं पाता और लोगों को मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। न स्टाफ न अधिकारी बता दें कि कम सैंपल लिए जाने का सबसे बड़ा कारण ये है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में न तो पर्याप्त स्टाफ है और न जांच व निगरानी के लिए अधिकारी हैं। स्थिति ये है कि इस समय प्रदेश के 22 जिलों में से मात्र सात जिलों में ही जिला खाद्य अधिकारी हैं और सभी के पास दो से तीन तीन जिलों के चार्ज है। दूसरा, फूड सेफ्टी आफिसर (एफएसओ) की बात करें तो प्रदेश में केवल 10 अधिकारी हैं और इनके पास भी कई-कई जिलों के चार्ज हैं। प्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 स्वीकृत पदों में से 43 लंबे समय से खाली पड़े हैं। स्थायी तौर पर केवल दो पदों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी काम कर रहे हैं। शेष अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है। पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग से अधिकारियों को डेप्यूटेशन पर लिया गया है और इनके भरोसे ही विभाग चल रहा है। recent visitors 115

न्यूजीलैंड के खिलाफ सुंदर ने 7 में से अपने 5 विकेट बोल्ड कर हासिल किए

पुणे टीम इंडिया के लिए 1325 दिन बाद टेस्ट टीम में वापस करने वाले स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में धमाल मचा दिया। पुणे टेस्ट मैच के पहले दिन वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पंजा खोला। वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सबसे पहला शिकार सेट हो चुके बल्लेबाज रचिन रविंद्र को बनाया। रचिन को आउट करने के बाद तो मानों सुंदर कीवी बल्लेबाजों के लिए पहेली बन गए।   सुंदर ने एक के बाद एक टॉम ब्लेंडल, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल और टिम साउदी को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए। सुंदर अपना पंजा खोलने के बाद भी नहीं रुके। उन्होंने अपना छठा शिकार एजाज पटेल के रूप में किया। एजाज को आउट करने के बाद सुंदर ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट में देर नहीं की और मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर न्यूजीलैंड की पारी को 259 रन के स्कोर पर रोक दिया। सुंदर ने 7 में से अपने 5 विकेट बोल्ड कर हासिल किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पुणे टेस्ट से पहले सुंदर 4 मार्च 2021 को भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेले थे।   सुंदर की फिरकी देख चकरा गए टॉम ब्लेंडल रचिन रविंद्र के बोल्ड होने के बाद क्रीज पर टॉम ब्लेंडल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। कप्तान रोहित शर्मा ने सुंदर को लगातार एक छोर से लगाए हुए थे। टॉम ब्लेंडल 12 गेंद खेलकर अपनी नजरें जमाने की कोशिश में ही थे कि सुंदर ने सांप जैसी बलखाती हुई गेंद पर ब्लेंडल का डंडा उड़ा दिया। रचिन के बाद ब्लेंडल के साथ जो हुआ वह लगभग रीप्ले की तरह लग रहा था। इस तरह टॉम ब्लेंडल सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। ब्लेंडल के विकेट के साथ ही भारतीय टीम ने को पारी में 5वीं सफलता मिली। ब्लेंडल के आउट हुए अंपायर ने टी ब्रेक की भी घोषणा कर दी। इस तरह टीम इंडिया ने दूसरे सेशन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड के 201 रन के स्कोर उसकी आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया।   recent visitors 80

गोलघर को आकाशीय बिजली से बचाने लगे तड़ित चालक यंत्र की केबल चोरी

भोपाल  शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित गोलघर में लगे तड़ित चालक से केबल चोरी जाने का मामला सामने आया है। वारदात को किसने अंजाम दिया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। राज्य संरक्षित इस स्मारक को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए मप्र पर्यटन विकास निगम ने यह यंत्र लगवाया है। संरक्षित स्मारक होने की वजह से यहां सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद केबल चोरी हो जाने से गोलघर में सुरक्षा की पोल खुल गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात चोर का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक गोलघर के प्रभारी तकनीकी सहायक डॉ. अहमद अली ने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि पुरातात्विक महत्व की इमारत गोलघर को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए तड़ित चालक लगाया गया है। 20 अक्टूबर तक तड़ित चालक का केबल लगा हुआ था। उसके बाद उसका केबल चोरी चला गया। इस बारे में बाणगंगा स्थित संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय को भी सूचित किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। चोरी गए केबल की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस गोलघर में तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ करेगी। गोलघर में जहां से चोरी हुई, वह बी-ब्लॉक कहलाता है। उसे पहले घुड़साल के नाम से जाना जाता था। फिलहाल गोलघर की सुरक्षा दीवार बनाने का काम भी चल रहा है। जिसे दीवार बनाने का ठेका मिला है, उसके कर्मचारी व मजदूर भी परिसर में रहते हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी। recent visitors 65

बात करते -करते मौत के मुंह में चला गया युवक, दोस्तों के समझने तक हो चुकी थी देर

रीवा जिंदगी और मौत के बीच में एक पतली सी डोर है, जैसे ही वह डोर टूट जाती है, मौत आ जाती है। इसका सटीक उदाहरण मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ बैठकर बात कर रहे युवक अचानक से जमीन पर गिरता है और उसकी मौत हो जाती है। इस घटना को देखकर वह कहावत भी सच साबित हो रहा कि मौत कब-किस रूप में आ जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है, क्योंकि कुछ ऐसा ही हुआ रीवा के नौजवान शख्स के साथ, जिसकी दोस्तों के साथ हंसते-बोलते हुए न जाने कब जान निकल गई। वहां मौजूद लोगों को भी पता नहीं चला। एमपी की रीवा की है घटना आपको बता दें कि यह घटना रीवा शहर के ही सिरमौर चौराहे की बताई जा रही है। यहां बीते दिन बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक दुकान के अंदर अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर रहे थे, तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी में वीडियो कैद जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। बताया गया कि रीवा शहर के युवा व्यापारी विनय सिंह बघेल के भाई प्रकाश सिंह बघेल बीते दिवस दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। सभी आपस में मौत जैसी अनहोनी घटना से बेखबर होकर बातचीत कर रहे थे, तभी प्रकाश सिंह बघेल जमीन पर गिर गया। इससे पहले कि उनके दोस्त कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा होना बताया, जिसके चलते प्रकाश की मौत हुई। प्रकाश को नहीं थी कोई बीमारी, वर्क आउट भी करता था विनय सिंह बघेल ने बताया कि मेरा भाई प्रकाश सिंह बघेल पूरी तरह से ठीक था उसे कोई बीमारी नहीं थी। वह रोज वर्कआउट करता था और हेल्दी डाइट लेता था। अचानक उसे अटैक आना हैरानी की बात है। वहीं डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत सडन अटैक से हुई है। कार्डियक अरेस्ट एक आपातकालीन स्थिति है। जिसमें व्यक्ति का दिल अचानक से धड़कना बंद कर देता है, इसलिए इसे सड़न कार्डियक अरेस्ट भी कहते हैं। अगर मस्तिष्क और अन्य अंगों को रक्त की आपूर्ति में कमी का तुरंत इलाज नहीं किया जाता है, तो व्यक्ति बेहोश हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि इससे विकलांगता आ सकती है, या शायद उसकी मृत्यु भी हो सकती है। जब हृदय अचानक और अप्रत्याशित रूप से रक्त पंप करना बंद कर देता है, तो व्यक्ति में कार्डियक अरेस्ट होता है। और इसकी वजह से मस्तिष्क और अन्य अंगों को रक्त की आपूर्ति में रुकावट आ जाती है।ह्रदय की बीमारी कि वजह से कार्डियक अरेस्ट होना एक आम कारण है। कई बार यह भी संभव है की कार्डियक अरेस्ट बिना किसी चेतावनी के व्यक्ति में अचानक से आ जाए। वंशानुगत कारण भी हो सकते हैं। recent visitors 91

अयोध्या में ADM Law and Order सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में म‍िला शव

अयोध्या अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पाया गया है। कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन स्थित आवास पर उनका शव मिला। फ़िलहाल मौत के कारणों का अभी सही ढंग से पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंचे हैं। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइंन में रहते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कमरे की फर्श पर खून फैला हुआ मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्‍य एकत्रित किए हैं। अभी मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्‍ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कानपुर से आ रहे परिजन बताया जा रहा है कि एडीएम सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग दोपहर तीन बजे तक अयोध्‍या पहुंच जाएंगे। तीन बजे के बाद स्‍थानीय पुलिस अफसर प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी देंगे।   recent visitors 159

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा का फोकस नगर निकाय चुनाव

पंचकूला हरियाणा निवास में निकाय अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सैनी और साथ में हैं मंत्री विपुल गोयल। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा का फोकस नगर निकाय चुनाव हैं। इस चुनाव में भाजपा जीतकर ग्राउंड स्तर तक शहरों में अपनी पैठ बनाना चाहती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अभी से एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। पार्षदों और विधायकों तक के एजेंडों पर की गई मंत्रणा इस बैठक में 14 से अधिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में ज्यादा जोर शहरी साफ-सफाई, बेसहारा पशु को पकड़ने और प्रॉपर्टी टैक्स सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि सभी नगर निकाय का सोशल मीडिया अकाउंट बनाया जाए। अकाउंट को रेगुलर अपडेट किया जाए। इसमें निकायों द्वारा किए जा रहे काम और पब्लिक से जुड़ी सूचनाएं अपडेट की जाएं। इन एजेंडों पर की गई चर्चा शपथ लेने के बाद सीएम सैनी ने पहली बैठक नगर निकायों की बुलाई है। एजेंडे में सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत व इसकी सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, लाल डोरा क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट, प्रॉपर्टी बंटवारे के मामले, 22 अक्टूबर से शुरू समाधान शिविर, निकायों के सोशल मीडिया अकाउंट, 100 दिन का कार्यक्रम, विधायकों द्वारा दिए गए इंजीनियरिंग व विकास कार्य, स्वामित्व स्कीम, पीएम स्वनिधि में लोन के मामले, वैध और अवैध कॉलोनियां और नई स्वीकृत कॉलोनियों के विकास कार्य पर चर्चा की गई। recent visitors 75