पाक नौसेना ने ऑपरेशन ने दो हजार KG हशीश, 370 KG बर्फ और 50 KG हेरोइन की जब्त

इस्लामाबाद पाकिस्तान की नौसेना ने नशीली गोलियों की एक बड़ी खेप सहित बड़ी मात्रा में ड्रग्स को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया है। सेना ने सोमवार शाम एक बयान में यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि नौसेना ने ऑपरेशन के दौरान दो हजार किलोग्राम हशीश, 370 किलोग्राम बर्फ (क्रिस्टल मेथ) और 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। सेना ने कहा कि नशीले पदार्थों के अलावा, अवैध गोलियों का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया गया, जो क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी की बढ़ती चुनौती को उजागर करता है। आईएसपीआर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दवाओं का कुल अनुमानित मूल्य लगभग साढ़े चौदह करोड़ अमेरिकी डॉलर है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए दवाओं को एंटी-नारकोटिक्स फोर्स को सौंप दिया गया है। आईएसपीआर ने कहा, “पाकिस्तानी नौसेना क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने, क्षेत्र के समुद्री क्षेत्र में सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हमेशा सतर्क और प्रतिबद्ध है।” recent visitors 85

हमास अपने नेतृत्व को लेकर रणनीति को बदलने की तैयारी में, अब किसी एक उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं होगी

बेरुत गाजा में इजरायल के साथ पिछले एक साल से जंग लड़ रहे हमास को अपने प्रमुख याह्या सिनवार की मौत से बड़ा झटका लगा है। अब हमास अपने नेतृत्व को लेकर रणनीति को बदलने की तैयारी में है। ताजा रिपोर्ट की माने तो हमास अब किसी एक उत्तराधिकारी की नियुक्ति के बजाय कतर में एक समिति को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है। हमास के सूत्रों के मुताबिक समूह ने मार्च में होने वाले अगले आंतरिक चुनावों तक नए नेता के नाम की घोषणा ना करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इजरायली सेना ने याह्या सिनवार की हत्या कर दी थी। इजरायल के मुताबिक याह्या सिनवार 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए रॉकेट हमले का मास्टरमाइंड था। इस मामले पर हमास के एक सूत्र ने बताया, "नेतृत्व को लेकर हमास का दृष्टिकोण यह है कि शहीद याह्या सिनवार के उत्तराधिकारी को अगले चुनावों तक नियुक्त नहीं किया जाए है।" इस दौरान ईरान में राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह की हत्या के बाद अगस्त में बनाई गई पांच सदस्यीय समिति नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेगी। सिनवार को 2017 में हमास का गाजा प्रमुख नियुक्त किया गया था। बाद में जुलाई में हानियेह की हत्या के बाद वह समूह में शीर्ष भूमिका निभा रहा था। एक अन्य सूत्र ने खुलासा किया कि एक राजनीतिक प्रमुख की नियुक्ति के बारे में आंतरिक चर्चा हुई थी जिसकी पहचान गुप्त रहेगी लेकिन नेतृत्व ने अंततः समिति के माध्यम से सामूहिक शासन के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। गाजा, वेस्ट बैंक और फिलिस्तीनी प्रवासियों के प्रमुख प्रतिनिधियों वाली इस समिति में खलील अल-हय्या (गाजा), ज़हेर जबरीन (पश्चिमी तट) और खालिद मेशाल (विदेश में फिलिस्तीनियों का प्रतिनिधित्व) शामिल हैं। दो अन्य प्रमुख सदस्य मोहम्मद दरवेश हैं जो हमास की शूरा सलाहकार परिषद के प्रमुख हैं और राजनीतिक ब्यूरो के सचिव हैं। समिति के सभी सदस्य वर्तमान में कतर में मौजूद हैं। समिति को जंग के दौरान हमास को नियंत्रित करने, रणनीतिक फैसले लेने और समूह की भविष्य की योजनाओं को आकार देने का काम सौंपा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "समिति युद्ध और असाधारण परिस्थितियों के दौरान आंदोलन को नियंत्रित करेगी साथ ही इसके भविष्य की योजना पर भी काम करेगी।" recent visitors 97

पृथ्वी शॉ को BCCI ने कहा पहले वजन कम करो फिर आना कहकर टीम से निकाला गया

मुंबई  लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का बुरा वक्त खत्म ही नहीं हो रहा है। पृथ्वी के सितारे इतने गर्दिश में चल रहे है कि भारतीय टीम तो छोड़िए, अब उन्हें घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम से भी बाहर कर दिया जा रहा है। 24 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को चयनकर्ताओं ने उनके बढ़ते वजन के चलते मुंबई की टीम में सिलेक्ट नहीं किया। बॉडी में बढ़े फैट के चलते बाहर दरअसल, मौजूदा रणजी सीजन में मुंबई को अपना अगला मैच 26 अक्टूबर से त्रिपुरा के खिलाफ अगरतला में खेलना है। खबर है कि खराब फिटनेस के चलते पृथ्वी शॉ टीम में नहीं चुने गए।  रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ को चयनकर्ताओं ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किए गए फिटनेस कार्यक्रम का दो हफ्ते तक पालन करने को कहा है। टीम मैनेजमेंट ने एमसीए को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पृथ्वी शॉ के शरीर में 35 प्रतिशत फैट है और टीम में वापस आने से पहले उन्हें कड़ी ट्रेनिंग की जरूरत है। रहाणे की कप्तानी बरकरार पृथ्वी शॉ ने अब तक मौजूदा रणजी ट्रॉफी के सीजन के दो मैच की चार पारियों में क्रमशः 7,12, 1 और 39 रन बनाए हैं। एमसीए के एक अधिकारी ने कहा, 'उन्हें हटा दिया गया है और दोबारा टीम में चुने जाने से पहले पृथ्वी को ट्रेनिंग करने और वजन कम करने की जरूरत है।' इस बीच, अजिंक्य रहाणे त्रिपुरा के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर भी मुकाबला खेलेंगे जबकि सूर्यकुमार यादव व्यक्तिगत कारणों के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं। विवादों से पुराना नाता पृथ्वी शॉ ने जुलाई में बेंगलुरु में मुंबई के कंडीशनिंग कैंप और चेन्नई में बुची बाबू ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं लिया था। पिछले साल वह मुंबई के किसी क्लब के बाहर एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के साथ मारपीट और झगड़े के चलते विवादों में घिरे थे। गत विजेता मुंबई ने दो मैचों में छह अंक जुटाए हैं और फ़िलहाल ग्रुप ए में चौथे स्थान पर हैं। आईपीएल ऑक्शन से पहले फिटनेस संबंधी कारणों के चलते बाहर किया जाना पृथ्वी के लिए किसी करारे झटके से कम नहीं है। recent visitors 80

राजधानी के रिवेरा टाउन फेस-2 में पूर्व विधायक सविता दीवान के घर चोरी हो गई

 भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी के रिवेरा टाउन फेस-2 में पूर्व विधायक सविता दीवान के घर चोरी हो गई। वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थीं। वापस लौटीं तो उन्हें घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। उन्होंने घर की नौकरानी और उसके स्वजनों पर चोरी करने का संदेह जताया है। पूर्व विधायक की शिकायत पर कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। खेती और मकान निर्माण के थे रुपये कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय पूर्व विधायक सविता दीवान अपने परिवार के साथ रिवेरा टाउन फेस-2 में रहती हैं। उनके पति आरडी शर्मा अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। उनका भी निजी काम के चलते नर्मदापुरम जिले में आना-जाना रहता है। उन्होंने घर के काम के लिए कुछ समय पहले तनु शर्मा नामक महिला को रखा था। वह उनके घर खाना बनाने एवं वर्तन धोने का काम करती है। 11 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थीं। इस दौरान घर का ताला बंद करके एक चाबी खुद रखी और दूसरी घर में काम करने वाली तनु शर्मा को दे दी थी। जब वह वापस 19 अक्टूबर को पहुंचे तो उन्हें घर में ब्रीफकेस में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। ये रुपये खेती के और नर्मदापुरम के मकान के निर्माण कार्य के थे। घर में नहीं लगे सीसीटीवी पुलिस का कहना है घर का ताला व कोई दरवाजा टूटा नहीं है। सिर्फ तनु ही घर में काम करने आती थी। ऐसे में संदेह के आधार पर तनु शर्मा, उसकी बहन पलक शर्मा और तनु के पति से पूछताछ की जा रही है है। सविता दीवान के घर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस टाउनशिप के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। चोरों के निशाने पर पॉश इलाके इस घटना का गंभीर पहलू यह है कि चोरी की यह वारदात जिस सोसायटी में हुई है, वह शहर की सबसे सुरक्षित इलाकों में मानी जाती है। पिछले दिनों वीवीआईपी एरिया चार इमली में भी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी की वारदात हुई थी। ऐसे में चोरों से न तो राजधानी के रिहायशी इलाके सुरक्षित हैं और न ही नेताओं-मंत्रियों के बंगले। recent visitors 105

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाले फैजान ने HC के आदेश पर थाने पहुंचकर 21 बार दी तिरंगे को सलामी

जबलपुर जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आरोपी फैजान ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए 21 बार सलामी दी। आरोपी फैजान को मिसरोद थाने में पुलिस की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी दिलवाई गई। फैजान ने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है और अब वह पूरी जिंदगी भारत माता की जय के नारे लगाएगा। मिसरोद थाने के टीआई मनीष राज भदोरिया ने कहा की कोर्ट के निर्देश के चलते आरोपी फैजान से तिरंगे को सलामी दिलवाई गई है। हर पहले और चौथे मंगलवार को आरोपी यहां पर आएगा। रील बनाने के जोश में उसने यह गलती की है। जिसकी उसको सजा मिल रही है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रील बनाने में जाने अनजाने वो देश विरोधी कोई कृत्य ना करें। जानकारी के अनुसार, जबलपुर हाई कोर्ट ने आरोपी फैजान को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को तिरंगे को सलामी देगा। कोर्ट ने कहा कि फैजान को भोपाल के मिसरोद थाने में महीने में दो बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी। जिस वक्त वह सलामी देगा उस वक्त 21 बार भारत माता की जय का नारा भी लगाएगा। बता दे, जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल ने कहा कि ये शर्तें फैजान में जिम्मेदारी की भावना और देश के प्रति गर्व पैदा करने के लिए रखी गई हैं। कोर्ट ने भोपाल के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि ये भी देखा जाए कि युवक राष्ट्रीय ध्वज और नारे के संबंध में जमानत की शर्तों को पूरा कर रहा है या नहीं। जानेंं क्या है पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक ढाबे के बाहर फैजान नाम के युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इस दौरान एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। इसमें युवक कह रहा था कि पाकिस्तान जिंदाबाद। इस वीडियो के सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे समझाने गए तो वह उनसे मारपीट करने लगा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर मिसरोद थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद मिसरोद पुलिस ने धारा 153 के तहत FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। recent visitors 87

धार जिले में दो युवकों के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

मनावर धार जिले में दो युवकों के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा गया। दोनों पर महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे।मामला तारापुर गांव का है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया, तब्बू उर्फ ताहिर पर आरोप है कि 14 अक्टूबर की रात तारापुर में वह महिला के घर में घुसा और उससे दुष्कर्म किया। उसका साथी सलमान बाहर पहरा दे रहा था। पीड़िता की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। दोनों युवकों को पकड़कर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पिटाई का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहे सलमान और तब्बू उर्फ ताहिर पगारा धरमपुरी के रहने वाले हैं। जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया पीड़िता के ससुर ने बताया, 14 अक्टूबर को बेटा धार कोर्ट में पेशी पर गया था। बहू दोनों बच्चों के साथ घर में सोई थी। रात करीब 8 बजे लाइट चली गई। तभी ताहिर और सलमान महिला के घर पहुंचे। ताहिर ने उससे पीने के लिए पानी मांगा और घर में घुस गए। बहू को जान से मारने धमकी देकर एक आरोपी ने रेप किया। बहू की पीठ, दाहिने गाल पर और बाएं हाथ की कोहनी पर गंभीर चोट आई है। वीडियो वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया, 15 अक्टूबर को पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। उन्हें जेल भेज दिया है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ताहिर की मां ने साजिश का आरोप लगाया आरोपी ताहिर की मां का आरोप है कि पीड़ित और उसके परिजनों ने साजिश के तहत दोनों युवकों को बुलाया। उनके मोबाइल और पैसे लूट लिए। बाइक भी रख ली। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो उन्हें नग्न कर पीटा।   recent visitors 81

पुणे टेस्ट से भी बाहर हुए केन विलियमसन, बड़ी मुश्किल में फंसा न्यूजीलैंड

 पुणे  भारत के खिलाफ 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन दूसरे टेस्ट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार की सुबह इसकी घोषणा की। श्रीलंका दौरे पर हुए थे इंजर्ड केन विलियमसन को हाल ही में खत्म हुई श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमर में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह बेंगलुरु में हुए पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि विलियमसन की रिकवरी प्रगति पर है, लेकिन वह अभी टेस्ट क्रिकेट की शारीरिक मांगों के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं हैं। कोई चांस नहीं लेना चाहती थी टीम स्टीड ने बताया, 'केन सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन वह अभी भी 100% फिटनेस पर नहीं हैं। हमें उम्मीद है कि वह और सुधार दिखाएंगे और तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।' न्यूजीलैंड टीम विलियमसन की रिकवरी को लेकर सतर्क रुख अपना रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए आवश्यक समय मिले। स्टीड ने कहा, 'हम उसे तैयार होने के लिए जितना संभव हो सके उतना समय देंगे, लेकिन निश्चित रूप से सतर्क रुख अपनाते रहेंगे।' सीरीज 1-0 से आगे न्यूजीलैंड विलियमसन की अनुपस्थिति कीवी टीम के लिए एक झटका है, जो बेंगलुरु में रोमांचक पहला टेस्ट जीतने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। न्यूजीलैंड का खेमा तीसरे टेस्ट में विलियमसन की उपलब्धता की उम्मीद लगाए बैठा था। टीम मैनेजमेंट उनकी रिकवरी पर करीबी नजर रख हुआ है। इस बीच, न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में 36 साल में भारतीय धरती पर पहली जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। आखिरी दिन 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवियों ने भारत को आठ विकेट से हराया था। रचिन रविंद्र (नाबाद 39) और विल यंग (नाबाद 48) ने मैच विनिंग 75 रन की साझेदारी की थी। जिससे मेहमान टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई। recent visitors 85