गाजियाबाद में पेशाब से आटा गूंथकर रोटी बनाती थी नौकरानी, CCTV वीडियो से खुला घिनौना राज

गाजियाबाद  गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक बेहद चौंकाने और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घरेलू सहायिका (मेड) एक घर में बीते 8 साल से काम कर रही थी. वह मालिक की फैमिली के लिए जो खाना बनाती थी, समय उसमें पेशाब मिला देती थी. धीरे-धीरे पूरी फैमिली बीमार हो गई. इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ, जब मालिक ने अपनी रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसमें यह करतूत कैद हो गई. दरअसल, गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनका परिवार बीते कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार हो गया था. परिवार के लोग पेट और लीवर की बीमारियों से जूझ रहे थे. शुरू में परिवार ने इसे सामान्य इन्फेक्शन समझकर डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. जब सेहत लगातार बिगड़ती गई तो उन्हें खाने में किसी गड़बड़ी की आशंका हुई. इसके बाद फैमिली के लोगों ने अपनी किचन और अन्य हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि खाने की तैयारियों पर नजर रखी जा सके. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में जो दिखा, वो बेहद हैरान और परेशान कर देने वाला था. घर में काम करने वाली मेड रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी. यह घिनौना कृत्य देख पूरी फैमिली दंग रह गई. पीड़ित परिवार द्वारा की गई शिकायत में आरोप है कि घरेलू सहायिका उनके यहां बीते  8 साल से काम कर रही थी. लंबे समय से मेड द्वारा ऐसा घिनौना कृत्य किया जा रहा था. थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे. शुरू में संक्रमण समझकर डॉक्टर को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली. शक होने पर कैमरे लगवाए परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले टीवी पर एक नौकरानी का कारनामा देखा था। वह खाने में अपना पेशाब मिलाकर परिवार को खिलाती थी। परिवार के सदस्य बीमार होने लगे, ऐसे में उन्हें भी अपनी घरेलू सहायिका पर शक हुआ। जिससे कि उन्होंने घर रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसकी पता घरेलू सहायिका को नहीं लगने दिया। जिसके बाद घरेलू सहायिका जब सोमवार को खाना बनाते समय अपना मूत्र मिलाते हुए कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखते ही कारोबारी और उनके परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने किया गिरफ्तार करोबारी ने इसके बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दी।पुलिस के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी द्वारा थाने में शिकायत देने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस में शिकायत का पता लगने घरेलू सहायिका रीना ने कारोबारी की पत्नी से झगड़ा किया और पूछताछ में वह पुलिस के सामने आरोपों को नकारती रही। लेकिन जब उसे रसोई में लगे कैमरे की फुटेज दिखाई गई तो चुप रह गई। पूरे मामले को लेकर डीसीपी ने क्या कहा? इसके बाद कुछ समय पूर्व घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिसकी फुटेज में मेड रसोई के अंदर खाने में मूत्र को एक बर्तन में करके खाना बनाती नजर आई. इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया. डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज किया गया है. आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है.   recent visitors 92

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एम्बुलेंस सेवा और जाँच सेवा प्रदाय की समीक्षा की

हाई रिस्क प्रेगनेंसी का पूर्व चिन्हांकन कर उचित चिकित्सकीय संस्थान भेजें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल रिस्पांस टाइम कम करने, उचित प्रबंधन और ट्रांसपैरेंसी के लिए आधुनिक तकनीकी का करें उपयोग : उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एम्बुलेंस सेवा और जाँच सेवा प्रदाय की समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि हाई रिस्क प्रैग्नेसी का पूर्व चिन्हांकन करें, इससे उचित चिकित्सकीय संस्थान एक बार में भेजा जाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हों और रेफरल लोड भी कम होगा। रिस्पांस टाइम को कम करने, संसाधनों के उचित प्रबंधन और ट्रांसपैरेंसी के लिए आधुनिक तकनीकी का उपयोग करें जिससे एम्बुलेंस सेवा का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। चिकित्सकीय जांच सेवाएं सुविधाजनक रूप से नागरिकों को उपलब्ध हों इसके लिये वेट लीज मॉडल और हब एंड स्पोक मॉडल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सशक्त मॉनीटरिंग करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में एम्बुलेंस सेवा, जननी एक्सप्रेस सेवा और डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाय की व्यवस्था की समीक्षा की। 6 माह में 16 लाख से अधिक लाभान्वित मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि प्रदेश में 1059 जननी एक्सप्रेस, 1002 संजीवनी ज़िनमें से 167 एडवांस लाइफ सपोर्ट और 835 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा है। विगत 6 माह में जननी और संजीवनी एम्बुलेंस सेवा द्वारा 16 लाख 20 हज़ार 582 मरीजों/गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गयी है। अप्रैल-24 से सितंबर-24 की अवधि में संजीवनी एक्सप्रेस का लाभ 6 लाख 95 हज़ार 223 मरीजों ने लिया है। वहीं जननी एक्सप्रेस सेवा से 9 लाख 25 हज़ार 359 गर्भवती महिलायें/ माताएँ लाभान्वित हुई हैं। वेट लीज मॉडल से जून-2020 से अब तक 1 करोड़ 15 लाख से अधिक नागरिकों की 4 करोड़ 53 लाख 19 हज़ार 488 जाँच की गयी हैं। प्रतिदिन लगभग 28 हज़ार जाँचें की जाती हैं। इस मॉडल के तहत प्रदेश में 85 जाँच सेवा केंद्र क्रियाशील हैं। जिनमें 134 प्रकार की जाँच की जाती है। संचालक एनएचएम के.के. रावत सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 82

उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में “भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति” की बैठक हुई

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में "भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति" की बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय/सम्भागीय कार्यशालाओं की जानकारी और समस्त विश्वविद्यालयों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों के प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में "भारतीय ज्ञान परम्परा विविध संदर्भ" को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के लिए पुस्तकों की सूची का अवलोकन एवं अनुमोदन हुआ, साथ ही मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी लेखकों द्वारा पुस्तकों की सूची का विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण पर भी चर्चा की गई। मंत्री परमार ने स्नातक प्रथम वर्ष के पाठयक्रम का रिव्यू करते हुए पाठ्यक्रम निर्माण 20 नवम्बर 2024 तक, चिन्हित लेखकों द्वारा पाण्डुलिपि का निर्माण 31 जनवरी 2025 तक, पाण्डुलिपि का परीक्षण फरवरी 2025 तक तथा पुस्तकों का प्रकाशन मई 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री परमार ने कहा कि पाठय पुस्तकों में स्थानीय समुदाय/जनजातीय समुदाय की आस्था, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, प्रकृति के प्रतिश्रद्धा-समन्वय के भाव का समावेश होना चाहिये। सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया जाना चाहिए। परमार ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्रो का भ्रमण कराया जाये। शिक्षा के लिए समाज को योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। विद्यादान जैसा अभियान चलाकर समाज की सहभागिता प्राप्त की जाना चाहिये। विश्वविद्यालय /सम्भागीय कार्यशालाओं की जानकारी बैठक में आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरवड़े ने बताया कि 26 विश्वविद्यालयों में विगत 3 माह में स्नातक स्तर के 18 विषयों सहित कुल 26 विषय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 10 संभागों में विगत 2 माह में 24 विषयों पर एक दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। राजाशंकर शाह विश्वविद्यालय, छिन्दवाड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समस्त विश्वविद्यालयों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षण 5 नवम्बर से 24 दिसम्बर तक दिया जायेगा। इसके अंतर्गत विज्ञान समूह, में वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, बी.एच.एस.सी./बी.एस.सी., गणित विषय सम्मिलित है। सामाजिक विज्ञान समूह में समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल है। साहित्य एवं मनोविज्ञान समूह में अंग्रेजी साहित्य, हिन्दी साहित्य, संगीत, संस्कृत साहित्य, मनोविज्ञान, दर्शन हैं। वाणिज्य समूह में अर्थशास्त्र, वाणिज्य समूह शामिल है। बैठक में संबंधित मेजर एवं माइनर विषय में भारतीय ज्ञान परंपरा को समाहित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान/परिसंवाद, "शिक्षण अधिगम को रूचिकर बनाने" विषय पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, परीक्षा संचालन एवं मूल्यांकन पद्दति की रूपरेखा पर चर्चा की गयी। समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में "भारतीय ज्ञान परम्परा विविध संदर्भ" को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों आयोजित की जायेंगी। इन गतिविधियों में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भारतीय सांस्कृतिक लोक नृत्य, भारतीय सांस्कृतिक लोकगीत, भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शामिल है। महाविद्यालय स्तरीय आयोजन समस्त महाविद्यालयों में होगा, यह आयोजन 21 से 26 अक्टूबर के मध्य किया जायेगा। जिला स्तरीय आयोजन संबंधित जिले के अग्रणी महाविद्यालय में 5 से 9 नवंबर के मध्य होगा। संभाग स्तरीय आयोजन संबंधित संभाग के अग्रणी महाविद्यालय में 25 से 29 नवंबर के मध्य होगा तथा राज्य स्तरीय आयोजन भोपाल संभाग के अग्रणी महाविद्यालय में 10 से 14 दिसंबर 2024 के मध्य आयोजित होगा। बैठक में शीर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के सचिव डॉ. अतुल कोठारी, मध्यप्रदेश शुल्क विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कान्हेरे, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी, भोपाल, अशोक कड़ेल, राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय, छिन्दवाड़ा की कुलगुरू डॉ. लीला भलावी, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल के निदेशक डॉ. रमाकांत पांडेय, महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल, हरियाणा के कुलपति डॉ. रमेश चन्द्र भारद्वाज एवं मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलगुरु डॉ. संजय तिवारी सहित अन्य शिक्षाविद् तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 52

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सीवर लाइन चौक मिलने पर जताई नाराजगी, लोगों से किया आग्रह, कचरा निगम के वाहन में ही डालें

अभियान के तीसरे दिन उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में पहुँचे ऊर्जा मंत्री तोमर ऊर्जा मंत्री तोमर ने साफ-सफाई एवं मूलभूत समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी ऊर्जा मंत्री तोमर ने सीवर लाइन चौक मिलने पर जताई नाराजगी, लोगों से किया आग्रह, कचरा निगम के वाहन में ही डालें ग्वालियर उपनगर ग्वालियर की बस्तियों की साफ-सफाई एवं मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तीसरे दिन भी तोमर ने इस क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर साफ सफाई एवं विद्युत, सीवर व पेयजल आदि समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने मेवाती मोहल्ले में सीवर चौक मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही स्वयं खडे होकर सीवर की सफाई कराई। तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों को इस सीवर लाइन को सुचारू करने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने अभियान के तीसरे दिन शील नगर से यात्रा प्रांरभ की। शील नगर से चंद्रनगर, कोटेश्वर मंदिर, इंद्रा कॉलोनी, सदाशिव नगर, गुरूनानक नगर, मेवाती मोहल्ला, बहोडापुर, किशनबाग, लक्ष्मीपुरम, किशनबाग, गरगज कॉलोनी, 20 सूत्रीय नगर व इस्लामपुरा होते हुए रामाजी का पुरा पहुँचकर यात्रा का समापन किया गया। भ्रमण के दौरान मंत्री तोमर ने इंद्रा कॉलोनी में स्वयं झाडू लगाकर सफाई की और स्थानीय निवासियों से अपने घर के साथ-साथ मोहल्ले की गलियों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करें और किसी भी बस्ती में अंधेरा न रहे, इसके लिए खराब स्ट्रीट लाइट तत्काल बदली जाएँ। यात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने स्थानीय निवासियों से कहा कि वे अपने घरों का कचरा बाहर न फेंककर नगर निगम के कचरा वाहन में डालें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा वाहन नियमित रूप से सभी बस्तियों में पहुँचें। तोमर ने भ्रमण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर से घास एवं बेलों के हटाने के साथ ही जहां जालियां नहीं लगी हैं वहां जालियां लगाई जाए। भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। recent visitors 42

फ्लाइंग फेस्टिवल में स्पॉट लैंडिंग पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप में विदेशियाें सहित 50 पायलट लेंगे भाग

शिमला शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2024 के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन आज बुधवार काे जुन्गा में स्थित द ग्लाइड इन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इसका आयोजन पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन शिमला, एमएसएमई मंत्रालय और राज्य का उद्योग विभाग संयुक्त से रूप से करेंगे। एक्सपाे के आयोजक अरुण रावत ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाना है ताकि शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। उन्हाेंने बताया कि फेस्टिवल की एक प्रमुख विशेषता स्पॉट लैंडिंग पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप होगी, जिसमें भारत और विदेशों से 50 से अधिक पायलट भाग लेंगे। ये पायलट सोलो और टीम श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके विजेताओं को पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। सोलो श्रेणी का प्रथम पुरस्कार 2.25 लाख रुपये है। उन्हाेंने बताया कि इस फेस्टिवल में 40 से अधिक प्रदर्शकों की एक प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें लगभग 20 स्टार्टअप्स शामिल होंगे। इसके बाद, स्टार्टअप पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से होमस्टे मालिकों और एडवेंचर व तीर्थयात्रा गाइडों के लिए योग्यता मानकों पर एक सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध डब्ल्यूडब्लयूइ रेसलर द ग्रेट खली 18 अक्टूबर को शामिल होंगे, जो युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स को वैकल्पिक करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उसी दिन ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन 19 अक्टूबर को हाेगा, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और विधायक (भोरंज) सुरेश कुमार उपस्थित रहेंगे।     recent visitors 126

चारधाम यात्रा अब अंतिम चरण में अब तक 40 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम

देहरादून  हरी-भरी वादियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, सीढ़ीनुमा-घुमावदार सड़कें, हिमालय व हिल स्टेशन समेत देवभूमि का प्राकृतिक सौंदर्य इन दिनों पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। मई से शुरू हुई राज्य की चारधाम यात्रा इस वर्ष अब तक तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 40 लाख पार कर चुका है। राज्य में अब तक चार लाख 80 हजार 788 वाहन भी चारधाम पहुंच चुके हैं। अभी भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर देवभूमि पहुंच रहे हैं। दरअसल, इस वर्ष की चारधाम यात्रा अब अंतिम चरण में है। आने वाले दिनों में सभी धाम छह माह के लिए बंद हो जाएंगे। ऐसे में हरिद्वार से लेकर उच्च हिमालय तक आस्था पथ गुलजार है। चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की लाइफलाइन है। चारधाम यात्रा से हजारों परिवारों को काफी आस होती है। उत्तराखंड समेत आसपास के राज्यों के अलावा नेपाल के नागरिक भी चारधाम यात्रा के सहारे गुजर-बसर करने देवभूमि आते हैं। इस वर्ष 31 जुलाई की आपदा भी आस्था की डगर पर श्रद्धालुओं के पांव रोक नहीं पाई। इस वर्ष अब तक 40 लाख 92 हजार 360 तीर्थयात्री सुरक्षित धार्मिक यात्रा कर चारों धामों में शीश नवा चुके हैं। इस दौरान सबसे अधिक यात्री केदारनाथधाम में मंगलवार तक 13 लाख 67 हजार 567 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बद्रीनाथ धाम में 11 लाख 18 हजार 348 व गंगोत्री धाम में सात लाख 53 हजार 397 तो यमुनोत्री धाम में अब तक छह लाख 60 हजार 333 तीर्थयात्रियों ने हाजिरी लगा चुके हैं। साथ ही हेमकुंड साहिब दरबार में एक लाख 83 हजार 722 व गौमुख में अब तक 8993 भक्त मत्था टेक चुके हैं। वहीं, अभी भी तीर्थयात्रियों का केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। अकेले केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार के पार तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। विश्व फलक पर अतिथि देवो भव: का संदेश देती चारधाम यात्रा शक्ति-भक्ति से लबरेज पुष्कर सिंह धामी की सरकार सुरक्षित धार्मिक यात्रा को लेकर प्रतिबद्ध है। ऐसे में चारधाम यात्रा विश्व फलक पर अतिथि देवो भव: का संदेश दे रही है। यह संभव हो पाया है सरकार और प्रशासन के समन्वय से। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और मजबूत करने लिए यात्रा प्राधिकरण बनाया जा रहा है। इसके लिए चारधाम यात्रा एवं इससे जुड़े लोगों और स्टेक होल्डर्स के सुझाव लिए जा रहे हैं।       recent visitors 60

उपराष्ट्रपति का मेघालय दौरा, 16 और 17 अक्टूबर को शिलांग और सोहरा की ओर जाने पर रोक लगायी गयी

शिलांग उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16-17 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर मेघालय आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर शिलांग ट्रैफिक पुलिस ने गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षित और सुचारू यात्रा और आम जनता की सुविधा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। यातायात पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक या जरूरी काम को छोड़कर शिलांग और आसपास के इलाकों की यात्रा करने से बचने को कहा है। निर्देश में यातायात पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि आवश्यक मालवाहक वाहन, गैस सिलेंडर परिवहन वाहन, तेल टैंकर, एफसीआई ट्रक, स्थानीय मिनी ट्रक सहित सभी प्रकार के भारी और मध्यम मोटर वाहनों को 16 और 17 अक्टूबर को शिलांग और सोहरा की ओर जाने पर रोक लगायी गयी है। ट्रैफिक पुलिस ने 16 अक्टूबर को ट्रैफिक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है वाहनों को वाईडब्ल्यूसीए गुरुद्वारा जंक्शन से राजभवन के रास्ते में आकाशवाणी जंक्शन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये दिशा-निर्देश शाम 5 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। वाईडब्ल्यूसीए से गुरुद्वारा जंक्शन: वाहनों को आकाशवाणी जंक्शन की ओर मोड़ दिया जाएगा। यह निर्देश आईजीपी पॉइंट की ओर जाने वाले सभी वाहनों के लिए शाम 5 बजे से कार्यक्रम के अंत तक लागू रहेगा। गोल्फलिंक्स, पाइनथरबाह, बीडीडब्ल्यू स्कूल लाइलाद नोंगमेनसोंग: दोपहर 2:30 बजे के बाद वाहनों को पाइन्तर बाजार-जेएन स्टेडियम के पीछे-वहुमखराह ब्रिज के पीछे की ओर मोड़ दिया जाएगा। इशिरवाट जंक्शन नोंगमेनसोंग मार्केट की ओर: दोपहर 2:30 बजे से वाहनों को बीएसएफ माओपट, उम्पलिंग रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। शिलांग कॉमर्स कॉलेज बीके बाजोरिया जंक्शन ब्रिज: दोपहर 2:30 बजे के बाद वाहनों को शिलांग कॉमर्स कॉलेज जंक्शन से डॉन बॉस्को स्क्वायर, गुरूद्वारा की ओर मोड़ दिया जाएगा। एमईएस जंक्शन, नोंग्रिम हिल्स डीएडी जंक्शन (डेम्सिनियग): दोपहर 2:30 बजे से वाहनों को नोंग्रिम पेट्रोल पंप, एमईएस जंक्शन नोंग्रिम हिल्स, गोरालेन की ओर मोड़ दिया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे से यातायात को बीके बाजोरिया फोर्थ फर्लांग जंक्शन पर शिलांग कॉमर्स कॉलेज की ओर मोड़ दिया जाएगा।       recent visitors 75