वन विभाग ने अतिरिक्त Sallary की वसूली पर लगाई रोक

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के वन आरक्षकों से अतिरिक्त वेतन राशि की वसूली पर रोक लगा दी है। वन विभाग ने इस मामले में वित्त विभाग को आदेश पर पुनर्विचार करने के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसके बाद किसी भी प्रकार की वसूली अगले आदेश तक नहीं की जाएगी। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब वन रक्षकों की सैलरी के परीक्षण के दौरान भर्ती नियमों का उल्लंघन सामने आया। नियम के अनुसार, वन रक्षकों को 5200 रुपये मूल वेतन मिलना था, लेकिन प्रदेश के 6592 वन रक्षकों को 5680 रुपये मूल वेतन दिया गया। यह गलती वन विभाग की ओर से वेतन गणना में हुई और कोषालय ने भी यह बढ़ा हुआ वेतन जारी कर दिया। अब मंगलवार को अपर मुख्य प्रधान वन संरक्षक प्रशासन ने सभी मुख्य वन संरक्षक और संरक्षकों को अगले आदेश तक वेतन की वसूली नहीं करने करने का पत्र लिखा है। 165 करोड़ की रिकवरी का आदेश निकाला था सरकार ने इस गलती के बाद 6592 वन कर्मचारियों से करीब 165 करोड़ रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया था। प्रत्येक वन आरक्षक से 1 लाख 29 हजार रुपये की वसूली करने का नोटिस जारी किया गया था, जिसमें ब्याज सहित रकम वापस लेने की बात कही गई थी। विवाद के बाद पुनर्विचार का निर्णय वेतन वसूली के आदेश के बाद कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। अब विभाग ने आदेश पर पुनर्विचार का निर्णय लिया है। सभी डिवीजनों से जानकारी मंगवाकर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई थी। अब वित्त विभाग द्वारा प्रस्ताव पर विचार करने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। इस आदेश के बाद वन आरक्षकों को सरकार से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। recent visitors 51

तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी के घर लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई, टीम जांच में जुटी

 भोपाल  लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को वल्लभ भवन में कार्यरत एक शासकीय कर्मचारी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त पुलिस किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है। यहां भी मारा छापा जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। लोकयुक्त की छह टीमों ने उनके निवास एवं गांधी नगर स्थित तीन स्कूलों में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर के तीन स्कूलों में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सोने-चांदी के जेवर का भी आकलन किया जा रहा है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अलसुबह पहुंची टीम आरोपित शासकीय कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर कॉलोनी स्थित निवास पर लोकायुक्त टीम अभी भी जांच कर रही है। रमेश के पुत्र के निवास पर भी पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह 5:00 बजे बैरागढ़ में दबिश दी। recent visitors 63

SBI मैनेजर से 26.99 लाख रुपये की साइबर ठगी, फर्जी ईमेल से बनाया निशाना

 इंदौर एसबीआई के तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फरियादी को एक अज्ञात काल आया था। आरोपित ने महेंद्र पटेल नाम बताया और कहा कि वह ओसियन मोटर्स का डायरेक्टर है। आरोपित ने कहा कि मुझे किसी फंड में निवेश करना है, जिस पर मैनेजर ने उसे ब्रांच आने के लिए कहा। अगले दिन दोबारा काल आया और कहा कि मुझे अर्जेंट पैसे ट्रांसफर करना है और मेरी चेक बुक खत्म हो गई है, नई आने में समय लगेगा। मैं आपको अपनी कंपनी के लेटर हेड पर अधिकार पत्र पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए ईमेल कर अधिकृत कर रहा हूं, उसके अनुसार आप खातों में पेमेंट कर दें, मैं शाम को जाकर बैंक में फार्मेलिटी पूरी कर दूंगा। फर्जी आईडी से भेजा मेल इसके बाद फर्जी ईमेल आईडी से बैंक को मेल कर ओसियन मोटर्स के लेटर हेड पर ठग के बैंक खातों में पेमेंट ट्रांसफर करने का निवेदन किया। लेटर हेड पर हस्ताक्षर व बैंक में मौजूद हस्ताक्षर का डाटा मेल करने पर हस्ताक्षर हूबहू मिले, फिर 26 लाख 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ओसियन मोटर्स के मालिक को संपर्क किया, तब पता लगा ठगी हुई जब तात्कालिक बैंक मैनेजर ने असली ओसियन मोटर्स मालिक से संपर्क किया, तो उन्होंने किसी भी ट्रांजेक्शन के निर्देश नहीं देना बताया, तब ठगी की जानकारी लगी और क्राइम ब्रांच में मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज साइबर ठगी के शिकार हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अनिल कुमार से साइबर ठग ने 99 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मिठाई मंगवाई थी। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने दुकानदार को काल लगाया, लेकिन फोन नहीं उठाया। उन्होंने गूगल के जरिए फूड कंपनी स्वीगी हेल्पलाइन का नंबर लिया था। लिमिट होने की वजह से ठग सफल नहीं हुआ फोन उठाने वाले शख्स ने एक अन्य नंबर दिया। ठग ने विभिन्न प्रोसिजर रिफंड के लिए फोन करवाए, इस दौरान उनके खाते से पैसा कट गया। खाते में करीब चार लाख रुपये थे। आरोपित ने पहले तीन लाख निकालने की कोशिश की। लिमिट होने से ठग सफल नहीं हुआ। आरोपित ने फिर 99 हजार रुपये निकाल लिए। थाने के बाहर से महिला पुलिसकर्मी का स्कूटर चोरी एक बदमाश महिला पुलिसकर्मी का दोपहिया वाहन ही चुरा ले गया। वाहन थाने के बाहर खड़ा था। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में पदस्थ सिपाही रेशमा माखीजा ने स्कूटर जीआरपी थाने के बाहर खड़ा किया था। सोमवार शाम बदमाश स्कूटर चुरा ले गया। आगजनी के आरोपितों का जुलूस निकाला बाणगंगा पुलिस ने आगजनी के दो आरोपितों अर्जुन नायक और विनोद उर्फ घोड़ा को सबक सिखाया। उन्होंने स्क्रैप की दुकानों में आग लगा दी थी।पुलिस आरोपितों को घटना स्थल पर ले गई और जुलूस निकाला। आरोपितों ने कान पकड़कर माफी मांगी और उठक-बैठक भी लगाई। recent visitors 84

अनिल विज ने रखा नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव, चुने गए विधायक दल के नेता, शपथ ग्रहण समारोह कल

रोहतक हरियाणा में बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मित से फिर से विधायक दल का नेता चुना गया. गुरुवार (17 अक्टूबर) को हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. नायब सिंह सैनी के सीएम बनने पर पार्टी नेता अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह की नाराजगी की अटकलों के बीच अमित शाह ने खुद कमान संभाली और विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक अमित शाह मौजूद रहे. यहां उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया. अनिल विज ने ही रखा था नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव ये गौर करने वाली बात है कि हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और कृष्ण बेदी ने अगले सीएम के लिए नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव पेश किया था. अमित शाह के हरियाणा में आने का मतलब ही यही है कि नायब सिंह सैनी के चेहरे को उभारा जाए और अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह को एकजुट रखा जाए. दरअसल, दोनों नेता समय-समय पर सीएम बनने की दावेदारी पेश करते आए हैं. सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू नायब सिंह सैनी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हरियाणा अब राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. गुरुवार (17 अक्टूबर) को शपथ ग्रहण समारोह होगा. नायब सिंह सैनी की आई प्रतिक्रिया विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने विधायक दल की बैठक में कहा, "हरियाणा में लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगी है." सीएम सैनी ने बताया कि आज ही राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. हरियाणा के लोगों ने प्रण लिया है कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे ले जाने का काम करेंगे. हरियाणा में बीजेपी को मिलीं 48 सीटें हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 48 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी और सरकार बनाने में कामयाब हुई. वहीं, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आईं. आईएनएलडी को दो सीटें और निर्दलीयों को तीन सीटें मिलीं. सावित्री जिंदल समेत तीनों निर्दलीयों ने बीजेपी को समर्थन दे दिया है. 'केवल BJP बना सकी तीसरी बार मुख्यमंत्री'- अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक अमित शाह ने बताया, "पीएम के नेतृत्व में जो विजय और विकास की गाथा देश भर में रची और गढ़ी गई, उसका विजय है. यह बीजेपी की नीतियों का विजय है. देश भर के राजनीतिक परिदृश्य में पिछले कई सालों से बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी का सीएम तीसरी बार चुनकर नहीं आया है. बीजेपी ने लोगों के विकास के लिए, गरीब कल्याण के लिए नीतियां बनाई हैं. चुने हुए सभी विधायकों ने सैनी के मजबूत कंधों पर भरोसा जताया है." recent visitors 137

तेजगढ़ में बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल, बारिश में बह गई मंडी में रखी सैकड़ों क्विंटल मक्का

 तेंदूखेड़ा दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में अचानक हुई तेज बारिश से किसानों की सैकड़ों क्विंटल मक्का की फसल पानी में बह गई। किसान अपनी फसल लेकर कृषि मंडी पहुंचे और अचानक बारिश इतनी तेज आई कि कोई बचाव के साधन नहीं जुटा पाया। पानी में मक्का बहने से एक किसान की फसल दूसरे किसान के ढेर में मिल गई। इसके अलावा तेजगढ़ थाने अंतर्गत बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मक्का की उपज बहुत ज्यादा हुई है। दूर दराज से किसान मक्का बेचने तेंदूखेड़ा कृषि मंडी ला रहे हैं। बीते दिन भी हजारों क्विंटल मक्का बिक्री के लिए मंडी आई थी। कई किसानो की मक्का बिक चुकी थी और कई की बिक्री के लिए खुले मैदान में रखी थी। इसी समय अचानक हुई तेज बारिश में सैकड़ों क्विंटल मक्का बहकर यहां-वहां फैल गई। रामादेही निवासी बबलू घोसी ने बताया कि सोमवार को कई किसान मक्का लेकर आए थे और सभी ने अपने-अपने अलग-अलग ढेर लगा दिए थे। अचानक बारिश शुरू हुई जिसमें मक्का के ढेर बह गए। किसान शिवशंकर घोसी ने बताया कि ढेर अलग-अलग किसानों के लगे थे। अचानक तेज बारिश के बाद मक्का बह गई और एक दूसरे के ढेर में मिल गए जिसमें किसानों को बड़ा नुकसान हो गया है। आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल तेजगढ़ थाने अंतर्गत इमलिया में बिजली गिरने से दो महिला मजदूर घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार वर्षा पति प्रताप आदिवासी 28 और लक्ष्मी पति नबल आदिवासी हरदुआ निवासी खेत में कार्य कर रही थीं। उसी समय आकाशीय बिजली गिरी और दोनों महिलाएं चपेट में आ गईं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। recent visitors 65

तीन दिन के अंदर बहाल होगा डीआरएम तिराहे का रास्ता, रेलवे का काम बाकी

भोपाल भोपाल के डीआरएम तिराहे का रास्ता मंगलवार को खुलने से रह गया। यहां मेट्रो ने तो अपनी बैरिकेडिंग और सामान हटा दिया, लेकिन रेलवे का ट्रैक की साइड में गड्‌ढे को भरने का काम बाकी है। ऐसे में रास्ते को खोलने का निर्णय अगले 2 से 3 दिन के लिए टाल दिया गया है तिराहे पर मेट्रो ने 200 टन वजनी कंपोजिट स्टील ब्रिज की लॉन्चिंग की है। इसी के नीचे से गाड़ियां और ऊपर से मेट्रो गुजरेगी। चूंकि, डायवर्सन 15 अक्टूबर तक ही था, इसलिए मेट्रो ने सड़क बनाने के बाद अपना सामान भी हटा दिया था। पुलिस ने भी दो दिन तक निरीक्षण किया। इसी बीच रेलवे के एक निर्माण के चलते रास्ते को खोलने का निर्णय टाल दिया गया। नाले का निर्माण हो रहा तिराहे पर ट्रैक के साइड में नाले का निर्माण हो रहा है। इसके चलते रास्ता नहीं खोला गया है। हालांकि, रेलवे निर्माण के आसपास शेड लगा रहा है। ऐसे में एक संभावना यह भी है कि बुधवार या गुरुवार को ही रास्ता खोल दिया जाए। 5 लाख आबादी को राहत मिलेगी रास्ता खुलने से करीब 5 लाख आबादी को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। यहां से होशंगाबाद रोड की कॉलोनी, अवधपुरी, बीडीए, एम्स, अलकापुरी, साकेतनगर, अमरावतखुर्द समेत सैकड़ों कॉलोनी जुड़ी हैं। यहां के लोग इसी सड़क का उपयोग करते थे, लेकिन मार्च में मेट्रो स्टील ब्रिज के निर्माण के चलते यह बंद कर दी गई थी। तभी से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। 8 महीने से 7Km तक का ज्यादा फेरा डीआरएम तिराहे की सड़क आईएसबीटी से वीर सावरकर ब्रिज के नीचे से होते हुए होशंगाबाद रोड को जोड़ती है। यही रास्ता मार्च यानी 8 महीने से बंद है। इससे ट्रैफिक का पूरा दबाव सावरकर सेतु से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक बढ़ गया।     बेतरतीब ट्रैफिक प्लान के कारण साकेत नगर और शक्ति नगर की अंदरुनी सड़कों पर भी ट्रैफिक का भार है, क्योंकि आरआरएल तिराहे और आईएसबीटी की तरफ से आने-जाने वाला 30% ट्रैफिक इन्हीं अंदरुनी सड़कों से होकर आता-जाता है। इससे ISBT से होशंगाबाद रोड की ओर जाने वाले लोगों को 5 से 7 किलो मीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।     डायवर्सन की वजह से एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। विश्वकर्मा नगर में एक 10 साल के दीपक सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।     हबीबगंज नाके के पास किराना, एव्हरफ्रेश समेत अन्य दुकानें भी आठ महीने से बंद है। इससे कारोबार चौपट हो गया है। ऊपर से मेट्रो, नीचे से गुजरेंगी गाड़ियां RKMP (रानी कमलापति) रेलवे स्टेशन के पास हबीबगंज नाके से डीआरएम स्टेशन के बीच 2 स्टील ब्रिज से मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए पिछले 8 महीने से काम चल रहा है। 4 सितंबर को 3 घंटे के अंदर रेलवे ट्रैक पर पिलर के ऊपर 65 मीटर लंबा और 400 टन वजनी ब्रिज का स्ट्रक्चर रख दिया गया था। वहीं, तिराहे के 200 टन वजनी और 48 मीटर लंबे कंपोजिट ब्रिज को भी रख दिया है। इसके नीचे से गाड़ियां और ऊपर से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी।   recent visitors 93

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार दूसरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,000 के नीचे कारोबार कर रहा है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (Nifty) ने भी गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार शुरुआती तेजी से फिसलकर लाल निशान पर बंद हुआ था. सप्ताह के तीसरे दिन IT और FMCG शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसी हुई सेंसेक्स निफ्टी की शुरुआत बुधवार को शेयर बाजार ने धीमी शुरुआत की. BSE Sensex सुबह 9.15 बजे पर 81,646.60 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 81,579.37 के लेवल तक लुढ़क गया. इसी तरह NSE Nifty ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और 25,008.55 के स्तर पर खुलने के बाद मिनटों में ही 24,994.65 तक टूट गया. हालांकि, इस स्तर तक टूटने के बाद दोनों इंडेक्स में कभी मामूली तेजी दिखी, तो कभी फिर ये रेड जोन में पहुंचते नजर आए. इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी मार्केट के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर क्लोज हुए थे. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 152 अंक की गिरावट के साथ 81,820.12 के स्तर पर बंद हुआ था, तो वहीं एनएसई के निफ्टी ने 70 अंक फिसलकर 25,057.35 पर क्लोजिंग की थी. शुरुआती कारोबार में फिसले 980 शेयर शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार को कारोबार शुरू होने के साथ ही करीब 1263 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ ओपनिंग की, तो वहीं 980 शेयरों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. इसके अलावा 152 शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.  टीसीएस, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर लाल निशान पर ओपन हुए थे. इसके अलावा IT और FMCG शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही थी. इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट बात करें, सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सबसे ज्यादा फिसलने वाले शेयरों की, तो बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में M&M Share 1.78%, Nestle India Share 1.52%, TCS 1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में शामिल IPCA Lab Share 2%, Coforge Share 1.80% फिसलकर ट्रेड कर रहे थे. स्मालकैप कंपनियों में KEI Share 6.21%, KamoPaints Share 4.69%, AngelOne Share 3.65%, SGFIN Share 3.65%, CochinShipyard Share 3% गिरकर कारोबार कर रहे थे. recent visitors 85