उप मुख्यमंत्री देवड़ा दिल्ली में होंगे जीएसटी कॉउंसिल की पुनर्गठित बैठक शामिल

भोपाल कम्पनसेशन सेस की पुनर्गठन पर चर्चा करने के लिये मंत्री समूहों की पहली बैठक नई दिल्ली में 16 अक्टूबर को होगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंत्रियों के समूह की जीएसटी कॉउंसिल की पुनर्गठित समिति की बैठक में शामिल होंगे। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रियों के समूह की बैठक होगी। बैठक में अन्य राज्यों के मंत्री भी शामिल होंगे।   recent visitors 82

टीबी, अस्थमा समेत कई बीमारियों की दवाएं महंगी होंगी, सरकार ने रिवाइज किए 8 दवाओं के दाम

नई दिल्ली सरकार की तरफ से टीबी, हार्ट और इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली 8 दवाओं के दाम रिवाइज कर दिए गए हैं. इनका इस्तेमाल क्रिटिकल केयर में फर्स्ट लाइन ट्रीटमेंट में होता है. दवाओं की कीमतों की सीमा में करीब 50 फीसदी की कटौती की गई है. यानी पहले की तुलना में अब ये दवाएं आधी कीमत पर मिल सकेंगी. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी यानी एनपीपीए की तरफ से जिन दवाओं की कीमतों को रिवाइज किया गया है, उनमें अस्थमा, ग्लूकोमा, थैलीसीमिया, टीबी, मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर आदि की दवाएं भी हैं. जिन दवाओं की सीलिंग प्राइस को रिवाइज किया गया है, उनमें Benzyl Penicillin 10 lakh IU इंजेक्शन, Atropine इंजेक्शन 06.mg/ml, इंजेक्शन 750 mg और 1000 mg के लिए Streptomycin पाउडर, Salbutamol टैबलेट 2 mg और 4 mg और respirator solution 5 mg/ml, Pilocarpine 2% drops, Cefadroxil शामिल हैं. दवाओं की उपलब्धता जरूरी अथॉरिटी का कहना है कि जरूरी दवाओं को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ ये भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि ऐसी दवाओं की किल्लत ना हो. जरूर दवाएं हर वक्त उपलब्ध रहनी चाहिए. बता दें कि यह लाइफ सेविंग ड्रग्स हैं, ऐसे में इनकी कमी से किसी की जान भी जा सकती है. यह भी कहा है कि प्राइस रेगुलेशंस से ऐसे भी हालत पैदा नहीं होने चाहिए कि बाजार से दवाएं ही गायब हो जाएं. क्या होते हैं शेड्यूल्ड ड्रग्स? शेड्यूल्ड ड्रग्स ऐसी दवाओं को कहा जाता है, जिनके लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जरूरी होता है. कोई भी इन्हें बिना प्रिस्क्रिप्शन के काउंटर पर जाकर नहीं खरीद सकता. भारत में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के तहत दवाओं को अलग-अलग अनुसूचियों में बांटा हुआ है. इनमें से एक अनुसूची एच (H) है, जिसमें शामिल दवाओं को योग्य डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना किसी को नहीं दिया जा सकता है.   recent visitors 64

अमेरिका से खरीदे जाएंगे 31 प्रीडेटर ड्रोन, डील हुई फाइनल, सौदा 80 हजार करोड़ रुपये का है

नई दिल्ली भारत ने अमेरिका के साथ 31 प्रीडेटर ड्रोन्स खरीदने का सौदा कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लंबे समय से दोनों देशों के बीच इस सौदे को लेकर बातचीत चल रही थी। यह सौदा 80 हजार करोड़ रुपये का है। इससे समुद्र से लेकर सतह और आसमान तक भारत की मारक और निगरानी क्षमता में प्रभावी वृद्धि होगी। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, प्रीडेटर ड्रोन्स के मिलने से भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में निगरानी की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। ये प्रीडेटर ड्रोन्स अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से खरीदे जाएंगे। यह सौदा भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध के तहत हुआ है। सौदे के तहत मिलने वाले 31 प्रीडेटर ड्रोन्स में से भारतीय नौसेना को 15 ड्रोन्स मिलेंगे। वहीं वायुसेना और थल सेना को 8-8 ड्रोन्स मिलेंगे। बेहद खास हैं प्रीडेटर ड्रोन एमक्यू-9बी रीपर या प्रीडेटर ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ड्रोन 40 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर करीब 40 घंटे तक उड़ान भर सकता है। यह ड्रोन सर्विलांस और हमले के लिहाज से बेहतरीन है और हवा से जमीन पर सटीक हमले करने में सक्षम हैं। यह हर प्रकार के मौसम में 40 घंटे से अधिक समय तक उपग्रह के माध्यम से उड़ान भर सकता है। अपनी क्षमताओं की वजह से प्रीडेटर ड्रोन को मानवीय सहायता/आपदा राहत, खोज और बचाव, कानून प्रवर्तन, विरोधी सतह युद्ध, पनडुब्बी रोधी युद्ध, एयरबोर्न माइन काउंटरमेसर, लंबी दूरी की रणनीतिक आईएसआर, ओवर-द-एयर लक्ष्यीकरण, पनडुब्बी रोधी युद्ध में इस्तेमाल किया जा सकता है। recent visitors 60

भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, अब जैकब डफी को टीम में बुलाया गया

बेंगलुरु न्यूजीलैंड को 16 अक्टूबर सेभारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे ठीक एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार युवा तेज गेंदबाज बेन सियर्स घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका में हाल ही में टेस्ट सीरीज के दौरान ट्रेनिंग के दौरान सियर्स को बाएं घुटने में दर्द हुआ था और पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड में उनका स्कैन हुआ था। स्कैन में उनके मेनिस्कस में चोट लगने के बाद उनके भारत आने में देरी हुई। पहले लगा कि वह मैच तक ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेडिकल सलाह पर उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला किया गया। उनकी जगह अनकैप्ड ओटागो वोल्ट्स के गेंदबाज जैकब डफी को सियर्स की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह जल्द ही भारत पहुंचेंगे। ओटागो के स्टार डफी ने ब्लैककैप्स के लिए छह वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं और वर्तमान में उनके नाम 299 प्रथम श्रेणी विकेट हैं। ब्लैककैप्स के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीयर्स जल्दी ठीक हो जाएंगे। स्टीड ने कहा- हम बेन के लिए निश्चित रूप से निराश हैं, जिन्होंने घरेलू गर्मियों के दौरान अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की और एक वास्तविक पेस विकल्प प्रदान करते हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होकर टीम में लौटेंगे। उन्होंने साथ ही कहा- यह जैकब के लिए एक रोमांचक अवसर है, जो पहले भी टेस्ट टीम में शामिल रहे हैं। स्टीड ने कहा- हमारे सामने तीन टेस्ट हैं। उनके पास टेस्ट डेब्यू करने का हर मौका है। स्टीड ने कहा कि ऐसे समय में खिलाड़ियों का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जब न्यूजीलैंड में कोई घरेलू क्रिकेट नहीं खेला जा रहा हो। काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए खेलने वाले जैकब के हालिया अनुभव ने निश्चित रूप से उन्हें सिलेक्शन के लिए सबसे आगे रखा है। बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज कल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगी। recent visitors 101

परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के नए महानिदेशक बने हैं

नई दिल्ली परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के नए महानिदेशक बने हैं। उन्होंने मंगलवार को महानिदेशक पद का पदभार संभाला। परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक के 26वें महानिदेशक हैं। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति को लेकर यह आधिकारिक जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परमेश शिवमणि ने अपने साढ़े तीन दशक से अधिक के शानदार करियर के दौरान, तट और जलपोत नियुक्तियों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह नेविगेशन और डायरेक्शन में माहिर हैं और उनकी समुद्री कमांड में आईसीजी के सभी प्रमुख जहाज शामिल रहे हैं। उनकी समुद्री कमांड में उन्नत ऑफशोर गश्ती जहाज ‘समर’ और ऑफशोर गश्ती जहाज ‘विश्वस्त’ भी शामिल रहे हैं। परमेश शिवमणि अपनी सर्विस के दौरान तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व), तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम), तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री तट) के शीर्ष पदों पर रह चुके हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय तटरक्षक के नए महानिदेशक नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रह चुके हैं। परमेश शिवमणि को सितंबर 2022 में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया था। बाद में उन्हें तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में तैनात किया गया था। उन्हें अगस्त 2024 में महानिदेशक तटरक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि के दौरान कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन और अभ्यास पूरे किए गए। इनमें करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों और सोने की जब्ती शामिल है। इसके अलावा गंभीर चक्रवाती तूफानों के दौरान नाविकों का बचाव, विदेशी तट रक्षकों के साथ संयुक्त अभ्यास, अवैध शिकार विरोधी अभियान, चक्रवात व प्राकृतिक आपदाओं और तटीय सुरक्षा अभ्यास के दौरान मानवीय सहायता भी इन ऑपरेशनों में शामिल रहे। डीजी परमेश शिवमणि को उनकी शानदार सेवा के लिए वर्ष 2014 में तटरक्षक पदक और 2019 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2012 में डीजी कोस्ट गार्ड कमेंडेशन और 2009 में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (ईस्ट) कमेंडेशन से भी सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि भारतीय तटरक्षक बल के तत्कालीन महानिदेशक राकेश पाल की इसी साल अगस्त महीने में मृत्यु हो गई थी। तटरक्षक बल के तत्कालीन महानिदेशक की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया। हार्ट अटैक के उपरांत उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई थी।     recent visitors 123

पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 12 बजे तक 22 फीसदी हुई वोटिंग

चंडीगढ़ पंजाब में पंच और सरपंच पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव में लगभग 1.05 लाख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसके बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। नामांकन में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव स्थगित करने की मांग के बावजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव चल रहा है। 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए 19,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सरपंच पद के लिए कुल 3,798 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए हैं, जबकि पंच के लिए 48,861 उम्मीदवार चुने गए हैं। वहीं 28 ग्राम पंचायतों में चुनाव रद्द कर दिए गए हैं और एक पर रोक लगा दी गई है। नतीजतन, अब 9,398 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। विधानसभा द्वारा पिछले महीने पारित पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के अनुसार उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों के प्रतीकों का उपयोग करने से रोक दिया गया है। राज्य में कुल 1.33 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 70.51 लाख पुरुष और 63.46 लाख महिला मतदाता हैं। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “लगभग सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। डिप्टी कमिश्नरों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।” सोमवार को विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और पंचायत चुनाव को तीन सप्ताह के लिए स्थगित करने की मांग की। बाजवा ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में “बड़े पैमाने पर अनियमितताएं” थीं, जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम “गलत तरीके से” खारिज कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के दौरान विपक्ष समर्थित कई उम्मीदवारों को आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिए गए। कांग्रेस ने 1 जनवरी, 2024 की अपडेट की हुई सूची के बजाय 1 जनवरी, 2023 की मतदाता सूची के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई थी, जिसका इस्तेमाल लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया था। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पंचायत चुनाव संबंधी याचिका खारिज करने के सोमवार के फैसले का स्वागत किया है तथा उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स के माध्यम से उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि पंचायत चुनाव का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। उन्होंने सभी पंजाबियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए मतदान करने तथा अपने गांवों से अच्छे प्रतिनिधि चुनने का आग्रह किया, जो गांव के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए सभी सरपंच एवं पंच प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी दीं। आम आदमी पार्टी के नेता एवं वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला विपक्षी दलों के झूठे प्रचार पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दबाव की राजनीति कर रही थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया। अब पंजाब की जनता भी कांग्रेस को खारिज करेगी। आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. इसकी वीडियोग्राफी चुनाव आयोग द्वारा करायी जाएगी. 2: 50 PM| दोपहर दो बजे तक 44 फीसदी वोटिंग पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर दो बजे तक 44 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। 2:40 PM | जालंधर में चुनावी ड्यूटी पर लगे टीचर की माैत जालंधर के आदमपुर ब्लॉक के गांव अरजनवाल में पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात स्कूल टीचर अमरेंद्र सिंह की बीती रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक अध्यापक अमरेंद्र सिंह गांव दढियाल (जालंधर) के स्कूल में पढ़ाती थी और फाजिल्का के रहने वाली थी। रात में खाना खाने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई. 1:30 PM| बरनाला में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी की मौत पटियाला से बरनाला के गांव ढिलवां में ड्यूटी करने आए पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की मंगलवार सुबह अचानक सेहत बिगड़ने से मौत हो गई। लक्खा सिंह पटियाला से गांव ढिलवां में चुनाव ड्यूटी करने आए थे 1: 20 PM| पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर 12 बजे तक मानसा – 34.4% पटियाला – 20 % फिरोजपुर – 25.15% गुरदासपुर – 22 % फरीदकोट – 28% बरनाला – 19.9% मलेरकोटला- 28% फाजिल्का – 33.5.% फतेहगढ़ साहिब – 31.23% 1:10 PM | पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर 12 बजे तक पटियाला में बीस फीसदी और फिरोजपुर में 25.15% वोटिंग हुई है। 12:50 PM | बरनाला में दो गुट भिड़े, पंच उम्मीदवार को आई चोटें बरनाला के गांव करमगढ़ में सरपंच चुनाव से कुछ घंटे पहले देर रात चुनाव लड़ रहे दो गुटों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में पंच का चुनाव लड़ रहे गुरजंट सिंह को गहरी चोट लगी। 12: 20 PM | पंचायत चुनाव 2024: बड़े अपडेट यहां (Panchayat Elections 2024: Big updates here in Hindi) 1. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में चल रहे पंचायत चुनाव में दखल देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव रोकने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव रोकना गंभीर मामला है. 2. जगराओं के गांव कोठे अठचक में वोटिंग शुरू होते ही झगड़ा हो गया. लोगों के हंगामे के बाद यहां वोटिंग रोक दी गई है. इसके अलावा जगराओं के गांव पोना और गांव डल्ला के चुनाव भी रद्द करने के आदेश दिए गए हैं. 3. मानसा के मानसा खुर्द गांव में वोटिंग रोक दी गई है. मतपत्र गलत छपा था। मामला संज्ञान में आते ही मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया. 4. तरनतारन जिले के सोहल सैन गांव में पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग. गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया. वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोगों के बीच होड़ मच गयी. 5. पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए 25,588 उम्मीदवार मैदान में हैं. पंच पद के लिए 80,598 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा 3,798 सरपंच और 48,861 पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं. 12:15 PM | आनंदपुर साहिब में अब भी 13 फीसदी वोटिंग सुबह 11 बजे तक 13 फीसदी वोटिंग हो चुकी है 12:00 PM| पंजाब … Read more

टेस्ट में विराट से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, 9000 रन पूरे करने से 53 रन दूर

मुंबई भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ मैचों से शांत रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में फैंस कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। विराट तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछली आठ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। वो भी उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले मैच में विराट कोहली के पास नौ हजार रन पूरा करने का मौका होगा। विराट टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के काफी करीब है। 16 अक्टूबर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में विराट कोहली को नौ हजार रन पूरे करने के लिए 43 रनों की जरूरत है। अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट में नौ हजार से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन, द्रविड़ और सुनील गावस्कर ये कारनामा कर चुके हैं। वह टेस्ट में नौ हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज भी बन जाएंगे। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 115 मैच खेलते हुए 8947 रन बनाए है जिसमें 29 शतक और सात दोहरा शतक शामिल है। उन्हें 9000 रन का बैरियर पार करने के लिए 53 रन की जरुरत है। उन्होंने 30 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 254 है। भारत तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का चुनौतीपूर्ण दौरा होगा। ऐसे में विराट का अनुभव और टीम के लिए उनका समर्पण महत्वपूर्ण साबित होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें रनों की भूख पहले की तरह ही बरकारार है एवं खेल के शीर्ष पर एक दशक से अधिक समय के बाद भी बल्ले से रन बनाने की उनकी इच्छा कम नहीं हुई है। recent visitors 89