हबीबगंज नाका आज से ओपन टू ऑल, 7 महीने से था बंद

भोपाल  मेट्रो के काम की वजह से राजधानी में कई रास्तों पर पिछले कई महीनों से डायवर्जन चल रहा है। इसी वजह से पिछले 7 महीने से बंद हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहे वाला रास्ता अब खुलने जा रहा है। इसके खुलने से अब आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत मेट्रो के स्टील ब्रिज की वजह से इस रास्ते को बंद किया गया था। इसके बंद होने से 3 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते जो डायवर्जन प्लान हुआ था, उसकी वजह से लोगों को 6 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा था। इससे समय की बर्बादी तो होती ही थी, साथ ही जाम की वजह से भी आम लोग परेशान होते थे। चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया समय शुरुआत में इस डायवर्जन को 4 हफ्ते तक चलाने का प्लान था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसकी ड्यूरेशन बढ़ती रही। आखिर में 15 अक्टूबर को यह डायवर्जन खत्म करने का प्लान किया गया। सोमवार को मेट्रो के अफसरों ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का मुआयना किया। एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी ने सोमवार को मेट्रो का काम पूरा होने की जानकारी दी। मंगलवार को रास्ता पूरी तरह खोल दिया जाएगा। स्ट्रक्चर हटाने की वजह से लग गया ज्यादा समय हालांकि मेट्रो का काम 4 सितंबर को ही पूरा हो गया था लेकिन इसका स्ट्रक्चर हटाने में भी पूर्ण सावधानी की जरूरत होती है। इसे हटाने की वजह से डेढ़ महीना ज्यादा लग गया। स्ट्रक्चर 65 मीटर लंबा और 400 मैट्रिक टन वजनी था। recent visitors 56

बेलगांव लीखावाडी में स्कूल मैजिक चालक की हार्ट अटैक से, बच्चों की ऐसे बचाई जान

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के न्यूटन चौकी क्षेत्र के बेलगांव लीखावाडी में आज एक स्कूल बच्चों को ले जाने वाली मैजिक चालक को सडक पर अटैक आ गया। अंतिम समय में भी चालक ने अपनी सूझबूझ से बच्चों की जान बचा ली। वाहन को सडक किनारे खडा कर दिया। बाद में उसे परासिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना आज सुबह साढे आठ बजे के आसपास की है। पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता है। मंगलवार सुबह सात बजे वह घर से मैजिक लेकर निकला। लीखवाडी से लौटते समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेषानी हुई। इस समय मैजिक में बच्चे थे। उसने वाहन को सडक के किनारे खडा कर दिया। इस वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल उसे परासिया अस्पताल लेकर आए। यहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। राहुल सडक किनारे वाहन खडे नहीं करता तो वाहन के साथ कुछ भी हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था और उसकी मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, जिले के पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता था। आज सुबह वह लीखवाडी से बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था, उसी समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेशानी हुई। मैजिक में बच्चे थे। लिहाजा उसने तत्काल वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसी वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल राहुल को परासिया अस्पताल लेकर आए। राहुल सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करता तो हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था। recent visitors 87

पाकिस्तान की हार से भारत का टी20 विश्व कप में सफर हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में

दुबई  सूजी बेट्स (28), ब्रूक हैलिडे (22) की शानदार पारियों के बाद एमेलिया केर (तीन विकेट) और ईडन कार्सन (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सोमवार को महिला टी-20 विश्वकप के 19वें मुकाबले में पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज के इस मुकाबले में 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जिस तरह से 11.4 ओवर में 56 के स्कोर पर सिमट गई वह अपने आपमें आश्चर्यजनक रहा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण के दौरान कई कैच छोड़े और उसके बाद बेमन से बल्लेबाजी करने उतरी। मैच के दौरान ऐसा लग रहा था जैसा कोई नयी टीम पहली बार क्रिकेट खेल रही हो। मुनीबा अली (15) और कप्तान फातिमा सना (21) के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। पांच बल्लेबाजो का स्कोर शून्य रहा। चार बल्लेबाज नौ, तीन, दो, दो रनपर आउट हुये। चार विकेट तो मात्र चार रन जोड़कर न्यूजीलैंड की झोली में डाल दिये। न्यूजीलैंड की ओर से एमेलिया केर ने 2.4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिये। ईडन कार्सन को तीन ओवर में सात रन देकर दो विकेट मिले। रोजमेरी मेयर, लिया तहुहू और फ्रैन जोनस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सूजी बेट्स और जॉर्जिया पलिमर की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिये 41 रन जोड़े। नाशरा संधू ने सातवें ओवर में जॉर्जिया पलिमर (17) को आउट कर इस जोड़ी तोड़ा और पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नौवें ओवर में संधू ने सूजी बेट्स (28) को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। एमेलिया केर (नौ) को ओमाइमा ने आउट किया। कप्तान सोफी डिवाइन और ब्रूक हैलिडे ने धीमी और जूझारू पारी खेली। ब्रूक हैलिडे (22) को संधू ने आउट किया। वहीं सोफी डिवाइन (19) सादिया इकबाल का शिकार बनी। मैडी ग्रीन (नौ) को निदा डार ने आउट किया। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े उसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों छह विकेट पर 110 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने तीन विकेट लिये। सादिया इकबाल, निदा डार,ओमाइमा सोहेल ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया।     recent visitors 73

अक्टूबर में आधा प्रदेश तरबतर, इंदौर-उज्जैन समेत 13 जिलों में आज भी असर; भोपाल में धूप निकली

भोपाल मध्यप्रदेश के 6 जिले- बुरहानपुर, धार, खंडवा, मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल को छोड़कर बाकी जिलों से मानसून लौट चुका है। हालांकि बंगाल की खाडी़ में मानसून सक्रिय है। एक के बाद एक कम दबाव के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं, जिसकी वजह से हवा का रुख नहीं बदल पा रहा है और लगातार नमी आ रही है।  नमी के कारण मौसम में बदलाव नहीं आ पा रहा है। इस हफ्ते भी रात में ठंडक नहीं बढ़ेगी। क्योंकि नमी की वजह से बादल छाएंगे। तापमान स्थिर रहेगा। 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश मानसून विदाई के बाद 15 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। इस गिरावट की वजह से गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती थी। दीपावली पर रात में ठंडक बढ़ जाती थी। अंचल सहित प्रदेश अधिकतर हिस्से से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन बंगाल की खाडी़ में अभी मानसून सक्रिय है। मध्य हिस्से में कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं, जिससे दक्षिण भारत में बारिश हो रही है। उत्तर भारत में नमी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन समेत 13 जिलों में सिस्टम का असर रहेगा। विभाग का कहना है कि लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन के रूप में बदलकर आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से अगले 24 घंटे में बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 16 अक्टूबर से मौसम खुल जाएगा। भोपाल में आज मंगलवार को सुबह से धूप निकली है। कैसा रहा तापमान इधर जमू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहे हैं, जिससे बर्फबारी शुरू हो सके। इन सभी कारणों से मौसम में दबाव नहीं आ पा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बादलों की वजह से लोगों को हल्की राहत रही है। रात का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में उमस रही। सेंधवा में तेज बारिश, 12 जिलों में पानी गिरा मध्यप्रदेश में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। बैतूल में करीब डेढ़ इंच बारिश हो गई। भोपाल, सागर और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। दमोह, जबलपुर, उमरिया, धार, इंदौर, रायसेन, डिंडौरी, बड़वानी में भी बारिश हुई। भोपाल और इंदौर में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। इस दौरान बूंदाबांदी होती रही। डिंडौरी में 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। उमरिया में आधे घंटे तक पानी गिरा। शहडोल और धार जिले के पीथमपुर में भी तेज बरसात हुई। सेंधवा में मूसलधार बारिश हुई। recent visitors 114

भारत ने कनाडा के 6 राजनायिकों को किया निष्कासित, 19 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश

नई दिल्ली  भारत-कनाडा के रिश्तों को एक और बड़ा झटका लगा है। कनाडा से अपने राजनयिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद अब भारत सरकार ने देश से कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है। भारत ने कनाडा के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है और उन्हें शनिवार 19 अक्टूबर को रात 12 बजे से पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है. भारत ने ये फैसला खालीस्तानी आतंकी निज्जर हत्याकांड की जांच में भारतीय हाई कमिश्नर और डिप्लोमेट्स को पर्सन ऑफ इंटरेस्ट के रूप में जोड़ने के बाद लिया है. हालांकि, MEA से चर्चा के बाद कनाडाई अधिकारियों का कहना है कि हमारे नेशनल टास्कफोर्स और अन्य जांच के जरिए RCMP ने कई सबूत प्राप्त किए हैं. भारत ने कनाडा के जिन राजनयिकों को निष्कासित किया है. इसमें एक्टिंग उच्चायुक्त स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, डिप्टी उच्चायुक्त पैट्रिक हेबर्ट, फर्स्ट सेक्रेटरी मैरी कैथरीन जोली, फर्स्ट सेक्रेटरी लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, फर्स्ट सेक्रेटरी एडम जेम्स, फर्स्ट सेक्रेटरी पाउल ओरजुएला का नाम शामिल है. इन सभी राजनयिकों को पांच दिनों में शनिवार, 19 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक भारत छोड़ने को कहा गया है.   'कनाडा ने पेश किए हैं सबूत' MEA कार्यालय से बाहर निकलते हुए व्हीलर ने कहा कि भारत को अपने दावों का पालन करना चाहिए जो उसने ओटावा में आरोपों के संबंध में लिया था. व्हीलर ने दावा किया कि कनाडा ने यह प्रमाणित और अप्रमाणिक सबूत पेश किए हैं कि भारतीय सरकार के एजेंटों का कनाडाई नागरिक की हत्या में हाथ हो सकता है.उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के हित में है कि वे इस मामले की तह तक जाएं. कनाडा इस मामले में भारत के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है. कनाडा ने सोमवार को भारतीय हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा को निज्जर हत्याकांड में 'पर्सन ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में नामित किया था. इसपर भारत ने कड़ा विरोध जताते हुए इन आरोपों को बेतुका बताया था. विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडाई सरकार ने भारत की संलिप्तता का एक भी ठोस प्रमाण नहीं दिया है, जबकि बार-बार अनुरोध किया गया था और प्रधानमंत्री ट्रूडो पर वोट बैंक की राजनीति करने और कनाडाई जमीन पर अलगाववादी एलिमेंट्स से निपटने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. MEA  ने कनाडाई डिप्लोमेट को किया था तलब इस मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार शाम को कनाडाई कार्यवाहक डिप्लोमेट को तलब किया था और उन्हें सूचित किया कि भारतीय हाई कमिश्नर और अन्य डिप्लोमेट्स के खिलाफ बिना किसी सबूत के आरोप लगाया जाना अस्वीकार्य है. भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि इस तरह के आरोपों की वजह से उग्रवाद और हिंसा का माहौल पैदा हुआ है, जिससे हमारे डिप्लोमेट्स की सुरक्षा खतरे में है." खतरे में है राजनयिकों की सुरक्षा: MEA इससे पहले कनाडा में भारत के उच्चायुक्त को वापस लेने की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि उग्रवाद और हिंसा के माहौल में ट्रूडो सरकार की कार्रवाई से राजनयिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. भारत सरकार ने एक बयान में कहा, "हमें मौजूदा कनाडाई सरकार की प्रतिबद्धता पर कोई विश्वास नहीं है कि वे हमारे डिप्लोमेट्स की सुरक्षा करेंगे. इसलिए, भारत सरकार ने हाई कमिश्नर और अन्य डिप्लोमेट्स और अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है." बता दें कि पिछले साल कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर बिना सबूत के निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि भारत ने ही निज्जर को मरवाया है. भारत लगातार इसके सबूत मांग रहा है, लेकिन ट्रूडो शासन ने अब तक भारत को कोई सबूत पेश नहीं किए हैं. वहीं, एमईए ने कनाडाई डिप्लोमेट्स के साथ मीटिंग के बाद बयान में कहा था कि कनाडा से बार-बार सबूत मांगने के बाद भी सबूत पेश नहीं किए गए. हालांकि, कनाडाई डिप्लोमेट ने इसे खारिज किया था.   recent visitors 88

मेट्रो रेल लाइन में बाधा बन रहे 30 से अधिक अतिक्रमण हटाने के बाद सिविल वर्क होगा

 भोपाल  मेट्रो रेल लाइन में बाधा बन रहे 30 से अधिक दुकानों व घरों को हटाने के लिए लोगों को दिया गया समय मंगलवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा बुधवार से इन्हें तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मेट्रो के दूसरे चरण में सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल आठ किलोमीटर तक काम होना है। यह दो हिस्सों में होगा और इसमें एक हजार 540 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह पुल बोगदा और आजाद नगर में कुछ अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन पक्की दुकानों को हटाने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। लोगों ने खुद अपनी दुकानें हटाने की सहमति दी थी, पर उन्होंने सोमवार तक नहीं हटाया, इसलिए अब प्रशासन कार्रवाई करेगा। आरा मशीनें भी हटेंगी वहीं, पुल बोगदा के पास से 108 आरा मशीनें और फर्नीचार कारोबारी हैं। इन्हें रातीबड़ में शिफ्ट किया जाएगा। मेट्रो ने वहां पानी, बिजली, सड़क जैसी अन्य सुविधाओं के लिए छह करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि यहां पर मेट्रो के द्वारा मिट्टी का परीक्षण, डिजाइन समेत अन्य काम पूरे किए जा चुके हैं। अतिक्रमण हटने के बाद सिविल का काम शुरू किया जाएगा। दो चरणों में पूरा होगा काम चरण एक : सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल आठ किलोमीटर में से पांच किलोमीटर तक के हिस्से में छह एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस काम की शुरुआत हो चुकी है। पुराने शहर में बैरिकेडिंग की गई है। कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग ने रूट का निरीक्षण कर जल्द काम करने को कहा था। वहीं, मेट्रो कॉर्पोरेशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने भी निरीक्षण किया था। इस काम को पूरा करने के लिए साढ़े तीन वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। इस अवधि में पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद में स्टेशन बनाने के साथ ही ट्रैक बिछाया जाना है। दूसरा चरण : आठ किलोमीटर के मार्ग में तीन किलोमीटर भूमिगत मार्ग होगा। इसमें दो मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड भी रहेंगे। यह काम करीब 890 करोड़ रुपये से होगा। इस मार्ग में आरा मशीनों सहित अतिक्रमण है। इन्हें हटाने के लिए कई महीनों से प्रयास किए जा रहे हैं। भूमिगत लाइन सिंधी कॉलोनी, ऐशबाग क्रॉसिंग से होती हुई भोपाल स्टेशन और नादरा बस स्टैंड को स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेंगी। अभी यहां चल रहा काम सुभाष नगर से एम्स के बीच दो स्टील ब्रिज का काम पूरा हो गया है। चार सितंबर को तीन घंटे के अंदर रेलवे ट्रैक पर पिलर के ऊपर 65 मीटर लंबा और 400 टन वजनी ब्रिज का स्ट्रक्चर रख दिया गया था। वहीं, हाल ही में दूसरे कंपोजिट ब्रिज का काम भी पूरा हो गया है। बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास हबीबगंज नाके से डीआरएम स्टेशन के बीच दो स्टील ब्रिज से मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए पिछले आठ महीने से काम चल रहा है। recent visitors 90

इंदौर को बड़ी उपलब्धि, पानी बचाने में भी नंबर वन, तीसरी बार जीता नेशनल वाटर अवॉर्ड

इंदौर  भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने फिर इतिहास रच दिया है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने पानी बचाने में भी नंबर वन का तमगा अपने नाम किया है। घोषित 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में इंदौर को वेस्ट जोन का नंबर वन जिला घोषित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को पुरस्कृत करेंगी। बता दें कि इंदौर ने तीसरी बार नेशनल वाटर अवॉर्ड पर कब्जा जमाया है। इंदौर को मिले 10 में से 10 नंबर केंद्रीय दल की टीम ने मई में इंदौर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई चरणों में परीक्षण किया था।  टीम ने इंदौर के जल स्रोत, संरचनाओं और पानी बचाने के विकल्प का परीक्षण करने के साथ ही एक दिन नगर निगम सीमा में पानी बचाने और जल स्रोत पर हुए कार्य की जानकारी ली। इस शहर के रिचार्ज सॉफ्ट के तहत पानी बचाने के कामों के प्रेजेंटेशन की सराहना भी की थी। सबकुछ देखने परखने के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार के मूल्यांकन में इंदौर को 10 में से 10 अंक दिए गए। जानें क्यों मिला नंबर वन का पुरस्कार भीषण गर्मी में भी इंदौर में नदियों का जल प्रवाह नहीं टूटा। झरनों की रवानी भी पहले से अधिक समय तक बरकरार रही। जल संरक्षण के लिए इंदौर ने 419 फॉर्म पोंड, 101 अमृत सरोवर और 185 डगआउट पॉड का निर्माण किया। बामनिया कुंड, मेहंदी कुंड और पातालपानी झरनों में पानी के प्रवाह की मात्रा और अवधि में वृद्धि हुई। पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए 22 अमृत सरोवर से अतिक्रमण हटाया और 25 तालाबों का क्षेत्रफल बढ़ाया गया। इसलिए इंदौर को पहला पुरस्कार दिया गया। शैक्षिक संस्थानों में सीकर का सरकारी स्कूल अव्वल‎‎ जल प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पहला पुरस्कार राजस्थान के सीकर के गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल को मिलेगा। दूसरा‎ पुरस्कार नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित गवर्नमेंट सर्वोदय कन्या विद्यालय को दिया जाएगा। इसके अलावा उच्च शिक्षण‎ संस्थानों में पहला पुरस्कार कोयंबटूर के तमिलनाडु एग्रीकल्चरल यूनीवर्सिटी को दिया जाएगा।‎‎ इंदौर 10/10: तालाब बचाए, झरनों को दिया जीवन, घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग     नेशनल पुरस्कार के आकलन में इंदौर को 10 में से 10 अंक मिले। मई में आई टीम ने ग्राम मलेंडी, बड़िया, बुरालिया, जाम बुजुर्ग में बहती नदियां देखीं।     इंदौर ने जल संरक्षण के लिए 419 फॉर्म पोंड, 101 अमृत सरोवर, 185 डगआउट पॉड बनाए।     बामनिया कुंड, मेहंदी कुंड, पातालपानी झरनों में पानी के प्रवाह की अवधि और मात्रा में बढ़ोतरी की।     नगर निगम क्षेत्र में 1.14 लाख घर व ग्रामीण क्षेत्र में 1400 शासकीय भवनों पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग लगाए।     परंपरागत जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए 22 अमृत सरोवर से अतिक्रमण हटाया। 25 तालाबों का क्षेत्रफल बढ़ाया।     सामुदायिक और निजी फलोद्यान में 3 लाख पौधे मनरेगा से लगाए गए। नगर निगम सालाना 1 लाख पौधे लगा रहा है। शहर में 100 अहिल्यावन बनाए।     जल संरक्षण के प्रति जनजागरण के लिए सभी 334 ग्राम पंचायतों का वाटर बजट तैयार किया गया। जलदूत ऐप के माध्यम से भूजल स्तर की निगरानी की जा रही। ओडिशा ने 53 हजार जलाशय व रेनवाटर हार्वेस्टिंग ढांचे बनाए‎‎ ओडिशा में कुछ वर्षों में 53 हजार‎ जलाशय और रेनवाटर हार्वेस्टिंग ढांचे‎ खड़े किए गए। जल‎ संरक्षण व प्रबंधन के लिए सर्वश्रेष्ठ जिलों में पूर्वी जोन से ओडिशा का बालांगीर, नॉर्थ ईस्ट से त्रिपुरा का ढालई, दक्षिणी से आंध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम और उत्तरी जोन से जम्मू-कश्मीर के गांदरबल व‎ उप्र के बांदा जिले को चुना गया है। ओडिशा सर्वश्रेष्ठ राज्य ओडिशा को वर्ष 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया है। जल जीवन मिशन के तहत 72.78% गांवों को नल से जल पहुंचाने और 15 हजार अमृत‎ सरोवर विकसित करने के लिए उत्तरप्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। गुजरात और पुडुचेरी संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। केरल की इस पंचायत को पहला पुरस्कार केरल के तिरुअनंतपुरम जिले के पुल्लमपारा गांव को जल प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों में पहला पुरस्कार दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कांकेर के मासुलपानी गांव को दूसरा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। गुजरात के‎ सूरत को सर्वश्रेष्ठ नगर निकाय के लिए पहला पुरस्कार मिलेगा। ओडिशा के पुरी को दूसरा और महाराष्ट्र के पुणे को तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा। राजस्थान के इस स्कूल को पहला पुरस्कार जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए पहला पुरस्कार राजस्थान के सीकर के गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल को प्रदान किया जाएगा। दूसरा पुरस्कार नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित गवर्नमेंट सर्वोदय कन्या विद्यालय को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उच्च शिक्षा संस्थानों में पहला पुरस्कार तमिलनाडु एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर को मिलेगा। पिछले साल भरे गए थे नामांकन भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 5वें नेशनल वाटर अवॉर्ड के जिए पिछले साल दिसंबर में नामांकन प्रक्रिया की गई थी। मंत्रालय की ओर से चयनित शहरों के अवॉर्ड में वेस्टर्न जोन में इंदौर को सिलेक्ट किया गया। इस जोन के लिए प्रदेश के 2 शहरों का नाम प्रक्रिया में शामिल किया गया था, जिसमें इंदौर रतलाम का नाम था। इसके साथ ही इसी जोन से गुजरात राज्य के कच्छ शहर का नाम भी शामिल किया गया था।   recent visitors 142