देशभर में जल रहा था रावण, कैथल में जलीं एक ही परिवार की 8 चिताएं, पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा

कैथल कल दशहरे के दिन मुंदडी गांव के पास सिरसा ब्रांच नहर में हुए हादसे ने पूरे जिले को झझकोर कर कर रख दिया है। एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद गांव में किसी के भी घर में चूल्हा नहीं जला, सभी ग्रामीण अपने दुकान व काम धंधे छोड़कर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाने पहुंचे। परिवार के आठ सदस्यों की एक साथ चिताएं जलाई गई। जिसके बाद गांव में चारों ओर मातम की चीख और पुकार ही सुनाई दी। मृतकों के आवास पर ढांढस बंधाने पहुंचने वाले प्रत्येक की आंखें नम थी। गांव में सभी ने अपनी दुकान से लेकर अन्य संस्थान तक सभी बंद रखे, यहां तक की गांव के मंदिर में भगवान की आरती भी नहीं हुई। गंभीर हादसे में हुई 8 मौतों के कारण  सवाल उठता है कि आखिर इन आठ सदस्यों की मौत का जिम्मेवार कौन है? गांव में पसरा मातम, नहीं जला चूल्हा गांव में एक साथ एक ही परिवार के 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत की घटना ने जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। गांव में हादसे के कारण दशहरे के पर्व की सभी खुशियां मातम में बदल गई। पूरे गांव में किसी के भी घर चूल्हा नहीं जला। पूरे गांव के लोग उनके निवास पर शोत संतप्त थे। ग्रामीणों ने अपने काम धंधे छोड़ मृतक परिवार के परिजनों का ढांढस बंधाया। सभी ने अपनी दुकान से लेकर अन्य संस्थान तक सभी बंद कर दिए। यहां तक की गांव के मंदिर में भगवान की आरती भी नहीं की गई। विधायक ने दिया अर्थी को कंधा घटना की सूचना मिलते ही पुंडरी के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सतपाल जाम्बा सहित अन्य पार्टियों के कई नेता गांव में पहुंचे। जहां विधायक सतपाल ने मृतकों की अर्थियों को अपना कांधा दिया। उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, पूर्व आजाद प्रत्याशी सतबीर भाना सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने इस दुख की घड़ी में परिवार को हर तरह की संभव सहायता करने की भी बात कही। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक कर्मजीत उर्फ काला ने करीब एक माह पहले ही यह अल्टो गाड़ी खरीदी थी। ऐसे में लोग गाड़ी को अपशगुन मान रहा है जिस कारण पूरा परिवार मौत के आगोश में समां गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अल्टो गाड़ी पांच सीटर होती है। कर्मजीत को उसमें 9 सदस्य नहीं बैठाने चाहिए थे। इस जगह पर पहले भी कई हो चुके हैं हादसे इससे पूर्व भी इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ महीने पहले इसी स्थान पर कैथल के हुड्डा 20 सेक्टर के एक युवक की गाड़ी नहर में गिरी थी। उसम समय समाजसेवी राजू डोहर ने खुद नहर के अंदर जाकर गाड़ी को रस्सियों से बाहर निकाला था परन्तु गाड़ी चालक की मौत हो गई थी। उस समय लोगों ने सिंचाई विभाग से यहां पर सीमेंट की दीवार या लोहे की ग्रिल लगाने की मांग की थी लेकिन विभाग द्वारा अभी तक यह कार्य नहीं किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि यहां पर लोहे की ग्रिल या दीवार होती तो शायद परिवार के 8 लोगों की जान बच सकती थी। recent visitors 96

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा विवादित बयान के बाद महापंचायत की घोषणा की गई, नहीं मिली पुलिस से अनुमति

गाजियाबाद गाजियाबाद की डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद हुए तनाव के बीच रविवार को महापंचायत की घोषणा की गई है। मंदिर समिति और स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी हिंदू संगठनों से अपील की है कि वह महापंचायत में भाग लें। इस महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी को भी मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटा जा सके। इस महापंचायत को लेकर पुलिस और हिंदू संगठनों के बीच टकराव की संभावना जताई जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। शनिवार को भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर डासना देवी मंदिर पहुंचे थे। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा था कि यह बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी ने महापंचायत बुलाई है। इसलिए यहां पंचायत होगी। प्रशासन ने रोक लगाई है तो वह प्रशासन जाने, लेकिन पंचायत होगी। हमें बुलाया गया है। हम लोग भी पंचायत में आऐंगे। यहां जो फैसले लिए जाने हैं वे राष्ट्र के हित में लिए जाएंगे। शांतिपूर्ण पंचायत होगी। इस बात की जिम्मेदारी हम ले रहे हैं। एक जिम्मेवार आदमी को रहना चाहिए, इसलिए मैं कल यहां रहूंगा। उन्होंने आगे कहा था कि देश भर के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के अंदर बहुत गुस्सा और उबाल है। मंदिर पर जिहादियों ने जो हमला किया है, महाराज जी ने अगर कुछ बोला है तो कानून के मुताबिक काम होगा। सनातन धर्म आक्रोश में है इसलिए पंचायत हो रही है। मंदिर कमेटी की ओर से जो फैसला होगा, वह राष्ट्र को मजबूत करेगा। यहां जो हमला करने वाले लोग हैं, उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगे। जो फरार हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हम मांग करते हैं। एक बड़ा अधिकारी जिले को जलाना चाहता है। सीएम योगी से हमारा निवेदन है कि वे अराजक तत्वों पर नकेल कसने का काम करें। समाज अब सनातन के सम्मान में खड़ा हो चुका है।” बता दें कि डासना मंदिर में रविवार को 36 बिरादरियों की पंचायत बुलाई गई है। इसकी अनुमति मंदिर प्रशासन की तरफ से पुलिस से मांगी गई थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से मना कर दिया और धारा 163 लागू कर दी है। यह पंचायत 4 अक्टूबर की रात मंदिर पर कथित तौर पर हुए हमले और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के कथित तौर पर ‘लापता’ होने के संबंध में बुलाई गई है। उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर को डासना मंदिर के महंत द्वारा दिए गए बयान के बाद कुछ लोगों ने मंदिर की तरफ कूच किया था और पुलिस ने उन्हें रोका था। इस दौरान आरोप लगाया गया था कि मंदिर के बाहर पहुंचकर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद राजनीति गरमा गई और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी इस मामले से जुड़ गए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि मंदिर पर हमला करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर रासुका लगाई जाए और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाए।   recent visitors 80

मध्यप्रदेश उद्योग तथा निवेश के क्षेत्र में बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhyapradesh is creating a new identity मुख्यमंत्री ने निनोरा में 355 करोड़ रुपए निवेश की प्रतिभा सिंटेक्स औद्योगिक इकाई का शुभारंभ कियामहिला सशक्तिकरण नीति के अंतर्गत प्रतिभा सिंटेक्स में 70% से अधिक महिला कर्मचारी Madhya Pradesh is creating a new identity in the field of industry and investment: Chief Minister Dr. Yadav भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि Madhyapradesh is creating a new identity के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है। इस दिशा में लगातार भ्रमण तथा उद्योगपतियों से संवाद के प्रतिफल में एक समृद्ध औद्योगिक परिवेश प्रदेश में नजर आ रहा है। निनोरा में स्थापित नवीन औद्योगिक इकाई उक्त प्रयासों की ही एक कड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को उज्जैन के समीप ग्राम निनोरा में 355 करोड़ रुपए निवेश वाली प्रतिभा सिंटेक्स औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। इस औद्योगिक इकाई में वृहद स्तर पर गारमेंट निर्माण किया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। विशेष रूप से राज्य शासन की महिला सशक्तिकरण नीति के तहत इस औद्योगिक इकाई में 70% से अधिक कर्मचारी महिलाएं हैं। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, बहादुर सिंह बोरमुंडला, प्रबंध निदेशक औद्योगिक विकास निगम चंद्रमौली शुक्ला, प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन शिवकुमार चौधरी, प्रबंध निदेशक श्रेष्ठ चौधरी आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निनोरा में प्रतिभा स्वराज द्वारा स्थापित नवीन औद्योगिक इकाई से जहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं आसपास की खेती समृद्ध होगी। किसानो की आय में भी वृद्धि होगी। निनोरा में स्थापित औद्योगिक इकाई के प्रथम चरण में लगभग 100 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, जिसमें आगे चलकर 355 करोड़ रुपए का निवेश होगा। डॉ. यादव ने उद्योग समूह द्वारा लगभग डेढ़ लाख एकड़ में की जाने वाली जैविक खेती की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की नवीन सकारात्मक औद्योगिक नीति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक संभाग में शासन द्वारा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेती तथा पशुपालन में उत्पादन और आय को दोगुना करने का सशक्त प्रयास किया जा रहा है। अभी प्रदेश में देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9% हिस्सा है, जिसे बढ़ाकर 20% तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शासन द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अग्नि वीर एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से दूरदृष्टि के साथ प्रधानमंत्री द्वारा देश की सैन्य क्षमता में वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा संतुलन की दृष्टि से अग्नि वीर योजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष दशहरे पर रावण दहन के साथ शस्त्र-पूजन पर कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेते हुए इस वर्ष उत्साह एवं उमंग के साथ प्रदेश में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने उज्जयिनी का महत्व जताते हुए कहा कि प्रत्येक काल में उज्जयिनी अवंतिका नगरी का अस्तित्व रहता आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फीता काटकर औद्योगिक इकाई का शुभारंभ कर मशीनों का पूजन भी किया। साथ ही यहाँ कार्यरत महिला कर्मचारियों से चर्चा कर उनके जॉब, सैलरी, कार्यस्थल पर वातावरण तथा अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक इकाई में वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया, जिसमें मुख्यमंत्री के चित्र को भी मुद्रित किया गया है। प्रारम्भ में प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक श्री श्रेष्ठ चौधरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। Read More : https://mysecretnews.com/bjp-mla-brijbihari-pateria/ recent visitors 170

पुलिस एनकाउंटर के दौरान यूपी में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी राजेश, इंस्‍पेक्‍टर और सिपाही को भी लगी गोली

लखनऊ यूपी में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। इमसें डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया गया है। राजेश के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर पुलिस ने कुल डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर के दौरान अहार थाना प्रभारी और एक सिपाही को भी गोली लगी है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ है। मारा गया अपराधी राजेश बुलंदशहर के ही थाना अहार क्षेत्र के सिहालीनगर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ दर्ज 50 से अधिक मुकदमों में ज्‍यादातर लूट, डकैती और गैंगस्‍टर के मामले थे। यह पुलिस एनकाउंटर अनूपशहर के सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्‍व में हुआ है। पुलिस का कहना है कि राजेश विभिन्‍न मामलों में वांक्षित था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने राजेश से आत्‍मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह मारा गया। कुछ घंटों के अंतराल में दूसरा एनकाउंटर बुलंदशहर पुलिस ने कुछ घंटों के अंतराल पर ही इस दूसरे एनकाउंटर का सामना किया। इसके पहले 12 अक्‍टूबर की रात में पुलिस ने एक एनकाउंटर में बाबूलाल और गोलू नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। बाबूलाल और गोलू से खुर्जा नगर पुलिस की मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस मदनपुर चौराहे के पास संदिग्‍ध वाहन की चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो संदिग्‍ध व्‍यक्ति एक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्‍हें रुकने का इशारा किया तो रुकने की बजाए उन्‍होंने बाइक मोड़कर तेजी से मदनपुर की ओर भागने कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उनके पैर में गोली लगी। उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के लिए उन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बाबूलाल और गोलू पर पैसों के लेनदेन के विवाद में नौ अक्‍टूबर को गौरव नामक शख्‍स की गोली मारकर हत्‍या कर देने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्‍जे से घटना में इस्‍तेमाल अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की है। फिरोजाबाद में भी एनकाउंटर वहीं, फिरोजाबाद की थाना सिरसागंज पुलिस ने भी एक एनकाउंटर का सामना किया। यहां मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है। recent visitors 76

डीके शिवकुमार ने कहा- कन्नड़ जाने बिना कर्नाटक में नहीं रह सकते, 1 नवंबर को फहराएं कन्नड़ झंडा

कर्नाटक कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर कन्नड़ झंडा फहराना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य के स्थापना दिवस पर बेंगलुरु में सूचना प्रौद्योगिकी (IT), जैव प्रौद्योगिकी (BT) क्षेत्र समेत सभी शिक्षण संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कारखानों में कन्नड़ ध्वज जरूर फहराया जाए। उन्होंने कहा कि शहर और बेंगलुरू शहरी जिले में रहने वाले लगभग 50 प्रतिशत लोग अन्य राज्यों से हैं। उन्हें भी कन्नड़ सीखने को प्राथमिकता देनी चाहिए। शिवकुमार ने कहा, ‘हम मैसूर राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक किए जाने के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 1 नवंबर कन्नड़ लोगों के लिए उत्सव का दिन है। बेंगलुरू के प्रभारी मंत्री के तौर पर मैंने एक नया कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके तहत सभी स्कूलों और कॉलेजों, कारखानों, आईटी-बीटी क्षेत्र सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से कन्नड़ ध्वज फहराया जाना चाहिए।’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। 'कर्नाटक में कन्नड़ जाने बिना नहीं रहा जा सकता' अनौपचारिक लेकिन व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त पीले व लाल ‘कन्नड़ ध्वज’ को 1960 के दशक में वीर सेनानी मा राममूर्ति ने डिजाइन किया था। शिवकुमार ने कहा, ‘राज्योत्सव का सरकारी समारोह एक स्थान पर आयोजित किया जाएगा, लेकिन निजी और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में भी अनिवार्य रूप से समारोह आयोजित किए जाने चाहिए।’ शिवकुमार ने कहा कि हर किसी को यह महसूस करना चाहिए कि कर्नाटक में कन्नड़ जाने बिना नहीं रहा जा सकता। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में एक नवंबर को कन्नड़ ध्वज फहराने के साथ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने चाहिए। 'स्कूलों में कन्नड़ विषय को अनिवार्य कर दिया' मंत्री ने कहा कि वह कारखानों और व्यसायिक संस्थानों से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नहीं कह रहे हैं। मगर, कन्नड़ ध्वज अनिवार्य रूप से फहराया जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकारी आदेश का पालन न करने वालों को दंडित किया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘मैं सभी को सूचित कर रहा हूं कि इस कन्नड़ भूमि पर, कन्नड़ सीखना उनका कर्तव्य है। हमने स्कूलों में कन्नड़ विषय को अनिवार्य कर दिया है। कन्नड़ ध्वज फहराने के ऐसे कार्यक्रम गांवों में आयोजित किए जाते हैं, लेकिन बेंगलुरु शहर में प्रभारी मंत्री के रूप में मैं इसे अनिवार्य बना रहा हूं।’ शिवकुमार ने कन्नड़ समर्थक संगठनों को चेतावनी दी कि अगर वे संस्थाओं या व्यवसायों पर यह कदम थोपने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘सरकार की ओर से ऐसा करने के लिए अपील किए जाने जाने के बाद संस्थाएं और व्यवसाय स्वेच्छा से ऐसा करेंगे।’ recent visitors 134

जबलपुर: गोहलपुर में आग ने लॉज को किया तबाह, लोग हुए परेशान

Jabalpur: Fire destroys lodge in Gohalpur, people get worried जबलपुर ! Jabalpur: Fire destroys lodge जबलपुर में देर रात एक लॉज में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद आस-पास के घरों से लोग घबराकर बाहर निकल आए थे। दशहरा पर्व के उल्लास के बीच शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3:15 बजे गोहलपुर क्षेत्र में स्थित एक लॉज में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। आग की कुर्ती उठती लगता देख आसपास रहने वालों मे अफरा-तफरी मच गई और वह घरों से निकलकर बाहर आ गए। तत्काल ही लॉज में आग लगने की सूचना नगर निगम के दमकल भाग को दी गई। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग से लॉज के पर्दे, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। Read More : https://mysecretnews.com/bjp-mla-brijbihari-pateria/ एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग दमकल कर्मियों के मुताबिक तकरीबन 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल ही एक बड़ा दमकल वाहन रवाना किया गया। आग तेजी से फैल रही थी, धुआं उठ रहा था। लगभग लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुताबिक फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। लॉज अजय पटेल का बताया जा रहा हैं। recent visitors 165

अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर से जुड़े क्षेत्रों में यह स्थिति बनी रहेगी, फिर से बदल रहा है मौसम

इंदौर अरब सागर में बना चक्रवात का घेरा अभी सक्रिय है। इसका असर प्रदेशभर के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में देखने को मिल रहा है। वहां बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर से जुड़े क्षेत्रों में यह स्थिति बनी रहेगी। कम दबाव का क्षेत्र होने से हल्की बारिश व बूंदाबांदी का अनुमान है। काले बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। संभवत: सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान नीचे रहेगा। अरब सागर में उठे चक्रवात की वजह से मौसम बदल गया है। मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हो रही है। इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश यह सिलसिला अगले दो दिन बना रहेगा। इंदौर-जबलपुर संभाग में हल्की बारिश होगी। बाद में मौसम सामान्य होगा। फिर भी बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा चलती रहेगी। इस सप्ताह प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की गतिविधियां बंद होंगी। इनमें जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर संभाग शामिल हैं। मध्य अरब सागर के ऊपर बना निम्न दाब का क्षेत्र मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना है। साथ ही चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है। 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर के ऊपर तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन) में परिवर्तित होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर पर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 14 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र बने रहने की संभावना है। बादल हटते ही गुलाबी ठंड देगी दस्तक मध्य प्रदेश के कई इलाकों में धीरे-धीरे ठंड आ रही है। यहां पर बादल छटने के बाद रात और सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। कई इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि बारिश के जाते ही ठंडक और बढ़ने लगेगी। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अभी बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। इंदौर में आज का मौसम दो दिन हल्की बारिश के बाद शनिवार को मौसम सामान्य रहा। दिनभर बादल छाए रहे। बीते चौबींस घंटों में दिन का तापमान 0.6 डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बादल रहेंगे। हल्की बारिश होगी। recent visitors 88