उषा ठाकुर ने कहा कांग्रेस अपना काम करें इससे साफ तौर पर समझा जा सकता है

इंदौर  मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के दौरान महू से विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर मंच पर मौजूद थीं और मुस्कुराती हुई नजर आईं। उक्त बयान को लेकर जब उषा ठाकुर से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि “जो होना था, वह हो चुका है। सभी लोग भली-भांति जानते हैं कि मंशा किसी की इस प्रकार की नहीं हो सकती। कई बार जुबान फिसल जाती है, जिससे भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं।” उषा ठाकुर ने स्पष्ट किया कि ऐसे विषयों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। भाजपा संगठन के निर्णयों को लेकर कहा कि अच्छा वक्त बना है, ट्रेनिंग होनी चाहिए। हर साल एक ऐसी ट्रेनिंग आयोजित की जानी चाहिए, ताकि सभी नेता और कार्यकर्ता सही मार्गदर्शन पा सकें। जब इस पूरे मामले में उषा ठाकुर से पूछा गया कि कांग्रेस कैबिनेट मंत्री विजय शाह के इस्तीफा की मांग कर रही है तो उषा ठाकुर ने कहा कांग्रेस अपना काम करें इससे साफ तौर पर समझा जा सकता है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर कैबिनेट मंत्री विजय शाह के पक्ष में ही बयान देती नजर आ रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

MLA उषा ठाकुर ने कहा, भगवान देख रहे हैं, अपना वोट देते समय अपनी ईमानदारी न खोएं

इंदौर मध्य प्रदेश की बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने पैसे, शराब और तोहफों के बदले वोट देने वालों को जमकर सुनाई. कहा कि लोकतंत्र को बेचने वाले ऐसे लोग ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली के रूप में पुनर्जन्म लेंगे. इंदौर की महू विधानसभा क्षेत्र के हसलपुर गांव में एक बैठक में की गई महिला विधायक की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी कांग्रेस ने विधायक की 'रूढ़िवादी सोच' के लिए आलोचना की. बीजेपी विधायक ने लोगों से लोकतंत्र की रक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा, "भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी के खाते में हजारों रुपए आते हैं. इसके बाद भी अगर वोट 1,000-500 (रुपए) में बिकते हैं, तो यह इंसानों के लिए शर्म की बात है." मतदान की गोपनीयता का जिक्र करते हुए MLA ठाकुर ने कहा, भगवान देख रहे हैं, अपना वोट देते समय अपनी ईमानदारी न खोएं. जो लोग पैसा, साड़ी, गिलास और शराब लेकर तटस्थ हो गए हैं, वे अपनी डायरी में लिख लें कि वे अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली जरूर बनेंगे. जो लोग लोकतंत्र को बेचेंगे, वे यही बनेंगे. यह लिख लें. मेरी भगवान से सीधी बातचीत है, यकीन मानिए." उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी भाजपा को ही वोट देना चाहिए, जो राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा करती है. इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने एक न्यूज से कहा कि वह ग्रामीण मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही थीं. विधायक ने कहा, "लोकतंत्र हमारा जीवन है. सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है. वह साल के 12 महीने जनता की सेवा करती है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान किसी भी स्थिति में पैसे, शराब या अन्य सामग्री के लिए अपना वोट बेचता है, तो यह अक्षम्य अपराध है." उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा, "हमें अपने कर्मों के आधार पर अगला जन्म मिलता है. अगर हमारे कर्म बुरे हैं, तो हमें मनुष्य के रूप में पुनर्जन्म नहीं मिलेगा." मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मृणाल पंत ने कहा कि ठाकुर का बयान न केवल उनकी "रूढ़िवादी सोच" को दर्शाता है, बल्कि महू में भाजपा नेताओं के बीच अंदरूनी खींचतान की ओर भी इशारा करता है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

जिनका सनातन से कोई लेना देना नहीं, वो महाकुंभ में डुबकी नहीं लगायेंगे : उषा ठाकुर

इंदौर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुंभ में स्नान नहीं करने पर पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने अपने पिता का सरनेम छुपा लिया. खान होकर गांधी लिखते हैं. इसलिए राहुल गांधी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान नहीं करने गए. ये तो खान हैं, जहां उन्हें जाना है वो तो वहींं जाएंगे.’ वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उषा ठाकुर ने कहा कि झूठे लोगों को सब झूठ लगता है. दरअसल, अखिलेश यादव ने 144 साल बाद महाकुंभ को लेकर कहा था बीजेपी ने झूठा प्रचार किया है. उषा ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव वामपंथी विचार धारा से ग्रस्त हैं. इसलिए बेतुकी बातें करते रहते हैं. हिंदू समाज इन्हें समझ चुका है आने वाले समय में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी. इसके अलावा पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए इंडिया गॉट लैटेंट के वीडियो को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि रणवीर अल्लाहबादिया ने अक्षम अपराध किया है. उन्हें कठोरतम दंड मिलना चाहिए. ये लोग वामपंथी घृणित विचारधार के हैं. टुकड़े-टुकड़े गैंग के उत्तराधिकारी हैं रणवीर. देशद्रोह, सनातन द्रोह और संस्कृति द्रोह का काम रणवीर अल्लाहबादिया ने किया है. इस जैसे दुष्टों को सजा जरूर मिलना चाहिए. वहीं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी अखिलेश और राहुल गांधी के महाकुंभ ना जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘वे स्नान करने क्यों नहीं गए ,ये तो वही तय करें. भगवान इनको सद्बुद्धि दें. मां गंगा सबके पाप हरती हैं. अवसर मिलेगा तो कुछ छींटे हम डाल देंगे.’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

BJP विधायक Usha Thakur ने कहा देश में बंद होने चाहिए मदरसे, बच्चों को आधुनिक शिक्षा की जरूरत

इंदौर अपने बयान के लिए सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने मदरसे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. दो दिन पहले मदरसे में हुए दुष्कर्म को लेकर बीजेपी विधायक  विधायक उषा ठाकुर ने सनसनीखेज बयान दिया है. उषा ठाकुर ने कहा कि मदरसे में कट्टरता और आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है. सभी मदरसे बन्द किये जाना चाहिए. मदरसा कर्मचारी ने लड़के के साथ किया दुष्कर्म इंदौर में एक मदरसा कर्मचारी को 10 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 20 साल के आरोपी ने 2 अगस्त को लंच के बाद मदरसे में पढ़ने वाले लड़के के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी मुस्तकीन उर्फ गोलू ने बच्चे के साथ मारपीट भी की और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी.     घटना को लेकर बयान देते हुए बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा, "मदरसे तो सचमुच ही बंद किए जाने चाहिए. क्योंकि तार्किक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा इसकी आवश्यकता आज के बच्चों को है. ये धर्मांधता की, कट्टरता की, आतंकवादियों के प्रशिक्षण की ये सारी शिक्षा मदरसे में ही होती है, इनको बंद किया जाना चाहिए." पीड़ित बच्चे ने मां से की थी शिकायत पीड़ित बच्चे का कुछ अन्य लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था और गुस्सा शांत होने तक उसे कुछ दिनों तक आरोपी कर्मचारी के कमरे में सोने के लिए मजबूर किया गया था. इसी दौरान मदरसा कर्मचारी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद बच्चा मदरसे से बाहर आया और एक राहगीर का फोन लेकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी. पीड़ित की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ऊषा ठाकुर ने कठोरतम कार्रवाई की बात कही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 81