उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे Varun Dhawan साथ में Atlee रहे मौजूद

 उज्जैन जाने-माने फिल्म अभिनेता वरुण धवन(Varun Dhawan), साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका और डाइरेक्टर एटली मंगलवार अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। पारंपरिक भस्म आरती में सभी सेलिब्रिटी शामिल हुए। सभी ने भगवान महाकाल(Ujjain Mahakal Temple) का आशीर्वाद लिया और अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। अभिनेता वरुण धवन समेत सभी स्टार्स ने मंदिर के नंदी हॉल में करीब 2 घंटे तक बाबा महाकाल का ध्यान किया। आरती के बाद सभी ने जल चढ़ाकर पूरे विधि-विधान से महाकाल की पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत के दौरान वरुण ने कहा कि यहां आकर भस्म आरती देखने और पूजा करने का बहुत अच्छा अनुभव हुआ। हमने भगवान से प्रार्थना की है कि हमारी फिल्म दर्शकों को पसंद आए। बता दें कि अभिनेता वरुण धवन, साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका के साथ सोमवार देर शाम इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान पूरी टीम शहर के निजी सिनेमा हाल में फिल्म प्रमोशन के लिए मौजूद रही। तीनों कलाकारा फैंस से मिले और फिल्म देखने के लिए अपील की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 94