सदन में शपथ लेने के लिए पहुंची चर्चित महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट अलग अंदाज में नजर आई

हरियाणा हरियाणा में BJP की नई सरकार बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र जारी है। इसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। कादियान ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं पहली बार 40 विधायक इस बार विधानसभा पहुंचे हैं, इन्हीं में से एक विनेश फोगाट है। सदन में शपथ लेने के लिए पहुंची चर्चित महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट थोड़ा हटकर नजर आई। ऐसा लगा मानों वह विधानसभा नहीं कोई ओलंपिक या कुश्ती मुकाबले में हिस्सा लेने पहुंची हों। विधानसभा में एंट्री होते ही शुरु होगी लड़ाई-विनेश फोगाट दरअसल विनेश फोगाट स्पोर्ट्स जर्सी में विधानसभा पहुंची और फिर उन्होंने शपथ ली। विनेश फोगाट ने शपथ लेने के बाद जय जवान, जय किसान, जय खिलाड़ी, जय नौजवान और जय हरियाणा का नारा लगाया। इससे पहले, विनेश ने सदन के बाहर मीडिया से कहा कि लोगों ने जिम्मेदारी दी है। मैं विधानसभा में शपथ लेने के बाद सही मायने में विधायक बनूंगी। लोगों ने मुझे जिम्मेदारी दी है। मैंने कहा था कि सदन में एक कदम रखते ही मेरी लड़ाई शुरू हो जाएगी. लोगों ने लड़ाई लड़ी है, अब मेरा कर्तव्य है कि मैं विधानसभा में 5 साल तक उनके लिए लड़ूं. लोगों ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। चुनाव में भी मैंने कहा था जब भी विधानसभा में मेरा मेरी एंट्री होगी, उस दिन मेरी लड़ाई शुरू हो जाएगी। जुलाना से विधायक बनी हैं विनेश विनेश फोगाट ने जींद की जुलाना सीट से चुनाव लड़ा और जीता था। चुनाव के ऐलान के बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था और जींद के जुलाना से टिकट दिया था। अहम बात है कि विनेश का ससुराल सोनीपत और मायका दादरी में हैं,  लेकिन चुनाव उन्होंने जींद जिले की सीट से लड़ा था। recent visitors 89

विनेश फोगाट भारत लौटीं, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत बोली-

 नई दिल्ली पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को भारत लौट आईं हैं। मेडल का जीतने का सपना टूटने के बाद बहादुर बेटी आज देश की धरती पर कदम रखा। विनेश फोगाट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरीं। फोगाट के लिए ओलंपिक में तब बहुत उतार-चढ़ाव रहा, जब उन्हें पेरिस में 50 किलोग्राम के गोल्ड मेडल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। मुकाबले की सुबह आधिकारिक वजन में उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। इसके बाद पहलवान ने संयुक्त सिल्वर मेडल के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWI) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (CSA) में अपील की थी, लेकिन बुधवार को सीएएस ने उनकी याचिका खारिज कर दी। विनेश फोगाट ने पेरिस में दिल टूटने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, शुक्रवार रात को एक्स को एक 3 पन्नों का एक लेटर शेयर किया, जिससे भविष्य में कुश्ती में वापसी के दरवाजे खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं। recent visitors 99

विनेश फोगाट को रजत पदक विजेता को मिलने वाले लाभ देने की सीएम सैनी की घोषणा

चंडीगढ़ भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को देश में सभी लाभ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी वाले मिलेंगे। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को ऐलान कर दिया है। इसपर फोगाट के परिवार ने भी खुशी जताई है और कहा है कि इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बुधवार को उनका फाइनल मैच होना था। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विनेश फोगाट को वो सारे लाभ मिलेंगे, जो रजत पदक विजेता को मिलते हैं। उन्होंने लिखा, 'हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएं देती है वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जाएंगी। हमें आप पर गर्व है विनेश।' क्या बोला परिवार हरियाणा के मुख्यमंत्री की तरफ से विनेश फोगट को रजत पदक विजेता को मिलने वाले सभी लाभ देने की घोषणा पर उनके चाचा महावीर फोगट ने कहा, 'यह मुख्यमंत्री की अच्छी पहल है। उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि विनेश को रजत पदक मिला है। यह एक अच्छा कदम है और मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं हरियाणा सरकार को धन्यवाद देता हूं, अगर कभी अन्य एथलीटों के साथ ऐसा होता है तो इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा…।' एक दिन में पछाड़े तीन पहलवान मंगलवार को जब फोगाट मैदान में उतरीं, तो उन्होंने दिन में सबसे जापान की रिकॉर्ड धारी युई सुसाकी को हराया। बाद में उन्होंने फाइनल में एंट्री के लिए क्यूबा की यूसनेलिस गुजमान को पटखनी दी। यहां से फोगाट का सिल्वर मेडल हासिल करने का रास्ता साफ हो गया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि वह बुधवार को फाइनल में अमेरिकी पहलवान सारा हिल्डब्रांट को हराकर स्वर्ण पदक भी जीत सकती थीं। इतिहास में पहली बार भारतीय महिला पहलवान ने ओलंपिक फाइनल में जगह बनाई थी। recent visitors 123

‘मैं हार गई…’विनेश फोगाट ने रेसलिंग से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में बोलीं- मां कुश्ती मेरे से जीत गई

पेरिस भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पेरिस ओलंपिक में वह 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई थीं। लेकिन फाइनल मुकाबले के दिन सुबह उनका वजह 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा था। इसकी वजह से विनेश को इवेंट से ही डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर संन्यास का ऐलान कर दिया है। विनेश ने मां से मांगी माफी तीन ओलंपिक में भारत के लिए हिस्सा ले चुकीं विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने अपनी मां से माफी मांगते हुए एक्स अकाउंट पर संन्यास की घोषणा की। 29 साल की विनेश ने लिखा- मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी। विनेश फोगाट का करियर 1994 में जन्मी विनेश फोगाट ने 7 साल की उम्र में ही रेसलिंग शुरू कर दी थी। वह वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान तक पहुंच चुकी हैं। 2019 और 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 53 किग्रा कैटेगरी में विनेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। 2018 एशियन गेम्स में विनेश ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था। इसके साथ ही विनेश के नाम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 3 गोल्ड हैं। वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ दोनों में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली रेसलर हैं। ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले राउंड में जापान की अजेय रेसलर युई सुसाकी को हराया। इससे पहले सुसाकी अपने 82 मैच के इंटरनेशनल करियर में कोई मुकाबला नहीं हारी थीं। इसके बाद लगातार दो मैच जीतकर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। अभी तक कोई भी भारतीय महिला रेसलर ओलंपिक के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि दूसरे दिन 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया।  भारतीय दल ने खेल पंचाट न्यायालय में भी अपील दायर की इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है कि विनेश और भारतीय दल ने खेल पंचाट न्यायालय में भी अपील दायर की है। इसमें विनेश फोगाट को रजत पदक दिए जाने की मांग की गई है। सर्वोच्च खेल निकाय द्वारा गुरुवार सुबह फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। ओलंपिक खेलों के दौरान या उद्घाटन समारोह से 10 दिन पहले होने वाले किसी भी विवाद के मध्यस्थता द्वारा समाधान के लिए खेलों में सीएएस का एक एडहॉक डिविजन स्थापित किया गया था। इस मामले पर गुरुवार सुबह सुनवाई होगी। सारा एन हिल्डेब्रांट ने जीता गोल्ड 50 किग्रा वर्ग की स्पर्धा में सेमीफाइनल में विनेश से हारने वाली क्यूबा की पहलवान गजमान लोपेज ने बुधवार रात को फाइनल में उनकी जगह अमेरिकी सारा एन हिल्डेब्रांट का सामना किया। हिल्डेब्रांट ने मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विनेश का यह तीसरा ओलंपिक था। 2016 में रियो और 2021 में टोक्यो में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पेरिस ओलंपिक में उन्होंने हिस्सा लेने के लिए वजन कम किया था। वह 50 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती थीं। recent visitors 95

कुश्ती में 50 किलो वजन नहीं किया मेंटेन, विनेश फोगाट हुईं पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वॉलिफाई?

पेरिस. पेरिस ओलंपिक में 7 अगस्त को जिस तरह से भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक के बाद एक करके तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी और भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का किया था, ऐसा लग रहा था कि वह इस बार गोल्ड मेडल लेकर ही स्वदेश लौटेंगी। विनेश फोगाट के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का भी यह सपना चकनाचूर हो गया है। विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में मंगलवार को अपने तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान विनेश ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को भी हराया था, जिसने इस मुकाबले से पहले अपने करियर में एक भी मैच और एक भी प्वॉइंट नहीं गंवाया था। बुधवार की सुबह खबर आई कि विनेश फोगाट को डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया है। इसका मतलब वह फाइनल मुकाबले में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। विनेश फोगाट का वजन निश्चित वजन से 100 ग्राम ज्यादा आया और इस वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। कुश्ती में क्या है नियम? वजन करने को लेकर नियम के मुताबिक जिस दिन भी पहलवान को मुकाबला लड़ना होता है, उस दिन उसका वजन लिया जाता है। हर वजन वर्ग के मुकाबले दो दिनों के अंदर होते हैं, ऐसे में जो पहलवान फाइनल या रेपचेज में पहुंचते हैं, उन्हें दोनों दिन वजन कराना होता है। पहली बार वजन कराते हुए पहलवान के पास 30 मिनट होते हैं, वजन कराने के। वो अपनी मर्जी से इस दौरान जितनी बार चाहें वजन करा सकते हैं। इस दौरान यह भी देखा जाता है कि पहलवान को कोई संक्रामक बीमारी तो नहीं है और उसके नाखून एकदम छोटे-छोटे कटे हों। जिन पहलवानों को लगातार दूसरे दिन मुकाबले में उतरना होता है, उन्हें वजन करने के लिए 15 मिनट मिलते हैं।युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्लयू) के नियम के मुताबिक अगर पहलवान का वजन निर्धारित वजन से ज्यादा आता है, तो ऐसे में उसे अयोग्य करार दिया जाएगा। recent visitors 120

“गोल्डन” इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट फाइनल में

पेरिस. भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में 11वां दिन मिले-जुले नतीजे लेकर आया। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने फैंस को निराश नहीं किया, वहीं कुश्ती के मैट पर विनेश फोगाट के असाधारण प्रदर्शन ने पेरिस ओलंपिक में भारत की एक और स्वर्ण की उम्मीदों को जगा दिया। विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं। उन्होंने कुश्ती में महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हरा दिया। पहले राउंड तक विनेश 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को वह अंत तक बनाए रखी और फाइनल में जगह बनाई। विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। रियो ओलंपिक में चोट की वजह से हटने और फिर टोक्यो ओलंपिक में राउंड ऑफ 16 से बाहर होने के बाद इस साल विनेश ने अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाया है। अपने पहले मैच यानी प्री क्वार्टर फाइनल में विनेश ने चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को 3-2 से हराया था। फिर ओकसाना को क्वार्टर फाइनल में 7-5 से हराया। अब सेमीफाइनल में 5-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। विनेश ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और वह बुधवार यानी सात अगस्त को स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी। विनेश से पहले केवल दो पुरुष पहलवान ही ओलंपिक में फाइनल तक पहुंच पाए हैं। 2012 लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार और 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन आखिरी मुकाबला दोनों हार गए थे। नीरज चोपड़ा भालाफेंक के फाइनल में – गत चैंपियन नीरज ने मंगलवार को अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया, जबकि महिला पहलवान विनेश (50 किग्रा) ने पहले दौर में अब तक अपराजेय मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर करने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। टेबल टेनिस पुरूष वर्ग में भारत को हालांकि निराशा हाथ लगी। नीरज के साथी भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना हालांकि फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे जबकि पुरुष टेबल टेनिस टीम भी प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय चीन के खिलाफ हार के साथ बाहर हो गई। ग्रुप बी क्वालीफिकेशन में सबसे पहले थ्रो करने उतरे नीरज ने 89.34 मीटर से सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ अगस्त को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। नीरज ने तोक्यो ओलंपिक में भी अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। नीरज ने ग्रुप ए और बी दोनों में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई और इस तरह एडक्टर की चोट से जुड़ी चिंताओं को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया। यह नीरज के करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इस गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने 87.58 मीटर के प्रयास के साथ तोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था जबकि उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डाइमंड लीग में रजत पदक जीतने के दौरान किया था। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। भारत के किशोर जेना हालांकि ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में 80.73 मीटर के प्रयास से नौवें और कुल 18वें स्थान पर रहे तथा शीर्ष 12 खिलाड़ियों में जगह बनाकर फाइनल में प्रवेश करने के नाकाम रहे। ग्रुप ए और बी क्वालीफिकेशन के बाद 84 मीटर या इससे अधिक का थ्रो करने वाले सभी खिलाड़ी या दोनों ग्रुप से शीर्ष 12 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। किरण 400 मीटर सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम – एथलेटिक्स की महिला 400 मीटर रेपेचेज में भारत की किरण पहल हीट एक में 52.59 सेकेंड के लचर प्रदर्शन के साथ छह खिलाड़ियों में छठे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। वह रेपेचेज में चुनौती पेश करने वाली 26 धावकों में 23वें स्थान पर रहीं। हीट एक में नाईजीरिया की एला ओनओजुववेमो 50.59 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं। प्रत्येक हीट से शीर्ष पर रहने वाली धावक और दो अन्य सबसे तेज धावकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम चीन से हारकर बाहर – भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय चीन के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। भारत की 14वीं वरीय टीम के पास कई बार के ओलंपिक चैंपियन चीन का कोई जवाब नहीं था जिसने मुकाबला 3-0 से जीता। भारत की ओर से सिर्फ अनुभवी अचंता शरत कमल ही एक गेम जीतने में सफल रहे जबकि टीम ने बाकी दो मैच सीधे गेम में गंवाए। भारत के लिए मुकाबले की शुरुआत हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की दुनिया की 42वें नंबर की जोड़ी ने की जिसे बेहद एकतरफा मुकाबले में मा लोंग और वैंग चुकिन की चीन की दुनिया की नंबर एक जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में 0-3 (2-11, 3-11, 7-11) से शिकस्त का सामना करना पड़ा। शरत कमल ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेन झेनडोंग के खिलाफ पहला गेम जीता लेकिन चीन के खिलाड़ी ने अगले तीन गेम जीतकर मुकाबला 3-1 (9-11, 11-7, 11-7, 11-5) से अपने नाम किया और चीन को 2-0 की बढ़त दिला दी। करो या मरो के मुकाबले में दुनिया के 59वें नंबर के खिलाड़ी मानव को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चुकिन को हराना जरूरी थी लेकिन चीन के खिलाड़ी ने 3-0 (11-9, 11-6, 11-9) से मैच जीतकर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। recent visitors 95

पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में मरी एंट्री, क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज से भिड़ंत होगी

नई दिल्ली पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को शिकस्त दी। उनकी सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज से भिड़ंत होगी। वहीं, भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में उतरेगी। पेरिस ओलंपिक में भारत ने अभी तक कुल तीन ब्रॉन्ज जीते हैं, जो निशानेबाजी में आए हैं। विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में की एंट्री पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से शिकस्त दी। विनेश का सेमीफाइनल 10:15 पर होगा विनेश फोगान का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। उनकी सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज से भिड़ंत होगी, जो पैन अमेरिकन गेम्स की मौजूदा चैंपियन हैं।   recent visitors 114