‘वोट जिहाद’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब मौलाना सज्जाद नोमानी ने माफी मांग ली

नई दिल्ली महाराष्ट्र चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब मौलाना सज्जाद नोमानी ने माफी मांग ली है। चुनावी नतीजों के बाद मौलाना नोमानी ने एक पत्र जारी कर अपने बयान पर बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। मौलाना का यह बयान देशभर में चर्चा का विषय बन गया था और इसके बाद तनाव बढ़ गया था। मौलाना की ओर से माफी मांगने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने सवाल किया कि मौलाना ने माफी मांग ली है, अब राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे माफी कब मांगेंगे? मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि, “भाजपा का समर्थन करने वाले मुसलमानों का बायकॉट करने का जो मेरा बयान इस समय चर्चा में है वो एक विशेष संदर्भ में कई लोगों के सवाल के जवाब में दिया गया था। यह वो लोग थे जिनको लोकसभा इलेक्शन में वोट डालने के मौलिक अधिकार से रोका गया था। मेरी वह प्रतिक्रिया उन लोगों के लिए थी जो भारत के आम नागरिक को मतदान करने के संवैधानिक अधिकार से रोक रहे थे। इसलिए मेरे वक्तव्य को उस विशेष संदर्भ से हटा कर देखना अनुचित होगा। मेरा उक्त वक्तव्य महाराष्ट्र चुनाव से काफी पहले सितंबर 2024 का है।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा वह वक्तव्य किसी भी समाज के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं था न मेरा ऐसा उद्देश्य था और न ही वह किसी भी प्रकार का फतवा था। फिर भी यदि मेरे इस तरह कहने से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो मैं अपने शब्द वापिस लेता हूं और बिना शर्त माफी मांगता हूं। मैं हमेशा से ही सत्य और इंसाफ के लिये संघर्ष करता आया हूं और मैंने हमेशा हर उस व्यक्ती का विरोध किया है जिसने आम जनता को परेशान किया है चाहे वो मुसलमान हो या कोई और।”   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 156

लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के 48 सीटों में से 14 में वोट जिहाद देखा गया, हिंदुत्व जगाने का समय- देवेंद्र फडणवीस

मुंबई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में एक लाख से ज्यादा लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि फर्जी पहचान बताकर हिंदू लड़कियों को शादी के लिए बहलाया जा रहा है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि हाल के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के 48 सीटों में से 14 में वोट जिहाद देखा गया। सोमवार को कोल्हापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "एक दशक पहले हम सोचते थे कि लव जिहाद की बात एक बार की घटना है। हमें लगा कि यह कोई साजिश नहीं है। अब हमने देखा है कि एक लाख से ज़्यादा शिकायतें मिली हैं जिनमें हिंदू महिलाओं को दूसरे धर्मों के पुरुषों के साथ भागकर शादी के लिए फुसलाया गया है।" बीजेपी नेता ने यहां वोट जिहाद का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने धुले लोकसभा सीट के नतीजों का हवाला दिया और कहा कि एमवीए उम्मीदवार मालेगांव सेंट्रल विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ़ सामूहिक मतदान की वजह से जीते। उन्होंने कहा, “चुनाव परिणाम के अलावा असली चिंता कुछ लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास को लेकर है जो सोचते हैं कि अगर वे बड़ी संख्या में मतदान कर सकते हैं तो वे हिंदुत्ववादी ताकतों को हरा सकते हैं भले ही वे अल्पसंख्यक हों। हिंदुत्व को जगाने की जरूरत- फडणवीस देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह जागने का समय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र में 48 लोकसभा क्षेत्रों में से 14 सीटों पर वोट जिहाद हुआ। हिंदू धर्म ने कभी भी अन्य धर्मों का अपमान नहीं किया। सहिष्णुता हमारे खून में है। अगर कोई हिंदू विरोधी नेताओं को शीर्ष पदों पर बैठाने के लिए वोट कर रहा है तो मैं हिंदुत्व को जगाने की जरूरत पर जोर देने की जरूरत है।" मुसलमान उन्हें वोट क्यों नहीं देते सोचे बीजेपी- कांग्रेस देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी नेता को पता होना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में मुस्लिम योद्धा भी थे। नाना पटोले ने कहा, "फडणवीस इतिहास में कमजोर हैं। शिवाजी महाराज की सेना में मुस्लिम योद्धा थे। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।" महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि फडणवीस की टिप्पणी राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया, "बीजेपी सिर्फ जिहाद, मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान की बात करती है। अगर वे इन चार शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उनके उम्मीदवार चुनाव में जमानत खो देंगे। यह बीजेपी के लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक पैटर्न है।" कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने आरोप लगाया कि फडणवीस ने वोट जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके संविधान के मूल्यों का अपमान किया है। सावंत ने कहा, "भाजपा को आत्मचिंतन करना चाहिए कि मुसलमान उन्हें वोट क्यों नहीं देते।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63