आरोपी प्लेसमेंट कर्मचारी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर छेड़छाड़

सक्ति. सक्ति जिले में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर छेड़छाड़ और युवती को फोन से अश्लील बात कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि वह नगर पंचायत डभरा के मानी कंचन केंद्र में दो वर्ष पहले काम करती थी। जिसमें वार्ड नंबर एक के प्रभारी रमेश बंजारे ने शरीर संबंध बनने का दबाव बनाया जिसे मना करने पर नौकरी से निकलने की धमकी दी और शरीरक सम्बन्ध नहीं बनाने पर दूसरे को रखने की बात कही, जिसका विरोध करने पर महिला को नौकरी से निकाल दिया था। अभी 25.10.2024 को नए सीएमओ से बात करने पहुंची हुई थी। इस बीच रमेश बंजारे वहीं पर खड़ा हुआ था जिसने सीएमओ से मिलने नहीं दिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। वहीं एक और महिला कर्मचारी ने भी फोन में अश्लील बात करने की शिकायत दर्ज कराई थी डभरा थाने में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। जिसपर आरोपी रमेश बंजारे 51 वर्ष को तत्काल पकड़ा गया और पूछने पर जुर्म स्वीकार किया हैं जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 73

इंडिगो फ्लाइट में महिला के साथ छेड़छाड़, चेन्नई एयरपोर्ट पर आरोपी की गिरफ्तारी

Woman molested in Indigo flight, accused arrested at Chennai airport ( Woman molested in Indigo flight ) दिल्ली-चेन्नई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 9 अक्टूबर की है। आरोपी उड़ान के दौरान महिला को आपत्तिजनक तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस ने कार्रवाई की। नई दिल्ली/चेन्नई: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में एक महिला यात्री के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। आरोपी पेशे से संगमरमर और टाइल बिछाने का काम करता है। यह घटना 9 अक्टूबर की बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि 45 वर्षीय राजेश शर्मा उसके साथ इंडिगो एयरलाइंस में साथ ही ट्रेवल कर रहा था। बुधवार को उड़ान के दौरान, राजेश एक महिला के बगल में बैठा था। महिला ने आरोप लगाया कि उस आदमी ने उसे गंदे तरीके से छूने की कोशिश की। जब महिला ने सभी को बताया कि लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने गंदी हरकत करना जारी रखा। इसके बाद पायलट ने खुद उस शख्स की शिकायत की जिसके बाद आरोपी को फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया गया।जैसे ही फ्लाइट ने लैंड किया, सुरक्षाकर्मी, पहले से ही विमान के उतरने का इंतजार कर रहे थे, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद, महिला को भी हवाई अड्डे पर इंडिगो कार्यालय ले जाया गया, जहां से उसने लिखित में शिकायत दी। इस बीच, आदमी को हवाई अड्डे की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है। महिला जयपुर और दिल्ली की यात्रा के बाद घर लौट रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि आरोपी, जो उसके पीछे बैठा था, ने उड़ान के दौरान कथित तौर पर महिला को आपत्तिजनक तरीके से छूने की कोशिश की थी। स्थानीय पुलिस ने महिला को लिखित शिकायत दर्ज कराने में मदद करने के बाद, जांच चल रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। Read More : https://mysecretnews.com/manager-of-livelihood-mission/ recent visitors 174