विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सीएम योगी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को त्योहारों के दृष्टिगत मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन मंय कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए बाध्य नहीं किया सकता और जबरन किसी पर थोपा भी नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, महापुरुषों, देवी-देवता, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दिलवाई जाएगी, लेकिन सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ अथवा आगजनी स्वीकार नहीं है, जो कोई ऐसा दुस्साहस करेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी होगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो, यह प्रत्येक जनपद-प्रत्येक थाना को सुनिश्चित करना होगा। माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटें। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।       recent visitors 65

मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर, अंबेडकरनगर और अयोध्या में लगेगा मेला

 लखनऊ यूपी सरकार के मिशन रोज़गार के तहत अब रामनगरी अयोध्या में 'रोज़गार मेले' का आयोजन किया जाएगा. 18 अगस्त को अयोध्या में मुख्यमंत्री रोज़गार मेले का उद्घाटन करेंगे. इसमें 100से ज़्यादा कम्पनियांं शामिल होंगी. इसमें 50 हज़ार से ज़्यादा युवाओं को रोज़गार देने का लक्ष्य रखा गया है. यूपी के मुख्यमंत्री का पंद्रह दिन में ये तीसरा अयोध्या दौरा होगा. 15 दिन में तीसरी बार अयोध्या के दौरे पर रहेंगे योगी मिशन रोज़गार में जुटी यूपी सरकार ने अब रामनगरी में युवाओं को रोज़गार मेले के ज़रिए सीधे रोज़गार देने की पहल की है. 18 अगस्त को अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में वृहत रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. यूपी सीएम रोज़गार मेले का उद्घाटन करेंगे. ख़ास बात ये है कि ये योगी का 15 दिन में तीसरा अयोध्या दौरा होगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीधे युवाओं से रुबरु होंगे. रोजगार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा किया जाएगा. अयोध्या में रोज़गार मेले से 50 हज़ार से ज़्यादा रिक्तियों को भरे जाने का लक्ष्य रखा गया है. अलग-अलग सेक्टर की 100 से ज़्यादा कंपनियां इसमें शामिल होंगी. अडाणी ग्रूप, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, फ्लिपकार्ट, होंडा, एक्सेंचर, लावा, नोकिया और सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियां मेले में शिरकत करेंगी. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और ITI से प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के साथ अन्य युवा भी शामिल होंगे. इससे पहले 17 अगस्त को अंबेडकरनगर में भी रोज़गार मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें 46 कम्पनियांं शामिल होंगी. इस रोज़गार मेले से 21 हज़ार पदों की भरने का लक्ष्य रखा गया है. इस तरह से 17-18 अगस्त को बड़ी संख्या में युवाओं को वॉक इन इंटरव्यू के द्वारा रोज़गार दिया जाएगा. 9 लाख से ज़्यादा युवाओं को सरकारी और 2 करोड़ युवाओ को निजी क्षेत्र में रोज़गार देने का दावा यूपी सरकार से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साढ़े सात साल में सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी कंपनियों में भी युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए हैं. बड़े रोज़गार मेले के अलावा हर ज़िले में रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों में नियोजित किया गया है. पिछले साढ़े सात साल में 6.5 लाख से ज़्यादा सरकारी और संविदा के माध्यम से 3.5 लाख युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया है जबकि क़रीब 2 करोड़ निजी रोज़गार और एमएसएमई के तहत रोज़गार उपलब्ध कराया जा चुका है.   recent visitors 86

सीएम योगी ने यूपी में नेशनल हाइवे की लंबाई बढ़ाने और नए हाइवे बनाने का प्रस्ताव केंद्र के समक्ष रखा

लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में नेशनल हाइवे की लंबाई बढ़ाने और नए हाइवे बनाने का प्रस्ताव केंद्र के समक्ष रखा है।  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी संग बैठक में योगी ने 10 स्टेट हाइवे को नैशनल हाइवे (NH) घोषित करने की मांग की। वहीं, 5 शहरों में रिंग रोड बनाए जाने का भी अनुरोध किया। सीएम योगी ने एनएच की जरूरतों को लेकर कहा कि प्रदेश में अधिकांश हाइवे पूरब से पश्चिम और पश्चिम से पूरब को जोड़ने वाले हैं। उत्तर से दक्षिण को जोड़ते हुए नए एनएच बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसमें कुछ कॉरिडोर यूपी, नेपाल, राजस्थान, झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले हैं। सीएम ने उत्तराखंड के काशीपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर तक राष्ट्रीय मार्ग कॉरिडोर बनाने की बात कही। यह कॉरिडोर आगरा एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट होगा। साथ ही, उत्तराखंड के कोटद्वार से यूपी के इटावा और मध्य प्रदेश के सागर को जोड़ने वाली 640 किलोमीटर लंबी एनएच का प्रस्ताव दिया गया है। दिल्ली में हुई बैठक दिल्ली के भारत मंडप में हुई बैठक में सीएम योगी ने एनएच के विस्तार की मांग रखने के साथ यह भी आश्वस्त किया कि इसमें आने वाली हर अड़चन और इससे जुड़ी प्रक्रिया का समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण समय से होगा। किसी भी विभाग की जमीन NH विस्तार के लिए नि:शुल्क दी जाएगी। फॉरेस्ट क्लियरेंस भी समय पर करवाया जाएगा। सिंचाई विभाग या अन्य विभाग के पास उपलब्ध भूमि को फॉरेस्ट क्लियरेंस प्रस्तावों के लिए गैर वन भूमि के रूप में भी सरकार उपलब्ध करवाएगी। सरकार यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन वितरण की ओर से लगने वाला शटडाउन शुल्क भी नहीं लेगी। यूपी में एनएच के लिए प्रस्तावित मार्ग: हाइवे का नाम लंबाई कोटद्वार से इटावा से सागर 640 किलोमीटर काशीपुर से मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा से भरतपुर 268 किलोमीटर पिथौरागढ़ से पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर से छतरपुर 469 किलोमीटर नेपाल के गौरीफंटा से लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, चित्रकूट से सतना 350 किलोमीटर भोगनीपुर से हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर से गौरीफंटा 349 किलोमीटर नेपाल के बगहा से पडरौना, देवरिया, गाजीपुर, से झारखंड के मेदिनीनगर 401 किलोमीटर टुंडला से एटा से कासगंज 120 किलोमीटर मुरादाबाद से बदायूं, फर्रुखाबाद, सौरिख रोड 270 किलोमीटर गोसाईंगंज से मोहनलालगंज, बनी से मोहान मार्ग 62 किलोमीटर नेपाल सीमा के ककरहवा से बस्ती, जौनपुर, मिर्जापुर से सिंगरौली 415 किलोमीटर   दोगुने हुए एनएच का विस्तार जरूरी सीएम योगी ने कहा कि पिछले 7 साल में एनएच की संख्या लगभग दोगुनी हुई है। लेकिन, प्रति जनसंख्या राष्ट्रीय औसत से यूपी पीछे है। इसलिए विस्तार पर ध्यान देना होगा। प्रदेश में 500 किलोमीटर के एनएच दो लेन से भी कम के हैं और 1,500 किलोमीटर के एनएच केवल दो लेन के हैं। इनका चौड़ीकरण होना चाहिए।   यूपी में एनएच एक नजर में: यूपी में है 12,733 किलोमीटर है एनएच की कुल लंबाई 11.77 किलोमीटर प्रति लाख आबादी है राष्ट्रीय औसत 11,500 किमी एनएच बनाना होगा राष्ट्रीय औसत तक पहुंचने के लिए   सीएम ने ये मांगें भी रखीं वाराणसी रिंग रोड पूरा कर जल्द शुरू किया जाए ब्रज चौरासी परिक्रमा मार्ग NH घोषित हो प्रयागराज रिंगरोड दिसंबर तक पूरा हो जाए अयोध्या बाईपास की मरम्मत व विस्तार हो 10 स्टेट हाइवे को NH का दर्जा मिले अलीगढ़, देवीपाटन, झांसी, मीरजापुर और सहारनपुर में रिंग रोड बने   अखिलेश यादव ने भी की मांग सपा अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर यूपी के विभिन्न एक्सप्रेसवे और हाइवे निर्माण की मांग की है। उन्होंने पहले से स्वीकृत इटावा और कोटा को जोड़ने वाली 408.77 किलोमीटर लंबे चंबल एक्सप्रेसवे के निर्माण को पूरा करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने एमपी के ग्वालियर से लिपुलेख तक प्रस्तावित छह लेन सड़क के निर्माण की मांग की। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सतना से जोड़ने और इटावा से शुरू होने वाले एक्सप्रेसवे को हरिद्वार से कनेक्ट करने की मांग की है। साथ ही, सपा अध्यक्ष ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को 25 किलोमीटर और बढ़ाकर बिहार के बक्सर-भागलपुर तक बनने वाले एक्सप्रेसवे से मिलाने के लिए पखनपुरा गांव से जोड़ने की भी मांग की। recent visitors 94

UP के 15 सिनेमाघरों में फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में, जानें- कैसे मिलेगा टिकट, देखें लिस्ट

 लखनऊ स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के सिनेमा घरों में  फिल्में दिखाई जाएगी.  डीएम सूर्यपाल गंगवार ने नि:शुल्क फिल्म दिखाने का निर्देश दिया है. 15 अगस्त पर राजधानी के लोग देशभक्ति फिल्मों का आनंद उठा सकेंगे. सिनेमा पहले में टिकट के लिए आपको पहले पहुंचना होगा. जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि – राष्ट्रीय पर्व "स्वतन्त्रता दिवस-2024" पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्सेज में देशभक्ति फिल्मों का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है. उक्त के क्रम में जनपद के मल्टीप्लेक्सेज में स्कूल के बच्चों एवं जन सामान्य हेतु हिन्दी फीचर फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन, प्रथम-आगत-प्रथम-पावत (First come first serve) के आधार पर किया जायेगा. यहां देख सकेंगे फिल्में- 1- वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर 2- सिनेपोलिस, वनअवध सेन्टर गोमतीनगर 3- सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर 4-PVR सहारागंज 5- PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर 6 -PVR फिनिक्स, आलमबाग 7 -PVR लूलू मॉल, सुशांत गोल्फ सिटी 8 -INOX गार्डेन गलेरिया मॉल, तेलीबाग 9 -INOX उमराव, निशातगंज 10- INOX क्राउन, चिनहट, फैजाबाद रोड 11- INOX एमराल्ड, आशियाना 12- INOX प्लासियो, गोमतीनगर विस्तार 13 -मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा 14- अन्तास डी.डी. सिनेमा, गोमतीनगर विस्तार 15- एस.आर.एस. सिनेमा, गोमतीनगर सभी सिनेमा घरों में फाइटर मूवी दिखाई जाएगी. थिएटर में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी सीट आरक्षित की गई है.  दिव्यांग, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित की गईं हैं. कुल सीटों की संख्या में 30 फीसदी सीनियर सिटीजन, 30 फीसदी स्कूल कॉलेज के बच्चे, 30 फीसदी जन सामान्य और 10 फीसदी दिव्यांग हेतु आरक्षित है. डीएम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसी प्रकार की जानकारी हेतु सहायक आयुक्त, राज्य कर एस.सी.सिंह बिसेन (मोबाइल नं0 7376113756) एवं राज्य कर अधिकारी पीयूष कुमार यादव (मोबाइल नं0 9450730345), पंकज रावत (मोबाइल नं0 9519442055), अमित कुमार प्रथम (मोबाइल नं0 8112445694) व अमित कुमार द्वितीय (मोबाइल नं0 9559290999) से सम्पर्क किया जा सकता है. जिन 15 सिनेमाघरों में फ्री फिल्में दिखाईं जानी हैं उसमें सिनेपोलिस फन रिपब्लिक और पीवीआर फिनिक्स आलमबाग, बेसिक विभाग के स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित है.   recent visitors 153

एक्स अकाउंट से पीएम व सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज

लखनऊ  सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में यूजर मर्यादा लांघ जाते हैं। कुछ ऐसा ही नवीन सिंह ने किया। नवीन सिंह, नवीन सिंह स्केच के नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। इस चैनल पर उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो एडिट कर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के पोस्ट होने से योगी के समर्थकों में काफी रोष है। यूट्यूबर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उनके समर्थक आवाज उठा रहे हैं। अब इस कड़ी में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में यूट्यूबर नवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता धर्मपाल सिंह ने नवीन के खिलाफ थाने में शिकायत दी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर के अनुसार, नवीन पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 352, 353(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 लगाई है। नवीन के यूट्यूब पर योगी आदित्यनाथ के कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इसमें योगी आदित्यनाथ की एआई द्वारा वीडियो एडिट कर पोस्ट की गई है। एक वीडियो को 6 लाख मिलियन व्यूज मिले हैं। शिकायतकर्ता धर्मपाल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि नवीन सिंह स्केच नाम के यूट्यूब चैनल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। यह वीडियो जनता में द्वेष उत्पन्न करने एवं सामाजिक समरसता को बिगाड़ने के उद्देश्य से सीएम की फोटो एडिट कर वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखकर प्रदेश की जनता में भारी रोष है। वीडियो को देखकर हम सबकी भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर नवीन सिंह स्केच नाम के यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। recent visitors 100

विनेश विजेता…चैंपियन है, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट देश का गौरव : CM योगी

लखनऊ पेरिस ओलंपिक 2024 में एक दिन में तीन पहलवानों को हराने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित कर दी गई। जिसके बाद देश के तमाम नेता सोशल मीडिया के जरिए सांत्वना दे रहे हैं। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विनेश फोगाट निराश मत होइए…पूरा देश आपके साथ है। उन्होंने लिखा कि पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है। आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है। पेरिस ओलंपिक में भारत को करारा झटका लगा है, दरअसल, महिला पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण ओलंपिक में महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। ज्यादा वजन होने की वजह से वह अब फाइनल नहीं खेल पाएंगी। अब उनका मेडल का सपाना टूट गया है।  इसे लेकर विनेश संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने सदन में कहा कि फोगाट को ओलंपिक फाइनल के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के मुद्दे पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया लोकसभा में अपराह्न तीन बजे बयान देंगे। आप को बता दें कि भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल मुकाबलों में लगातार शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए क्यूबा की युसनेलिस गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। इस जीत के साथ विनेश ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं थी। recent visitors 111

मेडिकल सीट छोड़ने पर अब जुर्माना नहीं, योगी सरकार ने खत्म किया नियम

 लखनऊ अब उत्तर प्रदेश के किसी मेड‍िकल कॉलेज में सीट छोड़ने पर कोई जुर्माना नहीं देना होगा. गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद में राज्य के मेडिकल कॉलेजों में छोड़ी गई सीटों के बारे में यह जानकारी दी. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद को बताया कि मेडिकल शिक्षा संस्थानों में मेडिकल सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का नियम अब प्रभावी नहीं है. योगी सरकार ने इस नियम को खत्म कर दिया है. बता दें कि इससे पहले मेडिकल सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ता था. उपमुख्यमंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान सपा के मान सिंह यादव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सदन को यह जानकारी दी. पाठक ने कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों को परेशान किया जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी. कई बार निजी कारणों से अगला डॉक्टर छात्र पीजी की पढ़ाई छोड़ देता है, इसलिए जुर्माने का नियम खत्म कर दिया गया है. सपा के मान सिंह यादव के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों का उत्पीड़न हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी. कई बार डॉक्टर निजी कारणों से पीजी की पढ़ाई छोड़ देते हैं. इसलिए अब जुर्माना भी खत्म कर दिया गया है. मान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि संजय गांधी पीजीआई के डॉ. अंकुर, डॉ. प्रियंका और डॉ. मीनू अमर को परेशान किया गया और इन डॉक्टरों को इसलिए परेशान किया गया क्योंकि वे एससी और ओबीसी जातियों से हैं. इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा कुछ किसी के साथ होना साबित होता है तो हमारी ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी.   पहले क्या था नियम पहले के प्रावधान के मुताबिक एमबीबीएस या बीडीएस करने वाला कोई छात्र यदि बीच में सीट छोड़ता था तो उसे एक लाख रुपये अर्थदंड देना होता था. वहीं एमडी या एमएस करने वालों को सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम डीएम या एमसीएच के छात्रों को बीच में सीट छोड़ने पर एक लाख रुपये अर्थदंड देने की व्यवस्था तय थी. NMC यानी नेशनल मेड‍िकल काउंसिल ने ये जुर्माना हटाने का राज्य सरकार को सुझाव दिया था.इसी आधार पर इस नियम को हटाने की मंजूरी दी गई. recent visitors 124