MY SECRET NEWS

देवरिया
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राजीव कुमार सिंह की कार शनिवार देवरिया में सिविल लाइंस रोड पर पुलिस स्कॉट वाहन से अचानक टकरा गई। संयोग रहा कि किसी को चोट नहीं आई है। न्यायमूर्ति सहित कार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।

न्यायमूर्ति दोपहर में दीवानी न्यायालय देवरिया के सभागार में आयोजित न्याय में फॉरेंसिक साइंस का योगदान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आ रहे थे। उनका काफिला अभी सिविल लाइंस रोड पर विकास भवन के आगे पहुंचा था कि आगे आगे चल रहे पुलिस स्कॉर्ट वाहन का अचानक ब्रेक लग गया।

इसकी वजह से न्यायमूर्ति की कार पुलिस स्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। न्यायमूर्ति की कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ मिनट के लिए काफिला रुक गया। कार में सवार न्यायमूर्ति सहित स्टाफ बाल बाल बच गए। न्यायमूर्ति के काफिले में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जीके गोस्वामी भी शामिल थे। इसके बाद काफिला दीवानी न्यायालय के लिए रवाना हो गया।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0