जयपुर.
विश्वकर्मा थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से एक होटल में कमरा लेकर रुके प्रेमी युगल को पकड़ा है। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया था। पुलिस ने दोनों युवक-युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा थाने में पिछले दिनों एक होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जहां पुलिस टीम होटल में नक्शा-मौका बनाने के लिए पहुंची थी।
इसी दौरान होटल रूम पहुंचने पर वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने रूम खुलवाया तो रूम के अंदर एक प्रेमी युगल ठहरे हुए मिले। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें पुलिस निगरानी में बैठाया गया और पुलिस ने होटल रूम का नक्शा-मौका तैयार कर अपनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल से उनका नाम-पता पूछा तो उन्होंने खुद को दौलतपुरा का रहने वाला बताया। होटल में रुकने के कारण के बारे में पूछने पर वे कोई जवाब नहीं दे सके। पुलिस द्वारा आईडी मांगे जाने पर उन्होंने अपनी आईडी उनके पास नहीं होना बताया। इसके बाद होटल में रूम के लिए दी गई आईडी के बारे में पूछने पर दोनों घबरा गए। पुलिस ने होटल संचालक से दोनों की आईडी के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर होटल संचालक की ओर से प्रेमी युगल द्वारा दी गई आधार कार्ड की कॉपी दे दी गई। फर्जी आधार कार्ड से होटल में रूम लेने का पता चलने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी प्रेमी युगल ने पहचान छिपाने के लिए होटल में फर्जी आधार कार्ड उपयोग करना बताया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











