Saturday, July 18, 2026 6:07 am

देश के प्रति सेवा और समर्पण की ली शपथ, राजस्थान-अजमेर जेल में हार्डकोर कैदियों ने निकाली तिरंगा रैली

अजमेर.

जिले में घूघरा स्थित राज्य की एकमात्र हाई सिक्यूरिटी जेल में बंद हार्डकोर, गैंगवार तथा अतिसुरक्षा वाले कैदियों के लिए कल शाम हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घूघरा की हाई सिक्यूरिटी जेल में आयोजित कार्यक्रम में हार्डकोर कैदियों ने देश सेवा और समर्पण की शपथ ली।

डिप्टी जेलर सुमन धींवा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कैदियों ने अपनी बैरकों में तिरंगा लगाया और देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए। साथ ही देशप्रेम के गीतों व कविताओं का पाठ किया। उन्होंने बताया कि कैदियों ने तिरंगे के साथ खड़े होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक पारस जांगिड ने कहा कि हमारा उद्देश्य कैदियों के व्यवहार में सुधार और उनके बीच सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। साथ ही कैदियों की अपराधवृत्ति को रोकने के सभी संभव उपाय करना है।

Loading spinner
Advertisement