मण्डला
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 अगस्त को मंडला जिले के बम्हनी बंजर में आयोजित रक्षा बंधन एवं श्रावण उत्सव के तहत लाडली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल होने आगमन हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव हवाई पट्टी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का मण्डला जिले से शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम पूर्व विधायक गण उपस्थित रहेंगे।
तिरंगा यात्रा में सभी की सहभागिता रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा की तैयारी जिले में युवा मोर्चा द्वारा की जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वारा हवाई पट्टी में दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन होगा यहां भाजपा जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अगवानी करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री यादव प्रदेश में प्रारंभ होने वाली तिरंगा यात्रा का मंडला जिले के ग्वारा से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल वाहनों के द्वारा ग्वारा से आरंभ होकर बम्हनी बंजर तक पहुंचेगी।
जिले में 11 से 13 अगस्त तक जिले की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जायेगा साथ ही मण्डल स्तर से सह यात्राएं भी निकाली जायेंगी। ग्वारा से बम्हनी तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जायेगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष झारिया ने जिले के सभी युवाओं को तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल होने एवं हर वर्ग को इस अभियान में सहभागिता करने हेतु आग्रह किया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें