MY SECRET NEWS

Wednesday, April 15, 2026 1:33 pm

मण्डला

 प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 अगस्त को मंडला जिले के बम्हनी बंजर में आयोजित रक्षा बंधन एवं श्रावण उत्सव के तहत लाडली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल होने आगमन हो रहा है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव हवाई पट्टी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा निकाली जाएगी  तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का मण्डला जिले से शुभारंभ करेंगे। इस  अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम पूर्व विधायक गण उपस्थित रहेंगे।

तिरंगा यात्रा में सभी की सहभागिता रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा की तैयारी जिले में युवा मोर्चा द्वारा की जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वारा हवाई पट्टी में दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन होगा यहां भाजपा जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अगवानी करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री यादव प्रदेश में प्रारंभ होने वाली तिरंगा यात्रा का मंडला जिले के ग्वारा से हरी झंडी दिखाकर  शुरुआत करेंगे। तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल वाहनों के द्वारा ग्वारा से आरंभ होकर बम्हनी बंजर तक पहुंचेगी।

जिले में 11 से 13 अगस्त तक जिले की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जायेगा साथ ही मण्डल स्तर से सह यात्राएं भी निकाली जायेंगी। ग्वारा से बम्हनी तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जायेगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष झारिया ने जिले के सभी युवाओं को तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल होने एवं हर वर्ग को इस अभियान में सहभागिता करने हेतु आग्रह किया है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0