Mahadev Book App :प्रमोटर्स ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से हर महीने करीब 450 करोड़ रुपए की कमाई – चार्जशीट में दावा

रायपुर छत्तसीगढ़ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कोर्ट में दायर चार्जशीट में दावा किया कि महादेव सट्टा  ऐप अब भी काम कर रहा है। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि महादेव बुक ऐप के मालिकों को पुलिस, प्रशासनिक अफसरों और कई प्रभावशाली राजनीतिक शख्सियतों का संरक्षण हासिल था। इनके प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वे अवैध सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियां करते रहे और कानूनी कार्रवाई से बचते रहे। 19 जुलाई को दायर चार्जशीट में EOW ने यह भी दावा किया कि 2020 में लॉकडाउन के समय से प्रमोटर्स  ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से हर महीने करीब 450 करोड़ रुपए की कमाई की। EOW ने 3 मार्च 2024 को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट, छत्तीसगढ़ गैंबलिंग (प्रोहिबिशन) ऐक्ट और पब्लिक गैंबलिंग ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। EOW ने बिना किसी नेता का नाम लिए चार्जशीट में कहा, 'अवैध धन को जुटाने और बंटवारे का काम हवाला ऑपरेटर्स के जरिए किया जा रहा था और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी प्रोटक्शन मनी के बंटवारे में शामिल थे।' चार्जशीट में कहा गया है कि प्रोटेक्शन मनी हवाला ऑपरेटर्स के जरिए पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया जाता था। यह प्रभावशाली राजनीतिक शख्सियतों तक भी पहुंचता था। EOW ने कहा, 'कई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रभावशाली नेताओं ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और अवैध धन और संपत्ति हासिल की।' EWO की तरफ से महादेव बुक ऐप के प्रमोटरों-रवि उप्पल, शुभम सोनी, सौरभ चंद्राकर और अनिल कुमार अग्रवाल के खिलाफ लाइव गेम के जरिए अवैध सट्टेबाजी का आरोप लगाया गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि ऑफलाइन सट्टेबाजी के बजाय उन्होंने एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म बनाया था। वॉट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम और अन्य वेबसाइट्स की मदद भी ली जा रही थी। जांच में पाया गया कि महादेव बुक असल में विभिन्न वेबसाइटों के साथ अवैध सट्टेबाजी की पेशकश करने वाला प्लैटफॉर्म है। चार्जशीट में कहा गया है कि यह डिजिटल प्लैटफॉर्म लोगों को पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स, क्रिकेट, बैडमिंट, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देता है। इसमें वर्चुअल क्रिकेट और चुनाव परिणाम पर भी सट्टेबाजी की सुविधा है। महादेव बुक के अलावा इसके प्रमोटर्स ने Reddy Anna और Fair Play जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लैटफॉर्म भी तैयार किए थे।' मौजूदा समय में महादेव बुक ऐप के 3500-4000 पैनल/ब्रान्च दुनियाभर में हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

जब इजरायल की बारी आती है तो ये बूचड़खाने के मेमने बन जाते हैं, ईरानी मुल्लाओं की बहादुरी सिर्फ महिलाओं पर निकलती है

इस्लामाबाद फ़िलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के सुप्रीम लीडर इस्माइल हानियेह का इजरायली सेना ने कत्ल कर दिया। वो ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तेहरान पहुंचे थे। समारोह के अगले ही दिन बुधवार 31 जुलाई को इजरायली सेना ने हवाई हमले में हानियेह को मार डाला। हानियेह की हत्या किए जाने से ईरान समेत कई मुस्लिम देश इजरायल पर बौखलाए हुए हैं। पाकिस्तान ने भी हानियेह की मौत पर रिएक्शन दिए हैं। इमरान खान की पार्टी के कद्दावर नेता फवाद चौधरी ने सीधे-सीधे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की काबलियत पर सवाल उठाए। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि इन ईरानी मुल्लाओं की बहादुरी सिर्फ महिलाओं पर निकलती है। जब इजरायल की बारी आती है तो ये बूचड़खाने के मेमने बन जाते हैं। दो दिन में इजरायल ने अपने सबसे बड़े दुश्मन हमास के दो लीडरों के कत्ल का ऐलान कर दिया है। इजरायली सेना ने बताया कि हमास का सुप्रीम लीडर हानियेह हवाई हमले में मारा जा चुका है। बुधवार को इजरायल ने फिर दावा किया कि हमास का मिलिट्री चीफ मोहम्मद दीफ भी मारा जा चुका है। आईडीएफ के मुताबिक, दीफ 13 जुलाई को ही मारा गया था लेकिन, पुष्टि होनी बाकी थी। इसके अलावा इजरायल ने लेबनान में घुसकर हिजबुल्लाह के चीफ कमांडर फुआद शुकर को भी मार डाला है। शुकर को हाल ही में इजरायल के भीतर हवाई हमला करके 12 मासूमों के कत्ल का जिम्मेदार ठहराया गया था। आठ महीने की जंग का दो दिन में अंजाम इजरायल ने पिछले आठ महीनों से चल रही जंग को पिछले दो दिन में ही पलट दिया है। इजरायल इसे अपने लिए बड़ी जीत बता रहा है और दावा कर रहा है कि जो भी इजरायल या इजरायलियों पर बुरी नजर डालेगा, उसका हश्र यही होगा। अब हानियेह के कत्ल पर दुनिया दो खेमों में बंट गई है। ईरान, लेबनान, यमन, सीरिया समेत कई मुस्लिम देश इजरायल के इस ऑपरेशन को बड़ी हिमाकत मान रहे हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अली अयातुत्लाह खामेनेई ने इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है। वहीं, इजरायल ने भी हर मोर्चे पर जवाब देने की बात कही है। हानियेह के कत्ल पर पाकिस्तानी नेता शिया कट्टरपंथी संगठन हमास के सुप्रीम लीडर हानियेह के कत्ल पर पाकिस्तान आग बबूला है। कई पाक नेताओं ने इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कद्दावर नेता फवाद चौधरी ने तो अपनी भड़ास ईरान पर निकाल दी। उन्होंने सोशल मीडिया X पर ईरानी नेता खामेनेई पर जमकर गुस्सा निकाला है। उन्होंने लिखा, "इन ईरानी मुल्लाओं की बहादुरी सिर्फ महिलाओं पर निकलती है। जब इजरायल की बारी आती है तो ये बूचड़खाने के मेमने बन जाते हैं।" वहीं, अन्य पाक नेताओं की बात करें तो जमीयत उलेमा इस्लाम (एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने इस्माइल हनिएह की शहादत पर गहरा दुख और अफसोस जताया है। मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि इस्माइल हानिया का परिवार और फिलिस्तीनी इस दुख में समान रूप से भागीदार हैं, इस्माइल हानिया की शहादत से फिलिस्तीनी स्वतंत्रता आंदोलन समाप्त नहीं होगा, जब उनकी इस्माइल हानिया से मुलाकात हुई तो वह शहादत को समर्पित थे। हत्या से पहले इस्माइल हानिया की इशाक डार से मुलाकात का वीडियो वायरल हुआ था। पीपुल्स पार्टी की नेता और सीनेटर शेरी रहमान ने कहा कि इजराइल युद्ध रोकने के बजाय उसे फैला रहा है और बातचीत और युद्धविराम को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्माइल हनियेह को मारकर इजराइल ने संदेश दिया कि हमें कोई नहीं रोक सकता। मुस्लिम लीग-एन नेता मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा कि इस्माइल हानिया की शहादत के बाद युद्ध का खतरा बढ़ गया है। चीन भी भड़का तो अमेरिका की सफाई हानियेह के कत्ल पर दुनियाभर के देशों की प्रतिक्रिया आई है। ईरान और तुर्की ने इसे घोर अपराध करार दिया है तो चीन भी इजरायल को जमकर कोस रहा है। चीन ने एक बयान में कहा कि वह हानियेह की मौत की सूचना से व्यथित और चिंतित है। चीन ने इजरायल के इस ऑपरेशन को पूरी तरह से अवैध और गलत करार दिया है। उधर, अमेरिका ने मामले में सफाई दे रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने मंगलवार को एक बयान दिया कि अमेरिका की इस ऑपरेशन में कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हानियेह के खिलाफ ऑपरेशन की अमेरिका को न तो पूर्व जानकारी थी और न ही उसकी इसमें कोई भागीदारी है। हालांकि उसने इजरायल के साथ खड़े होने की बात जरूर कही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 206

मदरसे में फर्जीवाड़ा मामले में फर्जी मदरसों के संचालकों में सरकारी शिक्षकों से लेकर पूर्व मंत्री की रिश्तेदारों तक के नाम

श्योपुर मध्य प्रदेश के श्योपुर में फर्जी मदरसों के खेल में न सिर्फ हिंदू बच्चों के नाम दर्ज करने में फर्जीवाड़ा हुआ है, बल्कि मदरसों के संचालकों को लेकर भी नियमों के अनदेखी सामने आई है। जिन 56 मदरसों की मान्यता समाप्त की गई, उनमें कई ऐसे हैं जिनके संचालक के रूप में शासकीय शिक्षक, लेक्चरर के नाम दर्ज हैं। जबकि नियमानुसार शासकीय शिक्षक या कर्मचारी मदरसे का संचालन नहीं कर सकते। कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे इब्राहिम कुरैशी के रिश्तेदार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रहे आरिफ खान और मदरसा बोर्ड की पूर्व जिला प्रभारी नफीसा के रिश्तेदार के नाम से भी कई मदरसे संचालित बताए गए हैं।   बता दें कि मदरसों में हिंदू बच्चों को तालीम दिए जाने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मुख्य सचिव वीरा राणा को दिल्ली तलब किया तो उसके डेढ़ माह बाद जांच में श्योपुर में सामने आई गड़बड़ी पर मदरसों की मान्यता समाप्त की गई है। श्योपुर के अलावा चंबल अंचल के भिंड और मुरैना में भी संचालित मदरसों में हिंदू बच्चों के फर्जी दाखिले की बात सामने आई है, जिसमें अभिभावकों की जानकारी के बिना ही बच्चों के नाम मदरसों में दर्ज पाया गया है। प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं।   कागजों में भौतिक सत्यापन, संचालकों की सूची पर भी संदेह जिन मदरसों की मान्यता रद हुई है, उनका संचालन वर्ष 2007 से शुरू हुआ था। मान्यता के लिए सात सदस्यों की सोसाइटी को मदरसा बोर्ड और वक्फ बोर्ड से पंजीयन कराना पड़ता है। इसके बाद बोर्ड में आनलाइन आवेदन कर उसकी हार्ड काफी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होती है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से ही भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के बाद मदरसा बोर्ड इसकी मान्यता देता है। बताया जाता है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से वर्ष 2022 में ही जिले में संचालित 80 मदरसों का भौतिक सत्यापन कर 2025 तक मान्यता बढ़वाई गई थी।   ऐसे में लंबे समय से चल रहे इस फर्जीवाड़े पर जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ कार्यालय, संबंधित संकुल केंद्र की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि बताया जाता है कि कई संचालक ऐसे भी हैं, जिन्होंने कुछ वर्ष पूर्व मदरसों के संचालन की जिम्मेदारी छोड़ भी दी थी, परंतु रिकार्ड में उनका ही नाम संचालक के रूप में दर्ज है। ऐसे में शासन द्वारा इन्हें अनुदानित राशि की वसूली भी आसान नहीं होगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्योपुर, रविंद्र सिंह तोमर ने कहा निरीक्षण में जो 56 मदरसे असंचालित पाए गए थे, उनका प्रतिवेदन हमने भेजा था। मान्यता समाप्ति को लेकर हमें अभी सिर्फ एक पत्र मिला है। वर्ष 2007 से शुरू हुए मदरसों के संचालकों की सूची भी अपडेट की गई है। यदि नियम विरुद्ध संचालन के बात सामने आएगी तो उसकी भी जांच की जाएगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 125

दो बार रह चुके हैं मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष, राजस्थान के राज्यपाल की हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने ली शपथ

जयपुर. महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। 27 जुलाई की रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय से नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे। इन्हीं में हरिभाऊ किशनराव बागड़े का नाम भी शामिल था। इनका जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे के एक मराठा परिवार में हुआ था। हरिभाऊ किसनराव बागड़े अपने राजनीतिक सफर में पिछले 50 साल से सक्रिय है। ये लगातार 20 साल तक विधायक रहे हैं। इतना ही नहीं दो बार मंत्री और एक बार महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि कुछ साल तक संगठन में सक्रिय रहने के बाद वर्ष 1985 में औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट से हरिभाऊ किसनराव बागड़े पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 में जब महाराष्ट्र में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थी। तब बागड़े को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण काले को शिकस्त दी थी। राजस्थान के 43 वें राज्यपाल बने बागड़े हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के 43 वें राज्यपाल नियुक्त हुए हैं। वे राज्यपाल कलराज का स्थान लेंगे। कलराज मिश्र का कार्यकाल 22 जुलाई 2024 को पूरा हो गया था। कुछ दिनों पहले तक ऐसे संकेत मिले थे कि कलराज मिश्र को कुछ और महीने तक कार्य करने का मौका मिल सकता है लेकिन अब राष्ट्रपति कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार बागड़े को राजस्थान का नया राज्यपाल बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार बागड़े 10 वीं कक्षा तक पढे लिखे हैं। शिक्षा में गलत काम करने वालों को नहीं छोड़ेंगे- राज्यपाल  राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने शपथ के बाद अपनी पहली प्रेसवार्ता में बागड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के लिए कृषि और सहकारिता को केन्द्र में रखकर कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों ओर शिक्षा के क्षेत्र में गलत काम करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। कुलाधिपति के रूप में प्रयास रहेगा कि राजस्थान के विश्वविद्यालय पूरे देश में और विश्व में रैंकिंग में आगे रहे। एक सवाल पर बागड़े ने कहा कि सोच बदल कर ही सहकारिता को आगे बढ़ाया जा सकता है। चाहे अपनी जेब से सहकारिता में कुछ मत दो, लेकिन सहकारिता से भी अपनी जेब में कुछ मत डालो। यह सोच बनी तो सहकारिता आगे बढ़ेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 180

नेचुरोपैथी से देश का स्वास्थ्य बजट होगा कम : डॉ अनंत बिरादार

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सूर्या फाउण्डेशन व इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  श्री प्रतापराव जाधव का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह का उद्घाटन आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। समारोह में 200 से अधिक योग प्राकृतिक चिकित्सा जगत के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त माननीय  श्री राजू बिष्ट एवं श्री भोलासिंह जी दोनों सांसद, श्री कोस्तुभ कर्माकर (वेद जी) वॉइस चेयरमैन सूर्या फाउण्डेशन, डॉ. डी. एन. शर्मा व डॉ आर एस डबास दोनों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (INO)  श्री बिजय राज शिन्दे पूर्व विद्यायक बुलढाना महाराष्ट्रा,  श्री नन्द किशोर अग्रवाल अध्यक्ष व श्री मामराज अग्रवाल, बालाजी निरोगधाम वैलनेस नेचर क्योर दिल्ली तथा योग प्राकृतिक चिकित्सा योग की अन्य संस्थओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुये। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में दार्जिलिंग के सांसद श्री राजूबिष्ट एवं बुलन्दशहर के सांसद डॉ भोलासिंह ने उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आदरणीय पद्मश्री जयप्रकाश जी पिछले तीन दशकों से प्राकृतिक चिकित्सा योग के समग्र विकास हेतु श्रेष्ठ व सराहनीय योगदान दे रहे है। हम भी संसद में प्राकृतिक चिकित्सा के विकास हेतु आवाज बुलंन्द करेगें। आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने अपने अभिनंदन के लिए सूर्या फाउण्डेशन व (INO) एवंम् योग नेचुरोपैथी संस्थाओं का आभार प्रकट करते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम योग नेचुरोपैथी का समग्र विकास व प्रचार.प्रसार हेतु आयुष मंत्रालय की सभी योजनाए व प्रॉजेक्ट को प्रभावी रूप से लागू करेगें। मुझे आज इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा दिये गये नेचुरोपैथी डॉक्टर्स का रजिस्ट्रेशन एवं अन्य महत्वपूर्ण सुझावों को शीघ्र ही लागू करने का प्रयास करूगा। अभिनंदन समारोह के अध्यक्ष व इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉण् अनंत बिरादार ने आयुष मंत्रालय व नेशनल आयुष मिशन (NAM) द्वारा पिछले 8 वर्षों में नेचुरोपैथी के लिए किये गये रचनात्मक कार्यों हेतु आयुष मंत्री व आयुष सचिव का आभार प्रकट किया। साथ ही नेचुरोपैथी में अनेक वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे नेचुरोपैथी चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन नेचुरोपैथी रजिस्ट्रेशन बोर्ड (NRB) के माध्यम से शिघ्र करने का निवेदन किया। साथ ही डॉ बिरादार ने बताया कि इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) मंत्रालय के सहयोग से प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार. प्रसार हेतु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्राकृतिक चिकित्सा दिवस,  सामूहिक सूर्या नमस्कार,  योग उत्सव, कौन बनेगा स्वास्थ्य रक्षक आदि अभियान पद्मश्री जयप्रकाश जी के मार्गदर्शन 32 में राज्यों में कर रहा है। प्राकृतिक चिकित्सा में अग्रसर अपने श्रेष्ठ कार्यो के कारण इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक चिकित्सा संगठन बना है। इस अवसर पर डॉ अनंत बिरादार ने प्राकृतिक चिकित्सा को लेकर निम्नलिखित प्रस्ताव रखे : 1. 11 जुलाई 2019 को राष्ट्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा संवर्धन व विकास बोर्ड की बैठक में प्राकृतिक चिकित्सकों (BNYS/Self Educated/Diploma Holder के रजिस्ट्रेशन पर लिए गये निर्णय का पालन करते हुये रजिस्ट्रेशन किया जाय। यह कार्य नेचुरोपैथी रजिस्ट्रेशन बोर्ड (NRB) के माध्यम से यथाशीघ्र प्रराम्भ करें। 2. प्राकृतिक चिकित्सालय आरम्भ करने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा अनुदान (Grant-in-aid) का प्रावधान किया जाय। 3. प्राकृतिक चिकित्सा के समग्र विकास हेतु अलग से योग नेचुरोपैथी आयोग का गठन किया जाए। 4. प्राकृतिक चिकित्सा के विकास के लिए आयुष मंत्रालय में योग नेचुरोपैथी सलाहकार को नियुक्त किया जाए। 5. आयुष मंत्रालय द्वारा पूणे, महाराष्ट्र में बनाये गये प्राकृतिक चिकित्सालय को प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की मान्यता दी जाए। 6. योग सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB) आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत प्रमाणीकरण प्राप्त कर चुके योग वांलटियरए योग शिक्षक आदि को रोजगार के अवसर के लिए सरकार दिशा.निर्देश जारी करे। इस अवसर पर बालाजी निरोगधाम वैलनेस नेचर क्योर संस्था को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार.प्रसार व विकास हेतु सूर्या फाउण्डेशन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा अवॉर्ड ऑफ ऐक्सीलेन्स (Award of Excellence) दे कर सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को श्री नन्द किशोर अग्रवाल व श्री मामराज अग्रवाल ने प्राप्त किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 252

छत्तीसगढ़ की मितान योजना का नाम बदला, पात्रता और शर्तों में कोई बदलाव नहीं

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने मितान योजना का नाम बदल दिया है। भूपेश बघेल की सरकार में शुरू की गई मितान योजना का नाम अब मोर संगवारी कर दिया गया है। इसके संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये पहला मौका नहीं है जब सरकार ने भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों को बदला हो। इससे पहले भी सरकार ने कई योजनाओं के नाम बदले थे। घर बैठे मिलती हैं 27 सुविधाएं मितान योजना के अतंर्गत लोगों को शासकीय सुविधाएं घर बैठे मिलती थी। अब इसे मितान की जगह मोर संगवारी कर दिया गया है। इस योजना के लिए ऐप भी जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री और राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव ने हाल ही में चार नई नगरपालिकों में इस योजना का विस्तार किया था। मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया नगरपालिका के लोगों को भी अब इस सुविधा का लाभ मिलेगा। भूपेश बघेल ने शुरू की थी योजना छत्तीसगढ़ में मितान योजना की शुरुआत कांग्रेस की सरकार में हुई थी। तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने 22 अप्रैल 2022 को मितान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लोगों को घर बैठे कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। किन सुविधाओं का मिलता है लाभ इस योजना के जरिए लोग जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, असंगठित कर्मकार पंजीयन एवं सुधार पैन कार्ड का पंजीयन एवं सुधार सहित 27 प्रकार की सुविधाएं घर बैठे मिलती हैं। इसके लिए आम लोगों को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। इन लोगों को इस योजना का लाभ लेना है वह लोग घर बैठे टोल-फ्री नंबर 14545 में कॉल कर इसके बारे जानकारी ले सकते हैं। सिर्फ नाम बदला है शर्ते नहीं मितान योजना का नाम बदलकर मोर संगवारी किया गया है। इस योजना के नाम में बदलाव किया गया है। बाकी इस योजना की शर्तों और सुविधाओं में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को पहले की तरह ही इस योजनाओं में सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 93

नेहरू ने तो आरक्षण के विरोध में अपने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख दिया था, जबकि राजीव गांधी खुलेआम विरोध करते थे: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को जाति विवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और दावा किया कि यदि सामंतवादी सोच वाली कांग्रेस ने मंडल और काका कालेलकर की रिपोर्ट की राह में रोड़ा नहीं अटकाया होता, तो आज स्थिति कोई और होती। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेहरू ने तो आरक्षण के विरोध में अपने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख दिया था, जबकि राजीव गांधी खुलेआम मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध करते थे। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ''सांच को आंच नहीं। कुछ लोगों के मेरे भाषण से उनके Sense of Entitlement को गहरी चोट लगी है, जिसका असर हुआ कि पूरे ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया है। इन्हें लगता है कि सवाल पूछने का हक सिर्फ इन्हें है, क्योंकि ये प्रिविलेज्ड हैं। यह वही लोग हैं जिनके पूर्वज देश के पिछड़ो, दलितों और वंचितों को बुद्धू कहा करते थे। जो लोग आज तक लेगेसी की मलाई खाते आ रहे रहे हैं, आज उनके मुंह में सवाल की खटाई क्या पड़ी, ये झूठ बोलकर अपनी जग हंसाई करवा रहे हैं।  लम्हों ने ख़ता की थी, सदियों ने सजा पाई।'' बीजेपी सांसद ने बात करते हुए कहा, ''जो दूसरों को बुद्धू कहा करते थे, आज उनके ही घरों में बुद्धिओं की भरमार है। ये वही लोग हैं, जिन्हें लगता था कि उनके सामने कोई दलित व्यक्ति कोट-पैंट पहनकर कैसे खड़ा हो सकता है और संविधान लिख सकता है।'' पूर्व पीएम राजीव गांधी का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि आरक्षण के नाम पर बुद्धिओं को बढ़ावा नहीं देंगे। यह इंटरव्यू साल 1985 में प्रकाशित हुआ था। मैं कहता हूं कि बात निकली है तो दूर तक जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री के अति बुद्धिमान पुत्र इस देश को बताएंगे कि क्या उनके पिता की नजरों में पिछड़ा वर्ग बुद्धू था? क्या कांग्रेस राजीव गांधी द्वारा दिए गए एक अतिघृणित जातिवादी बयान की निंदा करेगी या फिर उसके खिलाफ रिजॉन्यूशन पास किया जाएगा?'' उन्होंने आगे कहा, ''1947 से लेकर कांग्रेस अपने वैचारिक दरबारियों के साथ मिलकर दलित और वंचित समाज को मुख्यधारा से बाहर करने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाती रही। जब जवाहरलाल नेहरू से पूछा गया कि दलित और आदिवासियों को आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा तो उन्होंने बहाना बना दिया कि आरक्षण देने से उनके मन में हीन भावना भर जाएगी। नेहरू ने तो अपने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर बता दिया था कि वे किसी भी आरक्षण के खिलाफ हैं। इंदिरा गांधी की भी यही नीति थी। मंडल आयोग की रिपोर्ट भी लागू होने की राह ताकती रही। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने दस साल तक इस रिपोर्ट को लागू नहीं होने दिया।'' 'मंडल आयोग की रिपोर्ट के विरोध में थे राजीव' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि राजीव गांधी तो खुलेआम मंडल आयोग के रिपोर्ट को लागू करने का विरोध करते रहे। जब काका कालेलकर की रिपोर्ट आई तो भी कांग्रेस ने इसे वर्षों तक छिपा कर रखा। देश में पिछड़ा-आदिवासी, दलित समाज को राहुल गांधी के इरादे पर शंका है, क्योंकि ये उसी परिवार और पार्टी के सर्वे-सर्वा हैं, जिन्होंने आजतक सारी मर्यादाओं को तोड़कर आरक्षण का विरोध किया। सामंतवादी जब समाजवादी बनने का ढोंग करते हैं तो बहुत खतरनाक होते हैं। कांग्रेस ने तो मोदी जी के बहाने पिछड़ावर्ग को गालियां दीं और अपमानित किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बजट पर चर्चा के दौरान संसद में अनुराग ठाकुर ने जाति पर बयान देकर विवाद पैदा कर दिया था, जिसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 130