भारत में 95 करोड़ 44 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में से 39 करोड़ 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण इलाकों से : केंद्र सरकार

नई दिल्ली देश में आज 95 प्रतिशत से अधिक गांवों में 3जी या 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ इंटरनेट की पहुंच है। संचार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल तक लगभग 6 लाख 44 हजार गांवों में से करीब 6 लाख 13 हजार गांवों में इंटरनेट सेवा पहुंची। इस बीच, भारत में कुल 95 करोड़ 44 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में से 39 करोड़ 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण इलाकों से हैं।   इसके अलावा, औसत इंटरनेट डाउनलोड स्पीड में भारत की रैंकिंग में 114 रैंक का सुधार हुआ है, जो 2014 में 130 से बढ़कर इस साल 16 हो गई है, औसत डाउनलोड स्पीड 105.85 मेगाबाइट प्रति सेकंड है। सरकार ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में टेलीकॉम नेटवर्क का देश के सभी कोनों में विस्तार किया गया है। इसमें टियर 2 और टियर 3 शहरों के साथ देश के अंदरूनी इलाके भी शामिल हैं। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट ब्रॉडबैंड की सुविधा देने के लिए भारतनेट प्रोजेक्ट शुरू किया। इसका उद्देश्य देश की सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ना था। सरकार ने बताया कि 2.2 लाख ग्राम पंचायतों में से 2.13 लाख ग्राम पंचायतों को भारतनेट से जोड़ा जा चुका है। सरकार की ओर से अगस्त 2022 में बॉर्डर एरिया में मोबाइल टावर लगाने के नियमों में बदलाव कर दिया गया था, जिससे कि मोबाइल इंटरनेट सुविधा को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।   recent visitors 103

कोचिंग में बड़ा हादसा होने के कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया, अब होगी CBI जांच

नई दिल्ली दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है। हादसे जांच कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कों सौंपने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कोर्ट ने आदेश देते हुए एक आशंका जताई है। कोर्ट का मानना है कि इसमें सरकारी कर्मचारियों का भ्रष्टाचार भी शामिल हो सकता है। बीते शनिवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर की एक कोचिंग में बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। अब इसकी जांच सीबीआई करेगी। दिल्ली आईएएस कोचिंग हादसे को लेकर सीबीआई जांच का आदेश देने के बाद कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करना होगा। इसके लिए सीवीसी को आदेश दिया गया है। जांच में नामित अधिकारी यह तय करेगा कि कोचिंग हादसे की जांच समय से पूरी की जा सके और इसमें किसी तरह की देरी ना हो। मामला 27 जुलाई की शाम का है। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही थी। इस दौरान ओल्ड राजेंद्र नगर की सड़कें भी पानी से लबालब भर गई थीं। इस दौरान राजेंद्र नगर इलाके की राव आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में एक लाइब्रेरी में कई स्टूडेंट्स पढ़ रहे थे। बारिश होने के कारण सब लाइब्रेरी के अंदर ही थे। अभी लाइब्रेरी में पानी नहीं पहुंचा था, लेकिन तभी कोचिंग के सामने से गुजरने वाली सड़क से एक एसयूवी कार गुजरी। इस कार की रफ्तार की वजह से उठी लहर ने कोचिंग के गेट को तोड़ दिया। इससे अचानक बेसमेंट वाली लाइब्रेरी में पानी जाने लगा। अचानक पानी भरने की वजह से कई स्टूडेंट अंदर ही फंस गए। इस हादसे में तीन को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब कोर्ट ने इस घटना पर बड़ा आदेश जारी करते हुए सीबीआई को इसकी जांच सौंपने का आदेश जारी किया है। इस हादसे के बाद कोचिंग संस्थानों और प्रशासन के ऊपर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। घटना के अगले दिन प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संस्थानों को सील कर दिया और कई जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस हादसे में एसयूवी कार वाले आरोपी को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है, जबकि बाकी के आरोपी अभी सलाखों के पीछे हैं। शुक्रवार को राव आईएएस कोचिंग ने अपने वकील के माध्यम से मृतक छात्रों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया था। हालांकि, इस दौरान वकील ने एक शर्त भी बताई थी, जिसमें 25 लाख अभी देने का वादा किया गया और 25 लाख कोचिंग के सीईओ अभिषेक के बाहर आ जाने के बाद।   recent visitors 112

वायनाड लैंडस्लाइड रेस्क्यू ऑपरेशन में नेवी और एयरफोर्स के साथ बचावकर्मियों की 40 टीमें जुटी, 308 शव बरामद

वायनाड केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आज चौथे दिन भी मलबे से लाशों का निकलना जारी है. इस हादसे अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों को अब तक 195 शव ही मिले हैं. बाकी, लोगों की मौत की पुष्टि उनके बॉडी पार्ट्स से की गई है. यानी 105 लोगों के शव का कोई ना कोई हिस्सा बरामद हुआ है, जिससे उनकी मौत कंफर्म हुई है. बता दें कि सेना, नेवी और एयरफोर्स के साथ बचावकर्मियों की 40 टीमें लोगों के रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए सर्च क्षेत्र को 6 अलग-अलग भागों में बांटने की बात चल रही है. इनमें से पहला क्षेत्र अट्टामाला और आरणमाला से बना है. दूसरा क्षेत्र मुंडकई, तीसरा क्षेत्र पुंजरीमट्टम, चौथा क्षेत्र वेल्लरमाला विलेज रोड, पांचवां क्षेत्र जीवीएचएसएस वेल्लरमाला और छठा इलाका नदी का बहाव क्षेत्र है. रेस्क्यू दल में तैराकी में माहिर लोग तीनों सेनाओं के अलावा NDRF,DSG और MEG की संयुक्त टीम खोजी अभियान में लगी हुई है. हर टीम के साथ तीन स्थानीय लोग और एक वन विभाग का कर्मचारी भी शामिल किया जाएगा. इसके अलावा चलियार नदी के आसपास के 8 पुलिस स्टेशनों के पुलिसवाले और तैराकी में माहिर लोग भी खोज करने जा रहे हैं. इसके अलावा हेलिकॉप्टर के जरिए भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा जा रहा है. तटरक्षक और नौसेना के साथ वन विभाग के कर्मचारी उन जगहों पर भी खोज करने जा रहे हैं, जहां शवों के बहकर आने की संभावना है. खोजी अभियान में ले रहे कुत्तों की मदद सेना ने हादसे के बाद जो बेली ब्रिज बनाया है, इससे 25 एंबुलेंस मुंडकई पहुंचाई जाएंगी. मिट्टी में दबे शवों का पता लगाने के लिए दिल्ली से ड्रोन आधारित रडार शनिवार को आने वाला है. तलाशी अभियान में 6 कुत्तों की भी मदद ली जा रही है. आज तमिलनाडु से 4 और कुत्ते लाए जाएंगे. वायनाड में कब हुई लैंडस्लाइड बता दें कि वायनाड में पहली लैंडस्लाइड 30 जुलाई की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई. इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई. इसके साथ ही तीसरी बार फिर लैंडस्लाइड हुई. लैंडस्लाइड में वायनाड के 4 गांव मलबे के ढेर में तब्दील हो गए, जिनमें से लोगों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति के साथ मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. वायनाड समेत कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। इसे देखते हुए कई जिलों में स्कूल, ट्यूशन सेंटर, कॉलेज और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। वायनाड के साथ ही त्रिशूर, कोझिकोड, मल्लपुरम, कासरगोड और कन्नूर जिलों में स्कूल कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य मौसम विभाग की ओर शनिवार को वायनाड जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई स्कूलों को रीलीफ कैंप में तब्दील कर दिया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लिया जायजा कल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड के चूरलामल्ला क्षेत्र का दौरा किया। राहुल गांधी ने कहा कि यह वायनाड के लिए एक भयानक त्रासदी है और यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मृतकों की संख्या अब 308 हो गई है। तैराकी के माहिर लोग भी बचाव कार्य में शामिल एनडीआरएफ, डीएसजी और एमईजी की संयुक्त टीम के साथ तीन स्थानीय लोग और वन विभाग का एक कर्मचारी भी खोज अभियान में शामिल हैं। 8 पुलिस थानों के पुलिसकर्मी और तैराकी के विशेषज्ञ भी खोज में मदद कर रहे हैं। हेलीकॉप्टरों के माध्यम से भी खोज अभियान चलाया जा रहा है। तटरक्षक और नौसेना के साथ वन विभाग के कर्मचारी उन जगहों पर खोज कर रहे हैं जहां शवों के तैरने की संभावना है। डॉग स्क्वैड की मदद  से ढूंढ़े जा रहे शव सेना द्वारा निर्मित बैली ब्रिज के माध्यम से मुण्डकाई में 25 एम्बुलेंस पहुंचाई जाएंगी। दिल्ली से शनिवार को ड्रोन आधारित रडार लाया जाएगा जो मिट्टी में दबे शवों का पता लगाएगा। खोज अभियान में 6 कुत्तों की भी मदद ली जा रही है और आज तमिलनाडु से 4 और कुत्ते लाए जाएंगे।   recent visitors 106

ED ने जब्त की सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ स्थित जमीन, बुलडोजर लेकर पहुंची थी टीम

जौनपुर बसपा सरकार में अंजाम दिए गए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनएचआरएम) घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल तत्कालीन मंत्री व सपा के जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ में स्थित बेशकीमती जमीन को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है। यह जमीन कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित है। संबंधित भूमि पर बाबू सिंह द्वारा संचालित हिंदी अखबार की प्रिंटिंग मशीन लगी है साथ ही, कृषि योग्य भूमि भी है। ईडी को बाबू सिंह की संपत्तियो की जांच में इस भूमि की जानकारी मिली थी जिसके बाद भ्रष्टाचार से अर्जित इस भूमि को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद और बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की जमीन पर Ed ने ये कार्रवाई की है. बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित स्कूटर इंडिया के पास है, जो बेहद कीमती है. बाबू सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन यानी एनआरएचएम घोटाले में आरोपी रहे हैं. ईडी की टीम बाबू सिंह पर चल रहे पीएमएलए केस में जांच कर रही थी. जांच-पड़ताल के बाद ed ने लखनऊ में स्थित करोड़ों की जमीन को जब्त कर लिया है. कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम अपने साथ बुलडोजर लेकर पहुंची जिससे कि अवैध निर्माण को ढहाया जा सके। recent visitors 93

वायनाड भूस्खलन: एक ही परिवार के चार सदस्य सुरक्षित पाए गए

वायनाड वायनाड जिले के मुंडक्कई क्षेत्र में विनाशकारी भूस्खलन के तीन दिन बाद बचाव कर्मियों ने शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों को पदवेट्टी कुन्नू के पास एक इलाके में सुरक्षित पाया। मुंडक्कई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाश और बचाव अभियान जारी है। यह इलाका मंगलवार को बड़े पैमाने पर भूस्खलन से प्रभावित हुआ था। बचाव कर्मियों ने शुक्रवार को पाया कि परिवार भूस्खलन के बाद अलग-थलग पड़ गया था क्योंकि उनका घर क्षेत्र के बाकी हिस्सों से कट गया था। इस परिवार में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। सेना के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि परिवार को हवाई मार्ग से निकाला जाएगा। सूत्रों ने कहा कि फंसे हुए इस परिवार के रिश्तेदारों की सूचना पर बचाव दल इलाके में पहुंचा था।   recent visitors 103

गणपति घाट पर टक्‍कर के बाद वाहनों में आगी, 5 फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया काबू

धार राऊ- खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर रात करीब 1:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टक्‍कर के बाद तीन वाहनों में आग लग गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। मौत का पर्याय बन चुके गणपति घाट पर हादसे नहीं थम रहे हैं। इस घाट पर अलग-अलग हादसों में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौते हो चुकी है। इस घाट पर दुर्घटना के बाद कई वाहनों में भीषण आग लग चुकी है, जिससे 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौतें हो चुकी हैं। इसी गणपति घाट पर देर रात ब्रेक फेल होने के बाद ट्राॅला घाट उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए एक अन्‍य वाहन में पीछे से जा घुसा। हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। रात को ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर , करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । इसके बाद सुबह 6:00 बजे वाहनों में फिर आग लग गई । देखते ही देखते तीनों वाहनों ने आग पकड़ ली। आग के बाद लगी वाहनों की कतार कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब 8:00 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास चलता रहा। इस दुर्घटना में कार सवार प्रतीक सोनी निवासी धरमपुरी, अंकुश जैन निवासी धरमपुरी और महेंद्र पिता कमलेश निवासी जयपुर राजस्थान घटना में घायल हुए। आवागमन को किया सुचारू इन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी लगते ही काकड़दा पुलिस प्रभारी मिथुन चौहान के साथ धामनोद का पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। इसके बाद आवागमन को सुचारू किया जा रहा है। recent visitors 162

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, महादेव कावरे रायपुर, नीलम नामदेव एक्का बिलासपुर के कमिश्नर

रायपुर राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए विष्णु देव साय सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. साय सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों का तबादला कर दिया है. जिन अफसरों का तबादला किया गया है उसमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं. साय सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 भारतीय प्रशासन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. इन प्रशासनिक अधिकारियों को नई नियुक्ति दी गई है. शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा की रितु सेन को औद्योगिक विकास निगम और विशेष कर्तव्य अधिकारी से निवेश आयुक्त दिल्ली में तैनात किया गया है. नीलम नामदेव एक्का बने बिलासपुर कमिश्नर: सरकार की ओर से जारी आदेश में नीलम नामदेव एक्का को बिलासपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है. जनक प्रसाद पाठक को कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा के साथ ही मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. महादेव कावेरी को जिनके पास संचालक कोष एवं लेखा और अतिरिक्त प्रभार दिया गया था उन्हें रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है. इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर 1. ऋतु सैन जो भा.प्र.से. द्वारा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त हैं वो अब छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम (मुख्यालय दिल्ली) का कार्यभार ग्रहण करेंगी. 2. अन्बलगन पी. जो वर्तमान समय में सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग देख रहे हैं उनको सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त मिला है. 3. नीलम नामदेव एक्का को आयुक्त बिलासपुर संभाग का बनाया गया है. 4. जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है. 5. जनक प्रसाद पाठक को भा.प्र.से. द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति दी गई है. 6. महादेव कावरे को आयुक्त रायपुर बनाया गया है. 7. शारदा वर्मा को सचिव वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, बजट, आयुक्त, उच्च शिक्षा, मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को साथ ही सचिव, वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 8. किरण कौशल विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) को चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है. 9. अनुराग पाण्डेय को बीजापुर कलेक्टर के पद से हटाकर विशेष सचिव के तौर पर मंत्रालय में भेजा गया है. 10. चंदन कुमार को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है. 11. संजीव कुमार झा भा.प्र.से. को समग्र शिक्षा और वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 12. रजत बंसल भा.प्र.से. आयुक्त को वाणिज्यिक कर (जीएसटी) तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त, मनरेगा के साथ आयुक्त, मनरेगा तथा संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 13. पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को सचिव, लोक सेवा आयोग एवं महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 14. पुष्पा साहू को स्थानीय निधि संपरीक्षा और अति. प्रभार सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की जिम्मेदारी दी गई है. 15. रितेश कुमार अग्रवाल को संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर पदस्थ करते हुए, संचालक, पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाओं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 16. प्रभात मलिक कलेक्टर जिला महासमुंद को हटाया गया है. 17. कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को अब महासमुंद कलेक्टर बनाकर भेजा गया है. 18. प्रभात मलिक को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है. 19. जयश्री जैन उप सचिव को मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 20. चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया कलेक्टर बनाया गया है. 21. संबित मिश्रा को कलेक्टर बीजापुर बनाया गया है. 22. वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से जिला नारायणपुर के पद पर भेजा गया है. recent visitors 183