मार्बल कारोबारी से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की साढ़े पांच लाख की लूट

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक मार्बल कारोबारी के साथ दिनदहाड़े लूट हो गई। व्यापारी बैंक से रुपये निकालकर अपने एक्टिवा स्कूटर से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में कीलनदेव टावर चौराहे के पास बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू की नोक पर मार्बल व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बैग में साढ़े पांच लाख रुपये थे। मार्बल कारोबारी का नाम अहमद रजा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मार्बल कारोबारी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। पीड़ित के अनुसार वह अकेला था। बैंक से पैसे लेकर अपनी शॉप पर जा रहा था। पीछे से गाड़ी पर दो युवक चेहरे को ढककर आए। पीछे बैठा लड़का हाथ में चाकू लिए था। उधर, पीड़ित के पिता का आरोप है कि बेटे के दोस्त ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित का मार्बल और ग्रेनाइट का होलसेल का काम है। recent visitors 86

भोपाल- प्रतापगढ़- भोपाल सुपर फास्ट ट्रेन को इंदौर तक बढ़कर चलाने की मांग

इंदौर इंदौर में उत्तर भारत और बिहार के हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। इंदौर से पटना के बीच चलने वाली सिर्फ दो ही ट्रेन हैं जो कि सप्ताह में 3 दिन चलती है। इसके चलते इस ट्रेन में हमेशा लंबी वेटिंग बनी रहती है। इस क्षेत्र के यात्री रूम की सुविधा के लिए रेल सलाहकार समिति ने रेलवे बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें भोपाल और प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए इंदौर से चलने की मांग की है। इंदौर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति मुंबई के सदस्य जगमोहन वर्मा ने बताया कि प्रतापगढ़ मा बेला देवी एक्सप्रेस बुधवार,शनिवार व सोमवार को प्रतापगढ़ से शाम 7:10 से चलकर सुबह भोपाल 8:30 बजे पहुंचती है। यही ट्रेन प्रतापगढ़ बेला देवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भोपाल से प्रति मंगलवार शुक्रवार व रविवार को शाम 7:15 सुबह भोपाल से चल कर अगले दिन सुबह 9 बजे प्रतापगढ़ पहुंचती है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लखनऊ, रायबरेली, उरई, अमेठी स्टेशनों पर ठहराव करती है। इस ट्रेन को इंदौर तक विस्तार करने पर त्योहारों और शादियों के मौसम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ ,कानपुर ,उरई, अमेठी और रायबरेली के यात्रियों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही इन स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। recent visitors 102

मार्केट में आय भूचाल, सेंसेक्स और निफ्टी में आज 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली, गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली। शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 885.60 अंक या फिर 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,981.95 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 आज 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,717.70 पर बंद हुआ है। एचडीएफसी, सनफार्मा, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स को छोड़कर सही 26 स्टॉक सेंसेक्स में लाल निशान पर बंद हुए हैं। शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। 3 बजे निफ्टी 50 एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स 985.82 अंकों की गिरावट के साथ 80,881.73 पर ट्रेड कर रहा था। शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बीच जहां एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक बैंक हरे निशान पर हैं। वहीं, टाटा मोटर्स और मारुति सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। इनमें क्रमश: 3.34 और 3.19 पर्सेंट की गिरावट है। इनके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। नुकसान वाले शेयरों में सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड भी है। सेंसेक्स 800 से अधिक अंको का गोता लगाकर दिन के निचले स्तर 81084 पर आ गया था। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 2 अगस्त को कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आज शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 708 अंकों का गोता लगाकर 81158 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 221 अंक लुढ़क कर 24789 पर। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स लाल निशान पर थे। घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट के प्रबल आसार हैं। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी 24,820 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 215 अंक नीचे है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में गिरावट का कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए। इससे पहले गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 126.21 अंक या 0.15 फीसद बढ़कर 81,867.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 59.75 अंक या 0.24 फीसद बढ़कर 25,010.90 पर बंद हुआ। एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 225 लगभग 5 फीसद गिर गया, जबकि टॉपिक्स 5 फीसद से टूटा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.6 फीसद और कोस्डैक 2.56 फीसद गिरा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया। वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को तेजी से गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 494.82 अंक या 1.21 फीसद का गोता लगाकर 40,347.97 पर बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 500 75.62 अंक या 1.37 फीसद गिरकर 5,446.68 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट ने 405.25 अंक या 2.30 फीसद लुढ़क कर 17,194.15 पर बंद हुआ। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने गुरुवार को मार्च 2020 के बाद से अपनी पहली ब्याज दर में कटौती की। BoE ने अगस्त 2023 के बाद से आयोजित 16 साल के उच्च स्तर 5.25 फीसद से ब्याज दरों को 25 आधार अंकों (bps) से घटाकर 5 फीसद कर दिया। recent visitors 109

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, एअर इंडिया ने इजरायल जाने वाली उड़ानों पर लगाई रोक

नईदिल्ली इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर भारत तक दिखने लगा है। एयर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। शुक्रवार को एयर इंडिया ने बताया कि उसने 8 अगस्त तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है, जो तेल अवीव जानी थीं। एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया, 'मिडल ईस्ट में जैसी स्थितियां हैं, उसे देखते हुए हमने तत्काल प्रभाव से तेल अवीव के लिए उड़ानों को रद्द कर दिया है। 8 अगस्त तक ये फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा तेल अवीव जाने और आने वाली उड़ाने बुक कराने वाले यात्रियों से भी हम संपर्क में हैं।' एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को कैंसिल करने या फिर रिशेड्यूल का चार्ज नहीं देना होगा। हमारी पहली प्राथमिकता यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा है। इससे पहले गुरुवार को भी कुछ उड़ानों को एयर इंडिया ने रद्द कर दिया था, जो इजरायल जानी थीं। एयर इंडिया से पहले सिंगापुर, ताइवान और चाइना एयरलाइंस ने भी अपनी फ्लाइट्स के रूट बदले हैं। सभी ने ईरान के आसमान से विमानों को न उड़ने की सलाह दी है। इसके अलावा इराक, लेबनान और इजरायल के भी आसमान से बचने की सलाह जारी की गई है। गौरतलब है कि दो दिन के अंदर ही इजरायल ने हमास से लेकर हिजबुल्लाह तक के तीन टॉप कमांडरों को मार गिराया था। ये हत्याएं ईरान से लेकर लेबनान तक में घुसकर की गईं हैं। इसके चलते मुस्लिम देशों में गुस्सा है और इजरायल से बदला लेने की मांग हो रही हैं। इजरायल ने मंगलवार को तेहरान में हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानियेह को मार गिराया था। इस पर इजरायल भड़क गया है और उसने बदला लेने का ऐलान किया है। मध्य पूर्व में इसके चलते तनाव भड़का हुआ है और माना जा रहा है कि किसी भी समय ईरान की ओर से बदले की कार्रवाई की जा सकती है। ईरान की ओर से एयरस्ट्राइक भी हो सकती है। वहीं लेबनान में इजरायल ने हिजबुल्लाह कमांडर फुवाद शुक्र को मार गिराया था। इसके चलते लेबनान की ओर से भी इजरायल पर हमला हो सकता है। इस डर के चलते दुनिया भर की एयरलाइंस लेबनान, ईरान और इजरायल के एयरस्पेस को इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं।   recent visitors 102

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मालिक हैम्पशर ने जगाई बड़ी हिस्सेदारी लेने की उमीदवार

लंदन इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर ग्रुप ने इंग्लिश काउंटी टीम हैम्पशायर के साथ 120 मिलियन पाउंड (लगभग 1278 करोड़ रुपये) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के समझौते पर सहमति व्यक्त की है। हैम्पशायर ऐसे में किसी विदेशी इकाई के स्वामित्व वाली पहली काउंटी टीम बन जाएगी। इससे जीएमआर समूह के पास इस टीम के 51 प्रतिशत शेयरों पर नियंत्रण होगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया, ‘‘समझा जाता है कि दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों ने आईपीएल के अपने प्रतिद्वंद्वी लखनऊ सुपरजायंट्स की बोली को पछाड़ दिया।’’ जीएमआर समूह के पास इसके साथ ही यूटिलिटा बाउल (हैम्पशायर में क्रिकेट स्टेडियम), हिल्टन होटल और उसी स्थान पर एक गोल्फ कोर्स का भी नियंत्रण होगा। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक होने के अलावा जीएमआर समूह के पास दुबई कैपिटल्स (आईएलटी20, यूएई) का स्वामित्व और मेजर लीग क्रिकेट (अमेरिका) की फ्रेंचाइजी सिएटल ऑर्कास में भी हिस्सेदारी है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी), हैम्पशायर क्लब के अधिकारी और नये मालिक जल्द ही इस सौदे के बारे में आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस अधिग्रहण के बाद उम्मीद है कि हैम्पशायर को ‘द हंड्रेड’ जैसे घरेलू टूर्नामेंट के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कुछ युवा खिलाड़ियों तक पहुंच मिलने की संभावना भी खुल जायेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) हालांकि सक्रिय भारतीय क्रिकेटरों को विदेशी टूर्नामेंटों में खेलने की अनुमति नहीं देता है। एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, एक अन्य इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशर ने हेडिंग्ले स्थित क्लब के संभावित अधिग्रहण के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी बातचीत फिर से शुरू कर दी है। इसके लिए मतदान के माध्यम से यॉर्कशर के 6000 सदस्यों की सहमति की आवश्यकता होगी।   recent visitors 100

सरकार के शेल्टर होम ‘आशा किरण’ में14 लोगों की मौतें, मंत्री आतिशी ने मजिस्ट्रेट जांच शुरू के निर्देश दिए

नई दिल्ली राजधानी के रोहिणी में दिल्ली सरकार के शेल्टर होम 'आशा किरण' में रहने वाले मानसिक रूप से बीमार 14 लोगों की मौतें होने की बात सामने आई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी स्थित सरकारी शेल्टर होम 'आशा किरण' में जनवरी 2024 से अब तक हुई 14 मौतों से संबंधित मामले में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एसीएस राजस्व को तत्काल पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश करने का भी निर्देश दिया है, जिनकी लापरवाही के कारण ये मौतें हुई हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुझावात्मक उपाय सुझाने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकांश मृतकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने बताया, "जनवरी में तीन, फरवरी में दो, मार्च में एक, अप्रैल में तीन और मई में शून्य मौतें हुई थीं। हालांकि, जून और जुलाई में संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई।" आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मरने वाले अधिकांश लोगों की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी और मौत का कारण फेफड़ों में इन्फेक्शन, टीबी और निमोनिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि रोहिणी में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में दो शवों का पोस्टमॉर्टम होना बाकी है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि ऐसे मामले भी थे, जिनमें लोगों में कुपोषण के लक्षण दिखे। फूड पॉइजनिंग की संभावना को खारिज करने के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। पहले भी विवादों में घिरा रहा आशा किरण, पहले भी 6 साल 196 की मौत दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 350 लोगों के रहने की क्षमता वाले इस शेल्टर होम की स्थापना 1989 में रोहिणी सेक्टर-1 में की गई थी। उस समय, यह पूरे उत्तर भारत में मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एकमात्र सरकारी आवासीय सुविधा थी। हालांकि, आशा किरण पिछले कुछ वर्षों में बंदियों की मौत के कारण विवादों में घिरा रहा है। रिकॉर्ड के अनुसार, 2011 से 2017 के बीच आशा किरण में 123 पुरुष और 73 महिला बंदियों की मौत हुई। 2008-09 में नवंबर और दिसंबर में 16 मौतें हुईं। दिसंबर और जनवरी 2009-10 के बीच कुल 23 बंदियों की मौत हुई; अगस्त और सितंबर 2012-13 के बीच नौ; अक्टूबर और नवंबर 2013-14 में 13; अप्रैल-मई 2014-15 में 11 और नवंबर-दिसंबर 2015-16 में 13 वहीं वर्ष 2017-18 में नवंबर-दिसंबर की अवधि में सात मौतें हुईं। प्रत्येक मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट भेजनी होती है।  recent visitors 125

नेत्रा कुमानन महिला डिंगी रेस 1 में छठे स्थान पर, विष्णु दो रेस के बाद 25वें स्थान पर

मार्सेली (फ्रांस) भारतीय नौकाचालक नेत्रा कुमानन और विष्णु सरवनन बृहस्पतिवार को यहां पेरिस ओलंपिक की नौकायन प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और पुरुष डिंगी स्पर्धाओं में क्रमशः छठे और 25वें स्थान पर रहे। विष्णु (25 वर्ष) ने रेस 1 में अच्छा प्रदर्शन किया और 10वें स्थान पर रहे। लेकिन पुरुष स्पर्धा की रेस 2 में 34वें स्थान पर रहने के बाद वह ओवरऑल 25वें स्थान पर खिसक गए। तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली महिला भारतीय नौकाचालक नेत्रा ने अपनी शुरुआती रेस छठे स्थान पर समाप्त की। मार्सेली मरीना में हवा की कमी के कारण महिलाओं की डिंगी स्पर्धा की रेस 2 स्थगित कर दी गई। नेत्रा की कोशिश शीर्ष 10 में जगह बनाने की है। उन्होंने यूरोपा कप और हेम्पेल विश्व कप सीरीज में कांस्य पदक जीते हैं। ओपनिंग सीरीज में पहले से 10वें स्थान पर रहने वाली नाव पदक दौड़ में आगे बढ़ती हैं।   recent visitors 99