NEET-UG 2024 लीक पटना और हजारीबाग तक ही सीमित,SC ने माना NTA में सुधार की जरुरत

नई दिल्ली  नीट-यूजी 2024 (NEET UG 2024) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने कहा कि नीट-यूजी 2024 के पेपर (Paper) में कोई व्यवस्थागत उल्लंघन (systemic violation) नहीं हुआ है। लीक सिर्फ पटना और हजारीबाग (Patna and Hazaribagh) तक सीमित ( limited) था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केंद्र द्वारा गठित समिति परीक्षा प्रणाली की साइबर सुरक्षा में संभावित कमजोरियों की पहचान करने, जांच बढ़ाने की प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी निगरानी के लिए तकनीकी प्रगति के लिए एसओपी तैयार करने पर भी विचार करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने अपने फैसले में एनटीए की संरचनात्मक प्रक्रियाओं में सभी कमियों को उजागर किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम छात्रों की बेहतरी के लिए ऐसा नहीं होने दे सकते। इसलिए जो मुद्दे उठे हैं, उन्हें केंद्र को इसी साल ठीक करना चाहिए, ताकि ऐसा दोबारा न हो। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को विवादों से घिरे NEET-UG 2024 को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था। तब कोर्ट ने कहा था कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई डेटा नहीं है, जो प्रश्नपत्र के व्यवस्थित रूप से लीक होने और अन्य गड़बड़ियों का संकेत दे। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र हुड्डा, संजय हेगड़े और मैथ्यूज नेदुमप्रा सहित वकीलों की दलीलें करीब चार दिनों तक सुनीं थीं। सीबीआई के आरोप पत्र में इन लोगों के नाम इससे पहले नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जो पहला आरोप पत्र दाखिल किया है, उसमें उम्मीदवारों के साथ ही उम्मीदवारों के माता-पिता, इंजीनियर और पेपरलीक के सरगनाओं के नाम शामिल हैं। सीबीआई ने ये भी कहा कि अभी जांच चल रही है और इस मामले में एक पूरक आरोप पत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) भी दायर की जाएगी। पहली चार्जशीट (आरोपपत्र) में 13 आरोपियों के नाम हैं, जिनमें चार नीट उम्मीदवार, एक जूनियर इंजीनियर और पेपरलीक के दो सरगनाओं का नाम शामिल है। नीट पेपर लीक मामले में खूब हुआ था हंगामा गौरतलब है कि मेडिकल में प्रवेश के लिए कराई जाने वाली नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक को लेकर बीते दिनों देश में काफी हंगामा हुआ था और बड़ी संख्या में लोगों ने फिर से नीट की प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की थी। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर था और फिर से नीट परीक्षा कराने की मांग कर रहा था। मामला सुप्रीम कोर्ट गया और सुप्रीम कोर्ट ने माना कि परीक्षा के दौरान व्यवस्थागत खामियां नहीं हुईं और फिर से परीक्षा कराने से इनकार कर दिया। सीबीआई ने छह एफआईआर दर्ज की नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने छह एफआईआर दर्ज की हैं। नीट प्रवेश परीक्षा में धांधली के आरोप में सबसे पहले पटना पुलिस ने 5 मई को मामला दर्ज किया था, जिसे बाद में 23 जून को सीबीआई को सौंप दिया गया। 5 मई तो हुई नीट परीक्षा में देशभर में 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब तक नीट मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 15 आरोपियों को बिहार पुलिस ने पकड़ा था और अब तक इस मामले में 58 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा चुका है। recent visitors 174

केरल भूस्खलन: चाय की दुकान चलाने वाली बुजुर्ग महिला ने अपनी कमाई और पेंशन राहत कोष में दान की

कोल्लम  वायनाड भूस्खलन हादसे के बाद व्यवसायी, मशहूर हस्तियां और संस्थाएं मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में लाखों-करोड़ों रुपये दान देने में जुटी हैं। इसी के बीच पीड़ितों की मदद के लिए एक चाय की दुकान चलाने वाली बुजुर्ग महिला भी आगे आई है। बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी कमाई और पेंशन उन लोगों के लिए दान कर दी हैं जो इस हादसे में अपना सब कुछ खो चुके हैं । वायनाड भूस्खलन में 190 लोगों की मौत हो चुकी है। कोल्लम जिले के पल्लीथोट्टम निवासी सुबैदा अपना और अपने पति का पेट पालने के लिए एक छोटी सी चाय की दुकान चलाती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (सीएमडीआरएफ) को 10 हजार रुपए दान किए हैं। उन्होंने अपनी चाय की दुकान से होने वाली मामूली आय और दंपति को मिलने वाली कल्याणकारी पेंशन से धनराशि दान की है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ दिन पहले ब्याज चुकाने के लिए बैंक से राशि निकाली थी। लेकिन फिर हमने टीवी पर देखा कि वायनाड भूस्खलन में अपना सब कुछ खो चुके लोगों की मदद के लिए सभी से योगदान मांगा जा रहा है।’’ उन्होंने एक टीवी चैनल पर कहा, ‘‘मेरे पति ने तुरंत मुझसे कहा कि मैं जाकर जिलाधिकारी को रुपये दे दूं। उन्होंने कहा कि इस समय लोगों की मदद करना अधिक जरूरी है, ब्याज तो बाद में भी चुकाया जा सकता है। इसलिए मैंने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर रुपये जमा करा दिए। मैं वायनाड जाकर मदद नहीं कर सकती।’’ सुबैदा ने आगे कहा कि अगर उसने रुपये जमा किए और उसके साथ कुछ हो जाता है, तो न ही ब्याज का भुगतान किया जा सकेगा और न ही उस राशि से किसी की मदद की जा सकेगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह तरीका बेहतर है।’’ और लोगों की मदद करने के लिए आगे आने का यह उनका पहला मौका नहीं है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने बाढ़ राहत प्रयासों के लिए धन दान करने को अपनी चार बकरियां बेच दी थीं। उन्होंने कहा कि हालांकि, कई लोगों ने उनके निस्वार्थ कार्य की आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘‘जब से लोगों ने मेरे काम के बारे में सुना है, कई लोग यहां आए और कहने लगे कि तुमने अपनी कमाई बदमाशों को क्यों दी? उन्होंने कहा कि मैं यहां लोगों को रुपये दे सकती थी। क्या यहां लोगों को रुपये देना ज्यादा महत्वपूर्ण है या वायनाड में लोगों की मदद करना?’’     recent visitors 84

डीडीसीए ने आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को डीपीएल के उद्घाटन सत्र के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया

नई दिल्ली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के उद्घाटन सत्र के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। यह घोषणा नई दिल्ली में आयोजित लीग के भव्य लॉन्च कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर डीडीसीए की पूरी शीर्ष परिषद उपस्थित थी। डीडीसीए डीपीएल को एक प्रमुख टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में पेश करने के लिए उत्साहित है। लीग की अध्यक्षता लीग कमिश्नर श्री बिमल जुल्का, एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी द्वारा की जाती है, जिसका उद्देश्य दिल्ली और उससे बाहर की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतिभा को प्रदर्शित करना है, उभरते खिलाड़ियों को चमकने के लिए एक मंच प्रदान करना और अनुभवी पेशेवरों को प्रेरणादायक प्रशंसकों को जारी रखने के लिए एक मंच प्रदान करना है। दिल्ली के क्रिकेट परिदृश्य की आधारशिला संस्था डीडीसीए की भागीदारी लीग की सफलता के लिए एक मजबूत आधार सुनिश्चित करती है। पूर्वी दिल्ली राइडर्स – एरियन फिनसर्व प्रा. लिमिटेड लॉन्च इवेंट में बोलते हुए, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष, श्री रोहन जेटली ने कहा, "भारत के महानतम क्रिकेट दिग्गजों में से एक वीरेंद्र सहवाग को डीपीएल का ब्रांड एंबेसडर बनाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उनका जुनून है।" खेल और दिल्ली क्रिकेट में उनकी गहरी जड़ें उन्हें अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन करने के लिए सही विकल्प बनाती हैं। उनकी भागीदारी निस्संदेह लीग में जबरदस्त मूल्य जोड़ेगी।" “इसके अलावा, डीपीएल ट्रॉफी और सभी फ्रेंचाइजी के लिए जर्सी का अनावरण एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। हमें प्रत्येक टीम की विशिष्ट पहचान और लीग में उनके द्वारा लाई गई प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रदर्शित करने पर गर्व है। यह आयोजन दिल्ली की समृद्ध क्रिकेट विरासत का जश्न है और हमारे क्षेत्र में इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की एक झलक है।" इस बीच, वीरेंद्र सहवाग, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली और निडर दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं, ने डीपीएल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त होने पर उत्साह व्यक्त किया और कहा, "मैं दिल्ली प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। दिल्ली ने हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है, और मेरा मानना ​​है कि यह लीग क्षेत्र के युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को चमकने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करेगी। मैं इस रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनने और राजधानी में क्रिकेट के विकास में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। " डीपीएल 17 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक चलने वाला है, जिसके सभी मैच नई दिल्ली के श्री अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। टी20 लीग के उद्घाटन सत्र में 40 मैच होंगे, जिसमें पुरुष वर्ग में 33 और महिला वर्ग में 7 मैच शामिल होंगे। recent visitors 133

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन से परेशान लोगों को भूकंप के झटके भी झेलने पड़े

शिमला  प्रदेश में बादल फटने की घटना की त्रासदी के बाद अब भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही है। भूकंप सुबह 10 बजे के आसपास आया है। अभी किसी तरह की क्षति की सूचना नहीं मिली है। कुदरत के कहर से परेशान लोग पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन से परेशान लोगों को भूकंप के झटके भी झेलने पड़े हैं। हिमाचल में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक घरों में लोगों को कंपन सा महसूस हुआ तो वे घबरा गए। पल भर में इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग अपने परिवार समेत घर से निकलकर सड़कों पर आ गए। काफी देर तक डरे सहमे लोग बाहर ही घूमते रहे, उसके बाद वापस गए। घर जाकर भी लोगों को भूकंप का डर सता रहा था। बादल फटने से अब तक 7 लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना के कई गांव तबाह हो गए। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की ओर से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। पीएम मोदी ने भी घटना को लेकर दुख जताने के साथ केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद भेजने का आश्वासन दिया है। प्रदेश में कंदराहड़ खुश्वा क्षेत्र, शिमला और कुल्लू बॉर्डर पर श्रीखंड इलाके में बादल फटने की घटना हुई है। recent visitors 110

अमरनाथ दर्शन के लिए 1 हजार 221 यात्रियों का एक और जत्था यात्रा के लिए रवाना

जम्मू  अमरनाथ यात्रा 29 जून से बालटाल और पहलगाम मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. गुरुवार 1अगस्त को 1221 यात्रियों को लेकर 36वां जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ. एक अधिकारी ने बताया कि 35वें दिन 1221 यात्री 54 वाहनों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों में पहुंचे और जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की निगरानी में अमरनाथ पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना किए. गुरुवार सुबह जम्मू से घाटी की ओर रवाना हुए यात्रियों में 958 पुरुष, 322 महिलाएं, 6 बच्चे, 32 साधु और 3 साध्वियां शामिल थीं. इनमें 395 तीर्थयात्री बालटाल मार्ग से और 826 तीर्थयात्री पहलगाम मार्ग से क्रमशः 21 और 33 वाहनों में सवार होकर गए. अधिकारियों के अनुसार 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.80 लाख से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं. तीर्थयात्रियों का 35वां जत्था बुधवार को कश्मीर हिमालय में गुफा मंदिर की यात्रा शुरू करने के लिए बालटाल और नुनवान में जुड़वां आधार शिविरों से रवाना हुआ. यात्रियों के नए जत्थे ने सुबह-सुबह पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग से अपनी यात्रा शुरू की. 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक जारी रहेगी. recent visitors 128

टीकमगढ़ पुलिस की अवैध बालू उत्खनन पर कार्यवाही, ग्राम थर में उर नदी से पकड़े 3 ट्रेक्टर जप्त

टीकमगढ़   पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जतारा निरीक्षक अरविंद सिंह दाँगी के नेतृत्व में थाना जतारा पुलिस ने सुबह-सुबह ग्राम थर में छापामार कार्यवाही कर उर नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर अवैध रूप से परिवहन करने वाले 3 ट्रेक्टर को जप्त किया। पुलिस ने ट्रेक्टर एमपी 36 जेडई 2138, एमपी 36 एए 0198 एवं बिना नंबर के आइसर ट्रेक्टर के चालकों के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय अधिनियम के तहत अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये है। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरी. अरविंद सिंह दाँगी, उप निरी एनएस ठाकुर, प्र. आर. शिवसरण त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, प्र. आर. चालक पुष्पेन्द्र शर्मा, आर. मनोज सविता, राघवेंद्र सिंह, आर. संजीत, जितेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।   recent visitors 96

नाडा हाफेज से लेकर एलिनोर बार्कर तक, 10 महिलाएं जिन्होंने प्रेग्‍नेंसी के दौरान ओलंपिक खेलों गाड़े झंडे

नई दिल्ली  पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलीट के बीच मेडल के लिए जंग देखने को मिल रही है। इस बीच मिस्‍त्र की एथलीट के जज्बे की तारीफ हो रही है। 7 महीने की प्रेग्नेंट नाडा हाफेज महिला तलवारबाजी में नजर आईं। उन्‍होंने प्रेग्नेंट होने के बाद भी ना सिर्फ पेरिस ओलंपिक में हिस्‍सा लिया, बल्कि जीत भी दर्ज की। हालांकि, नाडा हाफेज अब ओलंपिक से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन उन्‍होंने अपना पहला मैच जीता था। इसके बाद वह अंतिम 16 में बाहर हो गई। नाडा हाफेज ने अमेरिका की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को 15-13 के अंतर से हराया। अपने अगले मुकाबले में वह दक्षिण कोरिया की जियोन हयांग के खिलाफ 15-7 से हार गईं। नाडा हाफेज से पहले भी कई बार ऐसे मौके आए हैं जब महिला एथलीट ने प्रेग्नेंट होने के बाद भी ओलंपिक में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। एंकी वैन ग्रुंसवेन (2004) एंकी वैन ग्रुंसवेन इतिहास में एकमात्र राइडर हैं जिन्होंने लगातार 3 व्यक्तिगत ओलंपिक खिताब जीते। नीदरलैंड की घुड़सवार 5 महीने की प्रेग्नेंट थी जब उन्‍होंने 2004 में एथेंस में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग लिया और व्यक्तिगत गोल्‍ड मेडल जीता था। एमिली कोबर (2006) एमिली कोबर ने 2006 इटली शीतकालीन ओलंपिक खेलों में सिल्‍वर मेडल जीता था। इस दौरान वह दो महीने की प्रेग्नेंट थीं। क्वार्टर फाइनल में बुरी तरह गिरने के बावजूद उन्‍होंने हार नहीं मानी। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की स्नोबोर्डर बनी थीं। केर्स्टिन स्जिमकोवियाक (2010) जर्मनी निवासी केर्स्टिन ने वैंकूवर में 2010 के शीतकालीन ओलंपिक में 2 महीने की प्रेग्नेंट होने के बाद भी स्केलेटन में सिल्‍वर मेडल जीता था। केरी वॉल्श जेनिंग्स (2012) केरी ने लंदन ओलंपिक 2012 में जब गोल्‍ड मेडल जीता था, तब वह पांच सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। वह अमेरिका की महान वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं। किम रोडे (2012) लंदन ओलंपिक 2012 में किम रोडे भी प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, इसके बाद भी उन्‍होंने 5वें ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हुए गोल्‍ड मेडल जीता था। अमेरिकी निशानेबाज ने लगातार 6 ओलंपिक खेलों में 3 गोल्‍ड समेत 6 मेडल अपने नाम किए। मार्टिना वाल्सेपिना (2014) इटली का प्रतिनिधित्व करने वाली शॉर्ट-ट्रैक स्पीड स्केटर मार्टिना वाल्सेपिना ने 2014 में रूस में आयोजित शीतकालीन खेलों में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। इस दौरान वह जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट थीं। एलिनोर बार्कर (2020) ब्रिटिश साइकिलिस्ट एलिनोर बार्कर ने टोक्‍यो ओलंपिक 2020 ट्रैक साइक्लिंग टीम परस्यूट इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता था। इसके बाद उन्‍होंने खुलासा किया था कि‍ ओलंपिक के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। recent visitors 118