परिणीति चोपड़ा पहुंचीं लंदन के इस्कॉन मंदिर

मुंबई इस दिनों मां की पोस्ट के बाद से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस लंदन में कृष्ण भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) मंदिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके अलावा वो यहां गौ सेवा करती भी नजर आईं हैं. सामने आए वीडियो में परिणीति चोपड़ा को भगवान कृष्ण का भजन गाते देखा जा सकता है. यहां एक्ट्रेस पहले मंदिर के अधिकारियों के साथ बातचीत करती नजर आती हैं. इसके बाद वह मंदिर के अंदर नजर आती हैं और कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके दोस्त राजीव अदातिया भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि राजीव अदातिया और परिणीति चोपड़ा मंदिर में आंख बंद किए हाथ जोड़कर कृष्ण जी का जाप करते दिखाई दे रहे हैं. कृष्ण जी का भजन करने के बाद परिणीति चोपड़ा गौ सेवा करती और गाय को चारा खिलाती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘यहां लंदन में अपने भारतीय समुदाय के साथ प्रार्थना और जप करके मेरी आध्यात्मिक आत्मा को सुकून मिला. मेरी यात्रा को इतना खास बनाने के लिए इस्कॉन को बहुत-बहुत धन्यवाद. हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे. हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे. मेरे लिए इस दिन को तय करने और मेरा बनने के लिए राजीव अदातिया को धन्यवाद.’ वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया था. recent visitors 147

फ्रिट्ज और पॉल की अमेरिकी जोड़ी से ओलंपिक युगल में हार के बाद एंडी मरे ने लिया संन्यास

पेरिस ओलंपिक के पुरुष युगल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का शानदार पेशेवर करियर खत्म हो गया। वह इस खेल को अलविदा कहने के लिए जब कोर्ट पर उतरे तो उनकी आंखें नम थी। इस 37 साल के खिलाड़ी ने पहले ही कहा था कि 2024 ग्रीष्मकालीन खेल उनके लिए आखिरी पेशेवर मुकाबला होगा। उन्हें और उनके साथी डैन इवांस को गुरुवार रात कोर्ट सुजैन लेंगले में टेलर फ्रिट्ज और टॉमी पॉल की अमेरिका की जोड़ी ने 6-2, 6-4 से हराया। ओलंपिक टेनिस एकल स्पर्धा दो बार के इकलौते स्वर्ण पदक ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि यह पल आने वाला है। यह अगर आज नहीं हुआ होता तो कुछ दिनों के बाद होने वाला था। मैं इसके लिए तैयार था। जाहिर है, मैं भावुक हूं क्योंकि यह आखिरी बार था जब मैंने किसी प्रतिस्पर्धी मैच को खेला।  मैं वास्तव में अभी खुश हूं।’’ तीन ग्रैंड स्लैम खिताब के इस विजेता ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मुझे यहां ओलंपिक में जाने और अपनी शर्तों पर समापन करने का मौका मिला क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में इस बारे में कुछ कहना मुश्किल था।’’   recent visitors 121

नांदेड़ के आल महाराष्ट्र सीजन – 4 में नगर के रविराज ने बढ़ाया मान

डिंडोरी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं क्रिकेटर रविराज बिलैयजा ने नांदेड़ के आल इंडिया महाराष्ट्र सीजन – 4 फैशन शो में बतौर अतिथि शिरकत की। बता दें की महाराष्ट्र में विगत चार वर्षों से ओम सोशियो कल्चरल मल्टीपर्पज बहुद्देशीय शिक्षण संस्थान महागांव के द्वारा मिस्टर एंड मिसेज महाराष्ट्र के भव्यतम शो का आयोजन किया जाता है। आयोजनकर्ता विशाल डहाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविराज बिलैया को एक प्रोड्यूसर और गीतकार के तौर पर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। और यह सारा कार्यक्रम नांदेड़ के पी व्ही आर मॉल में आयोजित किया गया। इस दरमियान मंच पर मौजूद अतिथियों की विशेष फरमाइश पर रविराज ने " इंसा चाहे तो जमीं को जन्नत बना दे,अपने हुनर से वो एक नई कुदरत बसा दे" और "अभी तो हौसलों की उड़ान बाकी है ,उड़ने को ये आसमा.. पंखों फैलान बाकी है " स्वरचित कविता का वाचन किया गया,जिसे समस्त ज्यूरी मेंबर्स और फैशन शो में शिरकत करती मॉडल के अलावा दर्शक दीर्घा ने जमकर सराहा। आल महाराष्ट्र के सीजन – 4 की विनर सुष्मिता सर्पे को मिस महाराष्ट्रा के ताज से नवाजा गया और मिस्टर महाराष्ट्र का खिताब ओम चिंतामणि के नाम रहा. कार्यक्रम में साउथ इंडस्ट्री के विलेन वेंकट  ,साउथ इंडस्ट्री के फैशन कोरियोग्राफर साईं लोहार,इवेंट डायरेक्टर और ऑर्गेनाइजर विशाल डहाले ,ज्यूरी मेंबर वैभव तड़स, अक्षय वारुलकर और डॉक्टर निकिता चव्हाण उपस्थित थे। शो से वापस लौटे रविराज से जब हमारे प्रतिनिधि ने चर्चा की तो उन्होंने बताया की आने वाले समय में वह भी प्रदेश के किसी भी शहर में आल एम पी लेवल का मिस्टर एंड मिसेज फैशन शो का आयोजन कराएंगे और इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं। recent visitors 90

नकली होलोग्राम मामले में रायपुर लाए जाएंगे अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी, ED ने जारी किया वारंट

 रायपुर  शराब घोटाला मामले के आरोपित अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को उत्तरप्रदेश के मेरठ जेल से रायपुर लाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल दोनों के खिलाफ ईडी की विशेष कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। ईडी की ओर से कोर्ट में लगाए गए आवेदन पर जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर अब मेरठ जेल में बंद दोनों आरोपितों को रायपुर लाकर ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि 19 जून को रायपुर केंद्रीय जेल में बंद अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत मिली थी, जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही यूपी एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। नकली होलोग्राम केस में पूछताछ के लिए मेरठ ले गई थी UPSTF इस दौरान अनवर के स्वजन, रिश्तेदार और समर्थकों ने जेल परिसर में जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने किसी तरह सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची, जहां से यूपी एसटीएफ अनवर को साथ लेकर मेरठ रवाना हो गई थी। इससे पहले अरुणपति त्रिपाठी को यूपी एसटीएफ यहां से लेकर गई थी। दोनों के अलावा अन्य आरोपितों के खिलाफ नोएडा में नकली होलोग्राम का केस दर्ज है। इसी केस में पूछताछ के सिलसिले में प्रोडक्शन के आधार पर अनवर को यहां से लेकर जाया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर मेरठ जेल भेज दिया था, तब से दोनों वहां है। recent visitors 91

बिग बॉस OTT 3 फिनाले: नाइज़ी और सना मकबूल टॉप 2 कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को है और वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं। इस सीजन का विनर कौन होगा, यह तो 2 अगस्त को फिनाले की रात ही पता चलेगा। लेकिन अभी यह पता चल गया है कि खिताबी जंग सना मकबूल और नेजी के बीच होने वाली है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लव कटारिया और अरमान मलिक के डबल एलिमिनेशन के बाद शो को रणवीर शौरी, साई केतन, कृतिका, नेजी और सना मकबूल के रूप में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल गए थे। लेकिन अब इनमें से तीन कंटेस्टेंट्स बेघर हो चुके हैं। 'बिग बॉस' से जुड़ी खबर देने वाले 'द खबरी' के मुताबिक, Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले के कुछ हिस्से गुरुवार, 1 अगस्त को शूट किए गए। इस दौरान तीन कंटेस्टेंट्स को बेघर कर दिया गया। वहीं एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस शूट की। लव कटारिया, अरमान मलिक, विशाल पांडे और नीरज गोयत ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार ने शूट किया ग्रैंड फिनाले 'द खबरी' ने बताया कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने भी ग्रैंड फिनाले पर शिरकत की। वो अपनी फिल्म 'स्त्री 2' को प्रमोट करने आए थे। पर साथ ही वो एक कंटेस्टेंट का एविक्शन कर गए। बेघर हुए ये 3 कंटेस्टेंट्स 'द खबरी' के मुताबिक, टॉप-5 में से साई केतन राव पांचवे नंबर पर घर से बेघर हो गए हैं। चौथे नंबर पर कृतिका मलिक को बेघर किया गया, जबकि तीसरे नंबर पर रणवीर शौरी को जनता के वोटों के आधार पर एलिमिनेट कर दिया गया। उनका एविक्शन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने किया। सना मकबूल और नेजी के बीच लाइव वोटिंग इन तीनों के बेघर होने के बाद अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी के लिए सना मकबूल और नेजी के बीच टक्कर होगी। सना और नेजी के बीच होने वाली खिताबी जंग में विनर चुनने के लिए लाइव वोटिंग भी हो सकती है। बेशक, अभी टॉप-2 कंटेस्टेंट्स को लेकर जानकारी सामने आ गई है, पर विनर 2 अगस्त की रात ही अनाउंस किया जाएगा, तब तक आप सभी अपने सब्र की सीमा बांधे रखिए। recent visitors 224

रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रीवा और श्नेडर एआईएन खिलाड़ी के रूप में ओलंपिक सेमीफाइनल में

पेरिस रूस की टेनिस खिलाड़ी माइरा आंद्रीवा और डायना श्नेडर पेरिस ओलंपिक के महिला युगल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं जिससे एआईएन नाम से तटस्थ व्यक्तिगत खिलाड़ियों के रूप में खेल रहे देश के खिलाड़ियों को पहला पदक जीतने का मौका मिला है। सत्रह साल की आंद्रीवा अब भी हाई स्कूल में पढ़ रही हैं जबकि 20 साल की श्नेडर अमेरिका जाने के बाद वहां नॉर्थ कैरोलिना में कॉलेज टेनिस खेलती हैं। आंद्रीवा और श्नेडर की जोड़ी ने कैटरीना सिनिकोवा और बारबरा क्रेसिकोवा की चेक गणराज्य की दूसरी वरीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 6-1, 7-5 से हराया। श्नेडर के साथ पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रहीं आंद्रीवा ने कहा, ‘‘हमें पता है कि हम अंतिम अंक तक संघर्ष जारी रखेंगे। संभवत: यही कारण है कि हम एक साथ इतना अच्छा कर रहे हैं।’’ फरवरी 2022 में यूक्रेन में शुरू हुए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने पेरिस खेलों में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को टीम खेलों से प्रतिबंधित किया है। रूस या बेलारूस के पासपोर्ट धारक व्यक्तिगत खिलाड़ियों को क्वालीफाई करने पर तटस्थ खिलाड़ियों के रूप में हिस्सा लेने की स्वीकृति है।   recent visitors 98

छत्तीसगढ़ में आफत की बरसात, बीजापुर में बह गई सड़क, रायपुर समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में कुछ दिन के ब्रेक के बाद मानसून की एक्टिविटी एक बार फिर तेज हो गई. मौसम विभाग का कहना है कि आग कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है. आईएमडी के मुताबिक शनिवार से बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भाी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. प्रदेश में 1 अगस्त तक 614.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है. बीजापुर में सबसे ज्यादा 1406 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं अब तक सूबे के 9 जिलों में कम बारिश हुई है, जो ज्यादातर सरगुजा जिले में आते हैं. जानें आज किन जिलों में है अलर्ट मौसम विभाग ने आज कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया में भारी बारिश की संभावना जताई है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिलासपुर में बारिश का 10 साल का टूटा रेकॉर्ड बिलासपुर जिले में 1 जून से अब तक 6723.3 एमएम बारिश हो चुकी है। आंकड़ों पर जाएं तो पिछले 10 सालों में अब तक की यह रिकार्ड बारिश है। इस बार आषाढ़ में कम बारिश की कमी सावन ने पूरी कर दी। बल्कि आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक का 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। गुरुवार को सुबह से ही झड़ी लगी रही। बीजापुर में बह गई सड़क 2 महीने पहले बनी बीजापुर जिले के गंगालूर से नेलसनार की सड़क पहली ही बारिश में बह गई है. इस इलाके में लगभग 20 से 30 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी. इतना ही नहीं सड़क पर पुल भी बनाया गया था. सड़क निर्माण का काम PWD विभाग ने किया था. मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार से कुल 16 कॉन्ट्रैक्ट हुए थे. 16 कॉन्ट्रैक्ट में कुल लागत राशि 56 करोड़ बताई जा रही है. आरोप है कि ठेकेदार ने शासन को गुमराह करते कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर इस सड़क की लागत को 112 करोड़ रुपये कर दिया था. अब स्थानीय भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच की मांग की. वहीं गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है. सीएम साय ने कहा कि भ्राहटाचार करने वालों को सरकार नहीं बख्शेगी. भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा. किसी भी सेक्टर भ्रष्टाचार हुआ हो, आरोपी जेल जाएंगे. recent visitors 96