पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह का हिस्सा होंगे टॉम क्रूज

लॉस एंजिलिस हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक के समारोपन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज, टॉप गन और ऐज ऑफ टुमॉरो जैसी बेहद सफल फिल्मों में काम करने वाले एक्शन हीरो टॉम क्रूज के समापन समारोह में एक स्टंट करने की उम्मीद है जब ओलंपिक ध्वज 2028 ओलंपिक के मेजबान शहर लॉस एंजिलिस को सौंपा जाएगा। ‘डेडलाइन’ प्रकाशन ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। ‘डेडलाइन’ ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘आप हॉलीवुड प्रोडक्शन की बड़ी भूमिका होने की उम्मीद कर सकते हैं।’’ कार्यक्रम की जानकारी को गोपनीय रखा गया है लेकिन इस दौरान पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिलिस की मेयर केरेन बास को सौंपेंगी। हॉलीवुड वेबसाइट ‘टीएमजेड’ ने समापन समारोह में क्रूज के हिस्सा लेने की जानकारी सबसे पहले दी थी। वेबसाइट ने दावा किया था कि अपने एक्शन के लिए पहचाना जाने वाला यह अभिनेता ओलंपिक के लिए ‘बेजोड़ स्टंट’ की योजना बना रहा है। ओलंपिक 2028 का आयोजन लॉस एंजिलिस में 14 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। यह शहर इससे पहले 1932 और 1984 में भी ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है।   recent visitors 120

सीहोर में अजीबो गरीब मामला सामने आया, शमशान घाट में मृत शरीर की चिता जलाने वाली जगह एक मोटरसाइकिल का अंतिम संस्कार किया

सीहोर सीहोर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. शमशान घाट में मृत शरीर की चिता जलाने वाली जगह एक मोटरसाइकिल का अंतिम संस्कार किया गया. अज्ञात लोगों ने बाइक को लकड़ी और कंडे के बीच रखकर आग के हवाले कर दिया. अब श्मशान में जली हुई बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सीहोर जिले स्थित इछावर क्षेत्र के दिवड़िया मार्ग का यह अजीब मामला अब चर्चा का विषय बन गया है. मार्ग के शमशान घाट में चिता जलाने वाली जगह पर बाइक का अंतिम संस्कार किया गया. अज्ञात लोगों ने लकड़ी और कंडों की चिता सजाकर बाइक को आग लगा दी. मामले का पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. अंतिम संस्कार वाली जगह जली हुई खड़ी बाइक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चिता सजाकर जलाई गई बाइक स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसी घटना को वाहन चोरों ने अंजाम दिया होगा. श्मशान घाट में असामजिक तत्वों का यहां जमावड़ा रहता है. घाट में चीता जलाने वाली जगह बाइक का अंतिम संस्कार किए जाने का अजीब मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आया है. मामले में इछावर थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने aajtak को फोन कॉल पर बताया कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक इसमें किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. कुछ शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी. recent visitors 90

भारतीय पहलवान ‘3-4 पदक’ जीत सकते हैं : साक्षी मलिक

नई दिल्ली जैसे ही भारतीय पहलवान 2024 ओलंपिक खेलों में अपने अभियान शुरू करने के लिए तैयार हो रहे हैं, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को लगता है कि टीम अगले कुछ दिनों में पेरिस में 3-4 पदक जीतने की क्षमता रखती है। गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में साक्षी ने विनेश फोगाट (50 किग्रा), अंतिम पंघाल (53 किग्रा), अंशू मलिक (57 किग्रा), निशा (68 किग्रा) और एकमात्र पुरुष पहलवान अमन सहरावत (57 किग्रा) से पदक लेकर घर लौटने की उम्मीद जताई। उनके अलावा 76 किग्रा वर्ग में रीतिका हुडा भी पेरिस ओलंपिक में पदार्पण करेंगी। कुश्ती में पहली बार वरीयता शामिल किए जाने से अंतिम और अमन को अपने-अपने भार वर्ग में चौथी और छठी वरीयता दी गई है। वहीं, अन्य भारतीय इस चतुष्कोणीय मेगा इवेंट में गैरवरीयता प्राप्त हैं। उन्होंने कहा, “इस बार, मुझे लगता है, हम कुश्ती में 3-4 पदक जीत सकते हैं क्योंकि विनेश, अंतिम, अंशू और मेरी जूनियर निशा वहां हैं। अमन एक युवा और होनहार पहलवान है। इसलिए, हम 3-4 पदक की उम्मीद कर सकते हैं।” साक्षी, जो ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 2016 के खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं, ने कहा कि वह ओलंपिक में होने के एहसास को मिस कर रही हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनके लंबे विरोध के बावजूद, ओलंपिक पदक विजेता ने कहा कि उन्हें खेल से अलग किया जा रहा है और अगर बृज भूषण और उनके सहयोगियों को संगठन से हटा दिया जाता तो चीजें अलग होतीं । पिछले साल कुश्ती से संन्यास लेने वाली 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “हां, मुझे ओलंपिक की याद आती है क्योंकि मैं इसे टीवी पर देख रही हूं। जो भी संन्यास ले चुका है उसे ऐसा ही लगता है। कुश्ती में, एक एथलीट का करियर अन्य खेलों की तुलना में बहुत छोटा होता है। मैं अपना काम कर रही हूं लेकिन मुझे इसकी याद आती है ओलंपिक गांव में रहने, वहां खेलने और एथलीटों से मिलने का एहसास। अगर कुश्ती में कुछ सुधार होता और यह बृज भूषण और उनके सहयोगियों के नियंत्रण में नहीं होता, तो मुझे अपना मूल्य मिल जाता। एक लंबी लड़ाई के बाद भी हमें कोई ध्यान नहीं मिल रहा है और हमें खेल से अलग कर दिया गया है। ” साक्षी ने कहा, “मैं ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र महिला पहलवान हूं, इसलिए मेरी भागीदारी वहां होनी चाहिए थी। मैं मैच देखने के लिए पेरिस जाती। इसलिए, मुझे इन सभी चीजों की बहुत याद आती है।” भारत ने कुश्ती में सात ओलंपिक पदक जीते हैं, जिसमें 1952 के हेलसिंकी खेलों में केडी जाधव द्वारा जीता गया देश का पहला व्यक्तिगत पदक भी शामिल है। सुशील कुमार बीजिंग 2008 में कांस्य पदक के साथ ओलंपिक पदक जीतने वाले दूसरे पहलवान बने। इसके बाद उन्होंने लंदन 2012 में रजत पदक जीतकर इसमें सुधार किया और ओलंपिक में लगातार दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। भारत ने पिछले चार ओलंपिक में से प्रत्येक में कम से कम एक कुश्ती पदक जीता है। टोक्यो 2020 में रवि कुमार दहिया (रजत) और बजरंग पुनिया (कांस्य) ने देश का नाम रोशन किया। पेरिस ओलंपिक कुश्ती प्रतियोगिताएं 5 अगस्त से 11 अगस्त तक 10,000 वर्ग मीटर में फैली एक अस्थायी संरचना, चैंप-डी-मार्स एरिना में होने वाली हैं।   recent visitors 94

प्राथमिक शाला बाला के प्रधान पाठक पारसराम वर्मा निलंबित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तहसीलदार केल्हारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर  पारसराम वर्मा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाला विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ को निलंबित कर दिया गया है। वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 27 जुलाई 2024 को विद्यालय में शराब के नशे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 और 3 का उल्लंघन माना गया है. जिसके कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में वर्मा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। recent visitors 86

बेस्ट ANC सपोर्ट वाले ईयरबड्स: बेहतरीन फीचर्स, डिज़ाइन और साउंड क्वालिटी

आज हम आपको कुछ इयरबड्स के ऑप्शन बताने जा रहे हैं। साथ ही हाल ही में लॉन्च किए गए बड्स को भी इसमें शामिल करेंगे। क्लिंक ने अभी नए बड्स लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए तय की गई है। लेकिन इसके साथ आपको कई शानदार ऑप्शन मिलते हैं जो अभी मार्केट में उपलब्ध हैं और आप इन्हें आज ही अपनी लिस्ट में शामिल भी कर सकते हैं। तो चलिये ऐसे ही ऑप्शन्स के बारे में बताना शुरू करते हैं- क्लिंक ऑडियो के वॉयसबड्स की कीमत सिर्फ 2999 रुपए है। ये एक्सक्लुसिवली अमेजन और कम्पनी की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध हैं ताकि पूरे भारत के उपभोक्ता आसानी से खरीदें। क्लिंक ऑडियो के टीडब्ल्यूएस – वॉयसबड्स अपने लाजवाब फीचर्स के दम पर बाज़ार में खास पहचान रखते हैं। यही वजह है कि बेजोड़ ऑडियो परफॉर्मेंस की अहमियत समझने वालों की यह खास पसंद होगी। खास फीचर्स- 6 एचडी माइक क्रिस्टल क्लियर आवाज के लिए – लंबी मीटिंग और कॉन्फ़्रेंस कॉल में बिना किसी बाधा आवाज आए इसके लिए ईयरबड्स में 6 माइक्रोफ़ोन और फिर इन्वायरनमेंटल न्वाइज कैसिलेशन (ईएनसी) भी है। इस तरह आसपास के शोर को दबा कर आपको क्रिस्टल क्लियर आवाज मिलना सुनिश्चित है। एआई विंड नॉइज़ कैंसलेशन और बेहतर एएनसी – एआई विंड नॉइज़ कैंसलेशन और बेहतर एएनसी लगे होने से ये ईयरबड्स चलते-फिरते उपयोग के लिए बिल्कुल सही हैं। तो अब आप कॉल के दौरान एक-एक शब्द सुनें और बिना किसी बाधा संगीत का आनंद लें। हाई-फाई ऑडियो – हाई-फाई ऑडियो बेजोड़ साउंड और बेहतरीन क्वालिटी का अनुभव देगा। इन ईयरबड्स से कुछ भी सुनते हुए आप आवाज में खो जाएंगे। यानी म्युजिक और कॉल में ऑडियो का नेक्स्ट लेवेल आ गया है। स्लीक और प्रीमियम डिज़ाइन – स्लीक और प्रीमियम डिज़ाइन के ईयरबड्स के साथ एक स्लाइडिंग केस है ताकि कहीं भी ले जाना आसान हो। ये हल्के और स्टाइलिश हैं और आपके अंदाज में प्रोफेशनलिज्म लाते हैं। सबसे बड़ी बात कि ये रोज़मर्रा की जिन्दगी में बहुत काम के हैं। 60 घंटे का प्लेबैक टाइम – ईयरबड का प्लेबैक टाइम 60 घंटे का है ताकि आप रिचार्ज किए बिना लंबे समय तक उपयोग करें। बैटरी दमदार है इसलिए पूरे दिन काम आएगी। सफर में नॉनस्टॉप संगीत और कॉल के लिए यही है सबसे सही। OnePlus Buds 3 TWS- ये ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होता है जो कोई नए बड्स खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। क्योंकि इनका डिजाइन काफी अच्छा दिया जाता है। साथ ही ऑडियो क्वालिटी भी काफी अच्छी मिलती है। इसकी MRP 6,499 रुपए है, लेकिन आप इसे 15% डिस्काउंट के बाद 5,499 रुपए में खरीद सकते हैं। वॉयस कंट्रोल के साथ आपको एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन का ऑप्शन भी दिया जाता है जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। boAt Airdopes Alpha- सस्ता बड्स की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए ये भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी बात करें तो इसका डिजाइन काफी अच्छा दिया गया है। ब्लैक डिजाइन की वजह से ये काफी ट्रेंड में भी रहते हैं। साथ ही कार्ड्स से पेमेंट भी की जा सकती है। इसे खरीदने के लिए आपको 799 रुपए खर्च करने होंगे। डिजाइन भी काफी अच्छी दिया जाता है। recent visitors 162

भृंगराज के फायदे और इसे बालों के लिए इस्तेमाल करने का तरीका: लंबे, घने और काले बालों के लिए

मसालों से लेकर जड़ी बूटियों तक, भारत में हर चीज की प्रधानता है और ये सब प्राकृतिक चीजें हमारी सेहत और दिनचर्या को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। शुरुआत से ही शरीर, त्वचा और बालों के लिए हमारे देश की कई जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है और आज भी बहुत ही अधिक मात्रा में उनका उपयोग हो रहा है। खासकर बालों के लिए क्योंकि ये बात जगजाहिर है कि पहले के जमाने में महिलाओं के बाल घुटने से भी नीचे तक हुआ करते थे। लेकिन अब एक बदलाव जरूर आया है, वो ये कि अब नेचुरल चीजों को केमिकल वाले प्रोडक्ट्स ने रिप्लेस कर दिया है, जिससे न ही बालों को जरूर पोषण मिल पा रहा है और न ही वो मजबूत हो पा रहे हैं। इसलिए हम आपको 'जड़ी बूटियों के राजा' कहे जाने वाले भृंगराज के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों से जुड़ी हर समस्या के लिए फायदेमंद है और उन लोगों के लिए वरदान की तरह है जो लंबे,घने और काले बाल चाहते हैं। बालों के लिए भृंगराज क्यों जरूरी है? भृंगराज एक ऐसी जड़ी बूटी है जो बालों के लिए इतनी फायदेमंद है कि गंजेपन का शिकार लोगों के बालों को उगाने में भी कारगर साबित होती है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (National Library of Medicine) ने अपनी एक स्टडी में इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा है कि भृंगराज हेयर ग्रोथ साइकिल को एक्टिवेट करने का काम करता है। इसलिए अगर आप बालों का झड़ना कम करना चाहते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देना चाहते हैं तो भृंगराज का इस्तेमाल जरूर करें। बालों के लिए भृंगराज के फायदे ये बात तो साइंटिफिकली प्रूफ है कि भृंगराज बालों के लिए कितना फायदेमंद है, लेकिन आइए फिर भी आपको बालों के लिए इसके कुछ फायदों के बारे में बता देते हैं। जैसे- भृंगराज बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को कम कर सकता है। इसके इस्तेमाल से समय से पहले सफेद होने वाले बालों को काला करने में मदद मिलती है और बालों को नेचुरल कलर मिल सकता है। भृंगराज बालों को सिल्की-शाइनी बनाने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। भृंगराज में एंटीफंगल गुण होते हैं जो रूसी को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही स्कैल्प को क्लीन रखते हैं। ये ज़ी बूटी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और उन्हें घना बनाने में भी फायदेमंद है। 3 तरीकों से करें भृंगराज का उपयोग आजकल मार्केट में हर चीज बहुत ही आसानी से उपलब्ध है और अगर हम भृंगराज की बात करें तो ये आपको ताजे फूल-पत्तियों, तेल और पाउडर के रूप में मिल जाएगा। जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको जड़ी बूटियों के राजा भृंगराज को दो तरह से इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें? अगर आपको भृंगराज पाउडर आसानी से मिल जाता है तो आप इसे नारियल के तेल में मिक्स कर सकते हैं और बालों के लिए पेस्ट तैयार कर सकते हैं। तैयार किए गए पेस्ट को 1-2 घंटे के लिए बालों पर लगाकर रखें और फिर नेचुरल शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। ये रेमेडी आपके स्कैल्प को क्लीन कर बालों को नरिश करने में मदद करेगी। भृंगराज की पत्तियों से बनाएं पेस्ट अगर आपके घर में या कहीं आसपास भृंगराज का पौधा है तो उसकी कुछ पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाकर भी लगाया जा सकता है। तैयार किए गए पेस्ट को आप डायरेक्ट बालों पर लगा सकते हैं और अगर आप इसके फायदों को बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आंवले का तेल या पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं। recent visitors 170

खंडवा जंक्शन पर फिर मालगाड़ी हुई डिरेल, मीडिया से बनाए रखी दूरी

खंडवा  मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे जंक्शन पर देर रात एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत रेलवे स्टाफ और कामगारों को बुलाकर, दुर्घटना स्थल पर मालगाड़ी के डिब्बे को वापस पटरी पर लाने की कवायद शुरू की गई। इस दौरान मौके पर रेलवे के सभी स्थानीय अफसरों के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। इस घटना की सूचना तुरंत भुसावल में बैठे रेलवे के आला अधिकारियों के साथ ही मुंबई मुख्यालय में मौजूद रेलवे अफसरों को भी दी गई। उनकी देखरेख में ही सुधार कार्य शुरू करवाया गया। हालांकि इस दौरान रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने कोशिश की कि उनकी लापरवाही के चलते हुई इस घटना की जानकारी किसी को न लग सके। इसके चलते खंडवा जंक्शन के अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को भी घटना के फोटो वीडियो लेने से रोक दिया और उनसे बदतमीजी की। रेलवे के चार जोनों को जोड़ने वाले देश के इकलौते खंडवा नगर के रेलवे स्टेशन और यहां मौजूद घासपुरा स्थित रेलवे माल गोदाम के बीच एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। घटना गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात की है, जब यह मालगाड़ी खंडवा जंक्शन से करीब एक किलोमीटर दूर लोहारी नाके के समीप थी। इस दौरान माल गोदाम की ओर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे का एक पहिया पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा स्टेशन मास्टर और इंजीनियरिंग स्टाफ सहित रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और कामगारों का अमला मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मालगाड़ी का डिब्बा रेल से अलग कर सुधार कार्य शुरू किया गया। हालांकि देर रात तक डिब्बे को पटरी पर लाने का सुधार कार्य किया जा रहा था। रेलवे अधिकारियों के लापरवाही के चलते हो रहे हादसे वहीं, इस दौरान मीडिया कर्मियों को खबर लगने के बाद जब वे देर रात घटना स्थल पर पहुंचे, तो वहां मौजूद रेलवे के स्थानीय आला अधिकारियों ने उन्हें इस घटना के बारे में किसी और को बताने से मना करते हुए घटना से जुड़े फोटो और वीडियो लेने से रोक दिया। हालांकि इसको लेकर जब मीडिया कर्मियों ने स्थानीय रेल अधिकारियों से बात करनी चाही तो रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ द्वारा उन्हें धमकाया भी गया। उनके मोबाइल छुड़ाकर उसमें से घटना से जुड़े फोटो और वीडियो डिलीट करने की कोशिश की गई।   बता दें कि हाल ही में खंडवा के ही प्लेटफार्म क्रमांक 6 के करीब एक मालगाड़ी डिरेल होते हुए यहां लगे ओवरहेड हाईटेंशन बिजली के तीन से चार खंभों को क्षतिग्रस्त कर चुकी थी। इसके बाद मालगाड़ी के डिरेल होने की स्टेशन के समीप की यह दूसरी घटना है। जिससे कि यह साफ दिखता है कि यहां रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही इस तरह के हादसे हो रहे हैं और इसे वे मीडिया पर दबाव बनाकर आम लोगों से छुपाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। recent visitors 103