ओला स्कूटर 6 महीने से सर्विस के लिए शो रूम पर खड़ी थी, ग्राहक और स्टाफ के बीच मारपीट

ग्वालियर ग्वालियर के एक ई स्कूटर शो रूम में ग्राहक और स्टाफ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, ग्राहक 6 महीने से शो रूम के चक्कर लगा रहा था कंपनी ने उसका ओला स्कूटर सर्विस के लिए रखा हुआ था और हर बार वापस कर रहा था, इस बार ग्राहक का धैर्य जवाब दे गया और वहां विवाद हो गया, विवाद के बीच ग्राहक और उसके साथियों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस मामले की जाँच कर रही है l जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के माल रोड स्थित  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम बना हुआ है जहां एक युवक ने शोरूम के सर्विस सेंटर पर 6 महीने पहले अपना स्कूटर सर्विस के लिए डाला था, शोरूम वाले उसे कई बार लौटा चुके थे इस बार वो अपने कुछ साथियों के साथ स्कूटर लेने पहुंचा तो शोरूम स्टाफ ने उसे उसका स्कूटर दे दिया लेकिन स्कूटर ठीक नहीं किया l ख़राब स्कूटर वापस करने पर हुआ विवाद, मारपीट , वीडियो वायरल ग्राहक ने जब स्टाफ से 6 महीने बाद भी ख़राब स्कूटर वापस करने पर सवाल किया तो उन लोगों के बीच मुंहवाद शुरू हो गया, युवक के साथ आये उसके साथी गाली गलौज करने लगे , कुछ देर में ही विवाद मारपीट में बदल गया, दोनों तरफ से लात घूंसे चलने लगे किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l पुलिस ने दोनों पक्षों का आवेदन लेकर जाँच शुरू की घटना के बाद दोनों पक्ष मुरार थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया, सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि शिकायती आवेदन ले लिए गए हैं, दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं यदि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहेंगे तो एफआईआर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी l वीडियो में बहुत गालियाँ हैं इसलिए हम यहाँ अपलोड नहीं कर रहे  .. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 112

शूटिंग क्वालिफिकेशन में ईशा का कमाल… अब मनु की बारी, तीरंदाजी में खुला दरवाजा

पेरिस पेरिस ओलंपिक के 7वें दिन अंकिता और धीरज की जोड़ी ने तीरंदाजी के मिक्स डबल्स इवेंट में इंडोनेशिया की जोड़ी को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। शाम को उनका मैच चीन या स्पेन से होगा। पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकीं मनु भाकर भी ऐक्शन में हैं। इसके अलावा बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से उम्मीद होगी कि वे क्वॉर्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें। बैडमिंटन में कई झटके गुरुवार 1 अगस्त को लगे थे। इसके अलावा भी कई और खिलाड़ी आज प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। भारतीय खिलाड़ी और टीमें कब किससे भिड़ेंगी, ये जान लीजिए और साथ में यहां आपको आज के दिन के लाइव अपडेट्स मिलते रहेंगे। जूडो में अच्छी खबर नहीं जूडो में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. तूलिका मान 78 किलो भारवर्ग के पहले दौर में क्यूबा की पूर्व ओलंपिक और वर्ल्ड चैम्पियन इडालिस ऑर्टिज से हार गईं.   मनु भाकर ने पहली प्रिसिजन सीरीज में 97 का स्कोर बनाया. मनु फिलहाल12वें स्थान पर हैं.   तीरंदाजी में अच्छी खबर अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. अंकिता-धीरज ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 5-1 से हराया. भारतीय जोड़ी मेडल जीतने से दो जीत दूर हैं. इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शाम 5 बजकर 45 मिनट से खेले जाने हैं. गोल्फ पुरुषों का व्यक्तिगत फ़ाइनल (राउंड 2): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12.30 बजे शूटिंग महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वॉलिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 12.30 बजे पुरुषों की स्कीट क्वॉलिफिकेशन दिन 1: अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 1.00 बजे तीरंदाजी मिश्रित टीम (1/8 एलिमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भक्त) बनाम इंडोनेशिया – दोपहर 1.19 बजे रोइंग पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फ़ाइनल डी): बलराज पंवार – दोपहर 1.48 बजे जूडो महिलाओं का 78 किग्रा (एलिमिनेशन राउंड ऑफ़ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज़ (क्यूबा) – दोपहर 2.12 बजे सेलिंग महिलाओं की डिंगी (रेस 3): नेथरा कुमानन – 3.45 बजे महिला डिंगी (रेस 4): नेत्रा कुमानन – 4.53 बजे पुरुष डिंगी (रेस 3): विष्णु सरवनन – 7.05 बजे पुरुष डिंगी (रेस 4): विष्णु सरवनन – 8.15 बजे हॉकी पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप स्टेज): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 4.45 बजे बैडमिंटन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चोउ टिएन चेन (चीनी ताइपे)– 6:30 बजे एथलेटिक्स महिला 5,000 मीटर (हीट 1): अंकिता ध्यानी – 9.40 बजे महिला 5,000 मीटर (हीट 2): पारुल चौधरी – 10.06 बजे पुरुष शॉट पुट (क्वॉलिफिकेशन): तजिंदरपाल सिंह तूर – 11.40 बजे  मनु टॉप 12 में मनु भाकर ने अपने अंतिम पांच शॉट में 10 के साथ प्रिसिशन की पहली सीरीज समाप्त की और 97 अंक प्राप्त कर समग्र स्टैंडिंग में 12वें स्थान पर पहुंच गईं! पुरुष एकल स्कल्स फाइनल बलराज पांचवें स्थान पर रहे! एक समय वे तीसरे स्थान पर थे, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे पांचवें स्थान पर खिसक गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 173

दृष्टि IAS ने मारे गए छात्रों के परिवारों के लिए किया मुआवजाम विकास दिव्यकीर्ति ने स्टूडेंट्स से एक और बड़ा वादा किया, दिल हो जाएग…

नई दिल्ली दिल्ली में कोचिंग हादसे पर चुप्पी की वजह से सवालों में घिरे विकास दिव्यकीर्ति ने पीड़ित स्टूडेंट्स की मदद के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। प्रतिक्रिया में देरी के लिए माफी मांग चुके विकास दिव्यकीर्ति ने एक तरफ जहां हादसे में जान गंवाने वाले स्टूडेंट्स के परिवारों की आर्थिक सहायता का ऐलान किया तो दूसरी तरफ इस कोचिंग के अन्य स्टूडेंट्स को मुफ्त क्लास देने की भी घोषणा की। विकास दिव्यकीर्ति के संस्थान 'दृष्टि आईएएस' के आधिकारिक एक्स हैंडल से शुक्रवार को बयान जारी किया गया। इसमें विकास दिव्यकीर्ति की ओर से पीड़ित परिवारों और हादसे वाले कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट्स की ओर मदद का हाथ बढ़ाया गया है। दिव्यकीर्ति ने पीड़ित परिवार को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोई भी राशि बच्चों के ना रहने की पीड़ा नहीं मिटा सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसी तरह की मदद की आवश्यकता इन परिवारों की होगी तो वह करेंगे। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा- पिछले कुछ दिनों में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई दो दुर्घटनाओं में चार होनहार विद्यार्थियों का असमय निधन हुआ। एक विद्यार्थी नीलेश राय का निधन जलमग्न सड़क पर करेंट लगने से हुआ जबकि तीन विद्यार्थी श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए आकस्मिक जल-भराव के शिकार हुए। यह समय निश्चित तौर पर चारों बच्चों के परिवारों के लिये अत्यंत कठिन है। इस अपार दुख में हम उनके साथ खड़े हैं। हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को नहीं मिटा सकती, फिर भी इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक विनम्र प्रयास के रूप में, दृष्टि IAS ने चारों शोक-संतप्त परिवारों को ₹10 लाख (प्रत्येक) की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यदि इस शोक के समय में या इसके बाद, हम किसी और प्रकार से भी शोकाकुल परिवारों की सहायता कर सके तो कृतज्ञता महसूस करेंगे। इसके अतिरिक्त, Rau's IAS के सभी वर्तमान विद्यार्थियों की मदद करने के लिये भी हम तत्पर रहेंगे। हम सामान्य अध्ययन, टेस्ट सीरीज़ और वैकल्पिक विषयों की तैयारी के लिए उन्हें निशुल्क शैक्षणिक सहायता और कक्षाएँ उपलब्ध कराएंगे। जो विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ लेना चाहें, वे सोमवार, 5 अगस्त 2024 से हमारे करोल बाग स्थित कार्यालय में मौजूद सहायता डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 99

केदारनाथ में फंसे शिवपुरी बदरवास के श्रद्धालुओं से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बात……

शिवपुरी बादल फटने के बाद आये पानी के सैलाब ने चार धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के लिए संकट खड़ा कर दिया है, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जहाँ हैं वहीं फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से केदारनाथ यात्रा पर गए करीब 61 श्रद्धालु भी इसमें फंस गए जिसमें से 51 को निकाल लिया गया है जबकि 10 अभी वहीं फंसे हैं जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों से बात की। सिंधिया ने यात्रियों को लगाया फोन, बोले चिंता नहीं करो मैं कर रहा हूँ आप सबकी चिंता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जब ये जानकारी मिली कि उनके लोकसभा क्षेत्र शिवपुरी के तीर्थयात्री केदारनाथ में फंसे है तो उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और रेस्क्यू की जानकारी ली। आज सुबह सिंधिया ने तीर्थयात्रियों को फोन लगाकर उनका हालचाल जाना और उनसे कहा कि आप चिंता नहीं करो, मैं आप सबकी चिंता कर रहा हूँ, सभी को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा, कोई भी बात हो मुझे तत्काल फोन लगाना। कमलनाथ ने सरकार से की केदारनाथ में फँसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने की मांग, यात्रियों से कहा ‘सुरक्षा सुनिश्चित कर ही यात्रा पर निकलें’ सीएम डॉ मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की बात उधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना की जानकारी मिलते ही रात को ही उत्तरखंड के मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात की और मध्य प्रदेश के सभी 61 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया। सीएम ने बताया कि 51 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है और शेष बचे 10 लोगों को भी जल्दी ही सुरक्षित निकाल लिया जायेगा। जल्दी ही सभी यात्री कर लिए जायेंगे रेक्स्यू उधर जानकारी के मुताबिक रात को बारिश के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था, सुबह फिर ऑपरेशन शुरू किया गया है उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही शिवपुरी के सभी 61 तीर्थ यात्री सुरक्षित निकाल लिए जायेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 95