पॉप सिंग‍िंग सेंसेशन ब्रिटनी स्‍पीयर्स पर बनेगी बायोपिक, जॉन चू होंगे डायरेक्‍टर

न्यूयॉर्क अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्‍पीयर्स ने अपनी 42 साल की जिंदगी में क्‍या नहीं देखा! 90 और 2000 के दशक में पॉप म्‍यूजिक की सेंसेशन रहीं ब्रिटनी को 'प्रिंसेस ऑफ पॉप' माना गया। वह 150 म‍िल‍ियन म्‍यूजिक रिकॉर्ड्स बेचकर दुनियाभर में सबसे बड़ी म्‍यूजिक आर्टिस्‍ट बनीं। उनके नाम 15 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रेकॉर्ड दर्ज हैं। वह ग्रैमी से लेकर तमाम बड़े अवॉर्ड जीत चुकी हैं। लेकिन फिर उनकी जिंदगी नशे और उत्‍पीड़न के आरोपों के दलदल में धंसती चली गई। ब्रिटनी स्पीयर्स का पिता जेमी स्पीयर्स के साथ 'कंजरवेटरशिप' को लेकर लंबा विवाद चला। अब जब इस विवाद में ब्रिटनी की जीत हो चुकी है, तो उन पर बायोपिक बनाने की तैयारी भी हो रही है। हॉलीवुड स्टूडियो 'यूनिवर्सल पिक्‍चर्स' ने गुरुवार को घोषणा की है कि उन्‍होंने पॉप स्टार की बेस्‍ट सेलिंग ऑटोबायोग्राफी के अध‍िकार खरीद लिए हैं। साथ ही ये कि अब इस पर बायोपिक बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। 'क्रेजी रिच एश‍ियन्‍स' फेम जॉन चू करेंगे डायरेक्‍ट स्‍टूडियो ने न्‍यूज एजेंसी AFP को दिए एक बयान में कहा, 'क्रेजी रिच एशियन्स के डायरेक्‍टर जॉन चू इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन करेंगे। यह फिल्‍म ब्रिटनी स्पीयर्स की हाल ही में लिखी गई आत्मकथात्मक 'द वुमन इन मी' पर आधारित होगी।' 'ला ला लैंड' के निर्माता मार्क प्‍लैट भी प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा यूनिवर्सल स्‍टूडियो को इस किताब पर फिल्‍म बनाने के अध‍िकार खरीदने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ी है। ऐसा लिए कि इसके लिए बकायदा नीलामी हुई है, जिसमें कई मेकर्स ने दिलचस्‍पी दिखाई थी। स्‍टूडियो ने यह अध‍िकार 'ला ला लैंड' के निर्माता मार्क प्लैट के साथ अपने नाम किया है, जिसके तहत मार्क इस प्रोजेक्‍ट की देखरेख करेंगे। ब्रिटनी ने भी फैंस से शेयर की खुशखबरी ब्रिटनी स्‍पीयर्स ने भी यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्‍होंने लिखा, 'मैं फैंस के साथ यह शेयर करते हुए बहुत एक्‍साइटेड हूं कि मैं मार्क प्‍लैट के साथ एक प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही हूं। उन्होंने हमेशा मेरी पसंदीदा फिल्‍में बनाई हैं।' सिर्फ अमेरिका में बिकी हैं किताब की 25 लाख प्रतियां ब्रिटनी की किताब 'द वुमन इन मी' में सिंगर ने अपने चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट से ग्‍लोबल पॉप सेंसेशन की कहानी लिखी है। उन्‍होंने इसमें खुद से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल मामले, ब्रेकअप्‍स और पिता के साथ कानूनी लड़ाई का भी जिक्र किया है। ब्रिटनी की इस किताब की सिर्फ अमेरिका में 25 लाख से अध‍िक प्रतियां बिक चुकी हैं। recent visitors 117

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड मामले में आरोपी बिभव कुमार की गिरफ्तारी गलत नहीं, अब HC से याचिका खारिज

नई दिल्ली स्वाति मालीवाल को पीटने के आरोपी बिभव कुमार को लगातार दूसरे दिन अदालत से झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की उस याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। बिभव को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की अदालत ने कहा, 'याचिका खारिज की जाती है।' बिभव कुमार इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। एक दिन पहले ही बिभव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई थी। स्वाति मालीवाल का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास में 13 मई को बिभव ने उन्हें पीटा था। कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। कुमार के वकील ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए दलील दी कि एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया गया, जबकि इसी दिन बिभव ने अपनी मर्जी से जांच में शामिल होने के लिए पुलिस को आवेदन दिया था। पुलिस ने इस याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कुमार को 'जल्दबाजी में' गिरफ्तार नहीं किया गया था और इसमें किसी भी तरह की कोई गलती नहीं हुई है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 8 जुलाई को कुमार की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कुमार के खिलाफ 16 मई को भारतीय दंड संहिता के तहत, आपराधिक धमकी, साक्ष्य नष्ट करने तथा गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पहले निचली अदालत और फिर उच्च न्यायालय ने बिभव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी और यह मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।   recent visitors 118

ज्वेलरी शाप में लूट करने पहुंच गया युवक, दुकान संचालक ने दिखाई हिम्मत पकड़कर किया पुलिस के हवाले

बिलासपुर जुआ और सट्टे में हारकर युवक कर्जे में डूब गया। कर्ज से उबरने युवक ने लूट की योजना बना ली। कोरबा जिले के पाली से आकर उसने सरकंडा के सीपत रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश की। इसमें वह सफल नहीं हो पाया। उल्टे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आभूषण खरीदी के बहाने आया युवक सरकंडा के सीपत रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक हर्ष सोनी अपनी मां अंजू सोनी के साथ गुरुवार की सुबह दुकान पर थे। इसी दौरान एक युवक खरीदी के बहाने उनकी दुकान पर आया। उसने सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकान संचालक ने जैसे ही आभूषण निकालकर काउंटर पर रखा युवक उसे झपटकर भागने लगा। अचानक हुई इस घटना से दुकान संचालक हड़बड़ा गया। वे शोर मचाते हुए लूटेरे के पीछे भागने लगे। इधर आसपास के लोगों ने भी आभूषण लूटकर भाग रहे युवक को दौड़ाया। थोड़ी ही दूर पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों की भीड़ ने युवक की पिटाई की। इसके बाद उससे आभूषण लेकर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्ज से उबरने के लिए लूट की योजना प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक का नाम अतुल दास निवासी पाली है। युवक जुआ और सट्टे में मोटी रकम हार चुका है। इसके कारण वह कर्ज में डूबा है। कर्ज से उबरने के लिए उसने लूट की योजना बनाई थी। वह अपनी बाइक पर शहर आया था। लूट की घटना को अंजाम देते समय वह लोगों की पकड़ में आ गया। पुलिस उससे पूछताछ कर और भी घटनाओं में शामिल होने की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दुकान संचालक ने जुर्म दर्ज नहीं कराया है। दुकान संचालक ने दिखाई हिम्मत, आसपास के लोगों ने किया सहयोग दुकान में ग्राहक बनकर आया युवक अचानक ही जेवर लेकर भागने लगा। इसे देख दुकान संचालक हर्ष सोनी शोर मचाते हुए उसके पीछे भागने लगे। इसे देख आसपास के लोग भी लूटेरे युवक के पीछे भागने लगे। दुकान संचालक ने जिस तरह से हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे का पीछा किया इससे वह कुछ दूर ही भाग पाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। लूट के जेवर युवक के पास से मिल गए। मामले में शिकायत दर्ज कर लिया गया है।   recent visitors 89

12 साल की छात्रा के साथ स्‍कूल में टीचर ने की छेड़छाड़, अभिभावकों का हंगामा

भिलाई  डीपीएस रिसाली भिलाई में 12 साल की स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्‍कूल के टीचर पर बच्‍ची के साथ अश्‍लील हरकत करने का आरोप लगा है। इसको लेकर अभिभावकों ने शुक्रवार को स्‍कूल परिसर में खूब हंगामा किया। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित करीब 150 से अधिक अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर दिया। अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसिपल से भी चर्चा कर घटना को लेकर विरोध जताया। पेरेंट्स का कहना है कि घटना के 27 दिन बाद भी पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की। फिलहाल मौके पर अभिभावकों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद है और घटनाक्रम को लेकर चर्चा कर रहे हैं। घटना पांच जुलाई की बताई जा रही है। भिलाई क्षेत्र में घटनाक्रम को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा तेज हो गई थी। शुक्रवार को अंतत: अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार सुबह से सभी अभिभावक एक जगह एकत्रित होने लगे। सुबह करीब 10 बजे के आसपास एकत्रित पार्षद भिलाई निवास के सामने से पैदल मार्च करते हुए डीपीएस रिसाली स्कूल के गेट के पास पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। स्कूल प्रबंधन ने प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों को स्कूल परिसर के भीतर बुलाया। आक्रोशित अभिभावक स्कूल परिसर में प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर इस मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य अभिभावकों से चर्चा करने पहुंचे। अभिभावकों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल घटनाक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और अभिभावकों के बीच बातचीत चल रही है। मामले को लेकर कंट्रोल रूम भिलाई में आईजी, एसपी की उच्च स्तरीय बैठक भी चल रही है l recent visitors 107

वायनाड भूस्खलन : शहजाद पूनावाला ने केरल सरकार को घेरा, मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को वायनाड भूस्खलन को लेकर केरल सरकार द्वारा दिए गए आदेश पर सवाल उठाए हैं। पूनावाला ने आपदा में मारे गए लोगों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो बयान में कहा कि केरल में जो मानव निर्मित आपदा आई है उसे केरल सरकार ने स्वीकार लिया है। जिस प्रकार का गैग ऑर्डर, फतवा, तालिबानी फरमान केरल सरकार ने वैज्ञानिकों के खिलाफ और टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूशन के खिलाफ निकाला है वो इसकी पुष्टि करता है। उनका फरमान है कि वो लैंडस्लाइड के विषय में किसी से कुछ बात नहीं कर सकते। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए। कहा, केरल सरकार ने जिस प्रकार से इकोलॉजिकल सेंसिटिव जोन में अवैध निर्माण होने दिए, पैसों की एवज में वोट बैंक के लिए अलग-अलग अवैध गतिविधियां चलने दीं। किस प्रकार से इकोलॉजी का ख्याल नहीं रखा गया। जिस तरह अर्ली वार्निंग सिस्टम को लेकर केंद्र की तरफ से लगातार मिलते नोटिफिकेशन को नजरअंदाज किया गया वो सवाल खड़े करता है। भाजपा नेता ने उन तारीखों का जिक्र किया जब नोटिफिकेशन आए थे। कहा, यह 18, 19, 23 और 24 जुलाई को अलग-अलग दिनों पर नोटिफिकेशन दी गई। लेकिन इन्होंने ध्यान नहीं दिया। यह सारी चीजें बाहर न आ जाएं इसलिए सब की जुबान को ताला लगा दो। ये लोग अपने आप को जय संविधान वाले, फ्रीडम ऑफ स्पीच वाले कहते हैं, पर यही लोग हैं जो लोगों की आजादी पर बोलने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। ये दिखाता है कि किस तरह से केरल की मानव निर्मित आपदा के लिए ये लोग जिम्मेदारा हैं। तीन सौ हत्याओं के लिए यह लोग जिम्मेदार हैं। बता दें कि केरल के वायनाड में 30 जुलाई को भूस्खलन हुआ था। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार सुबह तक मलवे से तीन सौ से ज्यादा लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। भूस्खलन के कारण ढही इमारतों को मलबे में लोगों को तलाशने का काम जारी है। 200 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस सबके बीच केरल के सीएम पिनाराई विजयन सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें वैज्ञानिकों को प्रभावित स्थलों पर जाने और इस बारे में कोई भी बयान जारी करने पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में, राज्य राहत आयुक्त ने कहा है कि वो सभी वैज्ञानिक संस्थानों को प्रभावित स्थलों पर न जाने का निर्देश दें। पूनावाला ने इसी ओर ध्यान दिलाया है।     recent visitors 102

इजरायल और ईरान में तनाव के बीच अमेरिका ने तैनात किए युद्धपोत, ईरान ने दी है इजरायल पर हमले की धमकी

तेल अवीव  हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है, जिसके चलते अमेरिका अलर्ट पर है। अमेरिकी सेना ने इजरायल पर किसी भी हमले की स्थिति से निपटने के लिए मध्य पूर्व में कम से कम 12 युद्धपोत तैनात किए हैं। वाशिंगटन पोस्ट ने पेंटागन के अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है। इनमें विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट, जमीन और समुद्र में हमला करने में सक्षम दल और 4000 से अधिक मरीन और नाविक शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, फारस की खाड़ी और पूर्वी भूमध्य सागर में विध्वंसक तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही अमेरिका ने लाल सागर से युद्धपोतों को हटा लिया है। वहां, ये वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए तैनात थे। अमेरिका ने ये कदम तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया और बेरूत में हिजबुल्लाह के सैन्य प्रमुख फुआद शुकर की हत्या के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव के जवाब में उठाया गया है। हानिया को इजरायल ने बुधवार सुबह तड़के तेहरान में मार गिराया था। वे ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए थे। यह समारोह मंगलवार को हुआ था। हानिया के हत्या के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने इजरायल से बदला लेने का आदेश दिया है। अमेरिका ने की शांति की अपील इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सभी पक्षों से आक्रामक कार्रवाइयों को रोकने का आग्रह किया है। मंगोलिया में ब्लिंकन ने जोर देकर कहा कि युद्ध विराम पर पहुंचने के लिए पार्टियों को ऐसी कार्रवाइयों को रोकना होगा जो तनाव बढ़ाती हैं। हानिया की मौत के बाद मध्य पूर्व में जंग भड़कने की स्थिति में अमेरिका के भी उतरने की संभावना है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि इजरायल पर हमला होने पर अमेरिका उसकी सुरक्षा करेगा। इजरायल की हिजबुल्लाह को चेतावनी वहीं, बेरूत में अपने टॉप कमांडर की मौत के बाद हिजबुल्लाह भी भड़का हुआ है। इजरायल ने मंगलवार को हवाई हमले में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर फुआद शुकर को मार गिराया था। उसे हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह का करीबी माना जाता था। सूत्रों के अनुसार, हाल में हुई हत्या के बाद इजरायली प्रशासन ने पश्चिमी और क्षेत्रीय मध्यस्थों के माध्यम से हिजबुल्लाह को कड़ी चेतावनी दी है कि कोई भी बड़ा हमला युद्ध की ओर ले जाएगा। शुकर की मौत के बाद से हिजबुल्लाह की तरफ से इजरायल पर कोई बड़ा हमला नहीं हुआ है। शुकर को शुक्रवार को गुरुवार को दफनाया जाना है, जिसमें नसरल्लाह के भाषण देने की उम्मीद है। वहीं, गुरुवार सुबह को ईरान की राजधानी तेहरान ने हानिया का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई और वरिष्ठ ईरानी अधिकारी शामिल हुए। हानिया को कतर की राजधानी दोहा में दफनाया जाएगा। recent visitors 157

राहुल गांधी अजीब चीज हैं, सबकी जाति पूछ रहे लेकिन अपनी नहीं बताएंगे : हिमंता सरमा

रांची असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अजीब चीज हैं। वे एक तरफ जगह-जगह पत्रकारों से उनकी जाति पूछते हैं और जब लोगों ने उनकी जाति पूछ दी तो वे सवाल उठाते हैं कि मेरी जाति क्यों पूछी? आखिर अगर वे जातीय जनगणना कराना चाहते हैं तो बिना जाति पूछे यह कैसे संभव होगा? हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “राहुल गांधी अजीब चीज हैं…वे क्या करते हैं, क्या बोलते हैं…बहुत ही दिक्कत वाले व्यक्ति हैं।” उन्होंने कहा कि मेरे पास वो वीडियो है, जिसमें राहुल गांधी एआईसीसी हेडक्वार्टर में एक पत्रकार से उसकी और उसके मालिक की जाति पूछ रहे हैं। इसी तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी एक अन्य पत्रकार से पूछा कि तुम ओबीसी हो क्या? उन्होंने जाति के सवाल इस तरह से पूछे थे कि लोग उन्हें मारने के लिए तैयार हो गए थे। असम के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की सामंतवादी सोच है कि सबकी जातीय जनगणना हो, लेकिन खुद उनसे उनकी जाति नहीं पूछी जाए। वे चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी, हिमंता बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर और अमित शाह तो अपनी जाति बताएं लेकिन मैं अपनी नहीं बताऊंगा, क्योंकि मेरे नाम के आगे गांधी लिखा हुआ है। ऐसा हो सकता है क्या? हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हैं। वे दो दिनों के झारखंड दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने राज्य के पाकुड़ के गायबथान गांव के लोगों और केकेएम कॉलेज के छात्रों से मुलाकात के बाद आरोप लगाया था कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। recent visitors 105