Friday, July 3, 2026 10:33 am

केटी लेडेस्की ने पेरिस ओलंपिक में 800 फ्रीस्टाइल जीतकर इतिहास रचा

नानटेरे  केटी लेडेस्की पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीत कर लगातार चार ओलंपिक खेलों में एक प्रतियोगिता को जीतने वाली दूसरी तैराक बन गई है। लेडेस्की का पेरिस ओलंपिक में यह दूसरा जबकि ओलंपिक खेलों में नाैवां स्वर्ण पदक है। वह ओलंपिक में नौ या इससे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली केवल छठी खिलाड़ी है। लेडेस्की ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में तैराक मार्क स्पिट्ज, ट्रैक स्टार कार्ल लुईस, सोवियत जिमनास्ट लारिसा लैटिनिना और फिनलैंड के धावक पावो नूरमी के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स (23 स्वर्ण पदक) के नाम दर्ज है। लेडेस्की ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में आठ मिनट 11.04 सेकंड का समय लेकर ऑस्ट्रेलिया की एरियान टिटमस को पीछे छोड़ा। अमेरिका की एक अन्य खिलाड़ी पेज मैडेन ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले फेल्प्स लगातार चार ओलंपिक खेलों में एक ही स्पर्धा जीतने वाले एकमात्र तैराक थे। उन्होंने एथेंस, बीजिंग, लंदन और रियो डी जनेरियो में 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीता था। recent visitors 94

शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका को हराकर बौज़कोवा फाइनल में

वाशिंगटन  चेक गणराज्य की मैरी बौज़कोवा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को हराकर मुबाडाला सिटी डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। बौज़कोवा ने बारिश से प्रभावित इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन की पाउला बडोसा से होगा जिन्होंने अमेरिका की कैरोलिन डोलेहाइड को 6-3, 6-3 से पराजित किया। पुरुषों के फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोर्डा का सामना इटली के 10वीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोबोली से होगा। कोर्डा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो को 6-4, 6-4 से जबकि कोबोली ने दूसरे वरीय बेन शेल्टन को 4-6, 7-5, 6-3 से हराया। recent visitors 91

सवाई माधोपुर के पास एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत..मध्यप्रदेश के रहनेवाले थे सभी

जयपुर राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 7 बजे एक कार ट्रक में घुस गई। हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई‌। 6 लोग घायल हो गए। हादसा सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास हुआ। पीड़ित परिवार ऋषिकेश से अंतिम संस्कार से लौट रहा था। ट्रक में कार घुस गई औह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे का शिकार लोग कार में सवार होकर ऋषिकेश से वापस घर लौट रहे थे। तभी बनास नदी पुलिया पर ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मध्यप्रदेश के बताए जा रहे है। कार को एक किलोमीटर तक घसीट कर ले गया ट्रक चालक पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार आगे चल रही थी। तभी पीछे से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर कार में घुस गया। हादसे के बाद भी ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। हादसे की सूचना पर सूरवाल और बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सीओ सीटी हेमेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।   recent visitors 102

साक्षात्कार के दौरान पूजा भट्ट के आरोपों पर सवाल पूछे जाने पर रणवीर शौरी नाराज हुए

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले हो गया है और सना मकबूल के हाथों में ट्रॉफी और वो 25 लाख रुपये भी चले गए हैं, जिसे रणवीर शौरी जीतना चाहते थे। वह टॉप 3 में आए लेकिन शो के विनर नहीं बन सके। ग्रैंड फिनाले के बाद एक्टर ने इंटरव्यूज दिए। इसमें पूजा भट्ट से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे पूजा भट्ट के लगाए आरोपों पर रिएक्ट किया है। दरअसल, पूजा भट्ट और रणवीर शौरी एक वक्त रिलेशनशिप में थे और कुछ सालों की डेटिंग के बाद, वो दोनों बुरी तरह अलग हो गए थे। पूजा ने एक्टर पर नशा करने और बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। अब एक्टर ने हाल ही में आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। रणवीर शौरी ने 'गल्लाटा इंडिया' के साथ बातचीत की। यहां उन्होंने खुद पर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों पर काफी कुछ कहा है। इंटरव्यू लेने वाले पर भड़क गए रणवीर शौरी रणवीर शौरी को बताया गया कि कुछ लोगों ने उनके सफर में उनका साथ दिया। लेकिन कुछ ने महिलाओं के प्रति उनके व्यवहार को लेकर आलोचना भी की। इस पर रणवीर भड़क गए और पूछा कि किसने दावा किया है कि वह महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। इस इंटरव्यू में ये भी जिक्र किया गया कि कैसे रणवीर अक्सर कहते थे कि वह इंडस्ट्री के एक गैंग का शिकार हुए और कुछ ने तो उन पर शारीरिक हिंसा का भी आरोप लगाया। जब एक्टर ने पूछा कि ये सब किसने कहा है तो उन्हें पूजा भट्ट का नाम बताया गया। तो वह गुस्सा हो गए और वहां से जाने की बात कहने लगे। रणवीर शौरी ने लाइफ के सबसे बड़े 'स्कैंडल' खुलासा किया था 'बिग बॉस ओटीटी 3' के एक एपिसोड में रणवीर शौरी ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े 'स्कैंडल' के बारे में बात की थी। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया था। लेकिन बताया कि एक एक्ट्रेस के साथ उनका रिश्ता उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा स्कैंडल था। उसी के बारे में बात करते हुए, रणवीर ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें इसके बाद अमेरिका जाना पड़ा और फिर उन्होंने अपने भाई से पैसे उधार लेकर छह महीने के लिए एक्टिंग कोर्स में दाखिला लिया। recent visitors 119

कमला हैरिस के पति डगलस एम्हॉफ ने अपनी पहली पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार की

वाशिंगटन अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस के पति डगलस एम्हॉफ ने अपनी पहली पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार की है. एक ब्रिटिश टैब्लॉइड में दावा किया गया था कि उन्होंने एक बार अपनी फैमिली नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली सहायिका) को गर्भवती कर दिया था. द डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एम्हॉफ का एक सुनहरे बालों वाली नैनी, नाजेन नायलर के साथ संबंध था. वह उसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी, जहां उनके दोनों बच्चे पढ़ते थे. यह 15 वर्ष से अधिक समय पहले हुआ था, जबकि एम्हॉफ तब अपनी तत्कालीन पत्नी, केर्स्टिन के साथ शादी के बंधन में थे. दोनों का डाइवोर्स नहीं हुआ था. इस मामले से परिचित डगलस एम्हॉफ के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि नायलर गर्भवती हो गई थी, लेकिन उसने बच्चे को जन्म नहीं देने का फैसला किया. एम्हॉफ ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में, नाजेन नायलर का नाम लिए बिना या गर्भावस्था का जिक्र किए बिना अपनी पहली पत्नी को चीट करने की बात स्वीकार की. सीएनएन से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी पहली शादी के दौरान, मेरे कारण केर्स्टिन और मैं कुछ कठिन समय से गुजरे. मैंने अपने किए की जिम्मेदारी ली और उसके बाद के वर्षों में, हम दोनों ने एक फैमिली के रूप में अपनी कमियों पर काम किया और मजबूत होकर उभरे.' इस बीच, उनकी पहली पत्नी केर्स्टिन ने शनिवार को एक बयान में कहा, 'डग और मैंने कई साल पहले कई कारणों से अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया था. लेकिन वह हमारे बच्चों के लिए एक महान पिता हैं, मेरे लिए एक बहुत अच्छे मित्र बने हुए हैं. डग, कमला और मैंने मिलकर जो मिक्स्ड फैमिली बनाई है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है.' सीएनएन ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि डगलस एम्हॉफ द्वारा अपनी पहली पत्नी को चीट करने के मामले का खुलासा 4 साल पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन के जांच पैनल के सामने हुआ था, जब उन्होंने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए कमला हैरिस को अपने डिप्टी रूप में चुना था. बता दें कि कमला हैरिस और डगलस एम्हॉफ 2013 में एकदूसरे से मिले और 2014 में शादी की थी. दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं. यहूदी मूल के डगलस क्रेग एम्हॉफ पेशे से वकील हैं. कमला हैरिस भी वकालत के पेशे से जुड़ी रही हैं.     recent visitors 121

EPFO ने खाते में डिटेल्स को करेक्शन करने और अपडेट करने के लिए बदले नियम

नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारियों के पीएफ खाते को लेकर नया नियम लागू किया है। यह बदलाव सभी पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए है। EPFO ने खाते में डिटेल्स को करेक्शन करने और अपडेट करने के लिए नए नियम पेस किए हैं। ईपीएफओ ने नाम, जन्म तिथि को सही करने के लिए गाइडलाइन जारी किया है, जिसके तहत कर्मचारियों के प्रोफाइट को अपडेट करने के लिए SOP वर्जन 3.9 को मंजूर किया गया है। नए नियम के बाद यूएएन प्रोफाइनल में अपडेट के लिए डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। वहीं, डिक्लेयरेशन देकर अप्लाई कर सकते हैं। EPFO के अनुसार, कई गलतियों को सुधारने में बड़ी कठिनाइयां होती है। डेटा अपडेट नहीं होने के कारण ऐसा होता है। इस लिए गाइडलाइन पेश की गई है। नए निर्देश के तहत EPFO ने प्रोफाइल में होने वाले बदलावों को मेजर और माइनर कैटेगरी में डिवाइड किया है। माइनर बदलावों में कम से कम दो दस्तेवाज देने होंगे। वहीं बड़े सुधार के लिए कम से कम तीन डॉक्टूमेंट्स सबमिट करने होंगे। ईपीएफ मेंबर्स के पास ई-सर्विस पोर्टल के जरिए सुधार के लिए संयुक्त डिक्लेयरेशन पेश करने का ऑप्शन है। सुधार सिर्फ नियोक्या की ओर से मैनेज किए जा रहे खाते से संबंधित डेटा में किए जा सकते हैं। कंपनियां पिछले या अन्य संस्थान के ईपीएफ अकाउंट में बदलाव नहीं कर सकती है। वहीं, अब ईपीएफ दावों की प्रकिया आसान हो गई है। अगर केवाईसी में बैंक दर्ज है तो ऑनलाइन दावे के साथ बैंक पासबुक और चेक अपलोड करने की जरूरत नहीं है।   recent visitors 105

भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में किया पराजित , सेमीफाइनल में बनाई जगह

पेरिस भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर चल रहा था। दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमे भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत इस मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था क्योंकि दूसरे ही क्वार्टर में अमित रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया गया था जिस कारण वह पूरे मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अंत तक ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला छह अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा। शूटआउट में क्या हुआ?      पहला शूटआउट ब्रिटेन ने लिया और एलबरी जेम्सी ने गोल दागा      भारत की ओर से पहला शूट हरमनप्रीत सिंह लेने पहुंचे और उन्होंने भी गोल किया     इंग्लैंड की ओर से वालेस ने दूसरा शूट लेने आए और उन्होंने गोल दागा     भारत के लिए सुखजीत आए और उन्होंने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया     इंग्लैंड के लिए तीसरे प्रयास में क्रोनोन आए और वह गोल करने से चूक गए     भारत के लिए तीसरे प्रयास में ललित ने गोल दाग भारत को 3-2 से बढ़त दिलाई     इंग्लैंड चौथे प्रयास में भी गोल करने में विफल रहा और श्रीजेश ब्रिटेन के खिलाड़ी के सामने डटे रहे और गोल नहीं करने दिया     भारत के लिए चौथे प्रयास में राजकुमार ने गोल किया। इस तरह भारत ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई भारत और ब्रिटेन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा था। दोनों टीमों ने काउंटर अटैक किए, लेकिन गोल प्राप्त नहीं कर सके। इससे पहले हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर चल रहा था। हॉफ टाइम के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर था। दूसरे क्वार्टर में भारत के अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसका मतलब है कि भारतीय टीम अब शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। भारत ने हालांकि, इसे पीछे छोड़ते हुए हरमनप्रीत सिंह के शानदार गोल के दम पर बढ़त हासिल की, लेकिन ब्रिटेन के लिए ली मोर्टन ने जल्द ही बराबरी का गोल दागा। ब्रिटेन के लिए ली मोर्टन ने काउंटर अटैक पर गोल किया था, जबकि हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल कर 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही भारतीय टीम को 22वें मिनट में 1-0 की बढ़त दिलाई थी। हरमनप्रीत का यह पेरिस ओलंपिक में सातवां गोल रहा। मैच रेफरी ने रोहिदास को ब्रिटेन के एक खिलाड़ी को हॉकी स्टिक से जानबूझकर सिर में चोट पहुंचाने का दोषी माना था और उन्हें रेड कार्ड देकर बाहर कर दिया था। पेरिस ओलंपिक में पहली बार है जब किसी खिलाड़ी को रेड कार्ड दिया गया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई इसे गोल में नहीं बदल सका। इस दौरान भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने दमदार प्रदर्शन किया और ब्रिटेन के हर आक्रमण को रोकने में सफल रहे। भारत ने लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके। भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया था और अब टीम को नॉकआउट चरण में भी उस लय को कायम रखनी होगी। भारतीय टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रही तो पदक की ओर एक कदम बढ़ा लेगी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह का कमाल का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहा और उन्होंने इस मैच में दो गोल दागे। अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश गोल के सामने दीवार की तरह खड़े रहे और कई बचाव किए। भारतीय टीम को ब्रिटेन के खिलाफ एक बार फिर से उन से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अपने अंतिम पूल मैच में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के खिलाफ जीत की इस लय को कायम रखने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही भारत भारत पूल-बी में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ब्रिटेन पूल-ए में तीसरे स्थान पर था। भारत को अभी तक सिर्फ बेल्जियम से ही हार मिली है। 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को दी थी ओलंपिक में मात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण मनप्रीत सिंह तथा उप-कप्तान हार्दिक सिंह के नेतृत्व वाले मिडफील्ड और गुरजंत सिंह तथा सुखजीत सिंह अग्रिम पंक्ति के बीच शानदार समन्वय था। गुरजंत और सुखजीत ने अपने खेल से ऑस्ट्रेलिया की रक्षा पंक्ति को दबाव में रखा। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक बार फिर से हर विभाग में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभिषेक फॉरवर्ड लाइन में सक्रिय थे और उन्होंने टूर्नामेंट में अपना दूसरी बार मैदानी गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। बॉक्सर लवलीना क्वार्टर फाइनल हारकर बाहर बॉक्सिंग से भारत के लिए निराश करने वाली खबर सामने आ रही है. भारतीय स्टार महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गई हैं. उन्हें चीनी खिलाड़ी लि कियान ने 1-4 से शिकस्त दी. recent visitors 107