India vs China Hockey देश की महिला हॉकी टीम ने तीसरी बार जीता चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब

नई दिल्ली  भारतीय महिला हॉकी टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. बिहार के राजगीर में यह खिताबी मुकाबला बुधवार (20 नवंबर) को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम की टक्कर चीन से थी. इस मैच में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया और 1-0 से चीन को शिकस्त दी. इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीसरी बार यह खिताब जीता. टीम के लिए एकमात्र गोल 31वें मिनट में दीपिका ने दागा. यह टूर्नामेंट का उनका 11वां गोल रहा. इसके अलावा चीन ने कई बार गोल दागने की कोशिश की, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी. इस बार टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारा भारत पिछला खिताब भी भारतीय टीम ने ही जीता था. ऐसे में यह टीम का लगातार दूसरा खिताब रहा है. मेजबान भारतीय टीम इस बार टूर्नामेंट में अजेय रही है. यह एकमात्र टीम है जिसे अब तक हराया नहीं जा सका है. भारत ने ग्रुप स्टेज में भी अपने सभी मैच जीते हैं. भारतीय टीम ने मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया था. ​दूसरी ओर चीन का भी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उसे ग्रुप स्टेज में सिर्फ भारतीय टीम से ही हार का सामना करना पड़ा था. चीन ने अपने 5 पूल गेम में से 4 जीते हैं. उसने सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया था. इस तरह मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दूसरी बार चीन को शिकस्त दी. भारतीय महिला टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता था. दूसरी ओर हरेंद्र सिंह के हेड कोच रहते हुए भारतीय टीम ने पहला खिताब जीता. इस तरह भारत ने दागा पहला मैच विनिंग गोल मैच का हाफ टाइम दोनों टीमों के बीच बगैर गोल के बराबरी पर रहा था. मगर तीसरे क्वार्टर में दीपिका अपने अलग ही रंग में नजर आईं. 31वें मिनट में दीपिका ने भारतीय टीम का खाता खोला. दरअसल, चीन की गलती के कारण भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला था. सुशीला ने पेनल्टी कॉर्नर से ट्रैप पर गलती की, लेकिन नवनीत को गेंद मिल जाती है, वह डी में जगह बनाकर दीपिका को देती हैं. दीपिका समय लेती हैं और बेहतरीन तरीके से अपना रिवर्स हिट के साथ गोल दागती हैं. इस तरह भारतीय टीम ने मैच और खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम ने ओवरऑल तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. मेजबान टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की. बिहार सरकार ने महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया. चीन की टीम ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था. भारतीय लड़कियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया. बिहार सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान राजगीर हॉकी स्टेडियम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे.’ मुख्य कोच हरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी स्टाफ को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया जबकि बाकी सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपये मिलेंगे.’ हॉकी इंडिया खिलाड़ियों को 3-3 लाख देगा हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर देने का ऐलान किया. इसके अलावा हॉकी महासंघ ने सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्यों को 1.5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की. विजेता बनने पर भारतीय टीम को एशियन हॉकी फेडरेशन की ओर से 10,000 अमेरिकी डॉलर मिले. दीपिका बनीं गोल्डन गर्ल पिछले साल रांची में और 2016 में सिंगापुर में यह खिताब जीत चुकी भारतीय टीम ने जबर्दस्त तालमेल और संयम का परिचय देते हुए चीन को हाशिये पर रखा. पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका ने गोल करके खचाखच भरे बिहार खेल यूनिवर्सिटी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया. दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को लालरेम्सियामी ने पेनल्टी कॉर्नर दिलाया. इस पर पहला शॉट चूक गया लेकिन गेंद सर्कल के भीतर ही थी और नवनीत की स्टिक से डिफ्लैक्ट होकर दीपिका के पास पहुंची जिसने शानदार फ्लिक से उसे गोल के भीतर डाला. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

Junior Asia Cup में भारत ने जूनियर एशिया कप हॉकी के लिये 20 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

नयी दिल्ली हॉकी इंडिया ने सोमवार को 26 नवंबर से चार दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए आमिर अली की अगुवाई वाली 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है । इस वर्ष टूर्नामेंट में महाद्वीप की 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के लिए टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। पूल ए में भारत, चीनी ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलैंड तथा पूल बी में बंगलादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान हैं। भारतीय टीम की अगुवाई आमिर अली करेंगे और उप कप्तान रोहित होंगे। गोलपोस्ट की जिम्मेदारी प्रिंसदीप सिंह और बिक्रमजीत सिंह पर होगी। डिफेंडर आमिर अली, तालेम प्रियोबर्ता, शारदानंद तिवारी, योगंबर रावत, अनमोल एक्का और रोहित को टीम में शामिल किया गया है। मिडफील्डर अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, मुकेश टोप्पो, थोकचोम किंग्सन सिंह और फॉरवर्ड गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल। इस बीच, सुखविंदर और चंदन यादव को वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत ने 2023, 2015, 2008 और 2004 सहित रिकॉर्ड चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने पिछले वर्ष फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम के कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, “सुल्तान ऑफ जोहोर कप कई खिलाड़ियों के लिए पहली बार का अनुभव था, फिर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने में बहुत अच्छा जज्बा दिखाया और मैं उनके प्रदर्शन से काफी खुश हूं। खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के राष्ट्रीय शिविर में बहुत मेहनत की हैं और हमने डिफेंस में अधिक प्रभावी होने और गोल करने में कुशल होने के लिए अपने खेल में कुछ बदलाव किए हैं।” Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 89

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी

पुरुष और महिला एचआईएल लीग मुकाबले एक साथ रखा जाना सराहनीय कदम : सविता पुरुष और महिला लीग हॉकी लीग एचआईएल मुकाबले एक साथ रखा जाना एक अच्छा कदम – सविता हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी नई दिल्ली भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पुनिया ने हॉकी इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा है कि  पुरुष और महिला लीग हॉकी लीग एचआईएल मुकाबले एक साथ रखा जाना एक अच्छा कदम है।  हॉकी इंडिया लीग के इतिहास में ये पहली बार है जब इस टूर्नामेंट में पुरुष टीमों के साथ ही महिला टीमें भी भाग लेंगी। इस दौराना दोनो को ही एक बराबर महत्व दिया जाएगा। हॉकी इंडिया लीग इस साल दिसंबर में आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में 8 पुरुष टीमें और 6 महिला टीमें भाग लेंगी। खास बात यह है कि पुरुष और महिला लीग एक साथ खेली जायेगी, जो वैश्विक खेल लीग में एक बड़ा क्षण होगा। सविता ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, पुरुष और महिला एचआईएल एक साथ चलेंगे, जो ऐसा कुछ है जो मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य खेल में पहले हुआ है। हॉकी इंडिया ने हमेशा ही सुनिश्चित किया है कि पुरुष और महिला दोनों टीमों के साथ समान व्यवहार किया जाए। पुरुष और महिला टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच या प्रतियोगिता जीतती हैं, तो दोनों को ही बराबर पुरस्कार राशि मिलती है। यह हॉकी इंडिया के खेलों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण को दर्शाता है। एक खिलाड़ी के रूप में, एक ऐसे संगठन का हिस्सा बनना खुशी देने के साथ ही सशक्त अनुभव कराता है। सविता ने कहा कि महिला एचआईएल से उभरती हुई प्रतिभाओं को एक मंच मिला है। इससे भारतीय हॉकी में एक बड़ा बदलाव आयेगा। युवा महिला एथलीटों के लिए, यह मंच न केवल उन्हें उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगा, बल्कि खिलाड़ी के रूप में भी सुधार करेगा। हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की सात साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी। पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी। लीग का आयोजन 28 दिसंबर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा। पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी। लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं। खिलाड़ियों की नीलामी तीन श्रेणियों दो लाख रुपये, पांच लाख रुपये और 10 लाख रुपये में की जाएगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में किया पराजित , सेमीफाइनल में बनाई जगह

पेरिस भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर चल रहा था। दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमे भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत इस मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था क्योंकि दूसरे ही क्वार्टर में अमित रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया गया था जिस कारण वह पूरे मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अंत तक ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला छह अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा। शूटआउट में क्या हुआ?      पहला शूटआउट ब्रिटेन ने लिया और एलबरी जेम्सी ने गोल दागा      भारत की ओर से पहला शूट हरमनप्रीत सिंह लेने पहुंचे और उन्होंने भी गोल किया     इंग्लैंड की ओर से वालेस ने दूसरा शूट लेने आए और उन्होंने गोल दागा     भारत के लिए सुखजीत आए और उन्होंने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया     इंग्लैंड के लिए तीसरे प्रयास में क्रोनोन आए और वह गोल करने से चूक गए     भारत के लिए तीसरे प्रयास में ललित ने गोल दाग भारत को 3-2 से बढ़त दिलाई     इंग्लैंड चौथे प्रयास में भी गोल करने में विफल रहा और श्रीजेश ब्रिटेन के खिलाड़ी के सामने डटे रहे और गोल नहीं करने दिया     भारत के लिए चौथे प्रयास में राजकुमार ने गोल किया। इस तरह भारत ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई भारत और ब्रिटेन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा था। दोनों टीमों ने काउंटर अटैक किए, लेकिन गोल प्राप्त नहीं कर सके। इससे पहले हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर चल रहा था। हॉफ टाइम के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर था। दूसरे क्वार्टर में भारत के अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसका मतलब है कि भारतीय टीम अब शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। भारत ने हालांकि, इसे पीछे छोड़ते हुए हरमनप्रीत सिंह के शानदार गोल के दम पर बढ़त हासिल की, लेकिन ब्रिटेन के लिए ली मोर्टन ने जल्द ही बराबरी का गोल दागा। ब्रिटेन के लिए ली मोर्टन ने काउंटर अटैक पर गोल किया था, जबकि हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल कर 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही भारतीय टीम को 22वें मिनट में 1-0 की बढ़त दिलाई थी। हरमनप्रीत का यह पेरिस ओलंपिक में सातवां गोल रहा। मैच रेफरी ने रोहिदास को ब्रिटेन के एक खिलाड़ी को हॉकी स्टिक से जानबूझकर सिर में चोट पहुंचाने का दोषी माना था और उन्हें रेड कार्ड देकर बाहर कर दिया था। पेरिस ओलंपिक में पहली बार है जब किसी खिलाड़ी को रेड कार्ड दिया गया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई इसे गोल में नहीं बदल सका। इस दौरान भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने दमदार प्रदर्शन किया और ब्रिटेन के हर आक्रमण को रोकने में सफल रहे। भारत ने लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके। भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया था और अब टीम को नॉकआउट चरण में भी उस लय को कायम रखनी होगी। भारतीय टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रही तो पदक की ओर एक कदम बढ़ा लेगी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह का कमाल का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहा और उन्होंने इस मैच में दो गोल दागे। अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश गोल के सामने दीवार की तरह खड़े रहे और कई बचाव किए। भारतीय टीम को ब्रिटेन के खिलाफ एक बार फिर से उन से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अपने अंतिम पूल मैच में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के खिलाफ जीत की इस लय को कायम रखने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही भारत भारत पूल-बी में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ब्रिटेन पूल-ए में तीसरे स्थान पर था। भारत को अभी तक सिर्फ बेल्जियम से ही हार मिली है। 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को दी थी ओलंपिक में मात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण मनप्रीत सिंह तथा उप-कप्तान हार्दिक सिंह के नेतृत्व वाले मिडफील्ड और गुरजंत सिंह तथा सुखजीत सिंह अग्रिम पंक्ति के बीच शानदार समन्वय था। गुरजंत और सुखजीत ने अपने खेल से ऑस्ट्रेलिया की रक्षा पंक्ति को दबाव में रखा। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक बार फिर से हर विभाग में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभिषेक फॉरवर्ड लाइन में सक्रिय थे और उन्होंने टूर्नामेंट में अपना दूसरी बार मैदानी गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। बॉक्सर लवलीना क्वार्टर फाइनल हारकर बाहर बॉक्सिंग से भारत के लिए निराश करने वाली खबर सामने आ रही है. भारतीय स्टार महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गई हैं. उन्हें चीनी खिलाड़ी लि कियान ने 1-4 से शिकस्त दी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार … Read more