शेयर मार्केट में गिरावट के कारण आई, सबसे ज्यादा कमी अमेजन के फाउंडर की दौलत में दर्ज की

मुम्बई  शेयर मार्केट में सोमवार को आई गिरावट के कारण देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति काफी गिर गई। दोनों की संपत्ति को एक ही दिन में लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से सिर्फ एक को छोड़कर 19 की संपत्ति में गिरावट आई है। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 12वें नंबर पर हैं। कितनी कम हुई मुकेश अंबानी की दौलत? ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति एक ही दिन में 3.95 बिलियन डॉलर (करीब 33 हजार करोड़ रुपये) कम हो गई। इस कमी के साथ मुकेश अंबानी की संपत्ति 109 बिलियन डॉलर रह गई है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को शेयर मार्केट में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री को भी भारी नुकसान हुआ। सोमवार को रिलांयस इंडस्ट्री के शेयरों में 3.40 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी। इस गिरावट के साथ कंपनी को करीब 70 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अडानी की दौलत इतनी हुई कम मार्केट में गिरावट के कारण गौतम अडानी की दौलत पर भी काफी असर पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार अडानी की संपत्ति में एक ही दिन में 6.31 बिलियन डॉलर (करीब 53 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ अडानी की संपत्ति 104 बिलियन डॉलर रह गई है। सोमवार को मार्केट में गिरावट का असर अडानी की कंपनियों पर भी पड़ा। अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में 6 फीसदी तक की गिरावट आई थी। इनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर आदि शामिल हैं। जेफ बेजोस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान मार्केट में गिरावट का सबसे ज्यादा असर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की दौलत पर पड़ा। बेजोस की दौलत एक दिन में 6.66 बिलियन डॉलर (56 हजार करोड़ रुपये) कम हो गई। इस नुकसान के बाद बेजोस की दौलत 185 बिलियन डॉलर रह गई है। बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। पहले नंबर पर टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क हैं। इनकी संपत्ति 228 बिलियन डॉलर है। आज ऐसी है स्थिति मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती करीब एक घंटे में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 2942 रुपये पर है। वहीं अडानी ग्रुप की भी लगभग सभी कंपनियों के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में करीब 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। recent visitors 82

बांग्लादेश में तख्तापलट, जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में सभी दलों को बताई एक-एक बात

नई दिल्ली  बांग्लादेश में अशांति के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय एस जयशंकर ने स्थिति के बारे में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों को जानकारी दी है। बता दें कि बांग्लादेश के ताजा हालात को देखते हुए पूर्व पीएम शेख हसीना अपना देश छोड़कर भारत पहुंची हैं और इसके बाद वह लंदन जाएंगी। मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद मोदी सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की थी। बैठक में बीजेपी के अलावा कांग्रेस, टीएनमसी, जेडीयू, एसपी, डीएमके, आरजेडी के नेता भी मौजूद थे। बैठक में भारत सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी नेताओं को बताया कि स्थिति को देखते हुए हमारी उसपर नजर है, हमने शेख हसीना पर कोई फैसला नहीं लिया है। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि बांग्लादेश में 12-13 हजार भारतीय मौजूद हैं। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि बांग्लादेश में 12-13 हजार भारतीय मौजूद हैं। उन्होंने बैठक में आगे बताया कि बांग्लादेश में फंसे भारतीय छात्रों को अभी एयरलिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। शेख हसीना पर जयशंकर ने कहा कि वह भारत में रहेंगी या किसी दूसरे देश में शरण लेंगी, इसपर अभी फैसला नहीं हुआ है। विदेश मंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने शेख हसीना से बात की है, उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं पर कुछ नहीं कहा है। बैठक में ये नेता रहे मौजूद सरकार की सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, डीएमके के टीआर बालू, जेडीयू के लल्लन सिंह, एसपी के राम गोपाल यादव, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय, राजद की मीसा भारती, एसएस (UBT) के अरविंद सावंत, बीजेडी के सस्मित पात्रा, एनसीपी (SP) की सुप्रिया सुले, टीडीपी के राम मोहन नायडू भी सर्वदलीय बैठक में मौजूद रहे। बांग्लादेश में क्या है ताजा अपडेट? ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, सोमवार को देश भर में पुलिस गोलीबारी, भीड़ की पिटाई और आगजनी के दौरान अशांति के दौरान बांग्लादेश में कम से कम 135 लोग मारे गए। देश ने सोमवार को घोषणा की कि प्रदर्शनकारियों और अवामी लीग के सदस्यों के बीच झड़पों में पुलिस गोलीबारी में कम से कम 96 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को राजधानी के बाहरी इलाके सावर और धामराई में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए। प्रोथोम आलो ने ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि गोली लगने सहित कई तरह की चोटों के साथ 500 लोगों को अस्पताल लाया गया। उनमें से 70 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने की खबरें आने के बाद लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। recent visitors 128

प्रगति ग्रुप चिरमिरी के द्वारा धूमधाम से हरेली तीज का त्योहार मनाया गया

चिरमिरी/एमसीबी प्रगति ग्रुप की महिलाओं द्वारा बड़ा बाजार में हरियाली का त्योहार मनाया गया, जिसमे महिलाओं द्वारा अलग अलग वयंजनो का समावेश होने के साथ महिलाओ ने अनेक प्रकार के व्यंजनों का रसाआनंद लिया, साथ ही ग्रुप द्वारा मेहंदी व रंगोली बनाने का कंपटीशन भी रखा। इस बीच विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवम धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने झूला झूल कर सावन त्योहार मनाया इस पावन उत्सव को सब ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इन्ही ग्रुप के समस्या श्रीमती लाली जैन तीज क्वीन का दर्जा दिया गया। recent visitors 89

भारी बारिश और बाढ़ के कारण सूडान में कम से कम 32 की मौत, 107 घायल

खार्तूम  सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 107 अन्य घायल हो गए। अल-फादिल मोहम्मद महमूद ने  एक बयान में कहा, “बारिश और बाढ़ से सात राज्य प्रभावित हुए हैं और 5,575 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।” समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण डायरिया के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें से 102 मामले कसाला, चार खार्तूम में और गीजीरा राज्य में 16 मामले सामने आए हैं।   उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है। मंत्रालय वर्षा ऋतु में होने वाली महामारियों से निपटने के लिए जरूरी उपाय अपनाने के प्रति चिंतित है। एक पूर्व रिपोर्ट में, सूडानी मौसम विज्ञान प्राधिकरण ने गश नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई थी, जो कि कसाला शहर से होकर बहती है। नागरिकों से सतर्क रहने और नदी के किनारों से दूर रहने का आग्रह किया गया है। सूडान में बाढ़ एक वार्षिक घटना है, जो आमतौर पर जून और अक्टूबर के बीच होती है। पिछले तीन वर्षों में भारी बारिश ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है और कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है। इस साल की बारिश के मौसम उन लोगों की कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है जो सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और पैरामिलिटरी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच चल रहे संघर्ष से प्रभावित हैं। सूडान में 15 अप्रैल 2023 से एसएएफ और आरएसएफ के बीच घातक संघर्ष चल रहा है, जिसके कारण कम से कम 16,650 लोगों ने जान गंवा दी है।   recent visitors 116

सूटकेस में मिली 2 लाश, चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े, डेडबॉडी की शिनाख्त हो गई

मुंबई महाराष्ट्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो लोग हत्या के बाद शव को सूटकेस में छिपाकर ले जा रहे थे। यह लोग शव को लेकर ट्रेन में सवार हुए थे और ऐसी आशंका है कि उसे ठिकाने लगाने जा रहे थे। लेकिन दादर स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग के दौरान यह सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के मुताबिक डेडबॉडी की शिनाख्त हो गई है। वहीं, सूटकेस में शव लेकर जा रहे लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी संबंधित थाने को दे दी गई है। खास बात यह है कि जिस शख्स का शव मिला है वह भी दिव्यांग था और दोनों आरोपी भी दिव्यांग हैं। जानकारी के मुताबिक दो लोग एक सूटकेस लेकर ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी ने चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान शक होने पर सूटकेस खुलवाया गया तो उसमें से शव निकला। इसी दौरान एक आरोपी वहां से भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में दूसरे आरोपी को भी उल्हासनगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि घटना पिढ़ौनी थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपियों की पहचान जय प्रवीण चावड़ा और सुजीत सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मारे गए व्यक्ति की पहचान अरशद खान के रूप में हुई है। मारा गया व्यक्ति दिव्यांग है और उसके शव के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी भी दिव्यांग हैं। पुलिस के साथ पूछताछ में आरोपी सुजीत ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अरशद और प्रवीण के साथ थे। उसने बताया कि आधी रात के करीब अचानक किसी बात पर बहस होने लगी। इसी दौरान गुस्से में सुजीत ने अरशद के सिर पर हथौड़ा दे मारा। इसके तत्काल बाद अरशद की मौत हो गई।   recent visitors 116

‘तुम नागिन हो’… स्कूल के वॉ़ट्सऐप ग्रुप में महिला टीचर को भेजा GIF,बीएसए ने टीचर को कर दिया सस्पेंड

'You are a serpent'… GIF sent to female teacher in school's WhatsApp group

‘You are a serpent’… GIF sent to female teacher in school’s WhatsApp group