कलेक्टर के निर्देशन में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथम हेतु बृहद स्तर पर स्वस्थ्य सिविर का आयोजन

कलेक्टर के निर्देशन में डायरिया से बचाव के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान मैदानी अमला डायरिया से पिड़ित लोगों की तलाश में घर घर देगा दस्तक कलेक्टर के निर्देशन में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथम हेतु बृहद स्तर पर स्वस्थ्य सिविर का आयोजन सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियां जैसे डायरिया के रोकथम हेतु बृहद स्तर पर जहा स्वस्थ्य सिविर का आयोजन कराया जा रहा है। वहीं प्रभावित लोगो के पहचान हेतु मैदानी अमले को घर घर सर्वे कर तत्काल पिड़ित को उपचार एवं परामर्श दिये जाने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर ने  प्रदूषित जल से फैल रही बिमारियों को मद्देनजर रखते हुए  सभी उपखण्ड अधिकारियो सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों , सामुदायिक स्वस्थ केंद्र के मैदानी अमले के साथ साथ सचिव रोज़गार सहायकों पटवारियों को निर्देश दिए है की समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्रों में प्रदूषित जल श्रोतों को चिन्हित करे और निरीक्षण  कर जानकारी का पलन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। नलकूपो में ब्लिचिंग पाउडकर डालने के साथ ही क्लोरोकीन टैबलेट का भी वितरण करें । कलेक्टर कहा कि  बैक्टीरिया एवं डस्ट पार्टिकल्स की वजह से डायरिया का संक्रमण फैलता अतः ऐसे स्थिति में खुले पानी जैसे कुएं, नदी, एवं अन्य पारंपरिक पानी का  बिना उबाले सेवन नही करे। दूषित एवं बासी खाने का सेवन बिलकुल न करें। उन्होंने निर्देश दिये कि मैदानी अमला  आमजन मानस को जन जागरूक करें साथ ही पीएचई विभाग के कर्मचारियों एवं इस कार्य में लगे हुए अन्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि  हैंडपंप , कूपो में ब्लीचिंग पाउडर डलवाये  साथ ही पेयजल को शुद्ध  करने हेतु टैबलेट  का भी वितरण किया जाए।कलेक्टर ने मुख्य स्वस्थ चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल स्वस्थ लाभ प्रदान करवाए। recent visitors 114

जर्जर भवनो के गिरने से होनी वाली अप्रिय दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए कलेक्टर शुक्ला ने कड़े कदम उठाएं

जर्जर भवनों में विद्यालय, आंगनवाड़ी संचालित न हो :-कलेक्टर कलेक्टर ने जिले में स्थित जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का सर्वे कर ध्वस्त करने के दिए निर्देश  जर्जर भवनो के गिरने से होनी वाली अप्रिय दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए कलेक्टर  शुक्ला ने कड़े कदम उठाएं सिंगरौली  जर्जर भवनो के गिरने से होनी वाली अप्रिय दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा कड़े कदम उठाएं गये है। कलेक्टर ने समय सीमा बैठक के दौरान जर्जर भवनो की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारियो को इस आशय के निर्देश दिये कि  कोई भी शासकीय अशासकीय विद्यालय, आगनवाडी केन्द्र, महाविद्यालय का संचालन जर्जर भवनो में संचालित न हो। कलेक्टर यह भी निर्देश दिये कि  विभागीय कार्यालय, पंचायत भवन एवं  हॉस्टलों की इमारत की स्थिति की जांच कर पुरानी एवं जर्जर अवस्था की हालत में होने वाले इमारतों को चिन्हित किया जाए । जो इमारते  मरम्मत योग्य  हो उनकी तत्काल मरम्मत करवाई जाए जो  भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है मरम्मत कराने योग्य नही है उन्हें  ध्वस्त कराये जाने की कार्यवाही करे।  साथ ही यह भी सुनिश्चित करें की इन भवनों  किसी भी  स्थिति में उपयोग न किया जाये। बैठक में ही जिलाधिकारियो का दल गठित कर अपने अपने क्षेत्रो में स्थित जर्जर भवनो की जॉच कर दो दिवस में जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। वही जिला शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य को जिले में संचालित विद्यालय भवनों की जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने  इस आशय के भी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर माकान पाये जाते है। उनके भी गिरने से जन एवं पशु हानि की संभावना बनी रहती है। ऐसे माकानो का अपने स्तर से सर्वे कराकर जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।  ताकि होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कलेक्टर ने प्राकृतिक प्रकोपो से होने वाली जन हानि, पशु हानि, फसल हानि से प्रभावित जनो के प्रकरणो का समाधान तीन दिवस में पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि उन्हे समय पर उचित सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि ऐसे पुल पुलिया जहा अतिवृष्टि के कारण जल भराव पुल के उपर तक हो जाता है ऐसे स्थलो को चिन्हित कर बोर्ड लगाये तथा जल भराव की स्थिति में किसी भी तरह का आवागमन न हो इसे प्राथमिकता के आधार पर लेते हुये अपने अपने क्षेत्रों में सभी उपखण्ड अधिकारी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।  कलेक्टर ने गोपद पुल की समीक्षा करते हुये एमपीआरडीसी के अधिकारी को निर्देश दिये कि अभी तत्कालीन वर्षा जो दो दिवस पूर्व हुई थी। आवागमन में अत्यन्त कठिनाईयों का सामना करना पड़ा आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु गोपद पुल निर्माण का जो भी कार्य शेष है उसे शीघ्र पूर्ण कराये।  अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभाग के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने बैठक के दौरान सवारी बसो से होने वाली दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु जिला परिवहन अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिये कि चेकिंग लगाकर बसो की स्थिति की जॉच करे। जिसमें संचालन से संबंधित पेपर बस टायर की स्थिति ड्रायवर कनडेक्टर की ड्रेस सहित सभी विंदुओ की प्राथमिकता के आधार पर जॉच किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य स्थानो पर अवैध रूप से बनाई जा रही शराब या बिक्री जो किया जाता है उसका सघन जॉच कर संबंधितो के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने जिला रोजगार अधिकारी से इस आशय की जानकारी चाही गई की रोजगार मेले के दौरान पात्र मिले कितने प्रतिभागियों को रोजगार उपलंब्ध कराया गया है उसकी जानकारी उपलंब्ध कराये। वही सीएम हेल्प लाईन में लंबित प्रकरणो के निराकरण के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि हर हाल में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर ए ग्रेड प्राप्त करे तथा जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनों का भी समय पर निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाये।  बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी.के सेन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति सिकरवार, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह,  डीपीसी आर.एल शुक्ला, महाविद्यालय के प्राचार्य एम.यू सिद्दीकी, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग संजय खेडकर, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, अधीक्षण यंत्री विद्युत आरपी मिश्रा, कृषि विभाग के अधिकारी मनोज सिंह, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल, उप संचालक पिछड़ा वर्ग योगेन्द्र राज, उद्यानिकी अधिकारी एच.एल निमोरिया सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 108

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा अतिवृष्टि प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा, कुर्रई महाविद्यालय का बनेगा नवीन भवन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालातों का जायजा लेने के लिये आज जबलपुर से सिवनी होते हुए बालाघाट तक सड़क मार्ग से भ्रमण किया। उन्होंने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों और पशुओं के लिये पर्याप्त सुरक्षात्मक बंदोबस्त करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति (मुआवजा) राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री का सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में सभी वर्गों के लोगों के साथ जन-प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मार्ग में आमजन से चर्चा की और संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सिवनी-बालाघाट मार्ग जल्दी ही फोरलेन बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुर्रई महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण और नगरीय क्षेत्र बरघाट में डिवाइडर युक्त मॉडल रोड निर्मित किये जाने की सौगात जनता को दी। मुख्यमंत्री ने नागनदेवरी, लखनादौन, गनेशगंज, छपारा एवं बंडोल में बहनों से बंधवाई राखी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सड़क मार्ग द्वारा जबलपुर से सिवनी- जबलपुर सीमा में स्थित ग्राम बंजारी पहुंचने पर विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया एवं वरिष्ठ जिलाधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम बंजारी से सिवनी की ओर मार्ग में नागनदेवरी, लखनादौन, गनेशगंज, छपारा तथा बंडोल में बहनों से आत्मीय भेंट कर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों को रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। भीमगढ़ बांध के बैक वाटर क्षेत्र का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी जिले में छपारा तहसील स्थित बैनगंगा नदी के पुल पर वाहन रुकवाया एवं बैनगंगा नदी को प्रणाम कर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भीमगढ़ बांध के बैक वाटर का अवलोकन कर विगत 22 जुलाई को हुई अतिवर्षा से निर्मित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर सुसंस्कृति जैन से अतिवर्षा के दौरान जल भराव क्षेत्र एवं प्रभावित गाँवों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक प्रबंध करने को निर्देशित किया। सिवनी जिले की बहनों का स्नेह कभी नहीं भूलूंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सड़क मार्ग से सिवनी जिला मुख्यालय पहुंचने पर नगरवासियों द्वारा अभिवादन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगस्त माह बहनों के लिए उत्सव की तरह मना रही है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा कईं महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की लाडली बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली 1250 रूपये की राशि के अतिरिक्त 250 रूपये की राशि रक्षा बंधन के लिए उनके बैंक खाते में अंतरित की जा रही है। जिससे वे रक्षा बंधन का त्यौहार पूरे उत्साह से मना सकें। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को ग्रामवार, वार्डवार, निकायवार तथा जिलेवार भव्य आयोजन किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे सिवनी जिले की बहनों के स्नेह को सदैव अपनी स्मृति में सजों कर रखेंगे। बरघाट में बनेगा डिवाईडरयुक्त मॉडल रोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सिवनी-बालाघाट सड़क मार्ग के गड्डों एवं सोल्डर की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सिवनी-बालाघाट राज्य मार्ग को परीक्षण उपरांत फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कुरई में महाविद्यालय का नवीन भवन बनाने एवं नगरीय क्षेत्र बरघाट में डिवाईडरयुक्त मॉडल रोड बनाने की घोषणा की।   recent visitors 110

दुग्ध उत्पादक किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी मिलेगा आर्थिक लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सावन का महीना भाई-बहनों के प्रेम को प्रगाढ़ करने का पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासन द्वारा गेहॅू के लिए दी जा रही बोनस राशि में धान भी होगा शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुग्ध उत्पादक किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी मिलेगा आर्थिक लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री बालाघाट में आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव ने कहा है कि भारत त्यौहारों की संस्कृति वाला देश है। यहाँ हर एक त्यौहार मनाने के पीछे कोई न कोई मूल भावना होती है। इन त्यौहारों में परस्पर भाईचारा, प्रेम और रिश्तों को निभाने वाले संस्कार समाहित होते हैं। वर्ष के 12 महीनों में एक मास श्रावण ही ऐसा है जिसका इंतजार सभी को रहता है। इस समय बादलों के घुमड़ने के साथ ही पेड़ों पर झूलों की बहारे नजर आने लगती है। ऐसे में रक्षाबंधन का त्यौहार आता है। आज मैं अपनी लाड़ली बहनों के बीच रक्षाबंधन का उत्सव मनाकर धन्य हो गया हॅू। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रावण के पवित्र सोमवार को बालाघाट के इतवारी गंज जैविक कृषि मंडी में आयोजित लाड़ली बहनों के लिये समर्पित आभार सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमारी संस्कृति यह सिखाती है कि जीवन में स्नेह का पहला हक माता-पिता का होता है। इनके बाद यह हक बहनों को मिला है जो अपने भाई से प्रेम करती है। मुझे 1 अगस्त से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर अपनी बहनों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। भारी बारिश के बीच जबलपुर से बालाघाट मार्ग में आते समय जिस उत्सुकता से बहनों ने मेरा इंतजार किया है। वह इसी स्नेह का प्रतीक है। मेरी बहनें रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मना सके इसके लिये 10 अगस्त को लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपये और रक्षाबंधन के शगुन/उपहार रूप में पर 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में अंतरित की जायेगी। रक्षाबंधन पर जब बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर राखी बांधेगी तो उनका यह आशीर्वाद मुझे अपने आप ही मिल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमारी बहनें मिलने वाली राशि का सदुपयोग और प्रबंधन करना बखूबी जानती है। बालाघाट जिले की बहनों को 10 अगस्त को 08 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। हमारी सरकार द्वारा जून 2023 से अगस्त 2024 तक हर माह 3 लाख 56 हजार बहनों को 500 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में अब गैस सिलेण्डर 450 रुपये में देने का कार्य भी सरकार कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में स्व सहायता समूहों, एमएसएमई के माध्यम से उद्योगो से जोड़ने की दिशा में सरकार ने पहल की है। गेहूं की तरह धान के लिए भी मिलेगी बोनस की राशि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट जिले के चिन्नौर चावल को जीआई टैगिंग का दर्जा प्राप्त हुआ है। अब किसानों को गेहूं की तरह ही धान के लिए भी बोनस की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही पशु पालकों की आर्थिक स्थिति एवं उनकी आमदनी को बेहतर बनाने के लिए बोनस दिया जाएगा। तेंदुपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन देने के लिए उन्हें मिलने वाली प्रति बोरा की राशि भी बढ़ाई जायेगी। पीएम जनमन योजना में विशेष पिछड़ी जनजातियों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगभग 7 हजार 300 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान बजट में किया गया है। जनजातीय समुदाय की बैगा बसाहटों में 19 सड़को के निर्माण कार्य भी प्रारंभ किये जाएंगे। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत नल-जल योजना का भी लाभ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश के बालाघाट की धरती को प्रकृति का आशीर्वाद मिला है। यह जिला अपनी खनिज संपदा के लिए देश-विदेश में पहचाना जाता है। अपने गर्भ में मैंगनीज एवं तांबा जैसी बहुमूल्य धातु समाई हुई है। जिले में लगभग 80 प्रतिशत मैंगनीज के भंडार मौजूद है। अगली बार मलाजखंड जाकर यहां तांबा खनन के कार्य को देखूंगा। मुख्यमंत्री करेंगे सिवनी में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वे बालाघाट आने पर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे है। उन्होंने बताया है कि सिवनी में शीघ्र ही नये मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल के अंतर्गत प्रारंभ किये जायेंगे। इसके अलावा सिवनी से बालाघाट सड़क मार्ग को फोर लेन बनाने के लिए सर्वे कार्य भी कराया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने बहनों का मुंह मीठा किया, बहनों ने बांधी राखी श्रावण के पवित्र सोमवार को बालाघाट की बहनों ने मुख्यमंत्री भाई डॉ. यादव की कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधवाते हुए भाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूरी तरह भाव विभोर हुए। उन्होंने बहनों के आगे अपने दोनों हाथ बढ़ाकर राखी बंधवाई और अपने हाथों से उपहार भी प्रदान किये। वहीं उन्होंने बहनों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया। श्रावण का उत्सवी माहौल इतवारीगंज स्थित जैविक मंडी में आयोजित हुआ। लखपति दीदियों ने भी सीएम भैया को बांधी राखी बालाघाट की लखपति दीदियों ने भी बालाघाट में हुए कार्यक्रम में राखी बांधी तो सीएम भैय्या ने अपने हाथों से मुंह मीठा कराया। जन-प्रतिनिधि बहनों, जैन समाज, लखपति दीदियों का समूह, प्रस्फुटन समिति, सखी समूह और रोटरी क्लब की बहनों के साथ ही बैगा जनजाति की बहनों ने भी अपने हाथों से बनाई राखी बांधी।   recent visitors 110

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन का आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

देवास एमएसएमई विभाग के सहयोग से लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश द्वारा आगामी 6 अगस्त को देवास में अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप विशेष रूप से उद्बोधन देंगे। इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता सह सरकार्यवाह आर.एस.एस. डॉ. कृष्ण गोपाल होंगे। सम्मेलन में केन्द्र सरकार के एमएसएमई विभाग के सहयोग से महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2024 भी आयोजित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस समागम में 3000 से अधिक उद्यमी भाग ले रहे है, जिसमें लगभग 300 से ज्यादा अन्य प्रदेशों के है। सम्मेलन में एमएसमएई विभाग के सचिव एवं उद्योग आयुक्त डॉ. नवनीत मोहन कोठारी नीतियों और योजनाओं पर प्रजेन्टेशन देंगे। उद्यमी सम्मेलन के अलावा स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है। सम्मेलन में 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे।     recent visitors 99

एक्स-रे-मशीन अक्सर खराब रहनें पर, बढ़ी मरीजों की दिक्कत

 जनकपुर/एमसीबी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन तो है मगर वह भी पुरानी होने के कारण आए दिन कुछ न कुछ फॉल्ट एक्स-रे मशीन में हो जाता है। जिसकी वजह से अस्पताल में आए मरीजों को एक्स के लिए जनकपुर से 110 किलोमीटर दूर शहडोल या मनेन्द्रगढ़ जाना पड़ता है। जिसके कारण मरीजों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जबकि जनकपुर मुख्यालय होने के कारण जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे के लिए प्रतिदिन दर्जनों मरीज आते हैं, मगर जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण उन्हें मध्य प्रदेश के शहडोल या छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जाना पड़ता हैं। recent visitors 93