कानून व्यवस्था सामान्य नहीं हो जाती भारत की गहरी चिंता बनी रहेगी, 19 हजार भारतीय सबसे बड़ी चिंता: जयशंकर

ढाका बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद दंगों की भयावह तस्वीर ने दुनिया को चिंतित कर दिया है। खासकर, भारत बांग्लादेश में हो रहे हर घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार बांग्लादेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर निरंतर नजर रखे हुए है और जब तक वहां कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती भारत की गहरी चिंता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अभी भी 19 हजार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिनमें अधिकतर छात्र हैं। हम उनसे लगातार संपर्क में हैं। जयशंकर ने बांग्लादेश के घटनाक्रम पर राज्यसभा में बयान देते हुए कहा कि पड़ोसी देश का राजनीतिक घटनाक्रम चिंता का विषय है और सरकार अपने राजनयिक मिशनों के माध्यम से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से बराबर संपर्क बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि वहां भारत के 19 हजार नागरिक हैं जिनमें करीब नौ हजार छात्र हैं और इनमें से काफी छात्र जुलाई में स्वदेश आ गये थे। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर नजर विदेश मंत्री ने कहा कि भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी निगाह रखे हुए है। वहां से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि कई समूह और संगठन अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और सलामती के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा , “ स्वभाविक है कि जब तक वहां कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती हमारी गहरी चिंता बनी रहेगी। ” विदेश मंत्री ने बताया कि सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों को बांग्लादेश की जटिल स्थिति को देखते हुए असाधारण रूप से चौकस रहने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि भारत पिछले 24 घंटों से ढाका में अधिकारियों के साथ संपर्क बनाये हुए है। पीएम हसीना ने मांगी थी भारत की मदद बांग्लादेश के घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को ढाका में कर्फ्यू लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में सड़कों पर जमा हो गये थे। हम समझते हैं कि वहां के सुरक्षा प्रतिष्ठान (सेना) के साथ एक बैठक के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देने का निर्णय किया और थोड़े समय के नोटिस पर उन्होंने कुछ समय के लिए भारत आने की अनुमति का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि साथ ही हमें बांग्लादेश के अधिकारियों से हवाई उडान की अनुमति का भी अनुरोध मिला और वह (हसीना) सोमवार शाम दिल्ली आ गयी। दो दिन पहले बिगड़े हालात विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में चार अगस्त को स्थिति ने गंभीर मोड़ लिया और पुलिस थानों तथा सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले होने लगे जिसके बाद हिंसा ने व्यापक रूप ले लिया । सरकार में शामिल लोगों की संपत्तियों पर पूरे देश में हमले होने लगे। विदेश मंत्री ने कहा कि खास तौर से चिंता की बात यह है कि अल्पसंख्यकों , उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर भी कई जगह हमले हुए। इन हमलों का पूरा विवरण अभी स्पष्ट नहीं है। जुलाई से जारी है हिंसा जयशंकर ने कहा कि बंगलादेश में इस वर्ष जनवरी में हुए चुनाव के बाद से तनाव बढ गया था और वहां की राजनीति में ध्रुवीकरण और विभाजन गहरा होने लगा था। इस पृष्ठभूमि में जून में शुरू हुए विद्यार्थियों के आंदोलन ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। हिंसा की घटनाएं बढने लगी , सरकारी इमारतों पर हमले होने लगे , सड़क और रेल मार्गों पर बाधा पहुंचायी गयी। यह हिंसा जुलाई में भी जारी रही। विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में हमने बराबर संयम बरतने की सलाह दी और आग्रह किया कि स्थिति को बातचीत से सामान्य किया जाये। हमने विभिन्न राजनीतिक शक्तियों से भी इसी तरह का आग्रह किया जिनके साथ हमारा संपर्क था। विदेश मंत्री ने कहा कि 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बावजूद सार्वजनिक प्रदर्शनों में कोई कमी नहीं आयी। उसके बाद वहां की सरकार के फैसलों और कार्रवाईयों से स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती गयी और आंदोलन ऐसे माेड पर पहुंच गया जहां केवल एक ही मांग रही गयी थी कि प्रधानमंत्री हसीना इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के संबंध विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में दशकों से असाधारण रूप से प्रगाढ़ रहे हैं। बांग्लादेश में हिंसा और अस्थिरता को लेकर भारत में सभी दलों की चिंता समान है। recent visitors 128

बिजनौर के रहने वाले नसीम ने मोहाली में आकाश बनकर एक हिंदू महिला को फंसा लिया, पति से तलाक कराकर की शादी

बिजनौर बिजनौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बिजनौर के रहने वाले नसीम ने मोहाली में आकाश बनकर एक हिंदू महिला को फंसा लिया। उसके पति से तलाक कराकर शादी कर ली। उसके बाद वह को छोड़कर फरार हो गया। युवती ने असलियत सामने आने के बाद नसीम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। यह है पूरा मामला… नसीम मोहाली में कारपेंटर का काम करता था। इस दौरान उसकी पहचान मोहाली में रहने वाली पूजा (नाम काल्पनिक है) से हुई। उसने अपना नाम पूजा को आकाश बताया। यह मुलाकात प्यार में बदल गई। पूजा शादीशुदा थी। आकाश के साथ रहने के लिए उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया। उसके बाद नसीम उर्फ आकाश ने उसके साथ शादी कर ली। दोनों मोहाली में साथ में रहने लगे। वह अपने बिजनौर जाने का कहकर निकल गया। पूजा उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह दो महीने तक वापस नहीं आया।   वह नसीम उर्फ आकाश को लेकर परेशान हो रही थी। इस दौरान उसने नसीम के बिजनौर के घर का पता लगा लिया। वह उससे मिलने के लिए बिजनौर के गांव फरीदपुर काजी उर्फ खेड़की पहुंची, तो वह नहीं मिला। उसके घर वालों ने साफ कह दिया कि तुम हिंदू हो, इसलिए हम तुमको नहीं अपना सकते हैं। तुम इस्लाम कबूल कर लो, तो हम तुमको घर पर रख लेंगे। पूजा ने साफ मना कर दिया, तो उसको मारपीट कर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पूजा ने हिंदू संगठनों को पूरी बात बताई। उसके बाद हिंदू संगठनों ने शहर कोतवाली थाने में जाकर एफआईआर लिखने को कहा। पुलिस ने आरोपी नसीम उर्फ आकाश, भाई वसीम, पिता शमीम और ताऊ हासिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर शाम को नसीम उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। recent visitors 104

आप सांसद ने कहा कि बांग्लादेश संकट एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है, बैठक में नहीं बुलाने पर भड़की

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने बांग्लादेश संकट पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित न किए जाने पर सरकार को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। आप नेताओं ने इस मुद्दे पर गहरी असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी को भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर दिया जाना चाहिए था। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को कथित रूप से दरकिनार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र पर निशाना साधा। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ने कहा कि बांग्लादेश संकट एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है। आप जल्द ही सरकार को एक औपचारिक पत्र भेजकर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगेगी। संजय सिंह ने कहा, "विदेश मंत्री ने हमें बांग्लादेश की जमीनी स्थिति के बारे में बताया। हमने इस पर कोई सवाल नहीं पूछा क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। लेकिन आप एक राष्ट्रीय पार्टी है और हमारे पास लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सांसद हैं। हो सकता है कि पीएम मोदी हमें पसंद न करते हों। लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा पीएम की पसंद और नापसंद का मुद्दा नहीं हो सकता।" संजय सिंह ने कहा, "जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो यह इस बात पर निर्भर नहीं करता कि प्रधानमंत्री किस पार्टी से खुश हैं या नाराज हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में हर पार्टी को शामिल किया जाना चाहिए।" उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को जानबूझकर बैठक से बाहर रखा गया। उन्होंने कहा, "13 सांसदों वाली राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी को इस महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित न करना सरकार की गंभीरता की कमी और क्षुद्र मानसिकता को दर्शाता है।" AAP नेता ने कहा कि सरकार ने हमें यह नहीं बताया कि हमें क्यों नहीं बुलाया गया। यह पहली बार है, जब हमें नहीं बुलाया गया। हम अफगानिस्तान पर सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि बांग्लादेश संकट पर चर्चा करने के लिए हाल ही में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें कई प्रमुख राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन आम आदमी पार्टी को इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे पार्टी में नाराजगी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में जयशंकर ने कहा कि हसीना को भारत आए चौबीस घंटे भी नहीं बीते हैं और वह सदमे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, जयशंकर ने कहा कि सरकार हसीना को सदमे से उबरने के लिए समय दे रही है और इसके बाद वह उनकी भविष्य की योजनाओं सहित अन्य मुद्दों पर उनसे बात करेगी। recent visitors 125

चार बच्चे बहे व उनमें दो को ग्रामीणों ने बचाया, राजस्थान-भरतपुर में पंचना बांध से छोड़ा पानी

भरतपुर. भरतपुर जिले में बयाना इलाके में सदर थाना इलाके क्षेत्र के खिरकवास गांव की गंभीर नदी में चार बच्चे बह गए। दो बच्चों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो बच्चे तेज बहाव बह गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक ग्रामीण नदी में बच्चों को ढूंढते रहे लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। भरतपुर से पहुंची SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। SDM राजीव शर्मा ने बताया कि करौली जिले के पांचना बांध से पानी छोड़ा गया। ये पानी बयाना के गंभीर नदी में आया। इस दौरान चार बच्चे गंभीर नदी में नहाने के लिए आए थे। पानी के तेज बहाव में फंसकर दो बच्चे बह गए। दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है। SDRF की टीम मौके पर पहुंचने वाली है। खिरकवाद के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चार बच्चे अवधेश 14, सौरभ 15, लवकुश 15, हेमेश 16 साल नहाने के लिए गांव के पास से जा रही गंभीर नदी पर आ गए थे। वह नहाते समय अचानक बहाव में फंस गए। नदी के पास से जा रहे ग्रामीणों ने जब चारों को डूबते हुए देखा तो, उन्होंने नदी में कूदकर उनको बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने हेमेश और लवकुश को बचा लिया, लेकिन अवधेश और सौरभ का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। recent visitors 107

जनसुनवाई में आया मामला- उपभोक्ता से नगर निगम एक नहीं बल्कि दो कनेक्शन का जलकर जमा करने के लिए कहा जा रहा है

भोपाल गौतम नगर में रहने वाले एक उपभोक्ता से नगर निगम एक नहीं बल्कि दो कनेक्शन का जलकर जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जबकि वह नियमित रूप से एक कनेक्श का जलकर जमा करता आ रहा है। जब वह शिविर में अपना जलकर जमा करने पहुंचा तो अधिकारियों ने उसे वापस लौटा दिया और कहा कि दो कनेक्शन का जलकर जमा करों तब ही रसीद मिलेगी।वहीं पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर द्वारा भुगतान करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है तो एक बत्ती कनेक्शन देने के लिए बिजली कंपनी द्वारा आठ हजार रुपये की मांग की गई है। उपभोक्ता से निगम मांग रहा 50 हजार रुपये गौतम नगर निवासी संजय शर्मा ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताय कि उनके नाम से एक नल का कनेक्शन है। जिसका वह प्रति वर्ष जलकर जमा करता है। जब वह 31 जुलाई को वार्ड 13 में अपना जलकर छह हजार 476 जमा करने पहुंचा तो कर्मचारियों ने नहीं लिया। साथ ही कहा गया कि एक अन्य नल कनेक्श कर लगभग 50 हजार रुपये जलकर जमा करना होगा। इस तरह निगम द्वारा जबरदस्ती दो कनेक्शन का कर जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है । वहीं ग्राम निपानिया जाट निवासी शारदा बाई ने बताया कि वह मेहनत मजूदरी कर परिवार का जीवन यापन करती है। जब सबने ईंटखेड़ी लांबाखेड़ा विद्युत कार्यालय में एक बत्ती कनेक्शन के लिए आवेदन किया ताे उससे आठ हजार रुपये की मांग की जा रही है। दोनों की शिकायत सुनने के बाद एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। टीसी और मार्कशीट के बदले निजी स्कूल ने मांगे 19 हजार जनसुनवाई में पहुंची 10वीं कक्षा की छात्रा पूजा कुशवाहा ने एडीएम को शिकायत की है कि ब्राईट पैरागान स्कूल में वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। अब वह 11वीं कक्षा की पढ़ाई अन्य स्कूल से करना चाहती है। इसके लिए उसने स्कूल से मार्कशीट और टीसी मांग तो प्राचार्य द्वारा 19 हजार रुपये फीस की मांग की जा रही है।  जबकि पूर्व में 13 हजार 500 रुपये फीस बताई थी, जिसमें से साढ़े सात हजार छात्रा ने जमा कर दी थी। वह बाकी राशि जमा करने को तैयार है लेकिन स्कूल प्रबंधन अधिक फीस के लिए दबाव बना रहा है।वहीं ओल्ड सुभाष नगर निवासी रविकांत त्रिपाठी ने शिकायत की है कि नाली निर्माण के कार्य का भुगतान करने के बदले में सीपीए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर संजय श्रीवास्तव द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। नहीं देने पर भुगतान रुकवा दिया है। एडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 16 पुलिस विभाग के मामले भी पहुंचे एडीएम भूपेंद्र गोयल ने बताया कि जनसुनवाई में वैसे तो पुलिस विभाग से कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहता है लेकिन थानों की अपेक्षा लोग यहां पर मामले लेकर पहुंचते हैं। मंगलवार को जनुसनवाई लगभग 16 प्रकरण पुलिस विभाग से संबंधित आए थे। recent visitors 96

संत हिरदाराम नगर के दोनों उद्यानों का रखरखाव बंद कर दिया, लोगों ने जाना बंद किया

भोपाल नगर निगम ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के दोनों उद्यानों का रखरखाव बंद कर दिया है। घनी आबादी के बीच स्थित गिदवानी पार्क में जलभराव होने लगा है। वर्षा होती है और इसमें पानी भर जाता है। सीहोर नाका स्थित नए पार्क की फिसलपट्टियां खराब हो गई हैं। इसकी हरियाली भी उजड़ रही है। गिदवानी पार्क का प्रवेश द्वार कुछ समय पहले टूट गया था। अब यह गायब हो गया है। नगर निगम ने मेन रोड पर बरसों पहले विकसित नेहरू पार्क के बीच में ही ओवरहेड टेंक बनाकर पार्क को अपने हाथों से उजाड़ दिया। जन सुविधा केंद्र बनने के बाद बची हुई हरियाली भी खत्म हो गई। अब नागरिकों के लिए गिदवानी पार्क अलावा बोरवन पार्क एवं सीहोर नाका विसर्जन घाट के निकट स्थित छोटा पार्क है। इसका भी मेंटनेंस नहीं हो पा रहा है। उखड़ने लगा वाक ट्रैक, पानी जमा गिदवानी पार्क में कुछ समय पहले वाक ट्रेक बनाया गया था। अब यह उखड़ने लगा है। कुछ समय इसका अच्छा रखरखाव किया जाता था। पार्क की रौनक ही बढ़ गई थी। अब इसका रखरखाव भी नहीं हो रहा है। रंगीन पानी का फव्वारा भी बंद पड़ा है। बोरवन क्लब ने जन सहयोग से फव्वारा लगवाया लेकिन वह भी बंद हो गया है, क्योंकि मेंटेनेंस नहीं हो सका। उद्यान का प्रवेश द्वार टूट गया है। अब यहां बैरिकेड रख दिया गया है। रहवासी कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रहवासी एवं सोशल एक्टिविस्ट कीर्ति वाधवानी के अनुसार वर्षा के दौरान पार्क में पानी जमा हो जाता है। वर्षा थमने के बाद भी इसकी निकासी तीन, चार दिन नहीं हो पाती। पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी का कहना है कि पार्क में स्थाई कर्मचारी तैनात किया जाना चाहिए। पंचायत इस संबंध में नगर निगम आयुक्त से मिलेगी। recent visitors 112

नर्मदा के निचले क्षेत्रों में बैकवाटर का लेवल तेजी से बढ़ रहा है, राजघाट में बैकवाटर में करीब 5 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज

बड़वानी प्रदेश के ऊपरी छोर पर हो रही बेहतर वर्षा से नर्मदा पर बने बांधों से सतत पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं ओंकारेश्वर बांध से आठ टरबाइन चलाकर 1896 क्यूमेक पानी की निकासी जारी है। इससे नर्मदा के निचले क्षेत्रों में बैकवाटर का लेवल तेजी से बढ़ रहा है। सप्ताहभर के दौरान ही राजघाट में बैकवाटर में करीब 5 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बैकवाटर बढ़ने से नए घाट पर बनी छत्रियां डूब गई है। मंगलवार को राजघाट में बैकवाटर का लेवल 125.50 मीटर तक रहा। बैकवाटर का खतरे का निशान 123.20 मीटर अब नीचे रह गया है। वहीं पुराना पुल अब डूब से महज डेढ़ मीटर बचा है। बैकवाटर बढ़ने के चलते बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे है। वहीं पुराने पुल के किनारों पर बैठकर व खड़े होकर लोग सेल्फी लेने से नहीं चूक रहे है। एक दिन पूर्व ही कलेक्टर ने टीएल बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन सड़कों के पुल-पुलियाओं या रपटों पर बाढ़ का पानी आता है, उसे चिह्नित कर सुरक्षा के लिए कर्मी की ड्यूटी लगाए। साथ ही नर्मदा किनारे स्नान करने की जगहों पर तैराकों की व्यवस्था की जाए। इधर धूप खिलने से सड़कों का कीचड़ सूखाबीते सप्ताहभर से जारी वर्षा का दौर पिछले 48 घंटे में कमजोर पड़ा है। हालांकि रूक रूककर कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो रही है। शहर में मंगलवार दिनभर मौसम साफ रहने से तेज धूप खिली। इससे सड़कों पर जमा कीचड़ सूखने लगा। वहीं मौसम शुष्क होते ही वातावरण में उमस-गर्मी फिर महसूस होने लगी है। बीते 24 घंटे में बारिश का हाल भू अभिलेख कार्यालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिले में औसत रूप से मात्र 0.1 मिमी वर्षा हुई। इस दौरान निवाली में 12.6, पानसेमल में 9.4, वरला में 2, सेंधवा, चाचरिया, बड़वानी में 1-1 मिमी पानी बरसा। इस वर्ष 1 जून से लेकर अब तक जिले में औसत वर्षा का आंकड़ा 448.2 मिमी पहुंच गया है। बीते वर्ष इस दौरान 341 मिमी ही पानी बरसा था। जिले में औसत रुप से 746.3 मिमी वर्षा होती है।   इंदिरा सागर बांध में पानी की आवक घटी, नहीं खुलेंगे गेट प्रदेश में झमाझम वर्षा का दौर थमने से इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खोलने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। बांध प्रबंधन दाेनों बांध के पावर हाउस की सभी टरबाइन चला कर पूरी क्षमता से विद्युत का उत्पादन कर बांध का जलस्तर नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है। इससे नर्मदा के डाउन स्ट्रीम में जलस्तर बढ़ने से साथ ही नर्मदा का प्रवाह बढ़ गया है। इस वर्षाकाल में मंगलवार दोपहर इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खोलने की चेतावनी बांध प्रबंधन ने जारी की थी। यह निर्णय बांध के ऊपरी क्षेत्र से आ रहे पानी की मात्रा को देखते हुए लिया गया था। कल शाम तक हांड़िया की ओर से इंदिरा सागर बांध के जलाशय में 10 हजार क्यूमेक्स की आवक हो रही थी, जो मंगलवार दोपहर कम होकर 9000 क्यूमेक्स के लगभग रह गई है। वहीं नर्मदा घाटी के ऊपरी क्षेत्र में तेज वर्षा का दौर थमने से बरगी और तवा बांध से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा भी कम हो गई है। इंदिरा सागर बांध का जलस्तर 259.14 मीटर के आसपास है। बांध की कुल जलभराव क्षमता 262.13 मीटर है, जबकि अगस्त माह में बांध का जलस्तर 260 मीटर रखने का प्रावधान है। इस जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए एनएचडीसी प्रबंधन द्वारा सभी टरबाइन चला कर लगभग एक हजार मेगावाट बिजली पूरी क्षमता से बनाई जा रही है। पावर हाउस की आठ टरबाइन चलने से नर्मदा नदी में 1840 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इंदिरा सागर बांध से आ रहे पानी से ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए यहां भी फिलहाल गेट खोलने की बिजली उत्पादन को प्राथमिक देकर जलस्तर नियंत्रित किया जा रहा है। recent visitors 88