ये पौधे बढ़ा सकते हैं आपकी उम्र 100 साल तक

उम्र बढ़ाने के लिए क्या करें, अधिक जीवन जीने के लिए क्या उपाय करें, सौ साल तक जीवित रहने के क्या उपाय हैं, अधिक जीवन जीने के लिए क्या खाना चाहिए, अधिक जीवन जीने के लिए क्या स्वस्थ रहना चाहिए, स्वस्थ जीवन के लिए क्या करना चाहिए, सबसे शक्तिशाली जीवन जीने के लिए कौन से उपाय है? इन सवालों का जवाब हर वो इंसान नहीं चाहता जो सबसे ज्यादा जीना चाहता है। उम्र बढ़ाने का कोई जादुई टॉनिक नहीं है बल्कि वस्तु और श्रेणी जीवन शैली अपनाकर आप एक स्वस्थ और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। ऐसी कई स्वास्थ्य बूटियां हैं, जो शरीर में पल रही चुनौती का नाश करने और आपको एक स्वस्थ जीवन में मदद कर सकती हैं। एनसीबीआई ने एक अध्ययन (संदर्भ) प्रकाशित किया है, जिसमें चीन सहित कई देशों में कुछ लोकप्रिय अल्कोहल का एंटी एजिंग के रूप में उपयोग किया जाता है। अगर आप भी अपनी उम्र का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आप दोस्तों की सलाह पर इन गहरी इच्छाओं को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। जिंक (जिनसेंग) यह एक ऐसी शक्तिशाली औषधि है, जिसे एंटी-एज गुण के रूप में जाना जाता है। यह समग्र स्वास्थ्य, जीवन शक्ति और दीर्घ आयु वृद्धि की क्षमता है। इसके अलावा गुण आयु बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है। यह कोल प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है जो जॉकी स्किन की दृढ़ता और लोच को बनाए रखता है, फर्मपन को रोकता है और शार्क को कम करता है। यह शरीर की ऊर्जा और जीवन शक्ति को बढ़ाता है। एस्ट्रैगलस (रेडिक्स एस्ट्रागैली) यह एक ऐसी औषधि है जिसका उपयोग पारंपरिक चीनी चिकित्सा में सदियों से किया जा रहा है। एस्ट्रैगलस रूट इंटरनेट सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रबल होती है। यह दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और बीपी को नियंत्रित करता है। यह शरीर की थकान को कम करने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह एंटी-एजिंग गुण से परिपूर्ण है। एस्ट्रागलस रूट में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल से बचाते हैं। गैनोडर्मा ल्यूसिडम (गैनोडर्मा ल्यूसिडम) गैनोडर्मा ल्यूसिडम, जिसे रेशी पाउडर के नाम से भी जाना जाता है, एक औषधीय पाउडर है। यह कम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने वाली संस्था है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल से बचाते हैं। यह लिवर को मजबूत बनाने का काम करता है। बादाम में ऊर्जा बढ़ाने वाले गुण होते हैं जो थकान को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और बीपी को नियंत्रित करता है। यह कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने और कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है। जिंको बाइलोबा (Ginkgo biloba) एक प्राचीन वृक्ष है जिसका उपयोग प्राचीन काल से पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। यह ब्रेन के ब्लड फ़्लो को पुनः प्राप्त करता है। एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह आंत में ब्लड फ़्लो अतिरिक्त परिधीय ग्रंथि रोग के मिश्रण को कम कर सकता है। इससे आंखों की सेहत में सुधार किया जा सकता है और मोतियाबिंद के खतरे को कम किया जा सकता है। ​ये खाद्य पदार्थ आपको जवान बने रहने में मदद करेंगे ​ गाइनोस्टेमा पेंटाफिलम (गाइनोस्टेमा पेंटाफिलम) गाइनोस्टेमा पेंटाफिलम, जिसे जियाओगुलान के नाम से भी जाना जाता है, एक औषधि-बूटी है जिसका पारंपरिक चीनी चिकित्सा में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इयह स्वास्थ्य-बूटी एंटीऑक्सीडेंट से परिपूर्ण है जो शरीर को मुक्त आश्रम से बचाता है। यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। यह हाई बीपी को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें ऑल्टो के स्तर को कम करने की क्षमता है। पारंपरिक चिकित्सा में इसे लंबी उम्र से जोड़ा जाता है। recent visitors 108

“गोल्डन” इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट फाइनल में

पेरिस. भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में 11वां दिन मिले-जुले नतीजे लेकर आया। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने फैंस को निराश नहीं किया, वहीं कुश्ती के मैट पर विनेश फोगाट के असाधारण प्रदर्शन ने पेरिस ओलंपिक में भारत की एक और स्वर्ण की उम्मीदों को जगा दिया। विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं। उन्होंने कुश्ती में महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हरा दिया। पहले राउंड तक विनेश 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को वह अंत तक बनाए रखी और फाइनल में जगह बनाई। विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। रियो ओलंपिक में चोट की वजह से हटने और फिर टोक्यो ओलंपिक में राउंड ऑफ 16 से बाहर होने के बाद इस साल विनेश ने अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाया है। अपने पहले मैच यानी प्री क्वार्टर फाइनल में विनेश ने चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को 3-2 से हराया था। फिर ओकसाना को क्वार्टर फाइनल में 7-5 से हराया। अब सेमीफाइनल में 5-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। विनेश ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और वह बुधवार यानी सात अगस्त को स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी। विनेश से पहले केवल दो पुरुष पहलवान ही ओलंपिक में फाइनल तक पहुंच पाए हैं। 2012 लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार और 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन आखिरी मुकाबला दोनों हार गए थे। नीरज चोपड़ा भालाफेंक के फाइनल में – गत चैंपियन नीरज ने मंगलवार को अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया, जबकि महिला पहलवान विनेश (50 किग्रा) ने पहले दौर में अब तक अपराजेय मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर करने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। टेबल टेनिस पुरूष वर्ग में भारत को हालांकि निराशा हाथ लगी। नीरज के साथी भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना हालांकि फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे जबकि पुरुष टेबल टेनिस टीम भी प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय चीन के खिलाफ हार के साथ बाहर हो गई। ग्रुप बी क्वालीफिकेशन में सबसे पहले थ्रो करने उतरे नीरज ने 89.34 मीटर से सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ अगस्त को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। नीरज ने तोक्यो ओलंपिक में भी अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। नीरज ने ग्रुप ए और बी दोनों में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई और इस तरह एडक्टर की चोट से जुड़ी चिंताओं को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया। यह नीरज के करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इस गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने 87.58 मीटर के प्रयास के साथ तोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था जबकि उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डाइमंड लीग में रजत पदक जीतने के दौरान किया था। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। भारत के किशोर जेना हालांकि ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में 80.73 मीटर के प्रयास से नौवें और कुल 18वें स्थान पर रहे तथा शीर्ष 12 खिलाड़ियों में जगह बनाकर फाइनल में प्रवेश करने के नाकाम रहे। ग्रुप ए और बी क्वालीफिकेशन के बाद 84 मीटर या इससे अधिक का थ्रो करने वाले सभी खिलाड़ी या दोनों ग्रुप से शीर्ष 12 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। किरण 400 मीटर सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम – एथलेटिक्स की महिला 400 मीटर रेपेचेज में भारत की किरण पहल हीट एक में 52.59 सेकेंड के लचर प्रदर्शन के साथ छह खिलाड़ियों में छठे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। वह रेपेचेज में चुनौती पेश करने वाली 26 धावकों में 23वें स्थान पर रहीं। हीट एक में नाईजीरिया की एला ओनओजुववेमो 50.59 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं। प्रत्येक हीट से शीर्ष पर रहने वाली धावक और दो अन्य सबसे तेज धावकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम चीन से हारकर बाहर – भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय चीन के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। भारत की 14वीं वरीय टीम के पास कई बार के ओलंपिक चैंपियन चीन का कोई जवाब नहीं था जिसने मुकाबला 3-0 से जीता। भारत की ओर से सिर्फ अनुभवी अचंता शरत कमल ही एक गेम जीतने में सफल रहे जबकि टीम ने बाकी दो मैच सीधे गेम में गंवाए। भारत के लिए मुकाबले की शुरुआत हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की दुनिया की 42वें नंबर की जोड़ी ने की जिसे बेहद एकतरफा मुकाबले में मा लोंग और वैंग चुकिन की चीन की दुनिया की नंबर एक जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में 0-3 (2-11, 3-11, 7-11) से शिकस्त का सामना करना पड़ा। शरत कमल ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेन झेनडोंग के खिलाफ पहला गेम जीता लेकिन चीन के खिलाड़ी ने अगले तीन गेम जीतकर मुकाबला 3-1 (9-11, 11-7, 11-7, 11-5) से अपने नाम किया और चीन को 2-0 की बढ़त दिला दी। करो या मरो के मुकाबले में दुनिया के 59वें नंबर के खिलाड़ी मानव को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चुकिन को हराना जरूरी थी लेकिन चीन के खिलाड़ी ने 3-0 (11-9, 11-6, 11-9) से मैच जीतकर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। recent visitors 95

स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये निर्देश हुए जारी

भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन संबंधी निर्देश जारी किये गये है। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 को भोपाल के लाल परेड गाउण्ड पर आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुबह 9 बजे के पूर्व शौर्य स्मारक में पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाल परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। लाल परेड ग्राउण्ड पर पुलिस. एस.ए.एफ., सी.आई.एस.एफ.. जेल गार्ड, होम गार्ड, एनसीसी एवं स्काउड गाइडस की संयुक्त परेड आयोजित की जाएगी। संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को "गार्ड ऑफ ऑनर" दिया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। पुलिस, होमगार्डस, एसएएफ, एनसीसी इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। जनपद और ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन जनपद पंचायत मुख्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है. उनमें नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर आयोजन सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष के अनुसार सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात् सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज, स्कूल खेल कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर्महाविद्यालयीन स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएँ, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चुने हुए छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मेडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। पौद्य-रोपण के का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूल/कॉलेजों में जिला/संभाग एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजित किये जायेंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। शासकीय संस्थाएँ दो दिन रोशनी से जगमगाएंगी स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एव राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। शहीदों का होगा सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिला कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित करेगें।   recent visitors 105

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में 7 एवं 8 अगस्त को निवेशकों से करेगें संवाद

भोपाल राज्य की विकास योजनाओं में नवीन तकनीक की सहायता लेने और उपयोग बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश पहली बार स्पेस टेक कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है। स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में मध्यप्रदेश में पहली बार निवेश प्राप्त करने के लिए कदम बढ़ाया है। स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम कर रही कंपनियां उपग्रह चित्रण और डाटा एनालिटिक्स की सेवाएं उपलब्ध कराती है। उपग्रह के माध्यम से वैश्विक निगरानी और डाटा की शुद्धता में सुधार होता है। यह कंपनियां अंतरिक्ष में प्रदूषण और कक्षीय वस्तुओं पर निगरानी के लिए नवीनतम तकनीकी विकसित कर रही है। इन कंपनियों का उद्देश्य अंतरिक्ष में सुरक्षा को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में आयोजित निवेशको के साथ 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर रोड-शो में उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। वे इस क्षेत्र में काम कर रही प्रमुख कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश का आमंत्रण देंगे। इनमें मुख्य रूप से पिक्सल, दिगंतरा, गैलेक्स आई, सेटस्योर कलाइड ईओ, स्काई सर्वर जैसी कंपनियों से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावना पर चर्चा करेंगे। सेटस्योर कंपनी सैटेलाइट इमेजरी उपलब्ध कराती है जो कृषि क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी है। इसी प्रकार पिक्सल कंपनी पृथ्वी के चित्रों पर आधारित छोटे सैटेलाइट का निर्माण और संचालन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटी सेक्टर की कंपनियों से भी संवाद करेंगे और निवेश की संभावना पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्य रूप से कॉग्निजेंट, नेसकॉम, किंड्रील, इंफोसिस, टीसीएस, विसेन टेक्नोलॉजी, सीसा इंफोसेक हैपिएस्ट माइंड्स, डेल्टा कैपिटा, नीमन मारकस एवं मोवाटे जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने वैश्विक ऑपरेशन को बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थपित करती है। यह सेंटर आर्थिक प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, आईटी सपोर्ट, डाटा एनालिटिक्स और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की सेवाएं और संचालन की दक्षता प्रदान करते हैं। वे लागत में कमी लाने में भी मदद करते हैं और स्थानीय बाजार में निवेश के अवसर सृजन करने में सहायक होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा है कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को भोपाल और इंदौर में स्थापित करें। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। इन केंद्रों की स्थापना से राज्य की प्रतिभाओं का उपयोग किया जा सकेगा जिससे कुशल कार्यबल की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इन केंद्रों से शहरों में तकनीकी नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक और राष्ट्रीय परिदृश्य में आईटी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और इस क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में प्रमुख निवेशकों से चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में गारमेंट इंडस्ट्री की संभावनाओं को देखते हुए बेंगलुरु में प्रमुख परिधान और वस्त्र (टेक्टाइल) कंपनियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव चर्चा करेंगे। इस क्षेत्र की कई कंपनियां जैसे बेस्ट कॉर्प और गोकलदास मध्यप्रदेश में निवेश कर रही है। गारमेंट इंडस्ट्री में निवेश से मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। गारमेंट इंडस्ट्री में निवेश से मध्यप्रदेश को युनिवर्सल गारमेंट सेक्टर में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने में मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों, आईटी सेक्टर में निवेश, पर्यटन, एमएसएमई में निवेश और गारमेंट सेक्टर में मध्यप्रदेश में बनी संभावनाओ से निवेशकों को परिचित कराया जाएगा।   recent visitors 96

मृत्‍यु प्रमाण-पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के इंदौर नगर निगम अधिकारी ने बताए नियम

इंदौर नगर निगम सीमा में हुए प्रत्येक जन्म और मृत्यु का पंजीयन अनिवार्य है। यह बात ध्यान रखें कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु मुंबई में हुई है तो भले ही अंतिम संस्कार इंदौर में हुआ हो उस व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र मुंबई से ही बनेगा। इसी तरह जहां जन्म हुआ है वहीं से जन्म प्रमाण पत्र बनेगा। एमवाय अस्पताल और पीसी सेठी अस्पताल जैसे बड़े अस्पतालों में जन्म प्रमाण अस्पताल से ही बन जाते हैं। जिन सरकारी और निजी अस्पतालों में यह सुविधा नहीं है वहां से ऑनलाइन रिकार्ड निगम भेजा जाता है। रिकार्ड की एक हार्ड कापी भी निगम को भेजना होती है। इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नगर निगम जन्म प्रमाण पत्र जारी कर देता है। सामान्यत: इस प्रक्रिया में दो सप्ताह का समय लगता है। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करते वक्त ही इस बात की जांच कर लेना चाहिए कि इसमें किसी तरह की कोई गलती तो नहीं है। जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का, माता-पिता का नाम इत्यादि जांच लें। गलती हो तो हाथों-हाथ सुधार के लिए आवेदन करें। अन्यथा आपको भविष्य में इसके लिए परेशान होना पड़ सकता है। जितनी जल्दी गलती सुधवा लेंगे, वह उतनी ही आसानी से सुधर जाएगी। पति के मृत्यु प्रमाण पत्र में पत्नी का नाम जरूर जांच लें। इसमें किसी तरह का अंतर होने पर पत्नी को क्लेम मिलने और अन्य जगह परेशान होना पड़ सकता है। यह बात नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी और जन्म-मृत्यु पंजीयन रजिस्ट्रार डा. अखिलेश उपाध्याय ने कहीं।  उपाध्याय ने बताया कि बच्चे के जन्म के समय उसका कोई नाम नहीं होता है। अगर आप बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाना चाहते हैं तो आपको जोन कार्यालय पर संपर्क करना होगा। इसके अलावा आप 311 एप्लीकेशन पर भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह अगर आप बच्चे के नाम में बदलाव चाहते हैं तो भी आपको निगम के समक्ष आवेदन करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र में जन्म तारीख बदलने का कोई प्रविधान नहीं है। यह भी जान लीजिये अगर बच्चे का जन्म घर पर हुआ है तो ऐसी स्थिति में एक माह के भीतर नगर निगम को इसकी सूचना देकर प्रमाण पत्र बनवा लें। एक माह बाद प्रमाण पत्र बनवाने पर आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। मुक्तिधाम पर मृतक का नाम, पता, पिता का नाम, पत्नी का नाम इत्यादि लिखवाते वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतें। वो ही नाम लिखवाएं जो आधार कार्ड में हैं। विवाहित पुरुष की मृत्यु होने पर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाते वक्त उसकी पत्नी का नाम लिखवाते वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतें। मृतक की पत्नी का आधार कार्ड भी साथ लेकर जाएं। अगर आप बच्चे का नाम बदलवाना चाहते हैं तो बच्चे के स्कूल में प्रवेश से पहले करवा लें। बाद में आपको शपथ पत्र, माता-पिता के लिंक दस्तावेज इत्यादि प्रस्तुत करना पडेंगे। दस्तावेजों से संतुष्ठ होने पर ही निगम नए नाम से जन्म प्रमाण पत्र जारी कर सकता है।   recent visitors 119

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन होगा, वहीं, कुछ दिग्गज प्लेयर्स ऐसे हैं जो अगले साल IPL में खेलते नजर आएंगे

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के ऑक्शन को लेकर चर्चा चल रही है। किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाए और किसे रिलीज किया जाएगा। इस बारे में बातें हो रही है। सभी टीमों को अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा। इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन होगा। वहीं, कुछ दिग्गज प्लेयर्स ऐसे हैं जो अगले साल IPL में खेलते नजर आएंगे। कई बार अच्छे प्लेयर्स अनसोल्ड रह जाते हैं। वहीं, कई खिलाड़ी खुद ही अपना नाम वापस ले लेते हैं। आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स को IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। उस सीजन में ज्यादा मैच नहीं खेले थे। अगले सीजन में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में बेन एमआई केपटाउन के लिए खेलते नजर आएंगे। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ IPL 2024 के ऑक्शन में बिके नहीं थे। आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद स्टीव ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली थी। वो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं। अगर स्टीव स्मिथ ने अपना ऑक्शन में दिया तो टीमों के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ देखने को मिलेगी। हर पांच साल में हो ऑक्शन आईपीएल के फ्रेंचाइजियों ने नीलामी से पहले आयोजित किए गए बैठक सत्र में खिलाड़ियों के रिटेन और मेगा ऑक्शन की अवधि समेत अन्य मामलों में सुझाव साझा किए। उन्होंने यह सुझाव दिया है कि हर 5 साल में बड़ी नीलामी और चार से छह खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलना चाहिए। वहीं आईपीएल टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर दो साल का बैन लगाने की मांग की है, जो ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद खेलते नहीं है। उन्होंने आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को अनिवार्य करने की मांग की है। recent visitors 124