Friday, July 3, 2026 5:15 am

अब कांस्य के लिए होगा मुकाबला, पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को हराकर जर्मनी फाइनल में पहुंचा

पेरिस. जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हराकर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। जर्मनी ने इस मैच में भारत को 3-2 के अंतर से हराया और स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली। जर्मनी का फाइनल में सामना नीदरलैंड से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन को हराया था। भारतीय टीम भले ही स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा। भारत का कांस्य के लिए सामना स्पेन से होगा। भारत ने इस मैच में पहले क्वार्टर में गोल कर बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने दो गोल दागे और भारत पर बढ़त बना ली थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर बराबरी का गोल दागा, लेकिन मैच समाप्त होने से छह मिनट पहले जर्मनी ने तीसरा गोल दागा जिसने अंत में अंतर पैदा कर दिया। इस तरह भारत का स्वर्ण पदक जीतने का 44 वर्षों का इंतजार बढ़ गया।   recent visitors 104

कल से मिल सकती है राहत, छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश

रायपुर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर आज सुबह से ही बारिश हो रही है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार हैं। वहीं गुरुवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच मानसून की सक्रियता की वजह से हल्की मध्यम बारिश होती रहेगी। आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सात अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बौछारें पड़ सकती है। वही आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि और तीव्रता में कमी आने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में सुबह से ही हल्की मध्यम बारिश हो रही है। यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अब बीकानेर, शिकार, ग्वालियर, सतना, गया से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके साथ एक चक्रवर्ती परिसंचरण गांगीय पश्चिम-बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है।   recent visitors 99

जिला आयुर्वेद अधिकारियों और आयुष ग्राम डॉक्टर्स की हुई कार्यशाला, छत्तीसगढ़ में 146 आयुष ग्राम बनेंगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के आयुष संचालनालय द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत प्रदेश में आयुष ग्राम विकसित करने आज राजधानी रायपुर में एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित कार्यशाला में जिला आयुर्वेद अधिकारियों और सभी विकासखंडों के आयुष ग्राम के चिकित्सकों को आयुष ग्राम में क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयुष विभाग की संचालक इफ्फत आरा ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष जीवन शैली के सिद्धांतों और प्रथाओं को अपनाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य देखभाल व उपचारों पर आधारित आयुष ग्राम की परिकल्पना को साकार करने छत्तीसगढ़ के 146 विकासखंडों में आयुष ग्राम का चिन्हांकन किया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रदेश में 146 आयुष ग्राम विकसित किए जा रहे हैं। आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा और आजीवन स्वस्थ रखने आयुर्वेद, योग तथा आयुष पद्धतियों के अनुसार उन्हें शिक्षित किया जाएगा। आयुष ग्रामों में जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेएसीएस राव ने कार्यशाला में आयुष अधिकारियों और चिकित्सकों को सर्वसुलभ औषधीय पौधों के रोपण एवं उपलब्ध बाजार की जानकारी दी। उन्होंने औषधीय गुणों से भरपूर स्टीविया, शतावरी, कालमेघ, लेमन-ग्रास, केऊकंद, अश्वगंधा, सर्पगंधा जैसे 20 पौधों को प्रदर्शित कर इनके रोपण के लिए उपयुक्त मौसम और खेती के बारे में विस्तार से बताया। आयुष विभाग के सहायक संचालक-सह-राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गजेन्द्र बघेल ने कार्यशाला में आयुष ग्राम की परिकल्पना और वहां संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष ग्राम में लोगों को पेड़-पौधों के औषधीय गुणों के बारे में जागरुक कर इनके पौधरोपण और संरक्षण को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत गांवों का चिन्हांकन कर स्थानीय लोगों को आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप स्वस्थ जीवन शैली, उचित आहार-विहार, सामान्य रोगों के उपचार के लिए आसपास पाए जाने वाले औषधीय पौधों की पहचान एवं उपयोग के लिए प्रेरित करना है। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, बिलासपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. विद्याभूषण पाण्डेय ने प्रतिभागी अधिकारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘आयुर्विद्या’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को आयुर्वेद के बारे में जागरुक करना है। स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करना है। स्थानीय स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर लोगों को आयुष की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान कर इस क्षेत्र में उनके कौशल का उन्नयन करना है। कार्यशाला में आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनील कुमार दास और उप संचालक डॉ. एसी किरण सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। recent visitors 106

वीडियो वायरल करने को लेकर हुआ विवाद, छत्तीसगढ़-कोरबा में युवतियों ने युवक को धुना

कोरबा. कोरबा के मध्य घंटाघर स्थित चौपाटी में एक युवक की कुछ युवतियों ने जमकर पिटाई कर दी। युवतियों का आरोप है कि युवक के द्वारा सोमवार को कनकी मेले में लड़कियों के बीच हुए विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। इसके बाद से वह उसे युवक को ढूंढ रहे थे, फोन करने पर फोन भी नहीं उठा रहा था। अचानक उनका आमना-सामना घंटा घर स्थित ओपन थिएटर में आयोजित एक मेल कार्यक्रम में फिर से युवक से हो गया। जहां युवतियों ने युवक को लात-घूंसे और थप्पड़ से पीटना शुरू कर दिया। इस नजारे को देखने लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि युवतियां युवक की किस बात पर पिटाई कर रही हैं। जब लोगों के द्वारा पूछा गया तो उन्होंने बताया कि युवक फेमस होने के लिए युवतियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है। युवतियां युवक का कालर पकड़ कर इधर से उधर लेकर जा रही थीं। यह ड्रामा लगभग आधा घंटे तक चलता रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह भीड़भाड़ को वहां से हटाया और युवक और युवतियों को सिविल लाइन थाना लेकर पहुंची और उनसे पूछताछ की। बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक के मोबाइल से बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कराया गया। वहीं, दोनों के परिजनों को सिविल लाइन थाना पुलिस में बुलाया गया। recent visitors 133

CGPSC घोटाला मामले में छापेमारी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में कांग्रेस नेता के घर पहुंची सीबीआई की टीम

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर सीबीआई ने छापा मारा है। 5 से 7 सदस्यीय सीबीआई की टीम पहुंची है। कांग्रेस नेता के यदुनंदन नगर और तिफरा स्थित पुराने और नए आवास पर सीबीआई की टीम मौजूद है। राजेंद्र शुक्ला के आवास पर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बताजा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में जांच को लेकर छापेमारी की गई है। सीबीआई की टीम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे का भी नाम मामले में बताया जा रहा है। recent visitors 108