Friday, July 3, 2026 6:30 am

हर घर तिंरगा अभियान- सभी गाँव और वार्ड में 11 से 15 अगस्त तक संचालित होगी गतिविधियां: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत आज की मंत्री परिषद की बैठक तिरंगे को समर्पित है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक गांव और वार्ड  में 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे-मातरम गान के साथ आरंभ हुई। 10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर होंगे रक्षाबंधन कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के 4500 छात्रावासों और आश्रमों की निगरानी के लिए सचिव स्तरीय 10 अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। संबंधित संभाग आयुक्त और जिला कलेक्टर इन अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सचिव स्तरीय दस अधिकारी करेंगे आश्रमों और छात्रावासों की निगरानी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर 10 अगस्त को एक साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से मनाया जाएगा और बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि जारी की जाएगी। सायबर तहसीलों में बढ़ाई जाएंगी गतिविधियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि  प्रदेश में आईटी, रक्षा और स्पेस साइंस में निवेश तथा औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बेंगलुरु में 8 अगस्त को इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। ग्वालियर में 28 अगस्त को रीजनल इन्वेस्टर समिट भी आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि साइबर तहसीलों में राजस्व संबंधी अन्य प्रक्रियाओं को शामिल करते हुए तहसीलों के कार्यों की परिधि को विस्तारित किया जा रहा है। त्यौहारों पर चाक चौबंद रहे व्यवस्थाएँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 15 अगस्त, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी, भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाई जाए,  माखन-मटकी फोड़ने के कार्यक्रमों में सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।   recent visitors 138

पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने सभी करें प्रयास, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने ली बैठक

रायपुर. राज्यपाल श्री डेका ने आज राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा। अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्लास्टिक प्रदूषण से बचने के लिए पानी की बोतलों का यथासंभव कम उपयोग करना चाहिए। अपने आस-पास के वातावरण में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाना चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने राज्य में विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु रेडक्रॉस सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा। राज्य के आकांक्षी जिलों में जो कार्य चल रहे है उनकी नियमित रूप ये मॉनिटरिंग की जाए। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों में भर्ती के लिए कार्रवाई हेतु विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया जाए ताकि विद्यार्थियांे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कार्यालय में डिजिटाइजेशन और डिजिटल लाइब्रेेरी बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा सभी को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और दूसरोें को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल श्री डेका ने आज के समाचार पत्र में प्रकाशित नारायणपुर जिले में नक्सलियों से लड़ कर अपने पिता की जान बचाने वाली साहसी बालिका की खबर को जानकर, उसे राजभवन में बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 86

महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सीएम योगी ने दिव्य एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण किया

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के दौरे पर थे। सीएम ने यहां ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस अवसर पर उनकी दिव्य एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद साधु-संतों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूज्य संत, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज मेरे लिए पूज्य गुरु के तुल्य थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भारत की न्यायपालिका की ताकत दुनिया ने देखी। लोग कहते थे कि अगर फैसला राम मंदिर के पक्ष में हुआ तो सड़कों पर खून की नदियां बहेंगी। योगी ने कहा, साधु-संतों ने भरपूर प्रयास किया कि बातचीत से समस्या का समाधान निकालेंगे। लेकिन, जब बातचीत से समस्या का समाधान नहीं हुआ और हठधर्मिता आड़े आने लगी तो साधु संतों ने लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का रास्ता चुना। इस रास्ते को चुनने के बाद देश में बड़ी मजबूती के साथ आंदोलन हुए। आंदोलन के बढ़ने के कारण मामला न्यायालय में जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और यूपी में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद समस्या का समाधान भी हुआ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्य संपन्न किया। 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों का इंतजार खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की। दुनिया भर में यह तारीख प्रेरणा भी बनी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सनातन आस्था के केंद्र धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में आज प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम की कृपा ही जीवन का आधार है। उनके आशीर्वाद से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। recent visitors 86

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नर गौर की मृत्यु

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में दिनांक मंगलबार की सायं को एक नर गौर की मृत्यु हो गई। मृत नर गौर का जन्म वन विहार में दिनांक 27.11.2014 को हुआ था। उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.03.2011 को एक नर गौर को खरगोन से तथा दिनांक 17.3.2011 को मादा गौर को कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से वन विहार लाया गया था। विगत वर्षों में इसी मादा गौर ने तीन नर गौर शावकों को समय-समय पर जन्म दिया था। इन्हें वन विहार के मुख्य मार्ग पर स्थित बाड़े में रखा गया था। पूर्व में आपसी लड़ाई में 11.02.2018 को एक नर गौर शावक की मृत्यु हो गई थी। वर्तमान में बाड़े में दो नर गौर ही थे, जिनमें से एक नर गौर की दिनाक 06.08.2024 को मृत्यु हो गई। आज दिनांक 07.08.2024 को उक्त मृत नर गौर का पोस्टमार्टम डा. अतुल गुप्ता, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी. डॉ. रजत कुलकर्णी, वाईल्ड लाईफ एस.ओ. एस वन विहार एवं डॉ. प्रशांत देशमुख, वाईल्डलाईफ कंजर्वेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण ऐसपेक्सीया परिलक्षित हुआ है। मृत नर गौर के सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण हेतु स्कूल आफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक हैल्थ जबलपुर भेजे गये है। पोस्टमार्टम उपरांत मृत नर गौर का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में उपस्थिति अधिकारियों/कर्मचारियों के समक्ष नियमानुसार दाह संस्कार कर दिया गया।संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल recent visitors 75

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई जिलों में सीजीपीएससी फर्जीवाड़ा केस में सीबीआई ने की छापेमारी

रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में आज बुधवार को सीबीआई ने छापेमारी की है। प्रदेश में लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) फर्जीवाड़ा केस में सीबीआई ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई जिलों में छापेमारी की है। यह छापेमारी सीजीपीएससी के आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप पर कार्रवाई की गई है। सीबीआई की टीम ने राजभवन के पूर्व सचिव अमृत खलको के रायपुर स्वर्णभूमि स्थित आवास पर छापेमारी की है। उसके  बेटे-बेटियों का भी राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2021 में चयन हुआ था। आरोप के अनुसार सीबिआई की वहां भी जांच के लिए पहुंची है। बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के निवास पर सीबीआई का छापा पड़ा है। पांच से सात सदस्यीय सीबीआई की टीम पहुंची हुई है। यदुनंदन नगर और तिफरा स्थित पुराने और नए निवास में टीम मौजूद है। इसके साथ ही दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सीजीपीएससी मामले में दर्ज एफआईआर के जांच के लिए सीबीआई ने छापेमारी की है। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे का भी मामले में नाम बताया जा रहा है। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में हुए पीएससी घोटाले में छापेमारी शुरू की है। जिसके तहत आज सीजी पीएससी भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई की टीम ने धमतरी समेत कई जिलों में छापेमारी की है। इस दौरान पीएससी के पूर्व चेयरमैन टॉमन सिंह सोनवानी के निवास धमतरी जिले के सरबदा गांव स्थित में छापा मारा गया। दो गाड़ियों में 10 से 12 लोगो की टीम आई और पूर्व चेयरमैन निवास के अंदर करीब 4 घण्टे तक रहने के बाद सीबीआई की टीम लौट गई। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान पीएससी चयन में घोटाले का मामला सामने आया था।इसके साथ ही पूर्व चेयरमैन सोनवानी के परिवार के भी 3 लोगो का चयन पीएससी में हुआ था। जिसके चलते टॉमन सिंह पर घोटाला कर के अपने लोगो का चयन करने का आरोप है। दुर्ग में तीन स्थानों पर सीबीआई की टीम में छमापार कार्रवाई की है। भिलाई रिसाली में कांकेर में पदस्थ नक्सल डीआईजी कन्हैया लाल ध्रुव के निवास पर और राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलखो के निवास के ठिकानों पर दबिश दी है। राज्यपाल के सचिव रह चुके हैं अमृत खलखो कई जिलों में कलेक्टर भी रहे हैं। उनके भिलाई स्थित तालपुरी निवास पर सीबीआई की टीम पहुंचकर,घर की जांच की है। सूत्रों के मुताबिक घर पर अमृत खालको पूरा परिवार मौजूद था, जिनसे सीबीआई के अधिकारियो ने घोटाले में पूछताछ कर रही है। सीजीपीएससी में अमृत खलखो का बेटा और बेटी ने डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए पीएससी परीक्षा में पास किया है। इसी तरह से कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे ने भी सीजीपीएससी परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुऐ है। वही रिसाली के निवासी नक्सल कन्हैया लाल ध्रुव के ठिकाने में सीबीआई की कर्रवाई चल रही है। उनकी बेटी का भी सीजीपीएससी परीक्षा में चयन हुआ है। वही भिलाई के टाउनशिप के लालजी कौशिक निवास पर सीबीआई दबिश दी है। सभी स्थानों पर सीबीआई की करवाई अभी भी चल रही है। पूर्व के कांग्रेस सरकार में सीजीपीएससी घोटाले में कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं और राज्य शासन के अधिकारियों के रिश्तेदारों के चयन होने के बाद से विपक्ष में रही भाजपा ने परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। और मामले की जांच की मांग की। भाजपा की सरकार बनते ही मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया। और अब जांच जारी है। आज प्रदेश के अलग अलग ठिकानों में हुऐ सीबीआई की रेड के सूचना से पूरे राज्य में हड़कंप मच हुआ है। recent visitors 71

हसीना की पार्टी के नेताओं का कत्लेआम हो रहा है, अभी तक 20 नेताओं का कत्ल किया जा चुका, विद्रोहियों से जा मिली सेना

ढाका बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट हो चुका है और वो अपनी जान बचाकर भारत की शरण लिए हुए हैं। हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हालात लगातार बदलते जा रहे हैं। हसीना की पार्टी अवामी दल के नेताओं का कत्लेआम हो रहा है। अभी तक 20 नेताओं का कत्ल किया जा चुका है। यही नहीं हिन्दुओं के साथ भी घोर अत्याचार की रिपोर्ट सामने आई है। हत्या, घरों में तोड़-फोड़ और कई मंदिरों को आग के हवाले कर दिया गया। हसीना के जाने के बाद से बांग्लादेश में कम से कम 100 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच हसीना सरकार के तख्तापलट से जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आई है। रॉयटर्स ने बांग्लादेश के सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि शेख हसीना ने देश छोड़कर भागने से एक रात पहले सैन्य अफसरों की मीटिंग ली थी और दंगों को कुचलने के लिए प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आदेश दिए थे। इस आदेश को सेना के अधिकारियों ने मानने से साफ इनकार कर दिया और सेना विद्रोहियों से जा मिली। बांग्लादेश में 15 साल से सत्ता पर काबिज सबसे ताकतवर नेता शेख हसीना को दो महीनों के विद्रोह के आगे घुटने टेकने पड़े। आधिकारिक आवास से जल्दीबाजी में भागने से एक रात पहले शेख हसीना ने विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने सेना प्रमुख को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आदेश दिए थे। सेना प्रमुख ने अपने जनरलों के साथ बैठक में इस बात का खुलासा किया। अपना न छापने की शर्त पर दो सेवारत सैन्य अधिकारियों ने इस बात का खुलासा किया है कि सेना ने शेख हसीना के देशभर में सख्त कर्फ्यू लागू करने और नागरिकों पर गोलियां नहीं चलाने की कसम खाई। अधिकारियों ने बताया कि शेख हसीना के लिए सेना का स्पष्ट संदेश था कि वे उनके साथ नहीं हैं। हसीना ने क्यों खोया सेना से समर्थन मामले की जानकारी रखने वाले एक भारतीय अधिकारी के अनुसार, जनरल वकर-उज-जमान ने हसीना के कार्यालय से संपर्क किया और प्रधानमंत्री को बताया कि उनके सैनिक उनके सख्त कर्फ्यू वाले आदेश को लागू करने में असमर्थ हैं। अधिकारी ने कहा कि संदेश स्पष्ट था- हसीना को अब सेना का समर्थन नहीं रहा। बांग्लादेश हिंसा में मरने वालों की संख्या 400 पार बांग्लादेश में हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 440 हो गई है। हसीना के इस्तीफे के बाद सेना ने सत्ता संभाल ली है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को संसद को भंग कर दी और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस (84) को आगामी अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया। recent visitors 103

कलेक्टर ने ई -केवायसी कार्य में संतोषजनक प्रगति न होने पर कैमोर और बरही सीएमओ को थमाया नोटिस

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ई – केवायसी कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर बरही और कैमोर नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि शासन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं को पूर्ण किये जाने हेतु समग्र पोर्टल में नागरिकों के  ई -के वाय सी का कार्य ‘शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। ई -के वाय सी  प्रक्रिया में नागरिकों की जानकारी का सत्यापन उनके आधार आई.डी. विवरण अनुसार लोक सेवा केन्द्र, एम पी आनलाइन और सी एस सी  के माध्यम से किया जाना है। साथ ही नान ई – के वाय सी समग्र धारकों की सूची पोर्टल https//spr.samagra.gov.in पर उपलब्ध है। कलेक्टर श्री यादव ने आनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस मामले की निरंतर समीक्षा के दौरान  शत-प्रतिशत समग्र ई -के वाय सी  किये जाने हेतु लगातार निर्देश दिए गए। बावजूद इसके समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कैमोर नगर पंचायत में  आधार  ई -के वाय सी की प्रगति काफी कम है। साथ ही समग्र पोर्टल पर प्रदर्शित रिर्पोट के अनुसार  कुल जनसंख्या 23 हजार 72 के विरूद्ध मात्र 7 हजार 534 नागरिकों का ही  ई – के वाय सी किया गया है। जो  संतोषजनक नहीं है। इसी प्रकार समीक्षा के दौरान यह तथ्य भी संज्ञान में आया है कि बरही नगर पंचायत क्षेत्रांर्तगत आधार ई -के वाय सी की प्रगति  यहां भी काफी कम है। समग्र पोर्टल पर प्रदर्शित रिर्पोट के अनुसार  बरही की कुल जनसंख्या 17 हजार 697 के विरूद्ध अब तक केवल 8 हजार 141 नागरिकों का ही ई -के वाय सी किया गया है। जो संतोषजनक नहीं है। कलेक्टर श्री यादव ने इस संबंध में दोनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों कैमोर और बरही को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ  ही  दोनों अधिकारियों से 3 दिवस में जवाब समक्ष में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। recent visitors 89