कटनी।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ई – केवायसी कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर बरही और कैमोर नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि शासन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं को पूर्ण किये जाने हेतु समग्र पोर्टल में नागरिकों के ई -के वाय सी का कार्य ‘शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। ई -के वाय सी प्रक्रिया में नागरिकों की जानकारी का सत्यापन उनके आधार आई.डी. विवरण अनुसार लोक सेवा केन्द्र, एम पी आनलाइन और सी एस सी के माध्यम से किया जाना है। साथ ही नान ई – के वाय सी समग्र धारकों की सूची पोर्टल https//spr.samagra.gov.in पर उपलब्ध है।
कलेक्टर श्री यादव ने आनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस मामले की निरंतर समीक्षा के दौरान शत-प्रतिशत समग्र ई -के वाय सी किये जाने हेतु लगातार निर्देश दिए गए। बावजूद इसके समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कैमोर नगर पंचायत में आधार ई -के वाय सी की प्रगति काफी कम है। साथ ही समग्र पोर्टल पर प्रदर्शित रिर्पोट के अनुसार कुल जनसंख्या 23 हजार 72 के विरूद्ध मात्र 7 हजार 534 नागरिकों का ही ई – के वाय सी किया गया है। जो संतोषजनक नहीं है।
इसी प्रकार समीक्षा के दौरान यह तथ्य भी संज्ञान में आया है कि बरही नगर पंचायत क्षेत्रांर्तगत आधार ई -के वाय सी की प्रगति यहां भी काफी कम है। समग्र पोर्टल पर प्रदर्शित रिर्पोट के अनुसार बरही की कुल जनसंख्या 17 हजार 697 के विरूद्ध अब तक केवल 8 हजार 141 नागरिकों का ही ई -के वाय सी किया गया है। जो संतोषजनक नहीं है। कलेक्टर श्री यादव ने इस संबंध में दोनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों कैमोर और बरही को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों अधिकारियों से 3 दिवस में जवाब समक्ष में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र