Wednesday, July 1, 2026 6:14 pm

आरबीआई के गवर्नर ने आज UPI को लेकर बड़ा फैसला लिया, UPI के जरिए टैक्स पेमेंट की सीमा में लिमिट बढ़ाई

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने आज UPI को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने आज रेपो रेट जैसे फैसलों के साथ कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। UPI के जरिए टैक्स पेमेंट की सीमा में 4 लाख रुपए की बढ़ोतरी आरबीआई गवर्नर ने यूपीआई के जरिए टैक्स पेमेंट की लिमिट 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है यानी ऐसे हर ट्रांजेक्शन पर अब UPI के जरिए 5 लाख रुपए तक भेजे जा सकेंगे। फिलहाल यूपीआई के जरिए टैक्स पेमेंट की लिमिट 1 लाख रुपए प्रति ट्रांजेक्शन है। इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपए प्रति ट्रांजेक्शन करने से आपको UPI के जरिए बड़े पेमेंट करने में आसानी होगी और समय बचेगा। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कुछ खास हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन को छोड़कर यूपीआई के जरिए टैक्स पेमेंट लिमिट 1 लाख रुपए है जिसे बढ़ाने की मांग की जा रही थी और इस मांग को आरबीआई एमपीसी ने स्वीकार किया है। UPI के लिए एक और बड़ा फैसला आरबीआई ने यूपीआई के जरिए डेलिगेटेड पेमेंट्स की फैसिलिटी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत प्राइमरी यूजर को सेकेंडरी यूजर को यूपीआई ट्रांजेक्शन करने में आसानी होगी। एक तय लिमिट तक का ट्रांजेक्शन यूपीआई से हो सकता है और इसके लिए सेकेंडरी यूजर को अलग बैंक खाते की जरूरत नहीं होगी। UPI बन चुका है भारतीयों की आदत यूपीआई का फायदा रोजाना करोड़ों भारतीय उठा रहे हैं। यूपीआई के जरिए बड़ी आसानी से क्यूआर स्कैन करके या केवल फोन नंबर के जरिए लोग जगह-जगह पेमेंट कर पा रहे हैं। केवल स्कैनर या मोबाइल नंबर ही नहीं यूपीआई आईडी के जरिए भी बेहद आसानी से पैसा भेजा या मंगाया जा सकता है। लिहाजा टैक्स पेमेंट के ट्रांजेक्शन की पेमेंट लिमिट बढ़ाने का आरबीआई का फैसला आम लोगों को बड़ा फायदा दे सकता है। recent visitors 82

फर्जी कंपनी के नाम पर गरीबों से लूटे हजारों करोड़

भोपाल ललितपुर में चिट-फंड कम्पनी बनाकर लोगों के पैसे दोगुने करने के नाम पर हजारों करोड़ रूपए जमा कराने के बाद वापस नहीं करने के मामले में पुलिस ने राहुल तिवारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1.51 लाख रुपए और मोबाइल सहित कम्पनी के कई कागजात बरामद किए हैं। जबकि राहुल तिवारी का भाई 50 हजार रूपए का इनामी रवि तिवारी पुलिस गिरफ्त से दूर है। राहुल तिवारी पर कोतवाली में 9 मामले दर्ज किए गये हैं। राहुल तिवारी ने बताया कि वह भाई के साथ मिलकर पैसा जमा कराता था और लोगों के साथ धोखाधड़ी में शामिल था। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, साइबर टीम बुधवार को अपराधियों की तलाश में घूम रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर लेखपाल कॉलोनी निवासी हाल निवासी बी-55 तिरूपति अभनव होम्स अयोध्या बाईपास थाना छोला भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। कोतवाली में शिकायतकर्ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया गया था कि जगत सिंह, आलोक जैन , राहुल जैन आदि द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए एलयूसीसी नाम की एक चिटफंड कम्पनी के माध्यम से धोखाधड़ी कर षडयंत्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए हजारों करोड़ रूपए हड़प लिए हैं।                                                                                                                        कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम बौलारी निवासी शीतल पुत्र रामस्वरुप ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी व खेती करता था। खेती किसानी में नुकसान होने के चलते वह परेशान और बेरोजगार था। कि तब उसको को प्रचार माध्यम से जानकारी हुई ,उसने भारत सरकार की बेवसाइड पर व सोसायटी की एलयूसीसी संस्था व्यक्तियों को रोजगार देकर सबल बनाने का कार्य करती है।   सोसायटी में कोन कोन है डॉयरेक्टर                                   सोसायटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सदस्य निम्न्न प्रकार मानवेन्द्र द्विवेदी चेयरमैन ,विपुल शुक्ला वाइस चेयरमैन ,माया सिंह ट्रेजरार (कोषाध्यक्ष), इलावती डायरेक्टर (एस.सी.) (डब्ल्यू) ,अंजनि गुप्ता सेकेट्ररी (डब्ल्यू), इकबाल अहमद डायरेक्टर ,जितेन्द्र सिंह निरंजन डायरेक्टर ,शिवकुमार डायरेक्टर , सतीश कुमार डायरेक्टर , विनोद कुमार डायरेक्टर ,रामजी डायरेक्टर सहित सभी सदस्यों द्वारा सोसायटी को संचालित किया जा रहा है और सोसायटी के सदस्यगण, चेयरमैन व अन्य ।                                                                                   कैसे बनाई समीर अग्रवाल ने यह कंपनी                                  माह मई वर्ष 2016 को सागा ग्रुप की कम्पनी के ट्रेनर संजय मुद्द‌गिल पुत्र चन्द प्रकाश शर्मा वार्ड नम्बर 1 ग्राम भजला हिमाचल प्रदेश के माध्यम से ज्वाइन की। वर्ष 2016 में ही उक्त सोसायटी का नाम दा लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एण्ड थिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड हो गया व सागा ग्रुप की एक और सोसायटी लस्टीनेस जनहित क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड मध्य प्रदेश में कार्य करती है। दोनों कम्पनी की उसने ने सदस्यता ग्रहण कर कार्य शुरू कर दिया। कि सागा पुप के सीएमडी समीर अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल ब्लॉसम सीओ ओपी एचएसजी एसओसी। प्लॉट नंबर 11 सेक्टर 03, मुंबई (पासपोर्ट में दर्ज पता) के दिशा निर्देशन में दा लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एण्ड विफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड व लस्टीनेस जनहित क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के साथ उसने बहुत अच्छा कार्य कर रहा था और सोसायटी का व्यापार बढ़ाने के लिए अन्य लोगों को भी सोसायटी का सदस्य बना रहा था। सोसायटी के द्वारा चलने वाली योजनाएं जैसे आवर्ती जमा, सावधि जमा, मासिक आय योजना, बचत खाता ऋण सुविधा आदि कई योजनाओं के अन्तर्गत अन्य अपने जान-पहचान के लोगों का धन सोसायटी की योजनाओं में लगवाने लगा व वर्ष 2016 में उसने ने उक्त दोनों सोसायटियों के सुविधा केन्द्र खोल लिये जिसको माध्यम से उसने सोसायटी के एजेण्टों और सदस्यों का सोसायटी की योजनाओं में रूपया जमा व निकासी का कार्य करने लगे। कि दा लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एण्ड थिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड भारत सरकार के कृषि मंत्रालय से मल्टी स्टेट को- ऑपरेटिव सोसायटी अधिनियम 2002 के अन्तर्गत एक रजिस्टर्ड सोसायटी है। जिसका सूची पता 164. नगर पालिका परिषद, लोनी, जिला गाजियाबाद उप्र है। कि सोसायटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सदस्य निम्न्न प्रकार मानवेन्द्र द्विवेदी चेयरमैन ,विपुल शुक्ला वाइस चेयरमैन ,माया सिंह ट्रेजरार (कोषाध्यक्ष), इलावती डायरेक्टर (एस.सी.) (डब्ल्यू) ,अंजनि गुप्ता सेकेट्ररी (डब्ल्यू), इकबाल अहमद डायरेक्टर ,जितेन्द्र सिंह निरंजन डायरेक्टर ,शिवकुमार डायरेक्टर , सतीश कुमार डायरेक्टर , विनोद कुमार डायरेक्टर ,रामजी डायरेक्टर सहित सभी सदस्यों द्वारा सोसायटी को संचालित किया जा रहा है और सोसायटी के सदस्यगण, चेयरमैन व अन्य पदाधिकारी समस्त लेन-देन के लिए उत्तरदायी हैं। कि उसके द्वारा सोसायटी में करीब 50 लाख रूपया जमा कराया गया व लस्टीनेस जनहित क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड भारत सरकार के कृषि मंत्रालय से मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी अधिनियम 2002 के अन्तर्गत एक रजिस्टर्ड सोसायटी है। जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MSCS/CR/756/2013 है व पता 77 बी छत्तरपुर एनक्लेव, मैदान गृही रोड. नई दिल्ली है। कि सोसायटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर है। , अनुराग बंसल चेयरमैन सोसायटी में उसके द्वारा करीब 50 लाख रूपया जमा कराया गया। कि दोनों सोसायटी के सदस्यों व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बदनीयती के चलते उसके के द्वारा अन्य व्यक्तियों का करीब 50 लाख रूपया दोनों सोसायटी के माध्यम से सागा ग्रुप के चेयरमैन समीर अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल, FLAT NO 502, BLOSSOM CO OP HSG SOC. PLOT NO. 11, SECTOR-03, GHANSOLI NAVI MUMBAI 400701 MS (पासपोर्ट में दर्ज पता) द्वारा धोखाधड़ी करते हुये हड़प कर लिया गया है। समीर अग्रवाल के साथ सागा ग्रुप में यह व्यक्ति भी धोखाधड़ी करने और लोगों को प्रलोभन देने में शामिल रहे। समीर अग्रवाल सीएम०डी० (सागा ग्रुप) ,सानिया अग्रवाल (पत्नी समीर अग्रवाल), आरके … Read more

DM के अतिरिक्त निजी सचिव के यहां से उड़ाए थे जेवर, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में बिहार का ठग गिरोह पकड़ाया

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ शहर के प्रताप नगर स्थित सेठ सांवरिया नगर से गत 26 जुलाई को जिला कलेक्टर के अतिरिक्त निजी सचिव के आवास पर ठगी करने के मामला का खुलासा हुआ है। महिला को बातों में लगा आभूषण चमकाने के बहाने जेवरात उड़ा ले जाने के मामले में सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है, जो को बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में एक बाइक को जब्त किया है। इनके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर आभूषण बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 26 जुलाई को चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर स्थित निवासी शांतिलाल सुथार की पत्नी को अज्ञात बदमाश पुराने बर्तन व गहने चमकाने के बहाने से घर में घुसे। यहां से आरोपित सोने के जेवर व चांदी की मूर्तियां लेकर बाइक पर फरार हो गए थे। इस मामले में सदर थाने पर प्रकरण दर्ज किया। वारदात के खुलासे को लेकर पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साधनों से अज्ञात आरोपियों की पहचान की। इसमें बिहार के गिरोह की और से वारदात करना सामने आया। इस पर पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले के गिरीयामा थाना फलका निवासी चंदन कुमार पुत्र सदानन्द शाह ठठेरा एवं कटिहार जिले के लक्ष्मीपुर थाना बरारी निवासी दिलीप शाह पुत्र सरयुग शाह ठठेरा को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास व शेष आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। मामले में अन्य दो आरोपित कटीहार जिले के लक्ष्मीपुर थाना बरारी निवासी विजेन्द्र शाह उर्फ विठ्ठल व बमबम शाह ठठेरा को नामजद किया है। recent visitors 73

अमेरिका में जस्टिस डिपार्टमेंट ने आसिफ मर्चेंट को अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप में हिरासत में लिया

वाशिंगटन अमेरिका के न्याय विभाग (FBI) ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश के मामले में बड़ा खुलासा किया है। FBI ने मंगलवार को  ईरान से संबंध रखने वाले पाकिस्तानी व्यक्ति ने अमेरिकी धरती पर राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की साजिश का आरोप लगाया है। आसिफ मर्चेंट का नाम हाल ही में एक बड़े विवाद में उभर कर सामने आया है, जिसने अमेरिकी सरकार को हिला कर रख दिया है। इस मामले में उनके ईरान से जुड़े तार भी सामने आए हैं। अमेरिका में जस्टिस डिपार्टमेंट ने आसिफ मर्चेंट को अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप में हिरासत में लिया है। इसे ट्रंप से भी जोड़कर देखा जा रहा है। CNN ने अदालती दस्तावेज के हवाले से बताया है कि 46 साल के आसिफ मर्चेंट ने 2020 में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रची। मर्चेंट के बारे में दावा किया गया है कि वो अमेरिका जाने से पहले वह कई दिनों तक ईरान में रहा। वह इसी साल अप्रैल में अपने प्लान को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से अमेरिका पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद उसने न्यूयॉर्क में एक हत्यारे को हायर करने की कोशिश की। एक अज्ञात शख्स ने पुलिस को मर्चेंट के बारे में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अमेरिका की फेडरल कोर्ट ने 16 जुलाई को उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। 13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया के बटलर शहर में एक रैली को संबोधित करते वक्त ट्रंप पर हमला हुआ था। इसके बाद  पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने के लिए ईरान में साजिश रची जा रही थी। हालांकि, ट्रंप पर रैली में जो हमला हुआ उसका ईरान से कोई कनेक्शन है या नहीं इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।  अगर ईरान कभी भी उनकी हत्या करने में कामयाब होता है तो उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका उसे खत्म कर देगा। उसे दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। BBC के मुताबिक FBI के डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने कहा मर्चेंट एक खतरनाक हत्या की साजिश रच रहा था, जिसे नाकाम कर दिया गया। रे ने कहा कि मर्चेंट का ईरान से सीधा कनेक्शन है। उसे ईरान ने ही अमेरिकी नेताओं की हत्या करने के लिए भेजा था। रिपोर्ट के मुताबिक अदालत के दस्तावेज में यह नहीं बताया गया है कि किसकी हत्या की नाकाम साजिश रची गई, लेकिन अमेरिकी अधिकारी इसे ट्रंप से जोड़कर देख रहे हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद अमेरिकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी है।  ईरान ने पिछले साल भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मारने की धमकी दी थी। ईरान के रिवॉल्यूश्नरी गार्ड एयरोस्पेस फोर्स के हेड अमीराली हाजीजादेह ने कहा था कि ईश्वर ने चाहा तो हम ट्रम्प को जरूर मारेंगे। हम उन सभी मिलिट्री कमांडर को मारना चाहते हैं, जो ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या में शामिल थे। दरअसल, 3 जनवरी 2020 को तब के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर उनकी सेना और CIA ने मिलकर ईरानी विशेष सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी को मार दिया था। जनरल कासिम इराक और सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ने के लिए चर्चित थे। recent visitors 78

बांग्लादेश में भारतीय दूतावास ने तेजी से बदल रहे हालात के बीच बड़ा कदम उठाया, वीजा केंद्र किए बंद

नई दिल्ली बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के बाद  हिंसक घटनाएं और बढ़ गई हैं। देश में हिंदू मंदिरों, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की जा रही है। यही नहीं राजधानी ढाका, चटगांव और कुलना समेत अन्य क्षेत्रों में हिंदुओं को निशाना बनाया  जा रहा है। महिलाओं पर भी हमले हुए है। इस बीच बांग्लादेश में भारतीय दूतावास ने तेजी से बदल रहे हालात के बीच बड़ा कदम उठाया  है। भारत ने बांग्लादेश में एंबेसी का वीजा सेंटर अगले ऑर्डर तक बंद कर दिया ।  हिंसा को देखते हुए भारतीय दूतावास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र (IVAC) ने घोषणा की है कि सभी केंद्र 'अस्थिर स्थिति' के कारण अनिश्चित काल तक बंद रहेंगे, क्योंकि कई सप्ताह तक चले घातक विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटा दिया गया और अंतरिम सरकार का गठन हुआ, जो आज होने की संभावना है। IVAC बांग्लादेश के ऑनलाइन पोर्टल पर एक बयान में कहा गया है, "अस्थिर स्थिति के कारण सभी IVAC अगली सूचना तक बंद रहेंगे। अगली आवेदन तिथि एसएमएस के माध्यम से सूचित की जाएगी और अनुरोध है कि पासपोर्ट अगले कार्य दिवस पर प्राप्त करें।" भारत ने बांग्लादेश के भारतीय उच्चायोग और चटगाँव, राजशाही, खुलना और सिलहट में वाणिज्य दूतावासों में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम कर दी है और हिंसा प्रभावित देश से गैर-आवश्यक कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस बुला लिया है। हालाँकि, भारतीय उच्चायोग अभी भी कार्यरत है और वरिष्ठ राजनयिक और आवश्यक कर्मचारी देश में बने हुए हैं।बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू में सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ थे, लेकिन हसीना की 'रजाकार' टिप्पणी और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई के बाद जल्द ही यह आवामी लीग सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन में बदल गया। बता दें कि, किसी भी देश के साथ बेहतर राजनयिक संबंध स्थापित करने में दूतावास की अहम भूमिका होती है।  जानकारी के अनुसार  एंबेसी दूसरे देशों में रहने वाले अपने नागरिकों की सहायता करती है। दुनिया के कम से कम 121 देशों में भारत के दूतावास हैं, इसके अलावा बड़ी संख्या में कई देशों में भारत ने अपने वाणिज्य दूतावास भी खोले हैं। इन्हीं दूतावासों के जरिए विदेश से भारत यात्रा करने के इच्छुक विदेशी नागरिकों को वीजा आदि जारी किया जाता है। राजनयिक के साथ ही वाणिज्य संबंध स्थापित करने में भी इनकी अहम भूमिका होती है। जानकारी के अनुसार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस बृहस्पतिवार  को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ लेंगे। अधिकारी कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण करने में जुटे हैं। शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद देश के सुरक्षा महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने बुधवार को घोषणा की थी कि अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार को रात करीब आठ बजे शपथ लेगी। उन्होंने कहा था कि सलाहकार परिषद में 15 सदस्य हो सकते हैं। जनरल जमां ने कहा था सेना यूनुस को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। recent visitors 51

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों ने सुनाए अनुभव, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनदर्शन में मिली मिनी गोल्फर

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज जनदर्शन में 37वें राष्ट्रीय खेल के दौरान मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुंद निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आगामी 25-30 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल वुड बॉल में हिस्सा लेने के लिए वे लोग दक्षिण कोरिया जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों खिलाड़ियों की हौसल अफजाई करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुंद निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आगामी 25-30 अगस्त तक इंटरनेशनल वुड बॉल में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया जा रही हैं। recent visitors 68

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, स्पेन को 2-1 से धोया

नई दिल्ली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को हराकर पेरिस ओलंपिक का कांस्य पदक जीता है। भारत ने पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। इसके साथ ही ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा। वहीं स्पेन के लिए मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल किया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया। भारत के गोलकीपर के लिए ये आखिरी इंटरनेशनल मैच था। खिलाड़ियों ने श्रीजेश को ये जीत समर्पित की है। ओलंपिक में 44 साल बाद स्वर्ण जीतने का भारतीय हॉकी टीम का सपना जर्मनी ने तोड़ दिया था। सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों भारत को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने 2-1 से जीत हासिल करके लगातार दूसरी बार कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को हराया था। भारतीय हॉकी टीम ने 13वीं बार ओलंपिक में मेडल जीता है। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे और ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए। भारत ने ओलंपिक में जीता 13वां मेडल भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के साथ ही ओलंपिक में अपने पदकों की संख्या 13 कर ली है। भारत आठ बार ओलंपिक चैंपियन रही है। हॉकी टीम ने रोम 1960 में सिल्वर मेडल जीता था। जबकि चार बार कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी है। स्पेन के खिलाफ ओलंपिक में भारत ने 11 में से आठ मैच जीते, एक हारा और दो ड्रॉ खेले हैं। पिछले 6 मैचों में से पांच में भारत को जीत मिली है जिसमें फरवरी में प्रो लीग के दो मुकाबले शामिल हैं। एफआईएच डाटा हब के अनुसार भारत और स्पेन के बीच पिछले दस साल में 17 मैच खेले गए जिनमें से भारत ने सात, स्पेन ने पांच जीते और पांच ड्रॉ रहे। recent visitors 65