रक्षाबंधन पर ट्रेनों में मिल रही अभी से लंबी वेटिंग, त्योहार पर यात्रिओं को हो रही समस्या

भोपाल त्योहार से पहले की तिथियों की कई ट्रेनों में आरक्षण कराने पर अभी से प्रतीक्षा सूची का टिकट मिल रहा है। रक्षाबंधन पर भोपाल की ओर आने वाली कुछ ट्रेनों में आरक्षित सीटों की प्रतीक्षा सूची सौ का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं, छठ पूजा और दीपावली पर घर जाने के लिए भी यात्रियों से अभी से आरक्षण करा लिया है। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले ही यात्रियों का सबसे अधिक दबाव दिल्ली, मुंबई, नागपुर की ओर भोपाल से जाने वाली ट्रेनों पर है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को भोपाल से दिल्ली जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग 50 तक पहुंच गई है।   शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में 100 से अधिक सीटें खाली भोपाल से दिल्ली 12001 शताब्दी एक्सप्रेस में सीटें खाली है। इसमें सीसी श्रेणी में 130 से अधिक और ईसी श्रेणी में 10 से अधिक सीट है। वहीं, आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाले 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस के सीसी श्रेणी में 660 सीट और ईसी श्रेणी में 30 सीट खाली है। इसके अलावा आरकेएमपी से रीवा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सीसी श्रेणी 95 और ईसी श्रेणी में 20 सीट खाली है। वहीं, रीवांचल एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी में 131 वेटिंग और थर्ड एसी में 40 वेटिंग चल रही है। 12409 गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस राखी से पहले निरस्त है। recent visitors 68

छत्तीसगढ़-महासमुंद में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, हर घर तिरंगा फहराने की अपील

महासमुंद. 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारियों ने आज बाइक रैली निकाली। रैली नगर पालिका से शुरू होकर मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुऐ वापस नगर पालिका में समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत  देशभर में तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार ने बताया है कि 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर नगर वासियों से अपील की है कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनें। बाइक रैली में प्रमुख रुप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, पार्षद श्री देवीचंद राठी, श्री महेन्द्र सिका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लवकेश कुमार, उप‌अभियंता श्री दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी श्री दिलीप चन्द्राकर, जल प्रभारी श्री सीताराम चेलक, श्री करण कुमार यादव, श्री सुरेश तिवारी, श्री मनोज सोनी, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी नौशाद बक्श, ममता बग्गा, प्रेम शीला बघेल सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 86

राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘डबल इंजन सरकार’ वाले सभी राज्यों से बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह

चंडीगढ़ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति 'डबल इंजन सरकार' वाले सभी राज्यों से बेहतर है। मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे पत्र के बारे में पूछे जाने पर आईएएनएस से कहा कि आप राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों की जांच करें, पंजाब की कानून-व्यवस्था उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और 'डबल इंजन' सरकार के अन्य सभी राज्यों से बेहतर है। बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब की छवि खराब करने, राज्य का फंड रोकने या इसके किसानों के बारे में बुरा बोलने वाले बयान न दें। पंजाब सीमावर्ती राज्य है, उसे अस्थिर न करें। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम भगवंत मान पत्र लिखकर पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए कहा था। पंजाब के मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चिट्ठी क्यों लिख रहे हैं, मैं उनसे कहता हूं कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोन करो। आप भी आओ, एक तरफ किसान होंगे। आप 15-20 मिनट बात करेंगे, किसानों की जो जायज मांगे होंगी उन्हें मान लो, मसला हल हो जाएगा। यदि किसी किसान को एक करोड़ रुपया मिल रहा है, और दूसरे को 50 लाख तो वह तो प्रदर्शन करेगा। किसानों को बता दो कि उसे उसकी जमीन का कितना पैसा मिलेगा और क्यों। भगवंत मान को लिखे पत्र में नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर पंजाब की कानून-व्यवस्था नहीं सुधरती है तो एनएचएआई-8 के प्रोजेक्ट रद्द कर दिया जाएगा। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदारों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही यहां पर आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही हैं। recent visitors 101

दोस्तों के साथ चलती कार में प्रेमिका का गला घोंटकर मारा, गहने भी लूटे, सुलझी गुत्थी, प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

रतलाम शिवगढ़ पुलिस ने जामदा भिलान तालाब में मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में महिला के प्रेमी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला को प्रेमी उधार दिए 3500 रुपये नहीं दे रहा था, इस कारण वह बार-बार घर आकर प्रेमी के घर बैठने की धमकी दे रही थी। इससे नाराज होकर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चलती कार में प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। तालाब किनारे मिला था शव एएसपी राजेश खाखा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि छह अगस्त 2024 की सुबह 35 वर्षीय लीलाबाई पुत्री ऊंकार झोड़िया निवासी ग्राम बिलड़ी का शव ग्राम जामदा भिलान स्थित तालाब की पुलिया के पास तालाब किनारे मिला था।शव गहरे पानी में नहीं था। स्वजन ने बताया था कि लीलाबाई के शरीर पर पहने जेवर भी गायब हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हुआ संदेह लीलाबाई पांच अगस्त को सुबह शिवगढ़ गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी थी। संदेह था कि डूबने से उसकी मौत नहीं हुई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने (गला घोंटने) से होना बताया गया। टीम ने जांच की तो पता चला कि हत्या लीलाबाई के प्रेमी 25 वर्षीय रवि राठौर ने अपने साथियों के साथ किया था। उसके साथ 24 वर्षीय अनिल निनामा व 21 वर्षीय शिवराज सिंह डोडिया ने दिया था। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के बाद लूटे जेवर आरोपित हत्या करने के बाद जेवर भी लूटकर ले गए थे। उनके कब्जे से जेवर भी बरामद किए गए है। पहले हत्या का मामला दर्ज किया गया था। बाद में प्रकरण में लूट की धारा भी बढ़ाई गई है। टीम में एसआइ आरसी खड़िया, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी आदि भी शामिल थे। मोबाइल काल डिटेल से खुला राज एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि लीलाबाई के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की तो फोन से अंतिम बार आरोपित रवि से बात होना पाया गया। रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि लीलाबाई से उसके प्रेम संबंध थे। लीलाबाई ने उसे 15 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसमें से वह 11500 रुपये दे चुका था तथा 3500 रुपये देना शेष थे। शेष रुपयों की मांग कर वह बार-बार फोन लगाकर घर आकर बैठने की धमकी देती थी। इस कारण उसने दोस्तों अनिल व शिवराज के साथ साजिश रचकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।   कैमरों से बचने के लिए तालाब किनारे फेंका शव एएसपी राकेश खाखा के अनुसार जिले के मुख्य मार्गों व बाजारों सहित अनेक स्थानों पर सीसीसीटी कैमरे लगे है। लीलाबाई को रवि ने शिवगढ़ बुलाया था। रवि व अनिल पांच अगस्त को शिवराज की कार से शिवगढ़ पहुंचे थे। वहां से लीलाबाई को कार में बैठाया तथा कुछ दूर चलने के बाद चलती कार में ही रवि ने गला दबाकर लीलाबाई की हत्या कर कर दी थी। इसके बाद वे शव फेंकने के लिए इधर-उधर घूमते रहे तथा कैमरों से बचने के लिए तालाब किनारे पहुंचे तथा वहां शव फेंक दिया था, क्योंकि तालाब के आसपास कैमरे नहीं है। recent visitors 78

जयशंकर से मिलने के बाद बदले मुइज्जू के सुर, हमेशा मालदीव का समर्थन करने पर पीएम मोदी और भारत को धन्यवाद कहा

नई दिल्ली भारत के साथ रिश्तों में तनाव के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मुइज्जू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात पर अपनी खुशी भी व्यक्त की। मुइज्जू ने ट्वीट किया कि आज डॉ. एस जयशंकर से मिलकर और मालदीव के 28 द्वीपों में जल एवं सीवरेज परियोजनाओं के आधिकारिक हस्तांतरण में उनके साथ शामिल होकर खुशी हुई। मुइज्जू ने हमेशा मालदीव का समर्थन करने पर पीएम मोदी और भारत को धन्यवाद कहा। पीएम मोदी को धन्यवाद मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि आज डॉ. जयशंकर से मिलकर और मालदीव के 28 द्वीपों में जल और सीवरेज परियोजनाओं के आधिकारिक हस्तांतरण में उनके साथ शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं भारत सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव का हमेशा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मजबूत हो रही साझेदारी मुइज्जू ने आगे कहा कि हमारी स्थायी साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, जो सुरक्षा, विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग के माध्यम से हमारे देशों को करीब ला रही है। हम मिलकर इस क्षेत्र के लिए एक उज्जवल, अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण करते हैं। recent visitors 72

हिंडनबर्ग ने दी चेतावनी, भारत को लेकर बड़ा ऐलान, वह जल्द ही कुछ बड़ा करने वाला है

नई दिल्ली अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत को लेकर फिर एक बड़ा ऐलान करते हुए चेतावनी दी है कि वह जल्द ही कुछ बड़ा करने वाला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एक बार फिर हिंडनबर्ग किसी भारतीय कंपनी को अपना निशाना बनाने वाला है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शनिवार को पोस्ट करते हुए लिखा, 'जल्द ही कुछ बड़ा भारत में'। इस गुप्त संदेश को किसी भारतीय कंपनी पर निशाना बनाने की चेतावनी माना जा रहा है। गौरतलब है कि फर्म ने एक साल पहले अडानी समूह की कंपनियों पर भी कई आरोप लगाए थे, जिसमें उसने कहा था कि समूह शेयर बाजार में अंदरूनी व्यापार और अन्य उल्लंघनों में शामिल रहा है। अनियमितताओं का लगाया था आरोप जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें उसने अदानी समूह पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था। इसके बाद कंपनी के शेयर मूल्य में भारी गिरावट आई थी। हालांकि समूह ने हिंडनबर्ग के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। कोर्ट और सेबी ने दी थी क्लीन चिट भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने भी आरोपों पर सेबी की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह को क्लीन चिट दे दी थी। हाल ही में शीर्ष अदालत ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले की अदालत की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच के गठन की समीक्षा याचिका भी खारिज कर दी थी। इससे पहले इस साल जुलाई में वरिष्ठ वकील और भाजपा नेता महेश जेठमलानी ने आरोप लगाया था कि चीनी लिंक वाले एक अमेरिकी-आधारित व्यवसायी ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट बनाई थी, जिसके कारण जनवरी-फरवरी 2023 में अदानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। चीनी साजिश का लगा था आरोप महेश जेठमलानी ने अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के पीछे चीनी हाथ होने का आरोप लगाया, जिसमें भारतीय समूह को निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा कि अडानी समूह पर हिट का काम हाइफा पोर्ट जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को खोने का चीनी प्रतिशोध था। recent visitors 94

योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा- जो सबके मुंह सिले हुए हैं, उन्हे पता है कि वहां उनका वोट बैंक नहीं

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के अंदर दूसरी बार शनिवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का हिंदू इनका वोटर नहीं है, इसलिए इन लोगों के होठ सिले हुए हैं। हिंदुओं की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में श्रीराम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद उन्होंने स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज और स्वामी माधवाचार्य जी महाराज की मूर्तियों का अनावरण किया। फिर करम डांडा फार्मेसी कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। ​ ​​​​​योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा कि जो सबके मुंह सिले हुए हैं, उन्हे पता है कि वहां उनका वोट बैंक नहीं है। लेकिन वह हिंदू हैं, उनकी पीड़ा के साथ खड़ा होना हम सबका दायित्व है। उनकी रक्षा के साथ उसका संरक्षण भी करना चाहिए। एक मानव होने के नाते लोगों के जीवन की रक्षा के लिए हमें हमेशा खड़े रहना होगा। हमें अपने हित-अहित को पहचानना होगा। हमें जानना होगा कि कौन लोग हितैषी हैं? अगर समय रहते हम लोग विचार नहीं करेंगे, तो इसका नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आज ये मेरा सौभाग्य है कि यहां पर मुझे विग्रहों को स्थापित करने का मौका मिला। मधुसूदनाचार्य जी महाराज और स्वामी माधवाचार्य जी महाराज को मैं नमन करता हूं। आज से 20 साल पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी कि गांवों में पैरामेडिकल और नर्सिंग कालेज खुलेंगे। आज ये संतों के आशीर्वाद से मुमकिन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज अयोध्या सारे विश्व को आकर्षित कर रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि अयोध्या इतनी भव्य और सुंदर दिखेगी। राम मंदिर निर्माण की केवल बातें होती थीं, लेकिन आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया। देश-दुनिया के लोग यहां आ रहे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या के विकास की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। अयोध्या की सड़कें चौड़ी हुई हैं। यहां पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। recent visitors 105