फिर 2 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के सुशासन में त्वरित एवं संवेदनशील पहल से  गरियाबंद जिले के 2 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। जिला प्रशासन श्रीमती बबली विश्वकर्मा एवं श्रीमती भामिनी दीवान को अनुकंपा नियुक्ति सौंपकर निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पति के निधन पश्चात परिवार के भरण पोषण के लिए चिंतित दोनों महिलाओं की समस्या दूर हो गई है। शासन के सहयोग से मिले अनुकंपा नियुक्ति के फलस्वरूप अब उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं देखरेख की भी चिंता दूर हो गई है। दोनों को भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है। श्रीमती बबली को शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल परसदाकला एवं श्रीमती भामिनी को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल छुरा में पोस्टिंग दी गई है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से आज दोनों महिलाओं के परिजनों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार जताया। अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी। शासन के प्रावधानों के तहत गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। इसी के तहत अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। आज अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली फिंगेश्वर निवासी श्रीमती बबली विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पति शिक्षक के रूप में सेवारत थे। उनके निधन के बाद परिवार चलाना मुश्किल हो गया था। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहती थी। उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के पालन पोषण एवं देखरेख में सहायता मिलेगी, साथ ही भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। इसी प्रकार छुरा विकासखंड के ग्राम अकलवारा की रहने वाली श्रीमती भामिनी दीवान के पति भी शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। उनके निधन के पश्चात उन्हें भृत्य के रूप में नियुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि पति के जाने के बाद भविष्य चिंतित था। शासन की पहल से अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के खुशहाली में मदद होगी। recent visitors 71

ओला पीड़ित किसानों को 9 लाख का मुआवजा मिला

रायपुर. राज्य शासन द्वारा किसानों को खेती-किसानी में प्राकृतिक रूप से 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। इस कड़ी में बिलासपुर जिले के बेलगहना तहसील के 4 गावों के 164 ओला पीड़ित किसानों को 9 लाख रुपए की मुआवजा राशि के चेक का वितरण किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने कोनचरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। शेष किसानों को आरटीजीएस के जरिए राशि बैंक खातों में जमा करा दी गई। उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर नुकसान के लिए 8500 रुपए की मुआवजा दी जाती है। 33 प्रतिशत अथवा इससे अधिक नुकसान पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। गौरतलब है कि बेलगहना के ग्राम पहांदा, कोनचरा, सुखेना और जरगा के किसानों का रबी धान की फसल को ओला वृष्टि से नुकसान पहुंचा था। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की थी। कलेक्टर ने टीएल में रखकर इसकी प्रगति की समीक्षा की। राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को तेजी से सर्वे कर प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लाभान्वित किसानों में पहांदा के 116, कोनचरा के 33, सूखेना के 11 और जरगा के 4 किसान शामिल हैं। recent visitors 85

11 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जाएंगे राजनांदगांव

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अगस्त को राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.55 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राजनांदगांव के स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव से अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.55 बजे पुलिस परेड ग्राउंड आने के बाद, यहां से कुशाभाउ ठाकरे परिसर बोरियाकला जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां से शाम 5.25 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे। recent visitors 81

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी 11-13 अगस्त तक बहुत भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया: IMD

नई दिल्ली उत्तर भारत समेत देशभर में इन दिनों भारी बरसात देखने को मिल रही है। आने वाले दो दिनों तक उत्तर भारत, पहाड़ी इलाकों, मध्य इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इसके बाद बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी 11-13 अगस्त तक बहुत भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में भी बहुत भारी बारिश हुई। उत्तर भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-16 अगस्त, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10, 11 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, पंजाब में 10 और 11 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ में 10, 11 और 14 अगस्त को भारी बरसात होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 10 अगस्त, उत्तराखंड में 10 व 11 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 10-14 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी और मध्य भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़, गुजरात में 10, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 और 11 अगस्त, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 10 व 11 अगस्त को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10-16 अगस्त, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10, 15 और 16 अगस्त, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 14-16 अगस्त, बिहार में 10-13 अगस्त को भारी बारिश जारी रहने वाली है। recent visitors 92

मुस्लिमों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताकर पीटने का मामला सामने आया, बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए ऐसा बदला!

नई दिल्ली दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे मुस्लिमों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताकर पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान कई झुग्गियों में तोड़फोड़ कर आग भी लगा दी गई। गाजियाबाद पुलिस ने इस मारपीट के संबंध में हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके 15-20 अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि, बांग्लादेश में सियासी तख्ता पलट के बाद वहां रहने वाले हिन्दुओं पर किए जा रहे कथित अत्याचार की खबरों का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।   जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले संजय नगर स्थित झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे कूड़ा बीनने वाले लोगों पर हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने यहां रहने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पिंकी चौधरी का कहना था कि ये लोग बांग्लादेशी हैं। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी उग्र हुए लोग उनके साथ तोड़फोड़ करते रहे। इस पूरे मामले में पुलिस ने पिंकी चौधरी और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर गाजियाबाद पुलिस इस घटना के संबंध में शनिवार को मधुबन बापूधाम थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराओं 191 (2), 354, 115 (2), 117 (4), 299, 324 (5) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद की जिन झुग्गियों में यह तोड़फोड़ और मारपीट हुई यह घटना हुई वह गुलधर रेलवे स्टेशन के पास फ्री होल्ड कॉलोनी के पीछे बसी हुई हैं। पिटने वालों में कोई भी बांग्लादेशी नहीं था : एसीपी एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, ''दिनांक 09.08.2024 को थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र अंतर्गत गुलधर रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में कुछ लोग रह रहे थे। वहां पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने 15-20 समर्थकों के साथ पहुंचकर उन पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट करने लगे और उनकी झुग्गियों में तोड़फोड़ करने लगे। जांच के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि वहां रह रहे लोगों में से कोई भी बांग्लादेशी नहीं था। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके समर्थकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।''   recent visitors 71

जल जीवन मिशन के लाभ से महिलाएं खुश, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव के घरों में मिले नल कनेक्शन

राजनांदगांव/रायपुर. जल जीवन मिशन योजना के तहत् जिला राजनांदगांव के विकासखंड राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरनकट्टा एवं उसके आश्रित ग्राम मनकी में शुद्ध पेयजल मिलने से अब ग्रामीणों की स्थिति पहले की अपेक्षा सुधरने लगी है। हर घर नल कनेक्शन लग जाने से अब महिलाओं को पहले की तरह नल के सामने लाईनें नहीं लगानी पड़ती है। इससे उनकी समय की बचत होती है। वहीं पर्याप्त शुद्ध पेयजल भी मिल रही है। तोरकट्टा ग्राम पंचायत के ग्रामीण अब खुश है, उनके गांव के हर घर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गयी है। शासन की जनकल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर-नल कनेक्शन से ग्राम की महिलाएं प्रसन्न है, अब उन्हें हैंडपंप के सामने लाइन नहीं लगानी पड़ती है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा ग्राम तोरनकट्टा एवं मनकी में जल जीवन मिशन के तहत डिस्ट्रीब्यूशन 400-400 मीटर की पाइप लाइन बिछाकर दोनों ग्रामों के लगभग 304 परिवारों को नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ग्राम तोरनकट्टा की सरपंच श्रीमती सेवती साहू ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में सभी को पानी मिल रहा है, जिससे पूरे गांव में खुशहाली का माहौल है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एक सतत अभियान चलाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वार्ड नंबर 11 की श्रीमती तीरथ बाई और वार्ड नंबर 8 की श्रीमती प्रमिला साहू ने सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने बताया कि उन्हें पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, पानी के लिए लम्बी लाइन लगाना, बोरिंग एवं कुंआ पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब जल जीवन मिशन से उन्हें घर पर ही नल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी मिल रहा है, जिससे उनके समय की बचत भी हो रही है। पेय जल प्रबंधन से जुड़ी सदस्य श्रीमती सीता बाई ने बताया कि हर 3 महीने में जल वाहिनियों द्वारा जल की शुद्धता का परीक्षण एफटीके किट के माध्यम से किया जाता है, ताकि सभी को गुणवत्ता युक्त पेयजल प्राप्त हो सके। स्कूली छात्रा पल्लवी यादव ने कहा कि पहले पानी की समस्या की वजह से स्कूल जाने में देरी होने के साथ ही घर के बाकि कामों में भी देरी होती थी। एक महिला के समय के साथ-साथ उनके पूरे घर वालों के समय का नुकसान होता था, किन्तु योजना के आने के बाद उन सभी के काम समय से पूरे हो रहे है। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। recent visitors 96

जेल से बाहर निकलते ही मनीष सिसोदिया ने बड़े मिशन का ऐलान कर दिया, आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल

नई दिल्ली दिल्ली शराब घोटाले में पिछले 17 महीनों से तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया आखिरकार जमानत पर बाहर आ गए हैं। इससे आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। दिल्ली में अगले 6 महीनों में विधावसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में मनीष सिसोदिया की रिहाई पार्टी के लिए संजीवनी मानी जा रही है। इस बीच जेल से बाहर निकलते ही मनीष सिसोदिया ने बड़े मिशन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबधित करते हुए इस मिशन का ऐलान किया। दरअसल उन्होंने दावा किया दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जमानत जब्त होगी। इसके लिए उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, भाजपा को बताना चाहता हूं कि वोट ढूढते रह जाओगे, आज से ही हमे लगना होगा। दिल्ली के लोग हरियाणा के लोग ये लड़ाई सिर्फ आप की नहीं है ये लड़ाई सत्य और देश बचाने की लड़ाई है। तानाशाही से देश को बचाने की है। उन्होंने आगे कहा,  ये भाजपा वाले सिर्फ विपक्ष के नेताओ को परेशान नहीं कर रहे है।  ये चंदे के धंधे में बड़े बड़े व्यापारियों को नोटिस भेजकर जेल भेज देते है। ये तानाशाही नहीं है तो क्या है। हमे इसके खिलाफ लड़ना है। इससे पहले गोपाल राय ने कहा था, मनीष सिसोदिया की जमानत अगले विधानसभा में भाजपा के जमानत जब्त होने की शुरुआत है।  मनीष सिसोदिया की जमानत इस बात का एलान है कि तानाशाही कितना भी मजबूत हो वो पराजित होती है और सत्य की जीत दे र से ही सही लेकिन जीत मिलती है। उधर मनीष सिसोदिया ने कहा, अब तो दुश्मन भी इस बात को मानने लगा है कि 6 महीने, 17 महीने इनके नेता जेल में रहते हैं लेकिन फिर भी टूटते नहीं हैं, ये किस मिट्टी से बने हैं। हम इसलिए नहीं टूटते क्योंकि हम उस मिट्टी से बने हैं, जिसमें भगत सिंह के पसीने की बूंद गिरी थी, जिस मिट्टी में महात्मा गांधी जी को गोली मारी गई थी। मैं दिल्ली-हरियाणा और पूरे देश के लोगों से कहना चाहता हूँ कि तानाशाह के ख़िलाफ़ लड़ाई एक-एक आम आदमी को लड़नी होगी।   recent visitors 95