2 लाख रुपए में खरीदी गई पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर घसीटा, मदद को चिल्लाती रही, किसी ने नहीं बचाया

 नागौर राजस्थान के नागौर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को बाइक से बांधकर घसीट दिया. उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसकी पत्नी उसके मना करने के बावजूद भी अपने बहन के घर चली गई थी. फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. नशे का आदी है प्रेम राम जानकारी के मुताबिक पूरा मामला नागौर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के पांचौड़ी गांव का बताया जा रहा है. व्यक्ति की पहचान पांचौड़ी निवासी प्रेम राम के रूप में हुई है. प्रेम राम मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर अपनी पत्नी को घसीट रहा है. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रेम राम की शादी 10 महीने पहले ही हुई है. बताया जाता है कि प्रेम राम नशेड़ी है और आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी प्रेम राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बहन के यहां जाने से था नाराज प्रेम राम की पत्नी जिद कर जैसलमेर अपनी बहन से मिलने के लिए जा रही थी. लेकिन उसके पति प्रेम राम ने मना कर दिया था. हालांकि, इसके बाद भी प्रेम राम की पत्नी बहन से मिलने चली गई. इससे गुस्साए प्रेम राम ने मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर पत्नी को घसीट दिया. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए मना भी किया, बावजूद इसके वह नहीं माना. 2 लाख रुपए देकर पंजाब जाकर की थी शादी जानकारी के अनुसार, प्रेमाराम की शादी 6 महीने पहले उसके घरवालों ने 2 लाख रुपए देकर पंजाब निवासी सुमित्रा (25) से कराई थी। सुमित्रा के पिता की मौत हो चुकी है। प्रेमाराम की बहन शारदा, मामा और मौसी ने सुमित्रा की मां को 2 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद शादी कर प्रेमाराम सुमित्रा को नाहरसिंहपुरा ले आया था। सुमित्रा के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पड़ोसियों ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रेमाराम सुमित्रा को बंधक जैसी हालत में रखता था। वह उसे किसी से बात नहीं करने देता था। सुमित्रा पड़ोस की महिलाओं तक से बात नहीं कर सकती थी। प्रेमाराम शराब का आदी था। प्रेमाराम को शक था कि पत्नी खरीदकर लाने के कारण पड़ोसी उसे बहका देंगे। गांव के किसी युवक ने वीडियो बनाया एक महीने पहले पाबंदियां लगाने की बात पर एक दिन घर में सुमित्रा की पति और सास से ‎‎नोक-झोंक हो गई। सुमित्रा ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। इससे नाराज प्रेमाराम ने ‎‎शराब पीकर पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा, इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर ‎‎घसीटा। इससे उसके गंभीर चोटें आईं।इस दौरान गांव के लोग वीडियो बनाते रहे। सुमित्रा चिल्लाती रही, बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने भी सनकी प्रेमाराम को रोकने की कोशिश नहीं की। गांव के किसी व्यक्ति ने अब वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। उधर, पांचौड़ी थानाधिकारी खेताराम ने बताया कि महिला को जैसलमेर से नागौर लाया जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

टीकमगढ़ जिले के बिकास खंड जतारा के अंतर्गत

टीकमगढ़ ग्राम पंचायत करमौरा में चल रहा है नल जल योजना का कार्य गति शीघ्र जिसमें जो पाइपलाइन रोड के बगल से डाली जा रही है वह 3 फुट का नियम बताया गया है लेकिन एक फुट की गहराई में डाली जा रही है इस संबंध में ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और कहा की मशीन को बंद रहने दो और कहा कि 3 फुट नियम के अनुसार नाली खोदकर लाइन डाली जाए और जो पाइप लाइन के जॉइंट हैं वह भी सही नहीं किये जा रहे हैं हर तरह से फर्जी कार्य किया जा रहा है जिसमें ग्राम करमौरा के कुछ दबंग भी नल जल योजना का कार्य घटिया तरीके से करा रहे है। ठेकेदार विनय शर्मा जान पूछ कर घटिया तरीके से कार्य को करवा रहे हैं। कुछ दिन पहले पत्रकार हैरान यादव ने 15 जुलाई को टंकी निर्माण में जो घटिया कसम का माल लग रहे थे उसे संबंध में उस भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लगाई थी। उसमें उसे खबर का असर होते ही काम बंद हो गया था लेकिन जो टंकी का कार्य धीमी गति से चुपके चुपके कार्य किया जा रहा है। टंकी के कार्य करने वाले कारीगर ग्रामीणों से कहते हैं की टंकी का कार्य अभी बंद है लेकिन दो-तीन चार दिन में प्लर खडा करते हैं  उसके ऊपर स्ट्रक्चर बनाते हैं ऐसे ही आधे से अधिक काम को कर दिया गया है । पीएचई विभाग के एसडीओ व इंजीनियर का कहना है कि अभि टंकी का कार्य बंद है लेकिन असल में टंकी कार्य धीरे-धीरे चल रहा है पत्रकार को भी धमकी दी गई थी इस संबंध में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है क्या ऐसे ही भ्रष्टाचार होगा प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार में उन्हीं की नल जल योजना का कार्य का भ्रष्टाचार अगर कोई पत्रकार खबर चलाता है तो उसको धमकाया जाता है Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

बांग्लादेश में घिनौने अत्याचारों पर तत्काल रोक लगाना अत्यंत महत्वपूर्ण ,विस्तार से दस्तावेज करना भी जरूरी: सदगुरु

नईदिल्ली बांग्लादेश में तख्तापलट और शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी हालात सुधरने और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि इस घृणित हिंसा को तुरंत रोकना चाहिए. उन्होंने कहा कि हाल के समय में जो बॉर्डर (सीमाएं) खींची गई हैं, वो निरपेक्ष नहीं हैं. उन्होंने बांग्लादेश में हो रहीं हिंसा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बांग्लादेश में घिनौने अत्याचारों पर तत्काल रोक लगाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन इन अत्याचारों को विस्तार से दस्तावेज करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. हाल के समय में खींची गई राष्ट्रीय सीमाएं निरपेक्ष नहीं हैं. सांस्कृतिक संबंध और सभ्यतागत जुड़ाव कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. भारत को सिर्फ सीमा की तर्कसंगतता से नहीं बंधना चाहिए, बल्कि 75 वर्ष से अधिक पुरानी सभ्यता की व्यापक वास्तविकताओं से बंधना चाहिए." 'अल्पसंख्यकों की सुरक्षा है पहला बहुसंख्यक का कर्तव्य' वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने सोमवार को अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा पर बोलते हुए कहा, 'हमने निर्देश दिया है. हमारे अल्पसंख्यक भाइयों की सुरक्षा करना बहुसंख्यक समुदाय का सबसे पहला कर्तव्य है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं और इसके बजाय मस्जिद में नमाज पढ़ने में व्यस्त रहते हैं तो उन्हें जवाब देना होगा कि वे सुरक्षा प्रदान करने में विफल क्यों रहे.' उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों से हाल की हिंसा के दौरान कानून लागू करने वालों से लूटी गई राइफलों सहित सभी अवैध और अनधिकृत आग्नेयास्त्रों को 19 अगस्त तक आत्मसमर्पण करने निर्देश दिया है. 'हिंसा में मारे गए 500 लोग' द डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हुसैन ने कहा कि अगर वे हथियार नजदीकी पुलिस स्टेशनों को वापस नहीं किए गए तो अधिकारी तलाशी लेंगे और अगर किसी के पास अनधिकृत हथियार जाते हैं तो उनके खिलाफ आरोप दर्ज किए जाएंगे. हुसैन ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों सहित लगभग 500 लोग मारे गए और कई हजार अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा, "वीडियो में एक युवक को 7.62 मिमी राइफल लेते हुए देखा गया था. इसका मतलब है कि राइफल वापस नहीं की गई. यदि आपने (डर के कारण) हथियार नहीं सौंपे तो किसी और के माध्यम से हथियार सौंप दें." आपको बता दें कि बांग्लादेश में नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया और देश को उथल-पुथल में देश छोड़कर भारत चली गईं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

पत्नी का हाथ पकड़ गंगा में कूद गया सर्राफा कारोबारी, रुला देगा सुसाइड नोट

 हरिद्वार/ सहारनपुर  कर्ज का चक्कर कितना भयावह होता है, वह सहारनपुर की इस दर्दनाक घटना से समझा जा सकता है। सोमवार को यहां एक सर्राफा कारोबारी और उसकी पत्नी ने गंगा में कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों सुसाइड करने के लिए नई बाइक से हरिद्वार पहुंचे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग लगा दी। कारोबारी का शव गंगा में उतराता मिला जबकि पत्नी अभी भी लापता है। मरने से पहले कारोबारी ने वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट अपने रिश्तेदारों को भेज दिया था, जिसमें लिखा है- मैं इस कर्ज के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर ही नहीं निकला पा रहा हूं। मरने से पहले की फोटो हम सभी को शेयर कर देंगे। 'श्री साई ज्वेलर्स' नाम की थी दुकान नगर कोतवाली क्षेत्र किशनपुरा निवासी सौरभ बब्बर की मोहल्ले में ही श्री साई ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार की रात सौरभ बब्बर पत्नी मोना बब्बर के साथ हरिद्वार गए थे। सोमवार को उनका शव हरिद्वार में हर की पेड़ी पर मिला है। पत्नी लापता है। दोनों बहादरा बाद गंग नहर में कूदे हैं। सौरभ ने हाल ही में बाइक खरीदी थी। सौरभ के यहां कमेटी डलती थी। करोड़ों रुपए लोगों के थे। इसके दो बच्चे है, जिन्हें मरने से पहले नाना-नानी के यहां छोड़कर गए थे। इसका जिक्र उन्होंने खुद सुसाइड नोट में किया है। फोन व पर्स से हुई शिनाख्त रानीपुर थाना के प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सौरभ बब्बर की सहारनपुर में श्री साईं ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि दंपति सोमवार को ही मोटरसाईकिल से हरिद्वार पहुंचे थे। सिंह ने बताया कि जमालपुर खुर्द गांव के पास गंगनहर के किनारे दलदल में एक व्यक्ति का शव अटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव निकाला। उन्होंने बताया कि मृतक के पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन और पर्स के आधार पर शव की शिनाख्त हुई। कारोबारी पर था 10 करोड़ का कर्ज उन्होंने बताया कि महिला का शव अभी नहीं मिला है और उसकी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि सौरभ पर करीब 10 करोड़ रुपये का कर्ज था। दंपति के दो बच्चे हैं। दंपति ने आत्महत्या करने से पहले दोनों बच्चों को उनके नाना-नानी के पास पहुंचा दिया था। सिंह ने बताया कि आत्महत्या से पहले सौरभ और उनकी पत्नी द्वारा लिखा और दस्तखत किया एक नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने लिखा कि वह कर्ज के दलदल में इस कदर फंसे हैं कि अब बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा और इसलिए वे अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। नाना-नानी के पास भेजे गए बच्चे नोट में अपनी दुकान व मकान दोनों बच्चों के लिए छोड़ने की बात कहते हुए दंपति ने लिखा कि ‘‘हमने उन्हें अपने नाना-नानी के पास छोड़ दिया है क्योंकि उन्हें केवल उन्हीं पर भरोसा है।’’ सौरभ ने आत्महत्या से पहले अपनी दुकान पर काम करने वाले गोलू को एक ऑडियो संदेश भी भेजा था जिसमें उन्होंने कहा कि ‘‘यह सबको बता देना, हम लोग हरिद्वार में हैं और अब मरने जा रहे हैं।’’ पढ़िए हूबहू सुसाइड नोट 'मैं सौरभ बब्बर कर्ज के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। अंत में मैं और मेरी धर्म पत्नी मोना बब्बर अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। प्रॉपर्टी, दुकान और हमारा किशनपुरा वाला मकान मेरे दोनों बच्चों के लिए है। हमारे दोनों बच्चे अपने नाना-नानी के घर रहेंगे। इनका जीवन अब हम पती-पत्नी उनके हवाले करके जा रहे हैं। बच्चे हमारे वहीं रहेंगे, हमें किसी और पर भरोसा नहीं है। हमने लेनदारों को अधाधुंध ब्याज दिया है। हम अब और नहीं दे पा रहे हैं। हम जहां सुसाइड करेंगे। उस जगह जाकर वहां की फोटो हम वॉट्सऐप पर शेयर कर देंगे।' पति का शव मिला, पत्नी की तलाश जारी सौरभ का शव कल (12 अगस्त) गंग नहर से मिला है लेकिन अभी उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चल सका है. इस घटना के बाद से व्यापारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सौरभ के शव को सहारनपुर लाकर अंतिम संस्कार किया गया. वहीं, उनकी पत्नी की तलाश पुलिस और गोताखोर कर रही है. सौरभ बब्बर का शव परिजनों के मुताबिक, दोनों की शादी लगभग 18 साल पहले हुई थी और इनके दो बच्चे हैं. बड़ी लड़की 12 साल की है और लड़का 7 साल का है जो पैरों से दिव्यांग है. सौरभ किशनपुरा मार्केट में ज्वैलरी का काम करते थे. साथ ही कमेटी सिस्टम (किस्तो पर पैसे उधार लेना) भी चलाते थे. बताया जा रहा है कि करीबन 5 कमेटियां सौरभ ने चला रखी थी. एक कमेटी में 200 मेंबर थे और एक मेंबर की ₹2000 की किस्त थी. सभी कमेटियों की मियाद पूरी हो चुकी थी और सभी को पैसे देना था. मौत से पहले घरवालों को कॉल उधर, व्यापार में घाटा हो रहा था और इधर कमेटी वालों को पैसे देना था. जबकि, सौरभ के पैसे थे नहीं. कर्जदार उसे परेशान करने लगे. इन सबसे तंग आकर सौरभ ने खौफनाक कदम उठा लिया. वह पत्नी को बाइक पर बैठाकर सहारनपुर से करीब 100 किलोमीटर हरिद्वार पहुंचा और वहां जाकर गंगा में छलांग लगा दी. कूदने से पहले उन्होंने लास्ट कॉल अपने घर पर की थी, जिसकी रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस कॉल में सौरभ बब्बर कह रहे हैं कि यह वीडियो सबको दिखा देना, हम हरिद्वार में हैं और अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं, यहां से छलांग लगाने जा रहे हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी … Read more

UP-Bihar रूट पर NI कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में होगा बदलाव, सफर करने से पहले यहां देख लें लिस्ट

नई दिल्ली भारतीय रेलवे ट्रेनों को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से चलाने के लिए लगातार तकनीकी बदलाव करता रहता है. इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के लिए उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन-रोजा खंड के मीरानपुर कटरा स्टेशन में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व पदार्थ के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते इस रूट पर चलने वाली कुछ गाड़ियों के रूट में परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग किया जायेगा. साथ ही कुछ ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा. अगर आप आने वाले दिनों में इस रूट से यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हम आपको उन सभी ट्रेनों की सूची दे रहे हैं जो प्रभावित रहेंगी. इन ट्रेनों का होगा रूट डायवर्ट >टनकपुर से 14 व 16 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग पीलीभीत-बरेली जं.-शाहजहाँपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पीलीभीत-शाहजहाँपुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जं. एवं बिलपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा. >टनकपुर से 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग पीलीभीत-बरेली जं.-शाहजहाँपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पीलीभीत-शाहजहाँपुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जं. एवं बिलपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा. >सिंगरौली से 13 व 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग शाहजहाँपुर-बरेली जं.-पीलीभीत के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहजहाँपुर-पीलीभीत के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बिलपुर, बरेली जं., बरेली सिटी एवं इज्जतनगर स्टेशनों पर नहीं रहेगा. >शक्तिनगर से 14 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग शाहजहाँपुर-बरेली जं.-पीलीभीत के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहजहाँपुर-पीलीभीत के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बिलपुर, बरेली जं., बरेली सिटी एवं इज्जतनगर स्टेशनों पर नहीं रहेगा. >बापूधाम मोतिहारी से 13 व 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा के रास्ते चलाई जायेगी. >कामाख्या से 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा के रास्ते चलाई जायेगी. >डिबू्रगढ़ से 14 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बालामऊ, हरदोई, शाहजहाँपुर, बरेली जं., रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ एवं पिलखुआ स्टेशनों पर नहीं रहेगा. इन ट्रेनों की होगी रि-शिड्यूलिंग >जम्मूतवी से 13 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी >दरभंगा से 13 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 75 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी >दरभंगा से 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी >लालगढ़ से 13 व 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी >जम्मूतवी से 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस जम्मूतवी से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी >हावड़ा से 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस हावड़ा से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

भोपाल रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 का लगभग 100 गोदामों में भण्डारित गेहूँ की टग्रस्त/अपग्रेडेबल होने का मामला संज्ञान में आने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश प्रमुख सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरुण शमी को दिये हैं। भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के विभिन्न गोदामों में भंडारित गेहूँ को लिये जाने के लिये गुणवत्ता का परीक्षण कराया गया था। गुणवत्ता परीक्षण के दौरान गोदामों में भंडारित गेहूँ कीटग्रस्त/अपग्रेडेबल पाये जाने के कारण उसका प्रदाय भारतीय खाद्य निगम को नहीं हो सका। भारतीय खाद्य निगम द्वारा कीटग्रस्त/अपग्रेडेबल गेहूं को सात दिवस में मानक स्तर का बनाने के निर्देश दिये गए थे, इसके बाद भी कीटग्रस्त/अपग्रेडेबल गेहूं को निर्धारित समय में मानक स्तर का नहीं किया गया। इस मामले में प्राथमिक तौर पर म.प्र. वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही परिलिक्षित हुई है। खाद्य मंत्री राजपूत द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए म.प्र. वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के लापरवाह एवं गैर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदारी तय करने के लिये प्रमुख सचिव खाद्य को 3 दिवस में जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देशित दिये हैं जिससे दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सकें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

एम्स भोपाल के जूनियर डॉक्टर आज हड़ताल पर,  GMC के जूड़ा ने काली पट्टी बांधकर कर किया काम

भोपाल कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशभर में डॉक्टर्स का विरोध शुरू हो गया है। भोपाल एम्स में भी रेसीडेंट डॉक्टर्स आज मंगलवार से हड़ताल पर ।हमीदिया अस्पताल में सोमवार को डॉक्टर्स ने काली पट्‌टी बांधकर काम किया। शाम 7 बजे कैंडल मार्च भी निकाला। बता दें कि घटना को लेकर देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। एम्स दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं। इस घटना का करेंगे विरोध कोलकाता में अस्पताल के सेमिनार हॉल में जूनियर डॉक्टर का शव मिला था. रेप के बाद जूनियर डॉक्टर की आरोपी संजय ने हत्या की थी. आरोपी पर सख्त कार्रवाई के साथ डॉक्टर की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी भोपाल एम्स के डॉक्टर करेंगे. इसके खिलाफ अपना विरोध जताते हुए एमपी के कई जिलों में सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया. इन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन भोपाल एम्स के डॉक्टर मंगलवार को कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और हड़ताल करेंगे. इस दिन एम्स में केवल इमरजेंसी सुविधाएं ही बहाल रहेंगे. डॉक्टरों का करना है कि उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार कोई ठोस कद सुरक्षा की कर रहे मांग, जाने क्या थी पूरी घटन कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद डॉक्टरों में खौफ का माहौल है। लिहाजा सुरक्षा की मांग और मृत पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने भी कल हड़ताल में जाने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेंडिकल कॉलेज में बीते दिनों ड्यूटी पर तैनात एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया था। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। मृतका का शव चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में बरामद हुआ था। वहीं गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए थे। इस घटना ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। वहीं इसे लेकर जगह जगह विरोध किया जा रहा है। दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने रखी ये 6 डिमांड 1. मामले को बिना देरी किए तुरंत CBI के हवाले किया जाए. 2. प्रिंसिपल के साथ-साथ MS और अल्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज का तुरंत इस्तीफा लिया जाए. 3. केंद्र सरकार से लिखित में यह आश्वसन मिले कि डॉक्टरों के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा. 4. मृतक डॉक्टर के नाम पर किसी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग या लाइब्रेरी का नाम किया जाए. 5. डॉक्टर के परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए. 6. शारीरिक हमले के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे. सेमिनार हॉल में मिली थी लाश दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर का शव मिला था. इसके बाद से ही डॉक्टर मामले में पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने चेस्ट मेडिसिन विभाग के सेमिनार हॉल में द्वितीय वर्ष की छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद किया था, जिस पर कई चोटों के निशान थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा हाल ही में इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसे पुलिस ने पीड़िता के परिवार को सौंपा है. इस रिपोर्ट में हत्या से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही गई है. बताया गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर हुई थी. उससे पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था. आरोपी ने दो बार उसका गला घोंटा था. उसकी मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी. शराब पीकर अश्लील फिल्में देखने का आदी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी संजय रॉय शराब पीते हुए अश्लील फिल्में देखने का आदी था. वारदात वाली रात वो अस्पताल के अंदर कई बार आया गया. आरोपी से पूछताछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं. पुलिस पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस पूरे मामले की टाइमलाइन सामने आई है. IMA ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है. IMA ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए. साथ ही, एसोसिएशन ने उन परिस्थितियों की विस्तृत जांच की मांग की है, जिनके कारण ऐसा अपराध हुआ. IMA ने तत्काल सुधारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए यह अनुरोध किया कि कार्यस्थल पर डॉक्टरों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 173