बांग्लादेश में अपने हक के लिए एकजुट हुए हिंदू, अंतरिम सरकार के मुखिया के आगे रखेंगे अपनी मांगें

ढाका बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना के तख्तापलट के दौरान भड़की हिंसा में हिंदुओं को भीषण अत्याचार झेलना पड़ा था। देश भर के 27 जिलों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हुई थी और फिर हिंदू समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया था। यही नहीं अमेरिका, कनाडा और भारत समेत दुनिया कई देशों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन हुए थे। इसे लेकर अब बांग्लादेश सरकार बैकफुट पर है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस अब हिंदू समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंसा के लिए माफी भी मांगी और घटनाओं को दुखद करार दिया। इस बीच बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने दुर्गा पूजा के अवसर पर तीन दिन की छुट्टी का प्रस्ताव दिया है। मंत्रालय के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल रिटायर्ड शखावत हुसैन ने कहा कि ऐसा करना सही रहेगा। उन्होंने सोमवार को हिंदू समुदाय के नेताओं से मुलाकात के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा, 'मैंने हिंदू नेताओं से मुलाकात की। मैं उन्हें इस प्रस्ताव पर विचार करने का भरोसा दिया है। दुर्गा पूजा एक बड़ा त्योहार है। मैं अपने मंत्रालय की ओर से सरकार से सिफारिश करूंगा कि दुर्गा पूजा के मौके पर तीन दिन की छुट्टी घोषित की जाए। यदि ऐसा नहीं भी होता है तो कम से कम दो दिन की छुट्टी मिले। यदि एक ही दिन की छुट्टी होती है तो नौकरियां करने वाले लोग उत्सव में शामिल नहीं हो पाते।' बता दें कि शेख हसीना के तख्तापलट के दौरान भड़की हिंसा ने बड़े पैमाने पर हिंदुओं को चपेट में लिया। दो हिंदू पार्षदों को मार डाला गया। इसके अलावा मेहरपुर में इस्कॉन मंदिर पर हमला हुआ। यहां तक कि मूर्तियां भी तोड़ दी गईं। इन घटनाओं के बाद से पूरी दुनिया में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की चर्चा हुई। यही नहीं बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन पर शुभकामनाएं देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हिंदुओं की सुरक्षा करने की नसीहत दी। अब इस मामले पर बांग्लादेश सरकार बैकफुट पर आई है तो हिंदू समुदाय को सुरक्षा का भरोसा दिया है। हिंदू समुदाय के लोगों ने ढाका की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किए थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

नदीम अली सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाला गिरफ्तार, देश में गृहयुद्ध को लेकर किया था पोस्ट, केजरीवाल के साथ

नई दिल्ली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नफरती पोस्ट करने वाले शख्स नदीम अली को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने नदीम अली को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शनिवार को नदीम को गिरफ्तार किया था। हालांकि नदीम को जमानत मिल गई है। नदीम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि देश मे गृह युद्ध होना चाहिए। इसके अलावा नदीम की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ फोटो भी वायरल हो रही है। नदीम ने क्या पोस्ट किया? नदीम ने अपने पोस्ट में लिखा था कि भारत गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा है। इसके अलावा नदीम ने लिखा था कि संघी बनाम भारतीयों के बीच गृहयुद्ध होना चाहिए,जिस तरह मणिपुर में चल रहा है, आर पार की लड़ाई होनी चाहिए। नदीम अली और उसके पोस्ट केजरीवाल और संजय सिंह के साथ तस्वीरों में वायरल हुए नदीम अली के विवादित पोस्टों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा था और लोग नदीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके अलावा केजरीवाल और संजय सिंह के साथ नदीम की तस्वीर को लेकर भी लोग आम आदमी पार्टी की कड़ी आलोचना कर रहे थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 146

मेरठ में मिड डे मील में बच्चों को प्रिंसिपल ने खिलाया मीट, स्कूल से लेकर थाने तक हंगामा, BSA ने किया सस्पेंड

 मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्र को नॉनवेज खिलाया, जिसके बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ. इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई और फिर बीएसए ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है. यह मामला मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक सरकारी स्कूल वेदवाड़ा के प्रिंसिपल मोहम्मद इकबाल ने स्कूल में बच्चों से नॉनवेज मंगवाया और एक छात्र को खिला दिया, जोकि अलग समुदाय से था. स्कूल के छात्र का आरोप है कि सर ने कहा था कि आज सब्जी अच्छी नहीं आई है. बाजार से जाकर मीट ले आओ और फिर उनसे खाने के लिए भी कहा. एक छात्र ने मना कर दिया और दूसरे छात्र को मीट खिला दिया, जो कि उसका भाई है.   छात्र का कहना है कि मेरा भाई मुंह ढककर कमरे के पंखे के नीचे लेट गया इसके बाद यह बात उसने अपने परिजनों को बताई और बच्चों के मामा स्कूल लेकर पहुंचे और हंगामा किया. मामला थाने तक पहुंच गया. स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इकबाल पर आरोप लगने के बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया.   इस मामले में प्रिंसिपल ने क्या कहा? एक छात्र ने बताया कि मिड डे मील में सब्जी आई थी और सबने खाना खा लिया. सर ने कहा कि सब्जी अच्छी नहीं आई है और बाहर से जाकर 100 रुपये का मीट ले आओ. उन्होंने 100 रुपये निकालकर दिए और फिर सर ने मुझसे पूछा कि खाएगा तो मैंने मना कर दिया. उसके बाद मेरे भाई से पूछा और मुझे बाहर भेज दिया. हालांकि प्रिंसिपल इकबाल ने इन आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि मैंने कुछ नहीं मंगाया वह खुद लेकर आए हैं. यहां मुसलमान बच्चे भी पढ़ते हैं. BSA ने प्रिंसिपल को सस्पेंड किया वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है कि मीट किस लिए मंगाया गया. किसने मंगाया. इनका उद्देश्य दूसरों बच्चों को खिलाना हो सकता है, लेकिन मंगाना गलत है जो नहीं खाते उनको नहीं खिलाना चाहिए था. इसमें अभी प्रिंसिपल को निलंबित किया जा रहा है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. 100 रुपये देकर मंगाया मीट मामला मेरठ के वैद्यवाड़ा स्कूल का है. यहां पढ़ने वाले एक छात्र का आरोप है कि वह और उसका दिव्यांग भाई स्कूल पढ़ने आते हैं. दोपहर में छात्रों के लिए मिड डे मील बनाया जाता है. छात्र ने बताया कि मिड डे मील में आलू सोयाबीन की सब्जी बनी थी. उन्होंने जब उसे खाया तो वह उन्हें अच्छी नहीं लगी. जिसकी वजह से उसने एक और उसके दिव्यांग भाई ने 2 रोटी खाई थीं. छात्र का आरोप है कि सब्जी अच्छी न लगने पर प्रिंसिपल मोहम्मद इकबाल ने उसे 100 रुपये देकर मीट लाने को कहा. छोटे भाई को खिलाया मीट छात्र ने पुलिस को बताया कि जब वह मीट लेकर आया तो प्रिंसिपल ने उससे खाने के लिए पूछा. छात्र ने उसे खाने से मना कर दिया. उसका आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसके भाई से भी मीट खाने के लिए पूछा तो उसने उसके खाने से भी मना कर दिया. लेकिन उन्होंने उसके भाई को मीट खिला दिया. वह जब वापस घर आए तो उसका छोटा भाई मुंह ढककर पंखे के नीचे लेट गया. जब उसके परिजनों ने पूछा तो उसने मीट खिलाए जाने की बात उन्हें बताई. बच्चे की बात सुनकर वह बच्चे को लेकर पहले स्कूल पहुंचे. उन्होंने वहां हंगामा किया. फिर वह बच्चे को लेकर थाने पहुंचे. बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है.     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

GAD ने केजरीवाल के प्रस्ताव को खारिज किया, स्वतंत्रता दिवस पर आतिशी नहीं राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराएगी

 नई दिल्ली दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी को झंडा फहराना था. केजरीवाल ने जेल के भीतर रहते हुए यह इच्छा जताई थी कि 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में आतिशी उनकी जगह झंडा फहराए. लेकिन इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने केजरीवाल के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि केजरीवाल की जगह आतिशी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए. इसके लिए नियमों का हवाला दिया गया है. केजरीवाल ने जेल से लिखा था पत्र शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेटर लिखा था. पत्र में केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था. दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष सिसोदिया अब 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे. जबकि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी आतिशी का नाम लिया था. केजरीवाल ने जेल से लिखा था पत्र शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेटर लिखा था. पत्र में केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था. दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष सिसोदिया अब 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे. जबकि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी आतिशी का नाम लिया था. जेल में क्यों बंद हैं केजरीवाल? केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन पर कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं. केजरीवाल को पांच अगस्त को ही दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है. गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट ने केजरीवाल को स्पेशल जज के पास जाने को कहा था.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

BMS और समूह संघ ने PM.CM के नाम कलेक्ट्रेड जाकर सोपा ज्ञापन

 डिंडोरी जिला मुख्यालय में प्रदेश के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ की जिला यूनिट डिंडोरी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को जापान दिया गया जिसमें प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केदो में पूरक पोषक आहार संचालित रसोईया एवं समूह की समस्याओं का समाधान हेतु जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिया गया जिसमें वर्तमान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूरक पोषण आहार समूह से। छोणाकर संस्था को देने का निर्णय किया है। जिससे सभी ढाई लाख रसोईया बहने सरकार की इस निर्णय से अक्रोशित हैक्योंकि इन बहनों के पेट पर जहर घोलने का कार्य सरकार कर रही है। जबकि सरकार दोहरा चाल चल रही है एक तरफ लाडली बहना योजना देकर सदभावना प्रकट कर रही है बही दूसरी और उनके। मुख से निवाला छीन रही है।जबकि आंगनबाड़ी में संचालित समूहों का 4.5माह से मानदेय भी नही दिया गया है।प्रदेश में 60प्रतिशत के हिसाब से खादायन दिया जा रहा है उसे 100प्रतिशत किया जाए।मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए गैस लकड़ी दोनो को अनुमति प्रदान किया जाए चुकी अचानक गैस समाप्त हो जाने पर भोजन बनाने में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है खादायान सामग्री ऑन लाईन के साथ आफ लाइन फिंगर देने की व्यवस्था की जाए पूर्व से को रसोईया काम कर रहे है उन्हे न निकला जाए भारतीय मजदूर संघ के  जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी एवं समूह की अध्यक्ष संतोषी परस्ते ज्योति लोरिया हेमवती गीता बई बाई स्वाती सरोज तिवारीउर्मिला दीदी आदि समस्त पदाधिकारी उपस्थित में ज्ञापन दिया गया Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

गोलबाजार रामलीला मैदान में अवैध कब्जा, रामलीला कमेटी ने पत्रकार वार्ता में जताया विरोध

 कटनी गोलबाजार रामलीला मैदान में चहुँओर कब्जा हो गया है। अतिक्रमण की वजह से रामलीला मैदान का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। रामलीला मंच के दायी तरफ राम दरबार की स्थापना करते हुए करीब 2 हजार वर्गफुट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। यहां नगर निगम द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण की योजना तैयार की गई है, जिससे आने वाले समय रामलीला मंचन के आयोजन पर संकट मंडरा रहा है। यह आरोप आज गोलबाजार रामलीला कमेटी ने पत्रकार वार्ता में लगाते हुए शासन प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की है। कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी एडव्होकेट भरत अग्रवाल ने बताया कि गोलबाजार रामलीला मैदान में वर्ष 1884 से रामलीला का सफल मंचन होता आ रहा है। शहर की सबसे पुरानी रामलीला कमेटी द्वारा हर साल सफलता पूर्वक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस साल भी 25 सितम्बर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। समाजसेवी रवि खरे ने बताया कि इसके करीब एक सप्ताह पहले भूमिपूजन किया जाएगा। लेकिन विडम्बना है कि अभी तक रामलीला मैदान में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही नहीं की गई है, जबकि मैदान में चारों तरफ अवैध कब्जा हो गया है। कतिपय लोगों ने यहां राम दरबार की स्थापना कर दी है। रात के समय मैदान असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। जिनकी वजह से कई तरह की दिक्कतें हो रही है। उन्होंने बताया कि हर साल प्रशासन द्वारा एक महीने के लिए मैदान को खाली कराकर गोलबाजार रामलीला कमेटी को सौंपा जाता है लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा। इसके पीछे मुख्य कारण रंगमंच के दायी तरफ अवैध कब्जा है। कमेटी द्वारा इस अवैध कब्जे की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन से की गई थी। पत्रकार वार्ता में समाजसेवी राकेश अग्रवाल, रवि खरे, शरद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास नगर निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। शहर में कई ऐसी जगह है, जहां पर ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा सकता है लेकिन नगर निगम ने ऑडिटोरियम निर्माण के लिए गोलबाजार रामलीला मैदान का ही चयन किया, यह समझ से परे है। 2 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर बनने जा रहे ऑडिटोरियम के निर्माण के बाद रामलीला का मंचन कैसे होगा और हजारों की तादात में आने वाले दर्शक कहां बैठकर रामलीला का लुत्फ उठाएंगे, एसक नगर निगम प्रशासन के पास कोई जबाव नहीं है। ऑडिटोरियम में 200 से 250 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी और टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने ऑडिटोरियम निर्माण की योजना का विरोध करते हुए कहा कि शहर और जनहित में यह ठीक नहीं है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 119