Wednesday, July 8, 2026 2:03 pm

3,800 बंबू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लापता , अयोध्‍या को लग गई चोरों की नजर

अयोध्‍या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले अयोध्‍या को सजाने के लिए जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटों को लगाया गया था। अब सात महीने बाद आधे से अधिक सामान के चोरी होने का आरोप है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से दिए गए अनुबंध के तहत फर्म यश एंटरप्राइजेज एंड कृष्णा ऑटोमोबाइल ने राम पथ पर 6,400 बैंबू लाइट्स और भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट्स लगाई गई थीं। फर्म के प्रतिनिधि ने राम जन्मभूमि थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा निवासी सौ प्रेम नगर जनपद हिसार जिला हरियाणा ने बताया कि वे वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के हौसला नगर में अस्थाई रूप से रहते हैं। विकास प्राधिकरण ने उन्हें लाइट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद राम पथ के पेड़ों पर 6400 बैम्बू लाइट और भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं। 19 अप्रैल तक सभी लिए पूरी थी परंतु 9 मई को निरीक्षण करने पर पाया गया कि कुछ लाइट कम है। 9 अगस्‍त को फर्म ने करवाया मुकदमा शेखर शर्मा ने बताया अब तक करीब 3800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरों ने चुरा लिया है। उन्होंने चोरी की जानकारी होने के तीन महीने बाद राम जन्मभूमि पुलिस थाने में बीते 9 अगस्‍त को केस दर्ज कराया है। एसओ देवेंद्र पाण्डेय ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। हर जगह पर सीसीटीवी लगे होने के बावजूद चोरी की घटना सुनकर आसपास के लोग चकित हैं। इस मामले की लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। 12.97 किमी में फैला है राम जन्मभूमि पथ अयोध्या में नवनिर्मित राम पथ, भक्ति पथ, राजजन्मभूमि पथ, धर्म पथ पर बैम्बू लाइट और गोबा प्रोजेक्टर से सजाया गया है। 12.97 किलोमीटर के इस पथ का निर्माण 10 महीने में किया गया था। इस पथ के रास्ते श्री राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालु जाते हैं। इसी पथ पर फसाड लाइटिंग, म्यूरल पेंटिंग, विंटेज विक्टोरियन सोलर टेल लैंप आर्टिस्टिकली डिजाइंड ऑर्क लैंप, प्रॉपर पेवरमेंट आदि लाइट लगाई गई हैं। इसी पथ से बीते मई महीने में बैम्बू लाइट और गोबा प्रोजेक्टर चोरी हुई है। recent visitors 113

नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा, उतरेंगे भारत-बांग्लादेश

नई दिल्ली भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच, जो धर्मशाला में होना था, अब ग्वालियर में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उक्त घोषणा की। बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ड्रेसिंग रूम में किए जा रहे नवीनीकरण कार्य के कारण स्थानों में बदलाव करना आवश्यक हो गया था। यह मैच, जो अब भी 6 अक्टूबर को खेला जाएगा, नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। सचिन तेंदुलकर द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद ग्वालियर में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे टी20आई के लिए स्थानों में भी बदलाव किया गया है। जबकि तारीखें वही रहेंगी (क्रमशः 22 और 25 जनवरी), पहला मैच अब चेन्नई के बजाय कोलकाता में खेला जाएगा। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम, जो पहले श्रृंखला के पहले मैच की मेजबानी करने वाला था, दूसरे टी20आई की मेजबानी करेगा। बीसीसीआई ने कहा, कोलकाता पुलिस द्वारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से उनकी पूर्व गणतंत्र दिवस प्रतिबद्धताओं और दायित्वों के संबंध में अनुरोध के बाद स्थल परिवर्तन आवश्यक हो गया था।   recent visitors 151

नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस आज से छह दिन तो रक्षाबंधन के बाद 10 दिन बंद रहेगी , जानें वजह

शहडोल त्यौहार के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की समस्या बढ़ा दी है। रेलवे ने एक माह में दूसरी बार नागपुर-शहडोल ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया है। बुधवार से छह दिनों के लिए नागपुर-शहडोल की ट्रेन व रीवा इतवारी एक्सप्रेस को पहले ही निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन इसके बाद भी रेलवे को यात्रियों पर तरस नहीं आया तो रेलवे ने मंगलवार को एक बार फिर आदेश जारी करते हुए नागपुर शहडोल ट्रेन को 10 दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। रेलवे ने 27 अगस्त से 5 सितंबर तक निरस्त करने के आदेश जारी किए है। इस वजह से यात्रियों की चिंताएं बढ़ गई है। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर मंडल के अंतर्गत शहडोल-न्यू कटनीमल्टीप्ल लाइन रेल खंड पर उमरिया रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोडने का कार्य किया जाना है। इस कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा। इसी वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। जिसमें शहडोल नागपुर ट्रेन भी शामिल है। गाड़ी संख्या 11201- 11202 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस 27 अगस्त से 05 सितम्बर तक बंद रहेगी। वहीं 28 अगस्त से 06 सितंबर तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी रदद् होगी। आज से भी नहीं मिलेगी जबलपुर ट्रेन की सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा एक माह में दो बार ट्रेने के निरस्त के आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि कलमना रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन कार्य के चलते वाया छिंदवाड़ा होते हुए रीवा-इतवारी, इतवारी-रीवा, शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। रेलवे द्वारा रीवा-इतवारी (11756) एक्सप्रेस 13, 15, 16 एवं 18 अगस्त को निरस्त रहेगी। वहीं इतवारी- रीवा (11755) एक्सप्रेस 14, 16, 17 एवं 19 अगस्त को निरस्त रहेगी। वहीं नागपुर-शहडोल (11202) एक्सप्रेस 15 से 20 अगस्त तक एवं शहडोल- नागपुर (11201) एक्सप्रेस 14 से 19 अगस्त तक निरस्त रहेगी। recent visitors 71

एफसी बार्सिलोना ने डिफेंडर अराउजो को बोर्नमाउथ को बेचने की पुष्टि की

मैड्रिड एफसी बार्सिलोना ने मैक्सिको के फुल बैक जूलियन अराउजो को इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम बोर्नमाउथ को लगभग 10 मिलियन यूरो (11 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में बेचने की पुष्टि की है। 23 वर्षीय खिलाड़ी फरवरी 2023 में लॉस एंजिल्स गैलेक्सी से जुड़ने के बाद बार्सिलोना छोड़ देंगे, उन्होंने क्लब के लिए एक भी आधिकारिक मैच नहीं खेला है। यू.एस. में जन्मे डिफेंडर 2023 में शीतकालीन स्थानांतरण विंडो बंद होने के बाद पहुंचे और जून के अंत में जापान में एक दोस्ताना मैच खेलने से पहले बार्सा की पहली टीम और बी-टीम के साथ बारी-बारी से प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया। अराउजो ने पिछले सीजन में लास पालमास के साथ लोन पर समय बिताया, जिसमें उन्होंने ला लिगा में 28 मैच खेले और दो गोल किए, उसके बाद प्री-सीजन के लिए बार्सिलोना लौट आए। वह बार्सा के प्री-सीजन दौरे पर अमेरिका गए और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ उनके दोस्ताना मैच में खेले, हालांकि वह फुल बैक के रूप में नहीं बल्कि मिडफील्ड के दाईं ओर खेले। बार्सिलोना खिलाड़ी पर किए गए छह मिलियन के मुनाफे की ओर इशारा करेगा, जिसकी कीमत एलए गैलेक्सी से केवल चार मिलियन यूरो थी, लेकिन इसमें पिछले डेढ़ साल में डिफेंडर द्वारा अर्जित वेतन को शामिल नहीं किया गया है। बार्सिलोना खिलाड़ी पर किए गए छह मिलियन के मुनाफे की ओर इशारा करेगा, जिसकी कीमत एलए गैलेक्सी से केवल चार मिलियन यूरो थी, लेकिन इसमें पिछले डेढ़ साल में डिफेंडर द्वारा अर्जित वेतन को शामिल नहीं किया गया है।   recent visitors 85

महाकाल भी मनाएंगे रक्षाबंधन, सबसे पहले बंधेगी राखी, लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग, निर्माण शुरू

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा आज प्रातः 8 बजे भट्टी पूजन कर भोग बनाने का शुभारंभ किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि परंपरा अनुसार यह भोग भस्म आरती पुजारी के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाता है। इसके पश्चात यह भोग मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों में वितरित किया जाता है। इस वर्ष श्री महाकालेश्वर भगवान को शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, विकास शर्मा, मनोज शर्मा व समस्त जनेऊ पाती पुजारी परिवार के माध्यम से सवा लाख लड्डुओं का भोग अर्पित किया जा रहा है। भगवान का सोने चांदी के आभूषण से होगा श्रृंगार बता दें कि महाकाल मंदिर में इस पर्व को खास बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। पुजारी परिवार की महिलाओं भगवान महाकाल को बांधने के लिए विशेष राखी तैयार कर रही हैं। भस्म आरती में भगवान महाकालेश्‍वर का सोनेचांदी के आभूषण से श्रृंगार किया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.30 बजे भस्म आरती में उत्सव मनाया जाएगा। सवा लाख लड्डू के महाभोग का होता विशेष महत्व पुजारी भगवान महाकाल का पंचामृत और फलों के रस से महाअभिषेक करेंगे। महाकाल के दिव्य श्रृंगार के बाद बाद पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को राखी बांधेगी। श्रावणी पूर्णिमा पर सवा लाख लड्डू के महाभोग का विशेष महत्व होता है। ज्यादा से ज्यादा महाभक्त प्रसाद ग्रहण कर सकें इसलिए भगवान को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाने की परंपरा चली आ रही है। recent visitors 124

सासुओलो के डिफेंडर ट्रेसोल्डी लोन पर साओ पाउलो में शामिल हुए

रियो डी जेनेरियो ब्राजील के सेरी ए क्लब साओ पाउलो ने इटली के सासुओलो से सेंट्रल डिफेंडर रुआन ट्रेसोल्डी को ऋण पर अनुबंधित किया है। ट्रेसोल्डी, जिनके सासुओलो अनुबंध में दो साल बाकी हैं, अगले जून तक साओ पाउलो से जुड़े रहेंगे। इस समझौते में साओ पाउलो के लिए ऋण अवधि समाप्त होने पर 25 वर्षीय खिलाड़ी को स्थायी सौदे पर सुरक्षित करने का विकल्प शामिल है। साओ पाउलो फुटबॉल निदेशक कार्लोस बेलमोंटे ने कहा, यह हमारे लिए एक अच्छा सौदा है क्योंकि अगर ऋण ठीक रहता है, तो हम हस्ताक्षर पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेसोल्डी सेंटर-बैक डिएगो कोस्टा के लिए सीधे प्रतिस्थापन थे, जो पिछले महीने रूस के क्रास्नोडार में शामिल होने के लिए चले गए थे। अगस्त 2021 में ग्रेमियो से क्लब में शामिल होने के बाद से ट्रेसोल्डी ने सासुओलो के लिए 64 प्रथम-टीम प्रदर्शन किए हैं। पिछले सीजन में 20-टीम सीरी ए में 19वें स्थान पर रहने के बाद सासुओलो को इतालवी फुटबॉल के दूसरे स्तर पर भेज दिया गया था। साओ पाउलो वर्तमान में ब्राजील की शीर्ष-स्तरीय स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर है, जो लीडर बोटाफोगो से पांच अंक पीछे है।   recent visitors 70

छत्तीसगढ़-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में 386वें जयंती समारोह में शामिल हुए CM साय और केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ को नमन

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 386वीं जयंती समारोह में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री ने शिरकत किया। गौरेला के गुरुकुल मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को दुर्गादास राठौर की जयंती की बधाई दी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 386वीं जयंती समारोह का आयोजन राठौर समाज के लोगो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,बिलासपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। गुरुकुल खेल परिसर के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम किया गया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में श्याम बिहारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई दी और साथ मे एक पेड़ मां के नाम लगाने की भी अपील की वही विष्णुदेव साय ने मंच से ही प्रधानमंत्री के आह्वान पर घर घर तिरंगा अभियान में हर घर मे तिरंगा फैराया जाए। माता के नाम से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की। वहीं मंच से सीएम ने  पेंड्रा गौरेला नगर पालिका की घोषणा की साथ ही कहा कि क्षत्रिय समाज का बहुत समृद्धशाली इतिहास रहा है हमारे क्षत्रिय कभी दुश्मन के सामने नहीं झुके। सीएम ने आगे कहा कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई पर कभी झुके नहीं। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने देश की एकता और अखंडता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। देश और समाज को आगे बढ़ाने में राठौर समाज द्वारा संगठित होकर कार्य करने की सराहना की। जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन राठौर समाज का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज का आयोजन है। विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, राठौर समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश राठौर और समारोह के आयोजक बृजलाल सिंह राठौर ने भी राष्ट्रवीर दुर्गादास जी की जीवनी और उनकी वीरता पर प्रकाश डाला। राठौर समाज द्वारा मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरुण सिंह चौहान, कन्हैया सिंह राठौर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश तिवारी, संत परमानंद गिरी, उपेंद्र बहादुर सिंह, सुनीता राठौर, सविता राठौर, नीरज जैन, राठौर समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 86