मौत के मुंह से बाहर आया कर्मचारी, राजस्थान-अलवर में 11 हजार केवी की लाइन से लगा करंट

अलवर. सीकरी थाना क्षेत्र में कल देर रात पॉवर हाउस में 11000 केवी की लाइन का फाल्ट सुधारते समय कर्मचारी हवाई करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उसे पहले सीकरी अस्पताल ले जाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अलवर रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कल देर रात 1 बजे के करीब उदयपुर निहाम गांव निवासी हंसराज अपने गांव के पॉवर हाउस में लाइन में आए फॉल्ट को सुधारने का काम कर रहा था। हंसराज अपने गांव के पॉवर हाउस में लाइन में आए फॉल्ट को सुधारने का काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आने के कारण सीधे खंभे से नीचे आ गिरा। जैसे-तैसे उसने गांव के लोगों को फोन किया, लोगों के वहां पहुंचने तक हंसराम बेहोश हो चुका था। गांव के लोग उसे मरा हुआ समझकर सीकरी अस्पताल ले गए जहां जांच करने पर उसके जिंदा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर हंसराम को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, अभी हंसराम की हालत स्थिर बनी हुई है। recent visitors 103

कटनी में मालगाड़ी का पहिया हुआ बेपटरी, कई घंटे के रेस्क्यू के बाद सेवा हुई बहाल; कई ट्रेन प्रभावित

कटनी  मध्य प्रदेश में नमक से भरी मालगाड़ी के 2 डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना कटनी जंक्शन और न्यू कटनी जंक्शन के बीच की बताई जा रही है, जहां प्रयागराज से होते हुए बिलासपुर जा रही मालगाड़ी के बॉक्स एन के 2 डिब्बे अज्ञात कारणों के चलते डी-रेल हो गए। मामले की जानकारी लगते ही पूरे रेल महगमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कटनी रेल एरिया मैनेजर, स्टेशन मास्टर सहित अन्य आलाधिकारी मौके पर जा पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया गया। 150 रेल कर्मियों की ब्रेक डाउन टीम हुई एक्टिव कटनी रेल एरिया मैनेजर कुमार सौरभ ने बताया कि मुड़वारा स्टेशन और न्यू कटनी जंक्शन के बीच सोमवार और मंगलवार की रात नमक से भरी मालगाड़ी डी-रेल हो गई। रेल बिलासपुर रेलखंड की ओर जा रही थी। इससे 2 डिब्बे पटरी से उतर कर गिट्टियों में जा फंसे। सूचना मिलते ही करीब 150 रेल कर्मियों की ब्रेक डाउन टीम को एक्टिव मोड में लाते हुए उन्हें तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। जहां लगभग ढाई से 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रेल कर्मियों ने मालगाड़ी के दोनो डिब्बों को वापस पटरी लाते हुए उसे अपने गंतव्य के लिए रवाना करवाया है। जांच करेगा रेलवे मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ और कई मालगाड़ी समेत यात्री ट्रेन करीब 2 से ढाई घंटे की देरी से चली। हालांकि मालगाड़ी के डी-रेल होने का कारण क्या था इसका अब तक पता नहीं चल सका है। कटनी एरिया मैनेजर कुमार सौरभ ने बताया कि पूरे मामले की रेल विभाग के द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी ताकि घटना की मुख्य वजह सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हो सके। फिलहाल मालगाड़ी का रेस्क्यू करते हुए उसे पुनः पटरी में लाया गया है जिसके बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य बिलासपुर के लिए रवाना हुई है। recent visitors 106

​​​​​मुरैना जिले में भारी बारिश से टूटा तालाब, आस पास के गावों में जा घुसा पानी, घर भी डूबे

 ​​​​​मुरैना दो साल पहले धार जिले के कारम बांध की तरह मुरैना में भी तालाब फूटने से सैलाब आ गया। मुरैना की सबलगढ़ तहसील से तीन किमी दूर स्थित टोंगा पंचायत का पुराना तालाब मंगलवार की सुबह फूट गया। जिससे तेज गति से पानी गांवों की ओर बढ़ने लगा। हालांकि सोमवार की शाम को ही तालाब में हल्की दरार की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया था। प्रशासन की सतर्कता से बड़ा खतरा टाला जा सका। अधिकारियों ने आधा दर्जन गांव खाली कराने के साथ ही नहर तोडवा कर पानी का बहाव आसन नदी की ओर करा दिया था। इससे गांवों को कुछ ही देर में राहत मिल गई। आज भी नही मिलेगी राहत जानकारी के मुताबिक मुरैना में भारी बारिश के कारण टोंगा तालाब की एक तरफ की पार टूट गई, जिसके कारण पानी तेज बहाव के साथ खेतों में जा घुसा। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आज यानी मंगलवार को भी मौसम विभाग ने मुरैना सहित आठ जिलों में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी अभी भी मुरैना के किसानों की आफत कम नहीं हुई है। इन गावों में पानी ही पानी जानकारी के मुताबिक विशेष रूप से 4 गांव जिसमें कुतघान का पुरा, कौरी का पुरा, पंचमुखी हनुमान मंदिर का एरिया और पासौन गांव में ज्यादा तदाद में पानी भर गया। सबलगढ़ विधायक सरला रावत, एसडीएम वीरेंद्र कटारे, सबलगढ़ थाना प्रभारी सोहनपाल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। खबर लिखने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।  टोंगा तालाब फूटने की सूचना शाम को मिल गई थी। रात से ही यहां अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए थे, जिससे तालाब फूटने के बावजूद कोई अप्रिय घटना या नुकसान नहीं हुआ।- अंकित अस्थाना, कलेक्टर। टोंगा पंचायत में 140 साल पुराने तालाब की क्षमता 1.93 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) है, जो 80 प्रतिशत भर गया था। इससे वहां के 20 गांवों की सिंचाई की जाती है। सोमवार की शाम को तालाब में दो फीट की दरार आ गई, जिसके बाद आस पास के आधा दर्जन गांवों को रात में खाली करा दिया गया था। मंगलवार सुबह छह बजे तालाब की दरार 15 फीट चौड़ी हो गई। जिससे तेजी से तालाब का पानी गांवों में घुसने लगा। मौके पर पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना, एसडीएम वीरेंद्र कटारे व जल संसाधन विभाग के अधिकारी डटे रहे। सोमवार शाम 4 बजे दरार दिखी, रात 8 बजे पानी गांव में घुस आया टोंगा गांव के लोगों का कहना है कि सोमवार शाम 4 बजे एक युवक बांध की ओर गया तो 15 इंच की दरार दिखी। तुरंत सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। कलेक्टर अंकित अस्थाना, सिंचाई विभाग से इंजीनियर और पुलिस अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। दरार देखी लेकिन इसे ठीक करने के प्रयास शुरू नहीं किए गए। कैचमेंट एरिया में पड़ने वाले 20 गांवों में अलर्ट जरूर कर दिया कि डैम से रिसाव हो रहा है। पानी का बहाव तेज हो सकता है। इस लापरवाही से यह हुआ कि रात 8 बजे पानी गांव में घुस आया। जब तक पूरा पानी नहीं निकलता, दरार की मरम्मत नहीं हो सकती मंगलवार को जब भास्कर की टीम पहुंची तो बांध की दरार फूटकर 20 फीट की हो चुकी थी। पानी का बहाव इतना तेज था कि हमारे सामने ही एक मोटी दीवार ढहकर बह गई। पूरे गांव में पानी भरा था और लोग घरों से बाहर डरे-सहमे बैठे थे। उनका कहना था कि जब तक पूरा पानी नहीं निकल जाता, दरार की मरम्मत नहीं हो सकती। लेकिन ऐसा होने पर गांव में पानी का संकट आ जाएगा। सबसे ज्यादा टोंगा, देवपुर गांव के हालात खराब; लोग सड़कों पर टोंगा रिजर्व डैम की दीवार में दरार और उसके फूट जाने के बाद सबलगढ़ के 20 गांवों में हालात खराब हो गए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति टोंगा, देवपुर, कुतघान का पुरा, कोरी का पुरा, पासौन, रानी का पुरा गांव में है। यहां खेतों-घरों में पानी भर गया है। पोल टूटने से बिजली भी गुल है। रानी का पुरा की सायरा बानो उर्फ मुमताज, पति और दो बच्चों के साथ सबलगढ़ की 6 नंबर पुलिया के पास सड़क पर रह रही हैं।   recent visitors 136

स्‍वतंत्रता दिवस की परेड में भी शामिल होंगी विभिन्‍न बलों की 17 टुकड़ियां

भोपाल भारतीय स्‍वाधीनता की 77वीं वर्षगांठ हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्‍वतंत्रता दिवस का मुख्‍य समारोह मुख्‍यमंत्री मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में 15 अगस्‍त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्‍सेना की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां लाल परेड ग्राउंड में हुई। डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्‍सेना, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक साजिद फरीद शापू,  पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर भोपाल सुकिरण गुप्ता एवं नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक हीरा लाल यादव ने प्र‍तीक स्‍वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण, राष्‍ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्‍पन्‍न हुआ। अभ्‍यास परेड में पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने भाग लिया फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्‍व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्‍त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट सोनू कुर्मी ने निभाई। संयुक्‍त अभ्‍यास परेड में पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें उत्‍तर प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्‍त्र बल (उत्‍तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्‍त टुकड़ी, विशेष सशस्‍त्र बल (दक्षिणी जोन), हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग (महिला), शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एन.सी.सी. सीनियर डिविजन/एयर विंग/नेवल विंग(बॉयज संयुक्‍त टुकड़ी), एन.सी.सी.सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग(गर्ल्‍स संयुक्‍त टुकड़ी), गाइड गर्ल्‍स, स्‍काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्‍वारोही दल शामिल है। मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास प्रतीक स्‍वरूप संदेश वाचन के बाद राष्ट्रपति पदक प्राप्त 69 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास किया। अंत में परेड कमाण्डर और परेड में शामिल सभी दलों के प्लाटून कमाण्डरों ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय देने का अभ्यास भी किया। अभ्यास के दौरान स्टेडियम में नागरिकों के आने-जाने व सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई। इस अवसर पर पु‍लिस मुख्‍यालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन व भोपाल पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे। recent visitors 70

पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट मैच में दर्शकों की नो-एंट्री, पीसीबी ने लिया हैरान कर देने वाला फैसला

कराची कोविड-19 के दिनों की याद दिलाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कराची के नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करने का फैसला किया है। पीसीबी ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह कठिन निर्णय लिया गया है। पाकिस्तान 21 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेलेगा, जो आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप कार्यक्रम का हिस्सा है। बोर्ड ने एक बयान में कहा, ''हम समझते हैं कि क्रिकेट में हमारे उत्साही दर्शक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन देते हैं। हालांकि हमारे प्रशंसकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'' बयान के अनुसार, ''सभी उपलब्ध विकल्पों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने फैसला किया है कि सबसे सुरक्षित तरीका खाली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट आयोजित करना है।'' बोर्ड ने कहा कि इस फैसले के परिणामस्वरूप 30 अगस्त से तीन सितंबर तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। बोर्ड ने कहा, ''जिन प्रशंसकों ने पहले ही टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें स्वत: पूरा रिफंड मिल जाएगा जो टिकट खरीदते समय दिए गए खाते के विवरण में जमा हो जाएगा।'' पाकिस्तान ने राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल करने की योजना में बदलाव करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की श्रृंखला के लिए टेस्ट टीम में सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को शामिल किया। जून में टी 20विश्व कप कप के खराब प्रदर्शन के कारण इस तिकड़ी को खिलाने पर सवाल उठ रहे थे। अमेरिका और भारत से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टीम में बड़े बदलाव की जरूरत के बारे में बात की थी।विदेशी मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी और गैरी कर्स्टन की सलाह के बाद पीसीबी ने खिलाड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया। पीसीबी ने शान मसूद को लाल गेंद की टीम का कप्तान बरकरार रखा। recent visitors 66

विभाजन की विभीषिका से युवा सबक लें

भोपाल भोपाल के क्षेत्रीय सांसद आलोक शर्मा ने कैरियर कॉलेज प्रांगण में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा लगाए गए दो दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि आज के युवाओं को आजादी आंदोलन से जुड़ी बातों को अपने मन में इस तरह से याद रखनी चाहिए कि यह आजादी हमें बहुत ही कठिनाई, बलिदान और अंग्रेजों के विभाजनकारी षडयंत्रों के बाद मिली है । इसलिए इस आजादी की कीमत हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपना काम बहुत लगन से करके अदा कर सकते हैं। जिससे कि हमारा देश ,प्रदेश बहुत तरक्की करे। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि वैसे तो हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था लेकिन भोपाल आजाद नहीं हुआ था ।इसके लिए एक लंबे समय तक भोपाल और इसके आसपास के क्षेत्र के अनेक सेनानियों ने योगदान दिया जिसके कारण भोपाल को 1 जून 1949 को आजादी मिली। आज के युवाओं को यह बात नहीं पता होगी इसलिए हम अपने इतिहास को अच्छी तरह से समझें कि ताकि जो गलतियां पहले हुई हैं हम उन्हें ना दोहराएं।     शर्मा ने इसके पूर्व विभाजन की विभीषिका पर केंद्रित वीर सेनानियों की अमर गाथा पर भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ कर उसका अवलोकन किया । उन्होंने वहां उपस्थित सभी छात्र एवं अन्य नागरिकों से आह्वान किया कि इस प्रदर्शनी में जो तथ्य , जो बातें बताई गई हैं हम उन पर मनन करें, ध्यान दें कि ताकि हमें अपने आजादी के आंदोलन से जुड़ी बातों का पता चल सके। शर्मा ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद को केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।   इस कार्यक्रम में सेंट जेवियर स्कूल और करियर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही मनमोहक नृत्य नाटिका ,गीत ,संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।सेंट जेवियर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत वीर शिवाजी के नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया ।कार्यक्रम में गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकार दिलीप मासूम कव्वाली पार्टी द्वारा भी देशभक्ति के गीत और कव्वाली प्रस्तुत किए गए।   कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन में केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल मध्य प्रदेश के उपनिदेशक शारिक नूर ने बताया हर घर तिरंगा और विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के भोपाल सहित ग्वालियर, छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा ,शहडोल, झाबुआ, मंदसौर और रीवा आदि में यह कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में जहां एक और आजादी से जुड़ी बातों को बताया गया है ,वहीं विभाजन की विभीषिका पर केंद्रित तथ्यों के भी संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं।  कार्यक्रम में कैरियर कॉलेज के डायरेक्टर प्रोफेसर प्रदीप जैन ने बताया स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ी इस प्रदर्शनी के माध्यम से निश्चित ही छात्रों को अपने आजादी के आंदोलन से जुड़ी बातों का पता चलेगा साथ ही उन्हें इन तथ्यों से प्रेरणा भी मिलेगी। कार्यक्रम का आभार कैरियर कॉलेज की प्राचार्य डॉ चरणजीत कौर ने किया ।इस कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल मध्य प्रदेश के अपर महानिदेशक प्रशांत पाठराबे और केंद्रीय संचार ब्यूरो की सहायक निदेशक सुकरिश्मा पंथ ,क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी समीर वर्मा और कॉलेज के अन्य शिक्षकों और अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया ।इस कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अवलोकन के लिए खुली रहेगी ।   कार्यक्रम में कल विभाजन की विभीषिका पर केंद्रित एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें इस विषय से जुड़े वक्ताओं द्वारा विभाजन से संबंधित तथ्यों और बातों पर चर्चा की जाएगी । साथ ही कल के कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। recent visitors 92

श्रेयस अय्यर घरेलू टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन कर बांग्लादेश सीरीज के लिए दावेदारी पेश करना चाहते हैं

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर श्रीलंका दौरे पर फ्लॉप रहे। उन्होंने तीन वनडे मैचों में महज 38 रन बनाए। वह दो मुकाबलों तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। अय्यर सात महीने बाद भारतीय टीम के लिए खेले लेकिन कमाल नहीं दिख सके। श्रीलंका दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को 43 दिनों का लंबा ब्रेक मिला है। भारत की अगली सीरीज बांग्लादेश से है, जो 19 सितंबर से शुरू होगी। भारत और बांग्लादेश की दो टेस्ट के अलावा तीन टी20 मैचों में भिड़ंत होगी। अय्यर की लंबे ब्रेक के दौरान टेस्ट टीम में वापसी पर नजर है। उन्होंने इसके लिए नया प्लान बनाया है। वह घरेलू टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन कर बांग्लादेश सीरीज के लिए दावेदारी पेश करना चाहते हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में खेला था। जूनियर की कप्तानी में खेलने को रेडी मुंबई में जन्मे अय्यर बुची बाबू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, जो रेड बॉल से खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट में अय्यर के अलावा भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खेलेंगे। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के चीफ सिलेक्टर संजय पाटिल ने 29 वर्षीय अय्यर की ख्वाहिश के बारे में बताया है। पाटिल ने मिड-डे से कहा, ''श्रेयस अय्यर ने बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। वह लाल गेंद से क्रिकेट खेलने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, श्रेयस और सूर्या केवल एक मैच खेलेंगे। यह अन्य राज्य टीमों के लिए एक स्ट्रॉन्ग मैसेज होगा कि टेस्ट प्लेयर भी मुंबई के लिए खेलने के इच्छुक हैं।'' बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी 26 वर्षीय सरफराज खान करेंगे। श्रेयस अय्यर के पास एक और दांव अय्यर के पास बुची बाबू टूर्नामेंट में उतरने के अलावा एक और दांव बाकी है। उनके बांग्लादेश सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी में भी खेलने की संभावना है। लाल गेंद से खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू होगा। दलीप ट्रॉफी में अय्यर समेत कई धाकड़ भारतीय खिलाड़ी दमखम दिखा सकते हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर भारत के कुछ नियमित स्टार दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में खेलेंगे। कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट खेलने पर फैसला खुद लेंगे लेकिन अनुभवी ऑलराउंडर रविंदर जडेजा, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और स्पिनर कुलदीप यादव के दलीप ट्रॉफी में उतरने की पूरी उम्मीद है। recent visitors 97