Wednesday, July 8, 2026 6:13 pm

राज्यमंत्री जायसवाल ने बीएमओ को हटाने और 3 स्टॉफ नर्सेस को शो-कॉज नोटिस देने के दिये निर्देश

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने अनूपपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोतमा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केन्द्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं और गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर सीएमएचओ अनूपपुर को विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) कोतमा को तत्काल यहां से हटाने के निर्देश दिये। राज्यमंत्री जायसवाल ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि में हर सप्ताह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोतमा का औचक निरीक्षण करें और उन्हें रिपोर्ट दें। स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों से बेहद आत्मीयतापूर्ण भेंट कर राज्यमंत्री जायसवाल ने मरीजों से यहां की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया और उनकी समस्याएँ भी जानी। कुछ मरीजों ने स्टॉफ नर्सों द्वारा उनसे दुर्व्यवहार करने और अपने काम के प्रति घोर लापरवाही बरतने की शिकायत की। इसपर राज्यमंत्री जायसवाल ने अत्यंत नाराजगी व्यक्त कर स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ तीन स्टॉफ नर्सेस को सख्त शो-कॉज नोटिस देने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ अमले को निर्देशित किया कि सभी अपने पदीय कार्यों को पूरी तन्मयता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। कोतमा में तिरंगा यात्रा में भी हुए शामिल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल मंगलवार को कोतमा में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने आन-बान-शान तिरंगे के प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर सभी से अनुरोध किया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहरायें और अपनी आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने का संकल्प लें। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के 3 हजार स्कूली बच्चे शामिल हुए। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री 15 अगस्त को सीधी में करेंगे ध्वजारोहण कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को सीधी जिला मुख्यालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और परेड की सलामी लेंगे। राज्य शासन द्वारा आज इस आशय के आदेश जारी कर दिये गये हैं। recent visitors 75

अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर करने वाले वालेनवेंदु और विमल को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

लखनऊ  यूपी पुलिस के 17 जांबाजों को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसमें उमेश पाल हत्याकांड में 5 लाख के इनामी, अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को इनकाउंटर में मारने गिराने वालो को President Gallantry Medal मिलेगा. झांसी में 13 अप्रैल 2023 को असद और मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में ढेर करने वाली एसटीएफ टीम के 6 सदस्यों को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिला है. Co नवेंदु सिंह और विमल कुमार सिंह की टीम को President Gallantry medal दिया गया है. जिन पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति गैलेंट्री पदक मिला है उसमें जीतेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह चौहान, अनिल कुमार, हरिओम सिंह, जीतेंद्र प्रताप सिंह, विपिन कुमार, विमल कुमार सिंह, नवेंदु कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार राय, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार ,सुशील कुमार ,राजीव चौधरी ,जयवीर सिंह ,रईस अहमद, अरुण कुमार, अजय कुमार शामिल हैं. इसके के अलावा सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) पाने वालों में मनोज कुमार सोनकर, उप महानिरीक्षक, प्रदीप गुप्ता, उप महानिरीक्षक, आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक, आरआई ब्रिजेश केआर श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, प्रदेश केशव चंद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक, डॉ.. महेंद्र पाल सिंह, पुलिस उपायुक्त, कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पुलिस उपायुक्त, डॉ. राजीव दीक्षित, पुलिस अधीक्षक, कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक, विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस, विद्या सागर मिश्रा, पुलिस उपायुक्त, मो. इरफान अंसारी, अपर पुलिस अधीक्षक, शाहनवाज हुसैन, उप पुलिस अधीक्षक, राजेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक शामिल है. इसी श्रेणी में निगवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, राम अवध राम, कंपनी कमांडर, विद्याकांत द्विवेदी, कंपनी कमांडर, खरपत यादव, प्लाटून कमांडर, रवीन्द्र नाथ राम, सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षक, प्रेमचंद्र लाल श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल, अशोक कुमार शर्मा, उप निरीक्षक, लक्ष कुमार, उप निरीक्षक, प्रदेश रजी अहमद, उप निरीक्षक, भगवान सिंह यादव, प्लाटून कमांडर, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्लाटून कमांडर, गिरीश कुमार, हेड कांस्टेबल, 319. कृपाल सिंह, प्लाटून कमांडर, एम.डी. इरशाद अहमद, हेड कांस्टेबल, मुन्ना राजभर, हेड कांस्टेबल, नरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल, शिव नारायण यादव, इंस्पेक्टर, सुशील कुमार सिंह, प्लाटून कमांडर , गोविंद सिंह यादव, सशस्त्र पुलिस उपनिरीक्षक, एम.डी. दिलशाद खान, सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षक, अरविंद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल, गौदीन शुक्ला, निरीक्षक, उल-फ़ार प्रदेश सूर्यवंश यादव, निरीक्षक, तेजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल, अखिलेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक, सुदेश कुमार, उप निरीक्षक, सूबेदार, उप निरीक्षक, वीरेंद्र कुमार एआर मिश्रा, उप निरीक्षक, सुखपाल सिंह, निरीक्षक, ललित मोहन खोलिया, कंपनी कमांडर, हरिओम शर्मा, सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षक, नबाब सिंह एच, सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षक , दुष्यन्त वीर सिंह, उपनिरीक्षक, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, निरीक्षक, शिव आसरे, उपनिरीक्षक को भी सम्मानित किया जाएगा. सराहनीय सेवा पदक में राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक, रामचन्द्र यादव, कंपनी कमांडर, उत्तर प्रदेश बिंदु देवी, उपनिरीक्षक, रमेश चंद्र, उपनिरीक्षक, कांत कुमार शर्मा, निरीक्षक, छोटे लाल, निरीक्षक, नोवेंद्र सिंह, निरीक्षक, सुभान ए ली अंसारी, इंस्पेक्टर, अजय प्रताप सिंह, कंपनी कमांडर, प्रदीप कुमार यादव, निरीक्षक, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, निरीक्षक, नथुनी राम, उप निरीक्षक, शिव बचन, निरीक्षक, उत्तर प्रदेश एआर प्रदेश अक्लेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, कृष्णकांत शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक, उत्तर प्रदेश विनीता कुमारी दुबे, उप निरीक्षक, शिव शंकर प्रसाद, हेड कांस्टेबल, जलाल अहमद, निरीक्षक, संजीव कुमार, निरीक्षक, को भी सम्मानित किया जाएगा. PSM श्रेणी में मिला अवार्ड विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) पाने वालों में सुवेन्द्र कुमार भगत, अपर महानिदेशक, कल्पना सक्सेना, उप महानिरीक्षक, सुगंधा उपाध्याय, निरीक्षक, रामवीर सिंह, उप निरीक्षक शामिल हैं. होमगार्ड और सिविल डिफेंस में विनोद कुमार यादव, ब्लॉक ऑर्गेनाइजर/जूनियर इंस्ट्रक्टर, विनय कुमार मिश्रा, डिविजनल कमांडेंट, घनश्‍याम चतुर्वेदी, डिविजनल कमांडेंट, वेदपाल सिंह चपराना, जिला कमांडेंट, कमलेश चंद्र गौतम, निजी सहायक, विजय बिक्रम वर्मा, निजी सहायक, महेश प्रसाद, ब्लॉक आयोजक, शिव कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कृपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक, विवेक कुमार सिंह, संयुक्त कमांडेंट जनरल, राज कुमार आज़ाद, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी, पीयूष कांट, मंडल कमांडेंट, संजय कुमार सिंह, मंडल कमांडेंट, मोहम्मद अरशद हुसैन, उर्दू अनुवदक/प्रधान सहायक,  को सम्मानित किया जाएगा. फायर सर्विस में लाइकुर्रहमान, फायरमैन, नरेन्द्र सिंह यादव, फायरमैन, सुरेश कुमार, फायरमैन को सम्मानित किया जाएगा. recent visitors 109

आसाराम को पैरोल देते हुए निर्देश दिया का राजस्थान और महाराष्ट्र पुलिस का खर्चा आसाराम और उसके सहयोगियों को उठाना होगा

 जोधपुर नाबालिग से बलात्कार मामले में मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने सात दिन तक इलाज के लिए आपातकालीन पैरोल दे दी है. आसाराम पुलिस हिरासत में महाराष्ट्र के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में दिल से संबंधित बीमारी का अपना इलाज करा पाएगा. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि पैरोल का पूरा खर्चा आसाराम को ही उठाना होगा. राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी और न्यायाधीश मुन्नरी लक्ष्मण की खंडपीठ ने आसाराम को सात दिनों की आपातकालीन पैरोल देते हुए कहा कि वह सात दिनों तक पुलिस हिरासत में रहकर अपना इलाज करा सकता है. अदालत में आसाराम की ओर से पेश हुए पेरोकार रामचंद भट्ट ने कहा कि आसाराम की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है. जोधपुर के निजी आयुर्वेद अस्पताल से इलाज करवाने के बावजूद ज्यादा लाभ नहीं हुआ है. अभी पांच दिन पहले भी अचानक तबीयत बिगड़ने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में भर्ती करवाया गया था. आसाराम की उम्र एवं तबीयत को देखते हुए माधव बाग महाराष्ट्र में ही उपचार की बेहतर सुविधा है. उन्होने माधवबाग मल्टीडिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक खोपोली महाराष्ट्र में ही उपचार की बेहतर सुविधा का हवाला दिया. हालांकि, हाईकोर्ट ने पूर्व में रायगढ़ अलीबाग पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा का हवाला देते हुए असमर्थता जताने वाली रिपोर्ट को देखा. पुलिस हिरासत में होगा इलाज कोर्ट ने तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद आसाराम के स्वास्थ्य को देखते हुए सात दिन की आपातकालीन पैरोल मंजूर कर दी. साथ ही कोर्ट ने कहा कि आने-जाने के समय के अलावा सात दिन तक वहां पर उपचार करवा सकते हैं. कोर्ट ने स्वास्थ्य देखभाल के लिए दो सहयोगी एवं एक चिकित्सक को साथ जाने की अनुमति भी दी है. आसाराम को उठाना होगा पैरोल का खर्जा: कोर्ट कोर्ट ने पुलिस कस्टडी के साथ सात दिन की आपातकालीन पैरोल मंजूर करते हुए हवाई मार्ग से आने-जाने से सहित पूरा खर्चा आसाराम को वहन करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा पुलिस कस्टडी का खर्चा भी आसाराम की ओर से ही वहन किया जाएगा. सभी राशि जमा करवाने के बाद आसाराम को उपचार के लिए आपातकालीन पैरोल पर महाराष्ट्र ले जा सकेगा. '15 अर्जियों हुई थी खारिज' कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि इस दौरान आसाराम और उसके सहयोगी राजस्थान पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे. किसी भी प्रकार से सुरक्षा में चूक या परेशानी पैदा नहीं करेंगे. इससे पहले अदालत ने आसाराम की 15 से ज्यादा अर्जियों को खारिज कर दिया था. आपको बता दें कि आसाराम बापू को साल 2013 में इंदौर के आश्रम से एक नाबालिग से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. साल 2018 में पॉक्सो कानून के तहत दोषी सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 83 वर्षीय आसाराम पिछले 11 साल से जेल में है.   recent visitors 59

अतिथि शिक्षकों की कार्यवाही अब 17 अगस्त तक होगी पूरी

भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शैक्षणिक व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक आमंत्रण की कार्यवाही 17 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये है। अतिथि शिक्षक द्वारा जीएफएमएस पोर्टल पर ज्वाईनिंग दर्ज कराना एवं शाला प्रभारी प्राप्त सत्यापित ज्वाईनिंग पत्रक की प्रति को पोर्टल पर अपलोड कराना। इसके साथ ही शाला प्रभारी द्वारा जीएफएमएस पोर्टल पर ज्वाईन किये गये अतिथि शिक्षक के प्रमाणीकरण करने कार्यवाही अब 17 अगस्त 2024 तक की जा सकेगी। अतिथि शिक्षकों के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने पूर्व में पत्र जारी कर जिला शिक्षा अधिकारियों का निर्देशित किया है। recent visitors 77

CM यादव ने कहा कि 21वीं सदी बौद्धिक युग की अग्रणी सदी है, आईटी सेक्टर में प्रदेश को मिली बड़ी उपलब्धि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 21वीं सदी बौद्धिक युग की अग्रणी सदी है। कॉग्निजेंट कंपनी के आगमन से मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा 18 एवं 19 वीं सदी खाद्य और कपास से आर्थिक विकास से जुडी थी। 20 वीं सदी पेट्रोकेमिकल से आर्थिक विकास का युग रहा। आज चहुँओर बौद्धिकता का बोलबाला है। दुनिया, भारत के ज्ञान का लोहा मानती है। उन्होंने कहा कि आईटी कम्पनियों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार सदैव तत्पर है। ये हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि कॉग्निजेंट ने अपने नए केंद्र के शुभारंभ के लिए इंदौर को चुना है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे जाहिर होता है कि इंदौर अपने बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुशल एवं प्रतिभाशाली लोगों की मौजूदगी की वजह से दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए बड़ी तेजी से पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है। आईटी सेक्टर में आज इंदौर के साथ ही प्रदेश को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। लगभग 500 की संख्या में आईटी प्रोफेशनल्स को यहां रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटी कम्पनी कॉग्निजेंट के इन्दौर सेन्टर के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम लगातार नई तकनीकी कंपनियों एवं उद्योगों को स्थापित करने में अपना सहयोग देने, व्यवसायों के लिए नए-नए अवसर पैदा करने के इरादे पर अटल हैं। हम एक ऐसा माहौल बनाना चाहते है जिससे इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी का लगातार विकास हो, जो हमारे राज्य को देश के अगले डिजिटल केंद्र के रूप में आगे बढ़ाते हुए हमारे युवाओं के लिए अवसर पैदा करें। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, गौरव रणदीवे, चिंटू वर्मा, प्रमुख सचिव संजय दुबे, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह सहित गणमान्यजन, कॉग्निजेंट के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। कॉग्निजेंट अमेरिका के ईवीपी एवं अध्यक्ष सूर्या गुम्मादी ने कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर शहर के मध्य में ब्रिलियंट टाइटेनियम में स्थित कंपनी का यह नया सेंटर 46 हजार वर्ग-फीट में फैला हुआ है। सेक्टर में 500 लोगों की बैठने की क्षमता है, यहॉ कामकाज के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया है। इसी वजह से यहाँ 1250 एसोसिएट्स काम कर सकते हैं। इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किए गए इस केंद्र में परस्पर सहयोग के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन वर्क स्पेस मौजूद है, साथ ही यहाँ 110 सीटों वाला कैफ़ेटेरिया, वेलनेस के लिए विशेष स्थान तथा गर्भवती महिलाओं के लिए खास सुविधाओं वाली जगह भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा इन्दौर बेहद प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्टता मिसाल कायम करने वाले शैक्षणिक संस्थानों की मौजूदगी के साथ बड़ी तेजी से टेक्नोलॉजी के केंद्र के तौर पर उभर रहा है। लोगों को सबसे ज्यादा अहमियत देने की कॉग्निजेंट सेंटर की अपनी संस्कृति को इस शहर में लाकर हमें बेहद खुशी हो रही है। इंदौर पूरे भारत में मौजूद हमारे मौजूदा डिलीवरी नेटवर्क से बड़े ही सहज तरीके से जुड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी दुनिया भर में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए इनोवेटिव सॉल्यूशंस पर विशेष ध्यान देगा। स्थानीय प्रतिभाओं के लिए नए-नए अवसर पैदा करेगा। साथ ही हमारे कार्यालयों को हमारे एसोसिएट्स के निवास स्थान के करीब लाएगा। कॉग्निजेंट कंपनी अलग-अलग उद्योगों के 30 स्टेकहोल्डर्स को अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही कॉग्निजेंट आधुनिक व्यवसायों के इंजीनियर हैं। अपने ग्राहकों को तेजी से बदलती दुनिया में आगे रहने के लिए टेक्नोलॉजी को आधुनिक बनाने, प्रक्रियाओं को नए सिरे से तैयार करने तथा अनुभवों को और अधिक बेहतर करने में मदद करती हैं। कंपनी दुनिया भर में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ एवं बीमा, संचार मीडिया, लाइफ साइंसेज, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, एनर्जी एवं यूटिलिटी, खुदरा एवं उपभोक्ता वस्तुएँ, तथा ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी जैसे अलग-अलग उद्योगों के 30 स्टेकहोल्डर्स को अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही है। इस केंद्र में काम करने वाले एसोसिएट्स कई अलग-अलग तरह की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर काम करने में सक्षम हैं, जिनमें एआई, एमएल, आईओटी, और डिजिटल इंजीनियरिंग शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं। कॉग्निजेंट में 3 लाख 36 हजार 300 कर्मचारी कार्यरत इसमें 70 प्रतिशत से ज़्यादा एसोसिएट्स भारत में दुनिया भर में कॉग्निजेंट के कर्मचारियों की संख्या 3 लाख 36 हजार 300 है, जिनमें से 70 प्रतिशत से ज़्यादा एसोसिएट्स भारत में हैं। कंपनी इंदौर के अलावा बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मंगलुरु, मुंबई और पुणे में भी मौजूद है। कॉग्निजेंट दुनिया की सबसे बड़ी व्यवसायिक सेवा कंपनी में से एक है, जो अपनी सेवाओं के ज़रिये 20 अलग-अलग तरह के उद्योगों से जुड़े संगठनों को तेजी से बदलती दुनिया में आगे रहने के लिए टेक्नोलॉजी को आधुनिक बनाने, प्रक्रियाओं को नए सिरे से तैयार करने तथा अनुभवों में बदलाव लाने में मदद करती है। कंपनी का मुख्यालय अमेरिका में स्थित है, जो भारत से लेकर यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और मध्य-पूर्व तक बड़ी तेजी से अपने दायरे का विस्तार कर रही है। कॉग्निजेंट अपने लोगों को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने में निवेश करने के संकल्प पर कायम है, जो वर्तमान के साथ भविष्य की नौकरियों के लिए आवश्यक है।   recent visitors 100

वर्ष 2047 तक भारत न केवल विकसित भारत बनेगा बल्कि वह विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत बनेगा : श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल हम जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के दिन हमारे शूरवीरों के पराक्रम का हमारे बलिदानियों के बलिदान का और हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को याद करने का दिन है। इस दिन वीर सेनानियों को याद करे, स्मरण करें, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। यह बात गोविंदपुरा विधानसभा में तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कही। उन्होंने कहा कि बलिदानियों के उस खून की धारा को भी आज याद करें, क्योंकि अगर बलिदानियों ने अपना बलिदान ना दिया होता तो शायद आज हमें आजादी ना मिली होती और इसीलिए जो आजादी हमें मिली है, इसके बहुत बड़ी कीमत हमने चुकाई है। आज आजादी के साथ खुली हवा में हम सांस ले रहे हैं, हजारों लाखों हमारे भारत माता के वीर सपूतों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है तब जाकर आज हमें यह आजादी नसीब हुई है। आज हम गर्व के साथ कहते हैं कि हमारा भारत वर्ष स्वतंत्र भारत है, लेकिन हमको गर्व इस बात का भी होता है कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलिस्तां हमारा। श्रीमती गौर ने कहा कि वास्तव में यह पंक्तियां इस बात का प्रमाण है कि हमारे भारतवर्ष को पूरी दुनिया में एक नई पहचान देने का काम हुआ है हमारे भारतवर्ष की संस्कृति परंपराएं भाषा अनेक होने के बावजूद भी अनेकता में एकता, यही हमारे भारत की विशेषता है। हम गर्व के साथ कहते हैं कि भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ और ऐसे सर्वश्रेष्ठ भारतवर्ष में एक आदर्श नागरिक बनकर भारत माता की सेवा करने का सौभाग्य हमको मिला है। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं एक विकसित भारत बनाने का काम कर रहे हैं, वर्ष 2047 तक भारत न केवल विकसित भारत बनेगा बल्कि वह विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत बनेगा। आज हमने तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगे की शान के लिए हमारे पुरखे और पूर्वजों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। इस तिरंगे की आन बान और शान को हम कभी कम नहीं होने देंगे। हम अपने-अपने घर पर तिरंगा जरूर लहराएंगे।   recent visitors 71

आज हमारा देश तेज़ी से विकास कर रहा है, मध्यप्रदेश आज देश के विकासशील राज्यों में अग्रणी है- उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि आज हमारा देश तेज़ी से विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश आज देश के विकासशील राज्यों में अग्रणी है। इस परिणाम को शासन के सकारात्मक प्रयास के साथ समाज के चेंज मेकर्स की सशक्त सहभागिता ने बल प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा, आधारभूत संरचना, सेवा क्षेत्र, विनिर्माण, कृषि, स्टार्ट-अप, औद्योगिक सहित समस्त क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज के भारत में विकास के लिए सकारात्मक वातावरण है, उद्यमियों के लिए गतिविधियों के विस्तार और स्टार्ट-अप के विकास की राह सहज है। इसका लाभ उठाकर हमें भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने होटल मेरियट भोपाल में निजी मीडिया संस्थान की “चेंज मेकर्स ऑफ़ मध्यप्रदेश” कॉफ़ी टेबल पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों की संघर्ष से सफलता तक की कहानी को समाहित किया गया है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया।     recent visitors 64